जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट फेज-1 में कार में आग लगने का आज सुबह मामला सामने आया था। वहीं अब गुरु नानक पुरा में बुलेट में आग लग गई। घटना गुरु नानक पुरा फाटक के पास की है। वहीं बुलेट में आग लगने के दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आग लगने पर बुलेट पर सवार युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने बुलेट को पूरी तरह चपेट में ले लिया है। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। लेकिन आग पर काबू ना पाए जाने के बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में आग की चपेट में आने से बुलेट जलकर बुरी तरह राख हो गया।