Punjab News: घर में बनी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियाना: नूर वाला रोड सब्जी मंडी के नजदीक घर में बनी हौजरी की फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। आग लगने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है।

मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए और उनकी टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग लगने से भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *