Home Breaking News राम मंदिर ट्रस्ट की बढ़ी चिंता: रामभक्तों से की यह खास अपील

राम मंदिर ट्रस्ट की बढ़ी चिंता: रामभक्तों से की यह खास अपील

0

अयोध्या-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में राम भक्तों का जन सैलाब लगातार उमड़ रहा है। यह संख्या तब कई गुना अधिक होती है जब कोई विशेष पर्व या त्यौहार हो। ऐसे में नए मंदिर में भगवान रामलला के जन्मोत्सव को मनाए जाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि 50 लाख से ज्यादा रामभक्त रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर राम नगरी पहुंचेंगे जिस के चलते राम मंदिर ट्रस्ट की एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है। हालांकि यह चिंता रामभक्तों के रुकने की नहीं बलकि उनके भोजन की व्यवस्था को लेकर है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव संपत राय ने राम भक्तों से अपील की है कि राम भक्त आएं रामलला के दर्शन करें, लेकिन इस गर्मी में वह अपने साथ सतुआ जरूर रखें, ताकि उनका भोजन का भी प्रबंध रहेगा और इससे उनका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, क्योंकि चैत्र की नवमी यानी कि भगवान राम का जन्म ठीक दोपहर 12:00 हुआ है. ठीक दोपहर 12:00 बजे चिल्लाती गर्मी रहेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। लगभग 50 लाख राम भक्तों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसी स्थिति में हम जनता जनार्दन से अपील कर रहे हैं कि जो भी राम भक्त जन्मोत्सव में आ रहे हैं, उनके रुकने की व्यवस्था राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा है। साथ ही अपील करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम भक्त जितने आ रहे हैं, वह अपने-अपने घरों से सत्तू लेकर आएं। गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करने से लोग बीमार भी नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here