Blog

  • Jalandhar News: महिला का पर्स छीन भागने के मामले में एक्टिवा सवार स्नेचर गिरफ्तार

    Jalandhar News: महिला का पर्स छीन भागने के मामले में एक्टिवा सवार स्नेचर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना पांच के अंतर्गत आते अशोक नगर में महिला का पर्स छीन भागने वाले एक्टिवा सवार दोनों झपटमारों को थाना पांच की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरत नगर के रहने वाले दीपक और अवतार नगर के रहने वाले सतिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना हुआ पर्स बरामद कर लिया है।

    पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बस्ती शेख की रहने वाली सुनील कौर ने थाना 5 की पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह पड़ोसन के साथ आटो में सवार होकर कही जा रही थी कि अशोक नगर के पास एक्टिवा सवार झपटमार उसके हाथ से पकड़ा हुआ पर्स छीनकर फरार हो गए।

    पर्स में एक मोबाइल 25 हजार रुपये नकदी थी। थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआइ बलदेव राज ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच के दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते थे।

  • Jalandhar News : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कैद, एक बरी

    Jalandhar News : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कैद, एक बरी

    जालंधर,ens : अतिरिक्त जिला सेशन जज अर्चना कंबोज की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गांव संसारपुर के रहने वाले विकास उर्फ मोनू को 20 साल कैद और 35 जुर्माने की सजा सुनाई है। थाना जालंधर कैंट की पुलिस को महिला ने शिकायत में बताया था कि वह पिछले आठ सालों से मायका परिवार में रह रही है और उसकी तीन छोटी बहने है। वह घरों में सफाई का काम करती है।

    उसने छोटी बहन की मौत के बाद उसकी 14 वर्षीय बेटी का पालन पोषण करती रही है। 8 मार्च 2023 की रात समय करीब 8 बजे बच्ची घर से 10 रुपये लेकर गोल गप्पे खाने के लिए बाजार गई थी और वह तीन घंटों के बाद रोती हुई घर वापिस आई थी तो उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था। उसने पूछा तो बच्ची ने उसे बताया कि दो युवक एक्टिवा पर आए। उसे चीज खिलाने के बहाने एक्टिवा पर बैठा कर गांव जमशेर की खेतों की तरफ ले गए, जहां मोनू ने उसके जबरदस्ती कपड़े उतार गलत काम किया और हरी पास में खड़ा रहा।

    गलत हरकत करने के दोनों युवक उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में कैंट पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में सुनवाई के दौरान एक युवक आरोपी पर दोष साबित नहीं हुए उसे बरी कर दिया और दूसरे युवक विकास उर्फ मोनू पर दोष साबित होने पर अदालत ने उसे 20 साल कैद और 35 जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • आज का राशिफल, 7 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 7 नवंबर 2024

    ​7 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि गुरुवार रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस दिन सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी।आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

     वृष राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे आपके कामों में भी देरी होगी। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए कारगर साबित होगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा।

    कर्क राशि-आज अकारण शुरू हुई समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी।

     सिंह राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। आज उनके प्रति लागाव बढेगा। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

    कन्या राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे। आज आपके कार्य समय रहते पूरे होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे।

    तुला राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा।


    वृश्चिक राशि
    -आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी।अचानक आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। सोची हुई योजनाओं में आज सफलता मिलने के संकेत है। आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे।  कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं। आज अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेगे, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। आपका मानसिक सुकून बना रहेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज आप दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की प्लानिंग कर लेगे, इससे सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से पूरी हो जाएंगी। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको सुकून मिलेगा।


    कुम्भ राशि
    -आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है।  जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें, पहले सोच विचार कर लेना अच्छा रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से ख़ुशी भरा माहौल बन जायेगा। आज किसी मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी। आज शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा।

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर FIR दर्ज, जानें मामला

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर FIR दर्ज, जानें मामला

    रायपुरः छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ गुजरात पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज की गई है। बैज पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई है। आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल के वीडियो को गुजरात का वीडियो बताया है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने बिलासपुर अस्पताल के बदहाली का वीडियो पोस्ट किया था। मुझे FIR के बारे में जानकारी नहीं है।

    दरअसल, दीपक बैज ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक मरीज को दिखाया गया था। इसी वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि उन्होंने इस वीडियो को गुजरात का बताया है, जबकि यह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। आरोप है कि दीपक बैज ने इस वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैलाई है, जिससे गुजरात सरकार की छवि धूमिल हुई है। गुजरात पुलिस के साइबर सेल में इसी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। क्या पोस्ट को बाद में एडिट किया गया है? क्या सही में दीपक बैज ने गुजरात लिखकर वीडियो पोस्ट किया था? यह जांच का विषय़ है।

    गुजरात पुलिस के साइबर सेल में दर्ज एफआईआर को लेकर दीपक बैज का बयान भी आया है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने बिलासपुर का ही वीडियो पोस्ट किय़ा है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार सच दबाने का प्रयास कर रही है। मैं भाजपा के खिलाफ लड़ रहा हूं, इसलिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: जसबीर गढ़ी के बाद प्रदेश महासचिव ने BSP से दिया इस्तीफा

    Punjab News: जसबीर गढ़ी के बाद प्रदेश महासचिव ने BSP से दिया इस्तीफा

    लुधियानाः बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पंजाब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी को 2 दिन पहले ही पार्टी से निष्कासित कर किया था। जिसके बाद अब बसपा प्रदेश महासचिव जसप्रीत बीजा ने इस्तीफा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जसबीर गढ़ी को पार्टी से निकाले जाने के रोष में जसप्रीत बीजा ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि जसप्रीत बीजा ने 2022 में पायल से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बीजा पार्टी के 20 साल पुराने कार्यकर्ता है।

  • Pharma company में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Pharma company में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    वलसाड: गुजरात के वलसाड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर एक दवा कंपनी में भयानक आग लग गई। आग लगने से धुंए के गुब्बार दूर से दिखाई दे रहे है। वहीं घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग भीषण होने के चलते दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 20 छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 20 छात्र राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार द्बारा पूरे प्रदेश भर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न जिलों से जीते हुए बच्चे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए। इन प्रतियोगिताओं में उन्ना मे हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लगभग 30 बच्चों ने अलग-अलग खेलों में अलग-अलग मेडल जीते। इन 30 में से 20 बच्चे  राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए। हिमाचल प्रदेश में किसी एक स्कूल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए बच्चों का यह है सबसे बड़ा नंबर है। स्कूल इस बात पर गर्व करता है कि उसके 20 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खेलने जा रहे हैं । इसके लिए अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पडी। वशिष्ट पब्लिक स्कूल इन सब  बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल आने की शुभकामनाएं देता हैं ।
    बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वास्तिक शर्मा, हर्षदीप ; बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समृद्धि, पायल, सहज, दिव्यांश, सक्षम सिंह ,अंशुमान सैनी ; बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रुद्राक्ष; चेस प्रतियोगिता में आयुष रायजादा ,शाश्वत जसवाल ; कबड्डी प्रतियोगिता में सुमित डढवाल ; एथलेटिक प्रतियोगिता में श्रियांशी चौधरी, उज्ज्वल शर्मा,अंशिका ; रेसलिंग प्रतियोगिता में हरजिंदर सिंह अटवाल, मंशा शर्मा, युगांश ;शूटिंग प्रतियोगिता में गुरदीप सिंह, जिया – ये सभी छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना तथा स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं ।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • सबकुछ बता देगा WhatsApp का यह फीचर, फोटो असली है या नकली!

    सबकुछ बता देगा WhatsApp का यह फीचर, फोटो असली है या नकली!

    Tech: WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल लोग अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ बात करने के लिए करते हैं। यह अपने दोस्तों से कनेक्ट करने का मजेदार तरीका है। कंपनी भी अपने यूजर्स की चैट को मजेदार बनाने के लिए कई फीचर्स देती है। लेकिन, कुछ लोग इस ऐप का इस्तेमाल गलत जानकारी और फेक तस्वीरें फैलाने के लिए भी करते हैं। कुछ लोग ऐप पर AI का इस्तेमाल करके बनाई गई फर्जी तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

    इस समस्या से निपटने के लिए WhatsApp एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी तस्वीर की सच्चाई आसानी से जान सकेंगे। यानी बिना व्हाट्सएप छोड़े ही आप पता लगा सकेंगे कि कोई तस्वीर असली है या नकली।

    व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में हाल ही में ‘Search on web’ नाम का एक नया फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर Google Lens का इस्तेमाल करके किसी भी तस्वीर की रिवर्स इमेज सर्च कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूजर को उस तस्वीर पर टैप करना होगा। जिसकी वह जांच करना चाहता है। फिर ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। इससे यूजर को ब्राउजर खोलने या Google Lens ऐप चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    फिलहाल, ये नया फीचर सिर्फ व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसलिए, सभी यूजर्स के लिए इसे रोल आउट होने में कुछ समय लग सकता है। हाल ही में व्हाट्सएप ने दो नए फीचर्स भी लॉन्च किए थे। पहला फीचर यूजर्स को व्हाट्सप में ही कॉन्टैक्ट्स सेव करने की सुविधा देता है। वहीं, दूसरा फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह स्टेटस में लोगों को मेंशन करने की सुविधा देता है।

     
  • Punjab News: घर में बनी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में बनी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना: नूर वाला रोड सब्जी मंडी के नजदीक घर में बनी हौजरी की फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। आग लगने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए और उनकी टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग लगने से भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया है।

  • महाविद्यालय ऊना में क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-डी का मैच का मुकाबला

    महाविद्यालय ऊना में क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-डी का मैच का मुकाबला

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बुधवार से शुरू हुई हिमाचल प्रदेश अन्तर्महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-डी का मैच इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ऊना में 06-11 नवंबर, 2024 तक खेला जा रहा है।

    प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय बड़सर (हमीरपुर) की टीम और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन (सिरमौर) के बीच खेला गया।

    इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्राचार्य व हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व चयनकर्ता/सदस्य आर. आर. रोही ने किया। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेरी कामना है कि यह टूर्नामेंट खेल भावना से भरा हो और हर खिलाड़ी के जीवन में एक विशेष अनुभव बन कर रहे। साथ ही, मैं आयोजन समिति और विशेषकर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा का भी आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने इस प्रतियोगिता का ऊना में आयोजन किया है।

    खेल प्रतियोगिताओं में विजय और पराजय दोनों का अनुभव मिलता है। परंतु सबसे महत्वपूर्ण है खेल को पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलना। यही सच्ची जीत होती है। मैं सभी खिलाड़ियों से आग्रह करता हूँ कि वे अपने खेल में पूर्ण मनोयोग से भाग लें, लेकिन साथ ही खेल की गरिमा को बनाए रखें और अपने साथी खिलाड़ियों का सम्मान करें।

    इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने सभी का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन करना हमारे महाविद्यालयों का एक सराहनीय कदम है। यहाँ विभिन्न महाविद्यालयों से आए सभी खिलाड़ियों को देखकर मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है।

    इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को दो मैच खेले जाने थे। जिसमें पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय भोरंज (हमीरपुर) की टीम और राजकीय महाविद्यालय पौंटा साहिब (सिरमौर) के बीच खेला जाना था लेकिन राजकीय महाविद्यालय भोरंज की टीम के नहीं आने के कारण राजकीय महाविद्यालय पौंटा साहिब बगैर खेले अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

    आज का दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय बड़सर (हमीरपुर) और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन (सिरमौर) के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय बड़सर (हमीरपुर) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। अभिषेक ठाकुर ने 30 गेंदों पर 25 रन, शिवम् ने 25 गेंदों पर 22 रन और पवन ने 18 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल शर्मा ने 4 ओवर में 1 मेडन ओवर फेंके और 26 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। पवन ने 3.4 गेंदों पर 12 रन देकर 2 शिकार किए।

    99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके सलामी बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और 17.3 ओवरों में 98 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संस्कृत महाविद्यालय नाहन के सलामी बल्लेबाज प्रदीप ने तीन चौके की मदद से 14 रन, पवन ने 18 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 18 रन और अरुण ने 17 रनों की पारी खेली।  राजकीय महाविद्यालय बड़सर का क्षेत्ररक्षण बहुत खराब रहा उन्होंने 27 अतिरिक्त रन लुटाए। कप्तान संदीप ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट, अभिषेक ठाकुर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट और अभिषेक बन्याल ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ने कड़े संघर्ष के बाद 1 विकेट से मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता का प्लेयर आफ मैच राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन के खिलाड़ी राहुल शर्मा को चुना गया।

    इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की 11 टीमें भाग ले रही हैं।