Punjab : जमीनी विवाद के चलते किसान पर तेजधार हथियार से हमला, मौ’त

लुधियाना : कस्बा राएकोट के किसान की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ बल्लू (52) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के पड़ोसी और उसके नौकरी ने हत्या को अंजाम दिया है। जानकारी मुताबिक गांव बसराउ में रहना वाला बल्लू रात को खेतों में पानी लगाने गया। उसके पड़ोसी हरजीत सिंह सेखों निवासी फुल्लांवाल के खेत भी उनके खेत के पास है। हरजीत के नौकर ने बल्लू पर तेजधार हथियार से वार किए।

जानकारी देते हुए बल्लू के बेटे जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता कमलजीत सिंह मोटरसाइकिल पर खेत गए थे। रात करीब 10 बजे जब वे घर नहीं लौटे, तो वह चाचा के लड़के इंदरजीत सिंह के साथ उन्हें ढूंढने लगा। उसने देखा कि कि पड़ोसी हरजीत सिंह सेखों निवासी फुल्लांवाल ने अपनी मोटर पर उसके पिता को पकड़ रखा था और उसका नौकर विकास लाल यादव जिनास लाल निवासी बिहार दातर से वार कर रहा था।

जब उसने पिता को छुड़वाना चाहा तो बदमाश मौके से भाग गए। जिसके बाद घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जसप्रीत ने कहा कि हरजीत सिंह उनकी जमीन खरीदना चाहता है, लेकिन उन्होंने अपनी जमीन किसी और को दे दी है। इसी रंजिश के चलते हरजीत ने उसके पिता का कत्ल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *