Blog

  • नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं, पुराने वाला ही चलेगा कई साल, Follow करें ये Steps

    नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं, पुराने वाला ही चलेगा कई साल, Follow करें ये Steps

    टेकः लोगों को अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनका स्मार्टफोन बेहद जल्दी पुराना पड़ जाता है और उन्हें बाद में नया फोन खरीदना पड़ता है। आज के दौर में अच्छा स्मार्टफोन महंगा आता है, लिहाजा लोगों की जेब पर असर पड़ता है। ऐसे में अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना न सिर्फ आपके पैसे बचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। अच्छी बात यह है कि Apple, Google और Samsung जैसे ब्रांड अब अपने फोन को कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट दे रहे हैं। लेकिन फोन को सात-आठ साल तक अच्छा रखने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।

    अपने सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें
    आपका फोन तेजी से काम करता रहे, इसके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट बहुत जरूरी हैं। पुराने फोन जो अपडेट नहीं पाते, वे हैकर्स के लिए आसान निशाना बन सकते हैं। पहले कई Android फोन को सिर्फ दो-तीन साल का अपडेट मिलता था, लेकिन अब Google Pixel 9 जैसे फोन 7 साल तक अपडेट मिलते हैं। नया फोन खरीदते समय हमेशा चेक करें कि वह कितने साल तक अपडेट पाएगा। अपडेट अपने आप इंस्टॉल होने चाहिए, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा, तो सेटिंग्स में जाकर ‘सॉफ्टवेयर अपडेट’ चेक करें।

    फोन पर कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाए रखें
    अगर आपने नया iPhone या कोई और फोन खरीदा है, तो उसे तुरंत कवर में रखें। स्क्रीन प्रोटेक्टर भी लगाएं, क्योंकि फोन की स्क्रीन पर खरोंच पड़ने के बाद उसे ठीक करना मुश्किल है। प्रोटेक्टर खराब हो जाए, तो उसे आसानी से बदल सकते हैं। यह न सिर्फ फोन को नया रखता है, बल्कि अगर आप इसे बाद में बेचना चाहें, तो अच्छी कीमत भी मिल सकती है।

    बैटरी बदलें, फोन नहीं बदलना है
    समय के साथ हर फोन की बैटरी कमजोर पड़ ही जाती है। पुराने फोन में बैटरी पहले की तुलना में आधी ही चल पाती है। कुछ फोन में तो वॉर्निंग भी आती है कि बैटरी कमजोर होने की वजह से प्रोसेसर धीमा हो सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, ज्यादातर फोन की बैटरी आसानी से बदली जा सकती है।

    अगर आपका फोन कई साल पुराना है, तो उसमें ढेर सारी फोटो, वीडियो और पुराने ऐप्स जमा हो गए होंगे। ये स्टोरेज भरते हैं और फोन को स्लो बना देते हैं। ऐसे में नए सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए जगह भी नहीं बचती। अपने जरूरी फोटो और वीडियो को क्लाउड पर बैकअप करें और बेकार की चीजें डिलीट करें।

  • दादी की अस्थियां बहाने गए 2 सगे भाइयों के साथ हुआ हादसा, मौत

    दादी की अस्थियां बहाने गए 2 सगे भाइयों के साथ हुआ हादसा, मौत

    धारः आलीराजपुर में रहने वाले 2 सगे भाइयों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। दोनों भाई बुधवार सुबह 9 बजे धार जिले के डही के पास कातरखेड़ा नर्मदा तट पर दादी की अस्थि विसर्जन और मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना उस समय हुई जब 13 साल का आकाश नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 19 साल का बड़ा भाई हेमेश भी नर्मदा में कूद गया और बच्चों के दादा कालू सिंह ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

    परिजन ने दोनों को नदी से निकाला और डही अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हेमेश आलीराजपुर कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। आकाश आठवीं कक्षा में पढ़ता था। इनके पिता मुकेश सस्तीया 8 साल से आलीराजपुर में होमगार्ड हैं। वे इस समय 8 दिन की ट्रेनिंग पर इंदौर में हैं। सूचना मिलने पर वह रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Haryana News: जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चों ने पार की नदी, देखें वीडियो

    Haryana News: जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चों ने पार की नदी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी हिल्स क्षेत्र के गांव आंबुआ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूली बच्चे बरसाती नदी के तेज बहाव को पार करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह परिजन अपने छोटे-छोटे बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करवा रहे हैं।

    गांववासियों का कहना है कि हर बरसात के मौसम में यह स्थिति उत्पन्न होती है, जब अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है और बहाव खतरनाक हो जाता है। स्कूल जाने का यही एकमात्र रास्ता होने के कारण बच्चों को मजबूरी में इस जानलेवा रास्ते से गुजरना पड़ता है।

