Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਬਾ ਕਾਲਾ ਮਹਿਰ ਦਾ ਸਾਲਾਨਾ ਮੇਲਾ ਅੱਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਾਬਾ ਕਾਲਾ ਮਹਿਰ ਦਾ ਸਾਲਾਨਾ ਮੇਲਾ ਅੱਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਬਾਬਾ ਕਾਲਾ ਮਹਿਰ ਜੀ, ਬੀੜ ਮਰ੍ਹਾਣਾ ਪਿੰਡ ਬੀੜ ਸਿੱਖਾਂ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਲੱਗਣ ਵਾਲਾ ਸਾਲਾਨਾ ਮੇਲਾ 22 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਸਮੂਹ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਇਸ ਅਸਥਾਨ ’ ਤੇ ਸਾਰੇ ਗੋਤਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਅਥਾਹ ਸ਼ਰਧਾ ਰੱਖਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਸੰਧੂ ਗੋਤੀ ਇਸ ਅਸਥਾਨ ਤੇ ਮਿੱਟੀ ਕੱਢ ਨਤਮਸਤਕ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਨਵ ਵਿਆਹੇ ਜੋੜੇ ਗੰਢਜੋੜ ਕਰਕੇ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਬਾਬਾ ਕਾਲਾ ਮਹਿਰ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਵਲੋਂ ਸੰਗਤ ਲਈ ਚਾਹ ਲੰਗਰ ਤੇ ਪਾਣੀ, ਠਹਿਰਾਓ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ । ਮੇਲੇ ‘ ਚ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰਾਜਸਥਾਨ, ਹਿਮਾਚਲ, ਹਰਿਆਣਾ ਤੇ ਜੰਮੂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਪੁੱਜਦੇ ਹਨ । ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਇਥੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਲੋਂ ਸ਼ਰਾਬ ਚੜਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ । 

    ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੂਰੋਂ ਦੂਰ ਤੋਂ ਪਹੁੰਚੀ ਸੰਗਤ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸਮਾਨ ਪਰਸ, ਮੋਬਾਇਲ ਵਗੈਰਾ ਦਾ ਵੀ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਇਸ ਦਰਸਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦਾ ਨਵਾਂ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਇਥੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਏ ਹਨ । ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੇਰੀ ਸਾਰੀਆਂ ਮਨੋਕਾਮਨਾਵਾਂ ਇਥੇ ਆ ਕੇ ਪੁਰੀਆ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ।

  • हिमाचल के प्रवेश द्वार घालूवाल में 45 टन का टैंक स्थापित

    हिमाचल के प्रवेश द्वार घालूवाल में 45 टन का टैंक स्थापित

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल हरोली का मुख्य द्वार कहे जाने वाले घालुवाल स्थित रुद्रानंद चौक पर शौर्य का प्रतीक 45 टन का टैंक स्थापित किया गया है।  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों के चलते क्षेत्र के शूरवीरों को जिन्होंने देश पर हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुती दी को सन्मानित करते प्रतीक आर्मी टैंक को मंगलवार को स्थापित किया गया। हरोली क्षेत्र के लगभग सभी गांव के लोग सेना में अपनी सेवाएं देते है हरोली को शूरवीरों की धरती भी कहा जाता है क्योंकि यहां का हर युवा सेना में जाने के लिए उत्सुक रहता है।

    हरोली के गांव पँजावर, सलोह, बाथड़ी, भदसाली, सिंगा, गोंदपुर, पंडोगा सहित लगभग हर गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में सेना में अपनी सेवाएं देते हुए पहले विश्व युद्ध, दूसरे विश्व युद्ध 1962 की जंग, चीन 1965 की जंग, पाकिस्तान 1971 की जंग, पाकिस्तान 1990 कारगिल युद्ध मे शौर्य का प्रदर्शन करते हुए जंग लड़ी व अपने प्राणों की आहुति दी गांव भदसाली में पहले विश्व युद्ध मे शहीद हुए सैनिकों के सम्मान के लिए गांव में तोप रखी गई है ताकि लोग उनके शौर्य से प्रेरणा ले सके। हरोली के सेंकडो जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश सेवा में अपना अतुलनीय योगदान दिया है।

