पिटबुल कुत्ते का आतंकः SHO के 2 बेटों को नोंचा

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थानीय लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। गली के कुत्ते तो राह चलते लोगों को परेशान कर ही रहे हैं। वहीं, अब सोसायटी व गली के बाहर भी कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पिटबुल नस्ल के कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस में तैनात SHO के 2 बेटों को पिटबुल ने काटा है।

पिटबुल कुत्ते ने पहले दसवीं कक्षा के छात्र पर हमला किया। उसे बचाने के प्रयास में बड़े भाई को भी कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते को गली में खुला छोड़ा गया था। जिसके बाद यह घटना हुई। कुत्ते द्वारा काटने के बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी कुत्ते के काटने घटनाएं थम नहीं रही हैं। पीड़ित द्वारा कासना थाने में कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *