Blog

  • Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंचकूलाः शहर में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक गोगा माड़ी श्यामटू से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक चोर ने धार्मिक स्थल के अंदर घुसकर रखे दानपेटी से नकदी चुराकर मौके से फरार हो गया। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा रहा है कि चोर धार्मिक स्थल के अंदर दरवाजा खोलकर घुसता है जिसके बाद इधर-उधर देखता है। फिर दान पेटी का मत्था टेकता है। इसके बाद उसे तोड़ने में जुट जाता है। कुछ देर बाद दान पेटी को तोड़कर नकदी लेकर मौके से फरार हो जाता है। मामले संबंधी पुलिस स्टेशन में सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

     

     

     

  • ‘सेफ पंजाब’ गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’

    ‘सेफ पंजाब’ गुप्त व्हाट्सएप हेल्पलाइन के द्वारा भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’

    अभियान के तहत 21900 से अधिक गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही लड़ाई अब जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है, जिसके तहत गांवों और शहरी क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आगे आकर ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप हेल्पलाइन 97791-00200 पर नशा तस्करों और सप्लायरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा है। लोगों की बढ़ती भागीदारी से न केवल पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में मदद मिल रही है, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। उन्हें विश्वास है कि उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और उनके द्वारा दी गई सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसी कारण यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान का मजबूत आधार बनकर उभरी है, जिसके तहत लोगों की भागीदारी और सख्त कानूनी कार्रवाई से नशों को जड़ से समाप्त किया जा रहा है।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक पंजाब भर से 43,520 गुप्त सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन सूचनाओं और आगे की जांच के आधार पर 17,120 मामले दर्ज किए गए और 21,962 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अभियान का हिस्सा बनाना है ताकि वे बिना किसी डर के नशे के खिलाफ जानकारी साझा कर सकें। शिकायतकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है और प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसी कारण ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप हेल्पलाइन के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोग संदिग्ध गतिविधियों और नशा बिक्री के बारे में रिपोर्ट करने के लिए आगे आ रहे हैं।

    व्हाट्सएप हेल्पलाइन के अलावा पंजाब में चल रही ई-रिक्शाओं के माध्यम से भी गुप्त रूप से जानकारी साझा करने की व्यवस्था की गई है। इन ई-रिक्शाओं के माध्यम से अब तक लगभग 3440 गांवों तक पहुंच बनाई जा चुकी है, जो राज्य के लगभग एक-तिहाई गांवों के बराबर है। ये दोनों तरीके नशा तस्करों और नशा कारोबारियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण जानकारी के स्रोत बनकर उभरे हैं। इस पहल के तहत प्राप्त हर शिकायत की पहले पूरी जांच की जाती है। जानकारी सही पाई जाने पर उसे तुरंत संबंधित जिला पुलिस इकाई को कार्रवाई के लिए भेजा जाता है ताकि लोगों द्वारा दी गई पुख्ता सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “‘सेफ पंजाब’ पहल पर लोगों की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि वे नशा मुक्त माहौल में रहना चाहते हैं और यदि उन्हें उनकी पहचान गुप्त रखे जाने का भरोसा मिलता है तो वे कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। लोगों ने इस पहल में बड़ी संख्या में सक्रियता दिखाई है और पुलिस ने भी पूरी सतर्कता एवं सहृदयता के साथ कार्रवाई की है।”
    शिकायतों की बढ़ती संख्या को पुलिस पर जनता के बढ़ते भरोसे का संकेत माना जा रहा है। अब लोग मूक दर्शक बने रहने के बजाय नशा तस्करी से जुड़ी घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे रहे हैं, जिससे समय पर कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “इस पहल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत किया है, जिसमें कार्रवाई, जन-भागीदारी, जागरूकता और पुनर्वास शामिल हैं। नशों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इस लड़ाई में स्थायी सफलता के लिए जनता का निरंतर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।” इस प्लेटफॉर्म पर प्राप्त सभी शिकायतें पूरी तरह गुप्त होती हैं और जानकारी देने वालों की पहचान भी गुप्त रखी जाती है। नागरिकों को नशा तस्करों और नशे के कारोबारियों के बारे में बिना किसी डर के जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    इन गुप्त सूचनाओं के आधार पर 17,000 से अधिक मामलों में कार्रवाई हुई है, जो दर्शाता है कि लगभग 40 प्रतिशत शिकायतों के आधार पर गिरफ्तारियां हुई हैं। इससे स्पष्ट है कि ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप हेल्पलाइन राज्य के नशा विरोधी अभियान में एक प्रभावी साधन के रूप में उभर रही है। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि लोगों की निरंतर भागीदारी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प और मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सकेगा।

     

  • अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    संत शिरोमणि कबीर दास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित

    चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि बरवाला में संत शिरोमणि कबीर दास जी महाराज के नाम पर एक चौक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में “संत-महापुरुष विचार प्रसार योजना” के तहत संतों और महापुरुषों से जुड़े महत्वपूर्ण दिवसों को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मना रही है। इन आयोजनों के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को अपने संतों और महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, त्याग और उनके महान विचारों से प्रेरणा मिलती है।

    वे शनिवार को हिसार के बरवाला में संत शिरोमणि कबीर दास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय के भाव से कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लाडो लक्ष्मी जैसी महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई है।

    उन्होंने कहा कि संत कबीर दास जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक, महान चिंतक और मानवता के सच्चे उपासक थे। उन्होंने अपने दोहों और वाणी के माध्यम से समाज में फैली ऊंच-नीच, छुआछूत, अंधविश्वास और भेदभाव का विरोध किया तथा प्रेम, समानता, भाईचारे और सत्य का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है। युवाओं को शिक्षित बनाने का आह्वान करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज हम ऐसे दौर में हैं, जहां किसी भी देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत उसके शिक्षित और सक्षम नागरिक होते हैं। वही समाज आगे बढ़ेगा जो अपने बच्चों को शिक्षित और योग्य बनाएगा। शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान और सशक्त समाज के निर्माण का आधार है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज छोटे से छोटे घर का युवा भी अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी से बड़ी सरकारी नौकरी हासिल कर सकता है। अब सफलता की कुंजी केवल मेहनत और योग्यता है। यह व्यवस्था युवाओं के आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर दे रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने धानक समाज की ओर से रखी गई सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की धर्मशाला का निर्माण चल रहा है। 21 लाख रुपए तथा 13 लाख रुपए की राशि से धर्मशाला और लाइब्रेरी का कार्य जल्द ही पूरा होगा। इसके अलावा धानक समाज के लिए एक सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अनूप धानक ने कहा कि संत कबीर दास जी का जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति, धर्म या वेशभूषा से नहीं, बल्कि उसके कर्म, विचार और आचरण से होती है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और कोई भी परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन नीतियों का सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट दिखाई दे रहा है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है। लोगों को बेहतर सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यही वास्तविक विकास है और यही अंत्योदय की भावना है।

  • Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में लोगों का प्रदर्शन, रोड जाम करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में लोगों का प्रदर्शन, रोड जाम करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में बिजली की तारों से शार्ट सर्किट हो गया। इस मामले को लेकर लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कोई भी बिजली कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद लोगों द्वारा प्रदर्शन करके रोड जाम किया गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहाकि उन्हें धरना लगाने का कोई शौंक नहीं है, लेकिन 2 साल से बिजली विभाग के कर्मियों को तारें ऊंची करने और नई तारें डालने को लेकर अपील की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यक्ति ने कहाकि तंग बाजार होने के कारण बाजार में 2 बिजली के ट्रांसफार्म लगे हुए है।

    पिछले 3 दिन से शार्ट सर्किट हो रहा है और इलाका निवासी खुद मौके पर बिजली कर्मियों से रिपेयरिंग करवा रहे है। वहीं आज फिर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस मामले को लेकर आरोप है कि आज एसडीओ पुष्पिंदर सिंह से बात की गई तो एसडीओ ने गलत शब्दवाली का प्रयोग किया। व्यक्ति ने कहा कि उसने एसडीओ से सिर्फ यह कहा था कि अगर शार्ट सर्किट के दौरान आग लगने से बच्चों को कुछ होता है तो वह जिम्मेदार है।

    आरोप है कि जिसके बाद एसडीओ ने कहाकि तुम्हारे घर को आग तो नहीं लगी और परिजनों को कुछ हुआ तो नहीं। इस दौरान आकर देख लेने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि वह 3 घंटे से एसडीओ को फोन करके रिपेयरिंग करने की अपील की गई। इस मामले को लेकर परेशान हुए लोगों में रोष पाया गया और लोगों ने धरना प्रदर्शन करके रोड जाम किया गया। इलाका निवासियों ने कहा कि जब तक एसडीओ घटना स्थल पर नहीं आता धरना जारी रहेगा। वहीं महिला रशमी ने कहा कि देर रात शार्ट सर्किट को लेकर बिजली विभाग में शिकायत देने के लिए कहा गया।

    आरोप है कि दफ्तर में मौजूद बिजली कर्मी ने कहा कि अभी काम में व्यस्त है और अभी आग ज्यादा नहीं लगी है। ऐसे में 3 दिन बाद सोमवार घटना स्थल पर आकर रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। काफी देर बाद हुए हंगामे के बाद धरने को खत्म किया गया। दरअसल, मार्केट के व्यापारियों के साथ मिलकर एसडीओ से बात की गई। मार्केट प्रधान ने कहाकि एसडीओ ने मसले को हल करने का आश्वासन दिया। प्रधान ने कहाकि बिजली विभाग के साथ इलाका निवासियों की मीटिंग करवाई जाएगी। ऐसे में अगर मीटिंग में सहमति नहीं बनी तो इलाका निवासी दोबारा धरना लगाने पर मजबूर होंगे। इलाका निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मसला हल ना होने पर संघर्ष तीखा किया जाएगा।

     

  • Punjab News: ‘ऑपरेशन प्रहार 3’ का हुआ सफल आगाज, बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘ऑपरेशन प्रहार 3’ का हुआ सफल आगाज, बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    1295 पुलिस मुलाजिमों ने एक दिन में 436 स्थानों पर की रेड

    मोगाः पुलिस टीम ने आज गैंगस्टरों व संगठित अपराधियों की पहचान करके उनके नेटवर्क को तोड़ने,  नशा तस्करी रोकने,  गैर कानूनी हथियारों की तस्करी रोकने,  भगोड़े दोषियों व अलग अलग मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से फरीदकोट रेंज, जिसमें कि जिला मोगा,  श्री मुक्तसर साहिब व फरीदकोट जिले आते हैं, में 1295 पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों के सहयोग से ‘ऑपरेशन प्रहार 3’ का आगाज किया गया।

    ऑपरेशन प्रहार के तहत 436 स्थान पर हुई रेड
    फरीदकोट रेंज की आईजी आईपीएस नीलांबरी जगदले की अगुवाई में चलाए गए इस ऑपरेशन प्रहार में तीनों जिलों में कुल 436  स्थान पर रेड कर वहां से बड़ी संख्या में हैरोइन,  नशीले कैप्सूल, पोप्पी हस्क, ड्रग मनी सहित अन्य पाबंदी शुदा सामान बरामद किया गया है। इस संबंधी आईजी फरीदकोट रेंज आईपीएस नीलांबरी जगदले ने मोगा में मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की।

     

  • इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा इमारत का हिस्सा, लोगों के फंसे होने की आशंका, देखें वीडियो

    इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा इमारत का हिस्सा, लोगों के फंसे होने की आशंका, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में अचानक इमारत का हिस्सा ढह गया। इस हादसे से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान मलबे के नीचे 2 से 3 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव टीमों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर चुके हैं। इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है और मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल राहत कार्यों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
  • फोटोशूट के चक्कर में पालमपुर में फंसे Jalandhar के दंपति, देखें वीडियो

    फोटोशूट के चक्कर में पालमपुर में फंसे Jalandhar के दंपति, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हिमाचल में कांगड़ा जिले के पालमपुर की न्यूगल खड्ड में फंसे पंजाब के जालंधर के पर्यटक फंस गए। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय रहते रेस्क्यू करके जालंधर के दंपति सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के दंपति फोटोशूट के चक्कर में न्यूगल खड्ड में फंस गए था। फायर ब्रिगेड की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जालंधर से दपंति हिमाचल में घूमने आए हुए थे और फोटो शूट के दौरान न्यूगल खड्ड में फंस गए। सूचना मिलते ही पालमपुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जोखिम भरे हालात के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
    समय रहते किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सराहना की है। दरअसल, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के दौरान किसी कारणवश दोनों न्यूगल खड्ड के बीच ऐसे स्थान पर पहुंच गए, जहां से बाहर निकलना उनके लिए संभव नहीं रहा। स्थिति बिगड़ती देख तत्काल प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पालमपुर फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पहले हालात का आकलन किया और फिर पूरी सावधानी, अनुभव और सूझबूझ के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद फायर कर्मियों ने दोनों पर्यटकों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू अभियान सफल रहने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि राहत टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो मानसून के दौरान बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। प्रशासन ने घटना के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान नदी-नालों, खड्डों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें। बारिश के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन ने सभी से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी है।  
  • प्रदेश के 7,000 गांवों को मिलेगा सुरक्षित फीकल स्लज प्रबंधन

    प्रदेश के 7,000 गांवों को मिलेगा सुरक्षित फीकल स्लज प्रबंधन

    शिमला: ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खुले में शौचमुक्त बनने के बाद हिमाचल प्रदेश अब ग्रामीण स्वच्छता के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मलीय कचरे (फीकल स्लज) के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग और जल शक्ति विभाग मिलकर प्रदेश के चिन्हित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में फीकल स्लज के को-ट्रीटमेंट की व्यवस्था विकसित कर रहे हैं। इस पहल से प्रदेश के लगभग 7,000 गांवों को लाभ मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश घरों में शौचालयों से निकलने वाले अपशिष्ट के संग्रह के लिए सेप्टिक टैंक या एकल मलीय गड्डों का उपयोग किया जाता है। समय के साथ इनमें मल, कीचड़ और अन्य अपशिष्ट जमा हो जाते हैं, जिन्हें फीकल स्लज कहा जाता है। कई बार इन टैंकों की समय पर सफाई और मलीय कचरे का सुरक्षित प्रबंधन नहीं हो पाता। ऐसे में यह अपशिष्ट खुले में, नालों, खड्डों, नदियों या जंगलों में फेंक दिया जाता है। इससे जल स्रोत प्रदूषित होते हैं और डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रदेश में फीकल स्लज मैनेजमेंट को ग्रामीण स्वच्छता की अगली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सेप्टिक टैंकों से निकले मलीय कचरे का सुरक्षित संग्रह, परिवहन, उपचार और वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी भूगोल, वन क्षेत्र की अधिकता, उपयुक्त भूमि की कमी तथा संचालन एवं रख-रखाव पर अधिक खर्च के कारण अलग-अलग फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करना व्यावहारिक नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट में तकनीकी सहयोग दे रहे वाश इंस्टीच्यूट के सुझाव पर मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में को-ट्रीटमेंट मॉडल अपनाया गया है, जिसे व्यावहारिक, किफायती और टिकाऊ समाधान माना गया है।

    उन्होंने बताया कि इस मॉडल के तहत अलग-अलग फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के बजाय मौजूदा एसटीपी में आवश्यक संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। इनके माध्यम से सेप्टिक टैंकों से निकाले गए फीकल स्लज को एसटीपी में लाकर सीवेज के साथ वैज्ञानिक तरीके से उपचारित किया जाएगा। इससे नए संयंत्र बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, लागत कम होगी और मौजूदा एसटीपी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा इन परियोजनाओं की स्वीकृति और तकनीकी समीक्षा के लिए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल अप्रूवल कमेटी (एसएलएसी) का गठन किया गया है। समिति द्वारा एसटीपी की क्षमता, फीकल स्लज की अनुमानित मात्रा, लागत तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के बाद अब तक प्रदेश में 30 को-ट्रीटमेंट परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।

    इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने जल शक्ति विभाग को लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। दोनों विभागों के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित किया गया है। स्वीकृत परियोजनाओं में पालमपुर और सुंदरनगर स्थित एसटीपी में फीकल स्लज को-ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो चुका है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को इसका लाभ मिलने लगा है। प्रवक्ता ने बताया कि 31 मार्च, 2027 तक सभी स्वीकृत एसटीपी में को-ट्रीटमेंट की व्यवस्था शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद प्रदेश के हजारों गांवों में सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलीय कचरे का सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित होगा। इससे जल स्रोत सुरक्षित रहेंगे, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जनस्वास्थ्य में सुधार होगा और ग्रामीण स्वच्छता को नई मजबूती मिलेगी।

     

  • हर्ष फायरिंग केस में BJP MLA को झटका, 4 साल की सजा और 25 लाख जुर्माना

    हर्ष फायरिंग केस में BJP MLA को झटका, 4 साल की सजा और 25 लाख जुर्माना

    नई दिल्लीः बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा। दरअसल, हर्ष फायरिंग केस में आज कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है। ऐसे में अब उनकी विधायकी जाना तय माना जा रहा है। साल 2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर अर्चना गुप्ता की जान चली गई थी। उसी मामले में पिछले महीने भाजपा विधायक राजू सिंह को दोषी करार दिया गया था।

    दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विधायक राजू सिंह, उनकी पत्नी रेणु सिंह समेत कुल 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पिछले महीने ट्रायल पूरा होने के बाद कोर्ट ने राजू कुमार सिंह को गैर इरादतन हत्या में दोषी करार दे दिया। वहीं, उनकी पत्नी समेत 3 अन्य आरोपियों को रिहा कर दिया गया था। वहीं न्यायाधीश विशाल गोगने ने शनिवार को सजा पर फैसला सुनाया। साथ ही दोषी विधायक को 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश भी दिया गया है। उन्हें शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत 2 महीने की कैद भी दी गई है।

    शुक्रवार को सिंह ने अदालत से परिवीक्षा पर रिहा करने का आग्रह किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि उनका इरादा मौत का कारण बनने का नहीं था। सिंह (56) को लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन से संबंधित शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक ऐसी ही त्रासदी को दर्शाता है। बिहार के कई बार के विधायक राजू कुमार सिंह द्वारा लापरवाही से की गई फायरिंग से एक मेहमान की मौत हुई। कोर्ट ने आगे कहा कि जश्न में फायरिंग देश में एक अभिशाप है। यह अक्सर हमारे देश में घातक साबित होती है। कई गवाहों ने सिंह की पहचान की थी।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में CA छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन‘प्रज्ञान 2026’ का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में CA छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन‘प्रज्ञान 2026’ का किया शुभारंभ

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्यअतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘प्रज्ञान यश’ का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. की चर्चा हो रही है। कुछ लोग डराते हैं कि ए.आई. से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। उन्होने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि कोई भी ए.आई., कोई भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक इंसान के विवेक, उसके अनुभव और उसकी निर्णय लेने की क्षमता का विकल्प कभी नहीं बन सकता। तकनीक काम को आसान बना सकती है, डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकती है परंतु वह आपकी नैतिकता, आपकी ईमानदारी और आपके मानवीय दृष्टिकोण का विकल्प नहीं हो सकती। इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीच्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीच्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चैयरमेन श्री संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया।