Blog

  • Jalandhar: DC दफ्तर की Congress MLA ने खोली पोल, देखें वीडियो

    Jalandhar: DC दफ्तर की Congress MLA ने खोली पोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री दो दिन के लिए जालंधर दौरे पर थे। जिसमें 24 और 25 को सीएम मान ने जालंधर में रहकर लोगों की समस्याए सुनी। वहीं सीएम मान के जालंधर दौरे के दौरान आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने सरकारी दफ्तर की पोल खोल दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि सीएम मान के जालंधर दौरे के दौरान सरकारी दफ्तरों से अधिकारी गायब है। जिसके चलते सरकारी दफ्तरों में जरूरी काम के लिए आ रही आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कोटली का आरोप हैकि सीएम मान के जालंधर दौरे के दौरान सारे दफ्तर खाली पड़े हुए है। कोटली ने कहा कि वह खुद लोगों के काम के लिए डीसी दफ्तर आए, लेकिन इस दौरान वह जिस दफ्तर में जा रहे है, वहां पर ताले जड़े हुए है। कोटली का आरोप है कि जब दफ्तरों में ताले जड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्हें पता चला कि सीएम मान के जालंधर दौरे पर आए हुए है। कोटली ने कहा कि सीएम दौरे के दौरान अगर कार्यालय में डीसी साहिब मौजूद नहीं है तो एडीसी साहिब को कार्यालय में मौजूद होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर एडीसी साहिब भी दफ्तर में मौजूद नहीं है तो एसडीएम साहिब मौजूद हो या फिर तहसीलदार या सुपरिटेंडेंट दफ्तर में लोगों के काम के लिए मौजूद हों। कोटली ने कहाकि जिले का सारा दफ्तर अधिकारियों की गैरमौजूदी के चलते खाली पड़ा हुआ है। कोटली ने कहा कि कई जत्थेबंदियां मांग पत्र देने के लिए आ रही है, लेकिन दफ्तर में कोई सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं है। कोटली ने आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप पार्टी द्वारा कैंपेन चलाई जा रही है कि सरकार तुहाडे द्वार।

    कोटली ने कहा कि लेकिन दफ्तरों में अधिकारी ही मौजूद नहीं है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्होंने लोगों की परेशानी को हल करना है तो वह डीसी दफ्तर आकर सुने और डीसी दफ्तर में आ रहे लोगों को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

  • Punjab: NRI परिवार के घर के बाहर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: NRI परिवार के घर के बाहर चली गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव जैंतीपुर में एक NRI परिवार के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते है औऱ गोलियां चलाकर फरार हो जाते है। मौके पर पहुंचे जैंतीपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरचरण सिंह जिनका जैंतीपुर थाने में मकान है। उनका पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पिछले दिनों कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर फायरिंग कर दी। जब हमें पता चला, तो हमारे पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह पुल के रास्ते अमृतसर या बटाले की ओर भागने में सफल रहे।

    सीसीटीवी की जांच की जा रही है, हमें शक है कि दो से तीन युवक थे जिन्होंने गोलियां चलाई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरचरण सिंह के बेटे ने भी ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप काल पर लारेंस बिश्नोई का नाम लेकर फिरौती की मांग की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिवार की ओर से ऑस्ट्रेलियाई को भी शिकातय दर्ज करवाई गई है।

  • National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल में हो रही बारिश ने कहर मचाया हुआ है। एक ओर राज्य में हो रही बारिश से लैंडस्लाइड की घटना सामने आ रही है। वहीं अब ताजा मामला बस पलटने का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बानू पुल के पास प्रेम बस पलट गई है।


    बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस पलटने के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 40 लोग सवार थे। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Punjab : BJP नेता की एक्टिवा हुई चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : BJP नेता की एक्टिवा हुई चोरी, देखें वीडियो

    नव विवाहिता और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

    लुधियाना : जिले में चोरी वारदातें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक मामला नव-विवाहिता द्वारा चोरी करने का सामने आया है। यह घटना न्यू मॉडल हाउस से सामने आई है। चोरी की वीडियो भी सामने आई है। हाथ में चूड़ा पहने एक नव-विवाहिता ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय एक पुरुष भी उसके साथ है। चोरी की यह वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सहम है। घटना स्थल से पुलिस चौकी कोचर मार्केट करीब 400 मीटर दूरी पर है।

    भाजपा नेता राजन ने बताया कि वह न्यू मॉडल टाउन के रहने वाले है। वह कही काम से वापस घर आए थे। घर के बाहर उन्होंने एक्टिवा खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह कही जाने लगे तो एक्टिवा गायब मिली। उन्होंने भी शोर मचाया। आस-पास की गलियों में तलाश की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। राजन ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। एक नव-विवाहिता महिला और उसके साथी ने उनकी एक्टिवा स्कूटी घर के बाहर से चुरा ली।