    स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस नदी पर स्थायी पुल का निर्माण किया जाए, ताकि न सिर्फ बच्चे, बल्कि अन्य ग्रामीण भी सुरक्षित आवाजाही कर सकें। उन्होंने चेताया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। यह घटना न सिर्फ सिस्टम की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

  • CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर Arvind Kejriwal का आया बयान, आप सुप्रीमो ने कही ये बात

    CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर Arvind Kejriwal का आया बयान, आप सुप्रीमो ने कही ये बात

    नई दिल्ली: राजधानी की सीएम रेखा गुप्ता को आज सुबह जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया है। आरोपी को पकड़कर अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी गुजरात के रायकोट का रहने वाला है और उसका नाम राजेश भाई सकरिया बताया जा रहा है। रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी अब रिएक्शन आया है। केजरीवाल ने कहा है कि विचारों का मतभेद स्वीकार्य है पर हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि – ‘दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जो हमला हुआ बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है परंतु हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं हो सकती। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हो’। आम आदमी पार्टी के और नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी विधायक आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    आरोपी की मां का आया बयान

    अब तक हुई जांच में यह सामने आया है कि आरोपी का पूरा नाम राजेशभाई खिमजीभाई सकरिया है। वह गुजरात से दिल्ली आया था। वह राजकोट का मूल निवासी है हालांकि अभी तक पुलिस ने साफ तौर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। 41 वर्षीय राजेश पेशे से ऑटो ड्राइवर है। पुलिस सूत्रों के हवाले से राजेश की मां का भी बयान सामने आया है। आरोपी की मां भानु बैन ने कहा है कि मेरा बेटा पशु प्रेमी है और डॉग वाले मुद्दे को लेकर वह काफी दुखी था। इस वजह से वो दिल्ली आया था।

    ऐसे किया हमला

    घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया है कि पहले तो आरोपी शांति से बैठा हुआ था। उसकी बारी आई तो वह सीएम के पास पहुंचा। उसने पहले सीएम के बाल पकड़े और फिर थप्पड़ मारा। वह सीएम से मात्र एक हाथ की दूरी पर था। कुछ लोगों ने बताया है कि वह दूर थे परंतु उन्होंने थप्पड़ की आवाज सुनी थी।
  • ट्रक-बाइक से बस की हुई टक्कर, आग लगने से 73 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    ट्रक-बाइक से बस की हुई टक्कर, आग लगने से 73 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    काबुलः अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और बाइक से बस की टक्कर हो गई। इस घटना में बस को आग लग गई। हादसे में 73 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ईरान से लौटे प्रवासियों को ले जा रही एक यात्री बस ट्रक और एक बाइक से टकरा गई। पुलिस और एक प्रांतीय अधिकारी ने एक्सीडेंट की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा की वजह बस की लापरवाही है। तालीबानी अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी का कहना है कि बस ईरान से लौटे अफगानियों को काबुल लेकर आ रही थी। ये लोग हाल ही में ईरान से निर्वासित हुए हैं या फिर उन्हें जबरन निकाला गया है। सईदी ने बताया कि सभी यात्री प्रवासी इस्लाम कला नाम की जगह से बस में बैठे थे। हादसा हेरात शहर के बाहर गुजरा जिले में हुआ है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर लोग बस के ही यात्री हैं। ट्रक में दो लोग थे और बाइक पर दो लोग सवार थे। अफगानिस्तान में सड़क हादसे आम बात हो गई है। सड़क हादसे के कई कारण है, जिनमें खराब सड़कें, राजमार्गों पर खतरनाक ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी शामिल है। अफगानिस्तान में अधिकांस बसें पुरानी हैं और टेक्निकल रूप से असुरक्षित हैं। हादसे की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती हैं। बता दें कि मई 2016 में अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में कंधार-काबुल हाइवे पर दो यात्री बसें और एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसा इतना खतरनाक था कि हादसे के बाद ही वाहन में आग लग गई थी। बसों में महिलाएं, बच्चे और आम यात्री सफर कर रहे थे। आग लगने के वजह से अधिकांश लोग बाहर नहीं आ पाए थे और जिंदा जल गए थे। हादसे में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे।
  • Punjab News: DSP Anwar Ali की अगुवाई में 150 पुलिस कर्मचारियों ने इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: DSP Anwar Ali की अगुवाई में 150 पुलिस कर्मचारियों ने इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार और पुलिस राज्य को नशा मुक्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। जहां एक तरफ नशे के सौदागरों को पकड़कर जेलों में भेजा जा रहा है वहीं दूसरी ओर उनकी नशा बेचकर बनाई संपति को भी तोड़ा जा रहा है। पंजाब भर में पंजाब पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं, ताकि नशा तस्करों के घरों की तलाशी लेकर नशीले पदार्थ बरामद किए जा सकें और आरोपी दोबारा अपना कारोबार शुरू न कर सकें।