    लोगों की देश के सपूतों को सम्मानित करने के प्रतीक की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उद्योग मंत्री रहते मुकेश अग्निहोत्री ने पहले भी सेना से तोप की मांग पत्र द्वारा की थी जिसे सेना द्वारा ठुकरा दिया गया था । लेकिन इस बार सेना ने उनके अनुरोध को मान लिया तथा टैंक देने की अनुमति दी। दिल्ली से टैंक को भेजा गया जो अब स्थापित कर दिया गया है। यह टैंक एक तो देश पर कुर्बान हुए सैनिकों को सम्मान का प्रतीक साबित हो रहा है वहीं क्षेत्र के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरणा भी दे रहा है। टैंक के स्थापित होने से क्षेत्र के सैनिकों सहित हर नागरिक में खुशी की लहर दौड़ रही है। स्थानीय युवा व राहगीर व पर्यटक भी इस टैंक पर चढ़कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

  • जालंधरः अवतार नगर में बौनी नामक युवक पर हमलावारों ने बरसाए पत्थर, देखें CCTV

    जालंधरः अवतार नगर में बौनी नामक युवक पर हमलावारों ने बरसाए पत्थर, देखें CCTV

    जालंधर,वरुण/वरिंदर: महानगर के अवतार नगर गली नंबर 1 में स्थित टैगोर डे बोर्डिंग स्कूल के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया है। जहां हमलावारों ने युवक पर ईंटो से हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 8 से 9 हमलावार एक युवक पर हमला ईंटों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

    युवक की पहचान इंदरजीत उर्फ बौनी पुत्र पलमिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमलावारों ने इतनी बुरी तरह से बौनी पर हमला किया कि युवक सड़क पर तड़पता रहा और आरोपी फिर भी उसके सिर पर ईंटें मारते रहे। भार्गव कैंप की पुलिस अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह मामले की जांच में जुट गई है।

    घायल इंदरजीत का ईलाज ऑक्सफोर्ड अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित का बयान लेने के लिए एएसआई ऑक्सफोर्ड अस्पताल में गए लेकिन उन्होंने बताया कि उक्त घायल युवक बयान देने की हालात में नहीं है। इसलिए जैसे ही युवक का हालत में कुछ सुधार होता है तो उनके बयान दर्ज कर हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, देखें वीडियो

    पंजाबः चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः चैत्र महीने के नवरात्रे शुरू हो गए हैं और मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बाग वाली माता मंदिर कमेटी के प्रधान ओर मुख्य पुजारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी चैत्र नवरात्रों के पहले दिन मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर माता के दरबार में अपनी हाजरी दर्ज करवाई, उन्होंने कहा कि इन दिनों सच्चे मन से की गई हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि अपने सामान का ध्यान रखे और कम से कम पैसे लेकर मंदिर में आये, ताकि किसी भक्त का कोई नुकसान ना हो।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की भगाने में मदद करने वालें चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की भगाने में मदद करने वालें चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत बीते दिन अमृतपाल सिंह को ब्रेजा कार भगाने में मदद करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान मनप्रीत, गुरदीप, हरप्रीत और गुरपेज के रूप में हुई थी। आज पुलिस ने चारों को शाहकोट से जालंधर कोर्ट में पेश किया। वहीं आज पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है।

    वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

  • बघेरी बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा हुई संपन्न

    बघेरी बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा हुई संपन्न

    विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

    नालागढ़/सचिन बैंसल : बघेरी बाबा बालक नाथ मंदिर पर पिछले 7 दिन से चल रही श्रीमद्भागवत कथा विधिवत संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन हवन किया गया और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।कथा वाचक जगमोहन दत्त शास्त्री ने कथा के अंतिम दिन श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा अत्यंत गरीब होने के बाद भी श्रीकृष्ण ने उसे अपने सिहासन पर बिठाया और उसके चरण अपने आंसुओं से धुलाये। उन्होंने कहा कि इनकी दोस्ती से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने दोस्त को मुसीबत में कभी भी अकेले नहीं छोड़ना चाहिए ।
    मंदिर के भगत लेख राम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया जो कि आज विधिवत रूप से संपन्न हुई। उन्होंने कहा इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कथा सुनने आए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर राजकुमार , बलबीर चंद, अमृतलाल, प्रकाश चौधरी, नरेश चौधरी, सोना मोहित बड़याल, लककी, यशपाल,तल्लु,बिल्ला, पवन कुमार, गुरचरण ,जयवंश बड़याल,  अरुण बडयाल ,मनप्रीत, मनीष बडयाल ,मंगल सिंह जोगा सिंह  ओर शेरू मौजूद रहे।
  • रमेश कुमार बने विज्ञान अध्यापक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

    रमेश कुमार बने विज्ञान अध्यापक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तर पर हुए विज्ञान अध्यापक संघ के चुनावों में सर्व सम्मति से बने जिला के सीनियर बाइस प्रेसिडेंट रमेश कुमार मेहरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहरियां में पहुंचने पर स्कूल के प्रिंसिपल बलदेव राज एवम समस्त स्टाफ ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल बलदेव राज ने विज्ञान अध्यापक रमेश कुमार को जिला विज्ञान अध्यापक संघ का  वरिष्ट बाइस प्रधान बनने पर उनको और उनकी टीम को शुभकामनाएं एवम बधाई दी और आगामी जीवन में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस मौके पर प्रवक्ता चंचल ,प्रवक्ता अरुण,प्रवक्ता नीलम,प्रवक्ता नीतू,प्रवक्ता संजीव ,प्रवक्ता राजन,प्रवक्ता बाम देव, इक्वाल,बलबीर धीमान,उमा पटियाल,नरेश दत्त,कुसुम,वनिता,मुनीश शर्मा,सलीम मोहमद,नरेश कुमार,अनिल कुमार,प्रिया,राज कुमारी एवम अधीक्षक अनुभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की गाड़ी का पीछा करती पुलिस की नई CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की गाड़ी का पीछा करती पुलिस की नई CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः अमृतपाल सिंह एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं।  जिसमें अमृतपाल के काफिले का पुलिस पीछा करती नजर आ रही है। उक्त सीसीटीवी गांव नंगल अंबिया की है, जहां पर अमृतपाल की गाड़ियों का पीछा करती पुलिस नजर आ रही है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है। वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

  • हरोली कॉलेज में अंतर राष्ट्रीय जल दिवस की धूम 

    हरोली कॉलेज में अंतर राष्ट्रीय जल दिवस की धूम 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय हरोली  में  बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में  विभिन्न  प्रतियोगिताए करवाई गई।  प्रतियोगिता का आयोजन रैड क्रॉस प्रभारी बिंदिया चंदेल की देखरेख में किया गया । चित्रलेखा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता , दूसरे स्थान पर सुखविंद्र  और तीसरा स्थान अमन दीप ने प्राप्त किया। नारा लेखन में रजनी ने पहला , कनिका ने दूसरा  ,कंचन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान में प्रो  आर एस डढवाल, प्रो कैप्टन सोनिका सैनी,  प्रो कल्पना शर्मा   आदि उपस्थित रहे।

  • सेना ब्रिगेड की तर्ज पर हो हिमाचल फायर ब्रिगेड महकमे का विस्तार

    सेना ब्रिगेड की तर्ज पर हो हिमाचल फायर ब्रिगेड महकमे का विस्तार

    2 हजार नए  पद सृजित करे सरकार : मुकेश 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय सेना  ब्रिगेड कि तर्ज पर आपात हिमाचल फायर ब्रिगेड महकमें की यूनियन ने विस्तारीकरण मांगा है । युनियन ने दलील दी है कि  विभाग  को सुदृढ़ करने के लिए दो हजार नए पद सृजित किए जाने जरूरी हो गए हैं ।   फायर ब्रिगेड यूनियन ऊना के प्रधान मुकेश  जसवाल  ने  कहा है कि भारतीय सेना की ब्रिगेड में जवानों की संख्या तीन हजार से पांच हजार  तक होती है। जबकि हिमाचल प्रदेश  में  आपात फायर ब्रिगेड महकमे में लगभग  एक हजार  के करीब ही जवान सेवाएं दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि  सरकार सेना ब्रिगेड कि तर्ज पर फायर ब्रिगेड महकमे में कर्मचारियों की संख्या 3 हजार करके वर्ग को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में आग कि बढ़ती घटनाओं के चलते  फायर ब्रिगेड जवानों की संख्या  काफी कम प्रतीत हो रही  है। ऐसी स्थिति में घटना स्थल पर जवानों को कई प्राकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर  तैनात कर्मचारी वेतन विसंगति की मार झेल रहे हैं  । वेतन विसंगतियों में दुरुस्ती न होने से कर्मचारीयों को अपना हक नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने   कर्मचारियों को संशोधित वेतन दिए जानें की मांग को भी दोहराया है। उन्होंने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फायर ब्रिगेड के  तकनीकी कर्मचारियों को  बेसिक पे 10300, ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान देने कि गुहार लगाई  है ।उन्होंने कहा कि  कर्मचारियो  के मसलों को  जल्द ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री के समक्ष उठाया जाएगा।