संगरूरः पंजाब के सीएम भगवंत मान के हलके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नमोल गांव में जहरीली शराब पीने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार का आरोप है कि गांव का ही एक शख्स नकली शराब तैयार कर बेचता है। गत रात 3 मजदूरों ने उसी से लेकर साथ शराब पी थी, इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई और तीनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी राज्य में नकली शराब कई जिंदगियों की जान ले चुकी है।
Blog
-

जालंधरः कोट सदीक में कोलोनाइजर के खिलाफ लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः कोट सदीक में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि उनके हलके कोट सदीक में एक कालोनी काटी गई है। उन्हें नहीं जानकारी यह वैध है या अवैध। लेकिन इस दौरान उनके मोहल्ले में एक घर के बाहर गली बनी हुई है जो घर वालों ने काफी समय पहले ही प्रशासन को पैसे देकर अपने नाम पर करवाई थी। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय घर के मालिक सहित मोहल्ला निवासियों ने कहा कि उनके हलके में जिन्होंने कालोनी काटी है कि वह उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे है। इस दौरान उक्त कोलोनाइजर नारंग नाम का व्यक्ति है जिसने उनकी खरीदी हुई गली में पाइप डाल दी।
जिसको लेकर पहले तो उक्त मोहल्ला निवासियों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उक्त कालोनी की देखभाल कर रहे कुछ लोग उन्हें काफी परेशान कर रहे है। जिसके बाद आज मोहल्ला निवासियों में उक्त कालोनी चालक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त कालोनी की देखभाल के लिए वहां पर जो लोग रहते है वह इलाके की महिलाओं को जाति सूचक शब्द बोलते है। जोकि इलाका निवासी कतई बर्दाशत नहीं करेंगे।
उनका कहना है कि इस मामले को लेकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं घर के बाहर लगे कैमरे के मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने उक्त घर के लोगों द्वारा जो कैमरे लगाए गए है वही किसी गली को कवर नहीं कर रहे बल्कि सामने घर को कवर कर रहे। जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर के सामने जो घर है उनके अंदर का सारा दृश्य़ कैमरों में दिखाई देता है।
-

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 22 घायल
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार तड़के एक बस के फिसलकर एक खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। दौंड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के साढ़े पांच बजे जिले की बारामती तालुका के मलाड गांव के पास हुई। उन्होंने कहा, “निजी बस में 50 यात्री सवार थे और यह तुलजापुर से आ रही थी, तभी चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और 22 अन्य जख्मी हुए हैं।” अधिकारी ने बताया कि 16 घायलों को पिरामिड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और छह अन्य भिगवान आईसीयू अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बस कोल्हापुर, पंढरपुर आदि की तीर्थयात्रा पर थी और इसमें सवार ज्यादातर यात्री भवानी पेठ के निवासी हैं।
-

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे
फिरोजपुरः पंजाब में जलालाबाद-फाजिल्का फिरोजपुर रोड पर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जलालाबाद के पालीवाला गांव के एक फौजी सुरिंदर सिंह का परिवार अपने रिश्तेदारों की शादी समारोह में शामिल होने फाजिल्का आया हुआ था। जब परिवार रात में अपने गांव वापस जा रहा था, तभी अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ट्रॉले से टकरा गई। कार फौजी चला रहा था।
हादसे में उसकी पत्नी मोनिका, बच्चे गविश और मां प्रकाश कौर की मौत हो गई। इस हादसे में फौजी सुरिंदर सिंह और उसके पिता मुख्तयार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
-

पंजाबः लुटेरा SBI बैंक के बाहर से अधिकारी की एक्टिवा लेकर हुआ फरार, देखें CCTV फुटेज
लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन इलाका मिल्लरगंज से सामने आया है। जहां स्टेट बैंक आफ इंडिया के बाहर से पार्किंग स्थल में खड़ी एक्टिवा को लुटेरा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चोर ने मास्टर चाबी के साथ वाहन चुराया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संतोश कुमार निवासी अशोक नगर ने बताया कि वह स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में अधिकारी है। वह घर से स्कूटी लेकर बैंक पहुंचे थे। सुबह उन्होंने स्कूटी पार्किंग स्थल पर लगाई। जैसे ही शाम को घर जाने लगे तो देखा स्कूटी गायब थी।
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरें देखे तो मामला साफ हुआ। आरोपी चोर पहले बैंक के गेट में दाखिल होता है फिर पार्किंग की तरफ जाता है और वहीं खड़े अन्य वाहनों पर भी मास्टर चाबी लगाता है। वाहन जब नहीं खुलते तो वो एक्टिवा पर चाबी लगाकर देखता है। स्कूटी का लाक खुलने के बाद तुरंत बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण बैंकों के बाहर से वाहन चोरी हो रहे है।
-

पंजाबः जहरीली चीज निगलने से 11 वर्षीय छात्र की मौत
अमृतसर: जहरीली चीज निगलने से एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनुराग के रूप में हुई है। अनुराग 6वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक उसने कल स्कूल में जहर खा लिया था। अनुराग का बीती रात से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अनुराग का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। अनुराग के भाई ने उनके निधन की पुष्टि की है। बेटे की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
बता दें कि बीते दिन सुबह स्कूल जाने के डेढ़ 2 घंटे बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को सूचित किया और उसके बाद उसे एस्कोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वहीं इस मामले को लेकर परिवारिक मैंबरों ने स्कूल में काफी हंगामा भी किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर परिवार को आश्वासन भी दिलाया था कि इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें इंसाफ दिया जाएगा।
इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे। इस संबंध में जब स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि छात्र रोज की तरह सुबह स्कूल आया था और क्लास के दूसरे पीरियड में उसकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
-

पिटबुल कुत्ते का आतंकः SHO के 2 बेटों को नोंचा
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थानीय लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। गली के कुत्ते तो राह चलते लोगों को परेशान कर ही रहे हैं। वहीं, अब सोसायटी व गली के बाहर भी कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पिटबुल नस्ल के कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस में तैनात SHO के 2 बेटों को पिटबुल ने काटा है।
पिटबुल कुत्ते ने पहले दसवीं कक्षा के छात्र पर हमला किया। उसे बचाने के प्रयास में बड़े भाई को भी कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते को गली में खुला छोड़ा गया था। जिसके बाद यह घटना हुई। कुत्ते द्वारा काटने के बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी कुत्ते के काटने घटनाएं थम नहीं रही हैं। पीड़ित द्वारा कासना थाने में कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-

कोरोना को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट, अब तक इतनी हो चुकी मौतें
नई दिल्लीः भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक महीने में दुनियाभर में कोरोना से 25 हजार से ज्यादा मौतें हुई है और करीब 4 मिलियन केस दर्ज किए गए हैं। WHO की टेक्निकल लीड विभाग की डॉ मारिया वान ने कहा है कि दुनियाभर में कोविड के नए वेरिंट्स लगातार आ रहे हैं। अबतक 800 से ज्यादा वेरिएंट्स मिल चुके हैं। कोविड के केस लगातार आ रहे हैं और इस वायरस की वजह से मौतें भी हो रही हैं।
बढ़ते खतरे को हुए WHO ने सभी देशों को कोविड को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। दूसरी तरफ, भारत में भी वायरस में म्यूटेशन जारी है और इससे अब ओमिक्रॉन का एक्सबीबी.1.16 वेरिएंट रिपोर्ट किया गया है। ये वेरिएंट कई दूसरे देशों में भी फैल रहा है। इसकी वजह से दुनियाभर में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी देशों को कोविड को लेकर टेस्ट और सर्विलांस बढ़ाना होगा। नए वेरिएंट्स की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग को भी बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि राहत की बात यह है कि नए वेरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही हैं। इससे ऑक्सीजन लेवल गिरने के मामले नहीं आ रहे हैं। हालांकि बुजुर्ग और पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों में इंफेक्शन हो रहा है। इन लोगों को इस वेरिएंट से बचाव करना जरूरी है।
भारत में ओमिक्रॉन का xbb.1.16 वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक इस वेरिएंट के 600 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल समेत कई राज्यों में नया वेरिएंट पांव पसार रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में कोविड केस बढ़ने की वजह नया वेरिएंट ही है। ये कमजोर इम्यूनिटी वालों को चपेट में ले रहा है। कोविड एक्सपर्ट डॉ जुगल किशोर का कहना है कि लोगों की लापरवाही कि वजह से कोविड को पांव पसारने का मौका मिल रहा है। लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं और भीड़ वाले इलाकों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है, जिससे केस बढ़ रहे हैं।
-

यूनिवर्सिटी में घुसा शूटर, गोलीबारी की आवाज के बाद अलर्ट जारी, देखें वीडियो
नॉर्मनः अमेरिका के नॉर्मन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी में एक शूटर घुस गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि शूटर ने विश्वविद्यालय में कई राउंड फायरिंग की है। उसे अभी तक पकड़ा नहीं किया है।
ट्वीट में कहा गया है कि वान वीलेट ओवल में एक सक्रिय शूटर है। हाइड, रन , फाइट जैसी स्थिति है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर एक वैन से कैंपस में घुसा और उसने फायरिंग की। इस दौरान छात्रों को साउथ ओवल एरिया की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कैंपस में हमलावर को ढूंढा जा रहा है।
अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। हमलावर लगातार स्कूलों और यूनिवर्सिटी कैंपस को निशाना बना रहे हैं। इन हमलों में कई बच्चों से लेकर पुलिसकर्मियों की भी जान जा चुकी है। ऐसी घटनाओं के बाद अमेरिका में एक बार फिर से गन कल्चर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
-

कोरोना का कहर जारीः 12वीं की छात्रा की मौत
चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में कोरोना से 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि जिले के चूराखर्क गांव की रहने वाली 16 वर्षीया रितिका खर्कवाल की तबीयत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उसके परिजन चंपावत जिला चिकित्सालय लाए थे। उन्होंने कहा कि छात्रा में कोरोना के लक्षण देखते हुए उसकी एंटीजेन जांच की गई, जिसमें पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि रात में छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिसके बाद उसे आईसीयू के वेंटिलेटर पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को छात्रा को किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की तैयारियां हो रही थीं और इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि छात्रा का जीनोम अनुक्रमण व आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही यह पुष्टि हो पाएगी कि उसकी मौत कोरोना से हुई है या किसी और बीमारी से। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है जो अन्य लोगों की जांच के लिए नमूने लेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय में पढने वाली छात्रा कुछ दिन पहले ही अपने घर पहुंची थी।