    इसी के चलते मोगा में सुबह-सुबह जब लोग घरों में सो रहे थे तो मोगा पुलिस ने विधानसभा हलका निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते अलग-अलग गांवों में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली की अगुवाई में कासो ऑपरेशन चलाया गया।

    वही डीएसपी अनवर अली ने बताया कि मोगा एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर आज निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गावों में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जो भी रिकवरी होगी वह बाद में बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी नशा तस्कर को पनपने नहीं दिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर उन्हें कोई भी नशा बेचता या करता दिखे दो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए, ताकि उन्हें पकड़कर उचित कार्रवाई की जा सके और राज्य को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाया जा सके।

  • गहरे प्रेम के बावजूद आखिर श्री कृष्ण ने क्यों नहीं की थी राधा से शादी, जानें इसके पीछे की कहानी

    गहरे प्रेम के बावजूद आखिर श्री कृष्ण ने क्यों नहीं की थी राधा से शादी, जानें इसके पीछे की कहानी

    धर्मः हमने बचपन से यही सुना है कि राधा बिना श्री कृष्ण के अधूरी हैं और श्री कृष्ण भी राधा के बिना पूरे नहीं होते। फिर सवाल यह उठता है कि इस गहरे प्रेम के बावजूद उन्होंने शादी क्यों नहीं की? ये एक दिलचस्प बात है, जो बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, राधा और श्री कृष्ण का प्रेम इतना शुद्ध और अनमोल था कि वह शादी जैसे सांसारिक बंधनों में नहीं बंधना चाहता था। उनका प्रेम आत्मा और भावना का मेल था, जो परंपरागत रूप से बिना शादी के भी सबसे खूबसूरत माना जाता है।

    भगवान कृष्ण जब लगभग चार-पांच साल के थे, तब वह अपने पिता के साथ गाय चराने खेतों में जाते थे। उस समय वसंत का मौसम था। श्री कृष्ण ने अपने पिता को चौंकाने के लिए अचानक मौसम बदल दिया। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और श्री कृष्ण ने रोना शुरू कर दिया। पिता ने श्री कृष्ण को देखकर उन्हें प्यार से गले लगा लिया। वे सोच रहे थे कि इस मौसम में श्री कृष्ण का भी ध्यान रखना होगा और गायों की भी देखभाल करनी होगी। तभी वहां एक सुंदर कन्या आ गई। उसे देखकर नंद बाबा का मन शांति से भर गया। उन्होंने उस लड़की से कहा कि वह श्री कृष्ण की देखभाल करें। लड़की ने खुशी-खुशी हां कह दी। इसके बाद नंद बाबा गाय लेकर घर चले गए।

    जब श्री कृष्ण और वह लड़की अकेले थे, तब श्री कृष्ण ने अपनी असली रूप दिखाया। वे एक युवक के रूप में खड़े थे, जिनके कपड़े नारंगी रंग के थे, सिर पर मोर का पंख था और उनके हाथ में बांसुरी थी। श्री कृष्ण ने उस लड़की से पूछा कि क्या वह उस समय को याद करती है जब वे दोनों स्वर्ग में साथ थे। लड़की ने हां कहा, क्योंकि वह राधा थीं। ऐसे ही पहली बार पृथ्वी पर जन्म लेकर कृष्ण और राधा की मुलाकात हुई थी।

    भगवान कृष्ण और राधा रानी की जोड़ी प्रेम की सबसे अनोखी मिसाल मानी जाती है। लेकिन जो बात शायद कम लोग जानते हैं वो ये है कि दोनों ने कभी विवाह करने का फैसला क्यों नहीं किया। उनका मानना था कि प्रेम और विवाह दो अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने साबित किया कि सच्चा प्रेम सिर्फ शरीर और रूप तक सीमित नहीं होता, बल्कि वो भक्ति और आत्मा की शुद्धता से जुड़ा होता है।

    कहते हैं कि राधा ने खुद को कृष्ण जी के लायक नहीं समझा क्योंकि वह एक साधारण गाय चराने वाली थीं। इसलिए, उन्होंने विवाह करने से मना कर दिया था। उन्हें लगा कि अगर विवाह होता, तो शायद उनकी भक्ति और प्रेम की वह शुद्धता जो दोनों के बीच थी, कम हो जाती। इसके अलावा एक और बात जो कई मान्यताओं में आती है वो ये है कि राधा रानी और श्री कृष्ण एक ही आत्मा के दो रूप थे। इसलिए, उन्होंने माना कि वे अपनी ही आत्मा से विवाह नहीं कर सकते।

