Home Breaking News इंस्टा इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर ह’त्या, देखें CCTV

इंस्टा इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर ह’त्या, देखें CCTV

0

नई दिल्ली : राजस्थान के फलोदी में इंस्टा इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीवीटी फुटेज खंगाले तो पता चला कि इस वारदात को अनामिका के पति ने ही अंजाम दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बीते दिनों राजस्थान के फलोदी जिले के शहर में स्थित एक नारी कलेक्शन दुकान में मौजूद महिला दुकानदार को पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी में पता चला कि वारदात से पहले पति दुकान पर पहुंचा और इस दौरान पत्नी से उसकी बहस हुई थी।

इसके बाद पति ने गुस्से में महिला दुकानदार को गोली मार दी। जिसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना फलौदी पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड स्थित सिटी पॉइंट के पास रविवार दोपहर की बताई जा रही है। फलोदी के सिटी प्वाइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलने वाली मृतका महिला अनामिका बिश्नोई (33 वर्षीय) है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकरण सिंह व सीआई भंवर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर खून से लथपथ अनामिका बिश्नोई की बॉडी फर्श पर पड़ी थी। जिसे अस्पताल ले जाने के बाद  डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here