जालंधर, ENS: ईडी की टीम ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों की संपत्ति सीज की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने 22.78 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है। बताया जा रहा है ईडी की टीम ने ये कार्रवाई टेंडर घोटाले में की गई है। ईडी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल व्यक्तियों की कुर्क की गई संपत्तियों में लुधियाना, मोहाली, खन्ना और पंजाब के अन्य हिस्सों में स्थित अचल संपत्तियां और एफडीआर, सोने के आभूषण, बुलियन और बैंक खातों के रूप में चल संपत्तियां शामिल हैं।