    सीसीटीवी देखने से पता चला कि महिला और उसके साथी ने पहले गली में खड़ी किसी अन्य एक्टिवा को चाबी लगाई। लेकिन जब वह एक्टिवा नहीं खुली तो उन्होंने उसकी एक्टिवा पर चाबी ट्राई की। उनकी एक्टिवा का ताला खुलने के महिला अपने साथी को एक्टिवा पर बैठा कर फरार हो गई। इस मामले में उन्होंने पुलिस चौकी कोछड़ मार्केट पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab: नर्सिंग स्टाफ का मांगों को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: नर्सिंग स्टाफ का मांगों को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    सरकार ने हमारी मांगे न मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

    पंचकुलाः सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल के बाहर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधान विनीता बांगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचकूला नागरिक अस्पताल में आज हमारे नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नर्सिंग अलाउंस सेंटर गवर्नमेंट द्वारा 1998 से दिया जा रहा है और तभी से हम इसके लिए फाइट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंट्रल गवर्नमेंट का नर्सिंग अलाउंस उस समय 1600 रुपए था जो कि अब बढ़कर 9000 पहुंच चुका है। अतः हमारी प्रशासन से मांग है कि हमें भी 7200 रुपये अलाउंस दिया जाए क्योंकि जो काम केंद्र में किया जाता है वहीं काम हमारे द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम नाइट ड्यूटी करते हैं और 90 प्रतिशत हमारी महिलाएं भी रात भर काम करती हैं जिनको स्पॉन्डिलाइटिस, सर्वाइकल, स्पाइनल प्रॉब्लम व इंफेक्शन के सबसे ज्यादा चांसेस होते हैं । हम सरकार से 7200 रुपये अलाउंस की डिमांड कर रहे हैं जिसको लेकर सरकार हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर हमारी बीती 29 जनवरी को भी हेल्थ मिनिस्टर के साथ मीटिंग भी हुई थी। इस मीटिंग में उन्होंने अपनी तरफ से इसके लिए हां कर दी थी लेकिन उसके बाद भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें समान 7200 रुपये अलाउंस दिया जाए इसके अलावा हमारी दूसरी मांग यह है कि नर्सिंग स्टाफ को सम्मान के रूप में ग्रुप बी में जोड़ा जाए क्योंकि कोरोना काल के दौरान सबसे ज्यादा हमारे नर्सिंग स्टाफ ने दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटियां दी थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानती तो हम 2 घंटे की हरियाणा भर में राज्य स्तर पर हड़ताल करेंगे और सीएम आवास का घेराव करेंगे। फिलहाल हमारी ओर से इमरजेंसी सुविधा चालू रहेंगी और अगर सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाती तो हम सभी प्रकार की सुविधाएं बंद कर देंगे।
  • एक्शन मोड़ मे आई BJP: 2 राज्यों के अध्यक्ष सहित 6 के प्रदेश प्रभारी बदले

    एक्शन मोड़ मे आई BJP: 2 राज्यों के अध्यक्ष सहित 6 के प्रदेश प्रभारी बदले

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के बाद लगातार भाजपा में हलचल दिखाई दे रही है। वहीं बीजेपी हाईकमान ने देर रात 12 बजे दो जिलों के अध्यक्ष बदल दिए। दरअसल, भाजपा पार्टी ने बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष पद में बदलाव किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में मदन राठौड़ और बिहार में दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा बीजेपी ने 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं।

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मठन राठौड़ ओबीसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी ने प्रदेश में ओबीसी को साधने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। राठौड़ को हाईकमान ने 5 महीने पहले ही राज्यसभा सांसद नियुक्त किया है। उन्हें संगठन का भी लंबा अनुभव है। मदन राठौड़ पीएम मोदी के पुराने परिचित हैं।

    उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। उन्हें बीजेपी के पुरानी और नई पीढ़ी के साथ काम करने का अनुभव है। राठौड़ मूल ओबीसी में घांची समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बता दें मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे 2013 से 2018 तक सरकारी मुख्य उप सचेतक भी रहे हैं।

    बीजेपी ने इसके साथ ही 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं। पार्टी ने असम में हरीश द्विवेदी को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। चंडीगढ़ में अतुल गर्ग, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में अरविंद मेनन, राजस्थान में राधा मोहन दास अग्रवाल और त्रिपुरा में डाॅ. राजदीप राॅय को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    बीजेपी हाईकमान ने इसके बाद ही बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। सम्राट चौधरी की जगह अब दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि दिलीप जायसवाल नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में भूमि सुधार मंत्री भी हैं। ऐसे में कुशवाहा वोट बैंक में विपक्ष की सेंधमारी सम्राट चौधरी को पद से हटाए जाने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

    बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले दिलीप जायसवाल बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे तीसरी बार विधानपरिषद् के सदस्य नियुक्त हुए हैं। इससे पहले लगातार 20 सालों तक बिहार में बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। बता दें कि दिलीप जायसवाल अतिपिछड़ा वैश्य समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी ने अतिपिछड़ा वोट बैंक को साधने के लिए उन पर दांव चला है।

  • Jalandhar: AAP को लेकर फिर Sheetal Angural का आया बयान, बताई पार्टी छोड़ने की असल वजह, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP को लेकर फिर Sheetal Angural का आया बयान, बताई पार्टी छोड़ने की असल वजह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भारी बहुमत से आप पार्टी के मोहिंदर भगत ने हराया था। जिसके बाद से शीतल अंगुराल ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि उप चुनाव से पहले वह लगातार मीडिया और सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। 12 दिन बाद एक बार फिर से शीतल अंगुराल सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए और उन्होंने आप पार्टी पर फिर से तंज कसे।

    इस दौरान शीतल अंगुराल ने आप पार्टी छोड़ने के असल वजह भी बताई है। शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी द्वारा मुझे इज्जत नहीं दी गई। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। शीतल ने कहा कि मुझे मेरी इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं है। वहीं नशे को लेकर लगे आरोपों पर शीतल अंगुराल ने कहा कि मैंने हमेशा सच पर अपनी राजनीति की है, मैंने पार्टी भी इसीलिए छोड़ी है। शीतल अंगुराल ने कहा कि सरकार आने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर लुधियाना हाईवे पर स्थित एक स्थानीय फाइव स्टार होटल में कार्यक्रम रखा गया।

    उन्होंने कहा कि जब मैं उक्त कार्यक्रम में पहुंचा तो पता चला कि मेरी कुर्सी स्टेज पर नहीं है। ऐसा ही कुछ बीते दिन हुए सीएम के प्रोग्राम में मोहिंदर भगत के साथ हुआ। शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया है कि मोहिंदर भगत को सीएम ने अपनी सिक्योरिटी की कुर्सी पर बैठा दिया। वहीं मोहिंदर भगत की जीत पर शीतल अंगुराल ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ मोहिंदर भगत ने नहीं लड़ा, ये चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लड़ा गया था। इसलिए मैं उन्हें उनकी जीत की बधाई देता हूं।

    शीतल अंगुराल ने कहा कि इस चुनाव में आप पार्टी को भारी बहुमत से जीताकर लोगों ने सीएम पर विश्वास किया है। ऐसे उन्हें अब हमारे एरिया के काम करवाने चाहिए। शीतल ने एक बार फिर से आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वेस्ट में सरकार बने को 12 दिन का समय बीत गया है, मगर इसका एस्टीमेट इतने दिनों में नहीं मिल सकता। इसलिए एक माह बाद मैं दोबारा लाइव होकर बताऊंगा कि वेस्ट हलके में आप ने क्या काम किए। एक माह बाद मैं इसका हिसाब लोगों को दूंगा।

  • Punjab : जमीनी विवाद के चलते किसान पर तेजधार हथियार से हमला, मौ’त

    Punjab : जमीनी विवाद के चलते किसान पर तेजधार हथियार से हमला, मौ’त

    लुधियाना : कस्बा राएकोट के किसान की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ बल्लू (52) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के पड़ोसी और उसके नौकरी ने हत्या को अंजाम दिया है। जानकारी मुताबिक गांव बसराउ में रहना वाला बल्लू रात को खेतों में पानी लगाने गया। उसके पड़ोसी हरजीत सिंह सेखों निवासी फुल्लांवाल के खेत भी उनके खेत के पास है। हरजीत के नौकर ने बल्लू पर तेजधार हथियार से वार किए।

    जानकारी देते हुए बल्लू के बेटे जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता कमलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर खेत गए थे। रात करीब 10 बजे जब वे घर नहीं लौटे, तो वह चाचा के लड़के इंदरजीत सिंह के साथ उन्हें ढूंढने लगा। उसने देखा कि कि पड़ोसी हरजीत सिंह सेखों निवासी फुल्लांवाल ने अपनी मोटर पर उसके पिता को पकड़ रखा था और उसका नौकर विकास लाल यादव जिनास लाल निवासी बिहार दातर से वार कर रहा था।

    जब उसने पिता को छुड़वाना चाहा तो बदमाश मौके से भाग गए। जिसके बाद घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जसप्रीत ने कहा कि हरजीत सिंह उनकी जमीन खरीदना चाहता है, लेकिन उन्होंने अपनी जमीन किसी और को दे दी है। इसी रंजिश के चलते हरजीत ने उसके पिता का कत्ल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

  • इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौके पर मौत

    इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौके पर मौत

    कराचीः पाकिस्तान के कराची में 2 गुटों में झड़प के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस भीषण गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग डेफेंस एरिया में हुई है। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी की DIG साउथ असद रजा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विवाद क्यों हुआ? इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

  • इस BJP नेता का हुआ निधन

    इस BJP नेता का हुआ निधन

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा का का निधन हो गया। वह लंबे अरसे वे बीमार चल रहे थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।

    उनको दिमागी बुखार के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।