  • Punjabi युवक की कुवैत में मौत, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो

    Punjabi युवक की कुवैत में मौत, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः करीब सवा साल पहले उज्जवल भविष्य की तलाश में कमाई के लिए विदेश गए गुरदासपुर के दीनानगर के पास चक आलियां गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मंजीत सिंह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह गरीब परिवार से थे और एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मंजीत सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने बुजुर्ग पिता और पत्नी को पीछे छोड़ गया है।

    जानकारी देते मृतक के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार की हालत सुधारने के लिए उनका बेटा मंजीत सिंह करीब सवा साल पहले कुवैत गया था। कल जब वह काम से लौटा, तो उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और बताया कि उसे घबराहट हो रही है। वह जो भी खा रहा था, उसे पचा नहीं पा रहा था। उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया था, लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार रात 12 बजे उससे आखिरी बार बात हुई थी। सुबह उसके दोस्त ने फोन करके बताया कि उसका निधन हो गया है। बुजुर्ग पिता ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव जल्द से जल्द उसके गांव लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

  • Content Creator आर्यन कटारिया ने दिखाई बारिश में मुंबई की हालत, Users बोले – ‘नैचुरल पार्क’

    Content Creator आर्यन कटारिया ने दिखाई बारिश में मुंबई की हालत, Users बोले – ‘नैचुरल पार्क’

    मुंबई: इन दिनों हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मुंबई में हो रही तेज बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जगह-जगह पानी भर चुका है, सड़कें नदी जैसी दिख रही हैं और ऑफिस जाने वालों के लिए हालात मुश्किल हो चुके हैं। वहीं इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

    कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो

    इस वायरल वीडियो को कंटेंट क्रिएटर आर्यन कटारिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि – ‘Only way to travel in Mumbai’। वीडियो में आर्यन एक छोटी नाव पर बैठे हुए दिख रहे हैं वहीं क्रिकेट बैट से वह बोट को चलाते हुए दिख रहे हैं। पास में खड़े हुए कुछ बच्चे नाव को धक्का देकर आगे बढ़ाने में भी उनकी मदद करते हुए दिख रहे हैं। आर्यन ने साथ में ये भी लिखा है कि – ‘मुंबई की बारिश में कॉर्पोरेट मजदूर काम पर जाता हुआ’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Aryan Kataria (@katariaaryann)

    कुछ घंटों में छाया वीडियो

    सोमवार को अपलोड हुआ यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो का मजेदार अंदाज तो पसंद किया है वहीं मुंबई की हालात पर तंज कसने का भी लोग मौका नहीं छोड़ रहे।

    लोगों ने किए कमेंट्स

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘एचआर – तुम लेट क्यों आए’? अन्य ने लिखा कि – ‘मुंबई में रिवर रॉफ्टिंग का मजा’। एक ने लिखा कि – ‘मुंबई का नैचुरल पार्क’ । एक ने लिखा कि – ‘आपदा को अवसर में बदल दिया’। इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसको मजाक के तौर पर देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने मुंबई के ड्रेनेज सिस्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि ऑफिस जाने वाले आम लोग रोज पानी में घुटनों तक फंसकर निकलते हैं या फिर लंबा चक्कर काटकर किसी तरह से काम पर पहुंच जाते हैं। इस वीडियो ने एक गंभीर हकीकत भी सामने लाई है कि शहर की बड़ी आबादी हर साल मानसून में ऐसी मुश्किलों से जूझती है।  
  • Jalandhar News: नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से दुष्कर्म, वीडियो की वायरल, महिला आयोग ने लिया एक्शन

    Jalandhar News: नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से दुष्कर्म, वीडियो की वायरल, महिला आयोग ने लिया एक्शन

    जालंधर, ENS: फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने सुओ मोटो संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पत्र जारी करते हुए कहा कि युवती के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    आयोग ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जल्द से जल्द पुलिस को सारे मामले की रिपोर्ट सौंपनी होगी। दरअसल, आरोप है कि 19 साल की पीड़िता को पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर उसके साथ रेप कर वीडियो बनाया गया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत है।

    आयोग ने पुलिस और प्रशासन से पूछा है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आयोग ने साफ किया कि यदि पुलिस इस मामले में तुरंत सख्त कदम नहीं उठाती तो आयोग खुद आगे दखल देगा। पंजाब महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन को आदेश दिया है कि मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 22 अगस्त 2025 तक आयोग को सौंपी जाए। आयोग ने कहा है कि पीड़िता को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।