जालंधरः अवतार नगर में बौनी नामक युवक पर हमलावारों ने बरसाए पत्थर, देखें CCTV

जालंधर,वरुण/वरिंदर: महानगर के अवतार नगर गली नंबर 1 में स्थित टैगोर डे बोर्डिंग स्कूल के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया है। जहां हमलावारों ने युवक पर ईंटो से हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 8 से 9 हमलावार एक युवक पर हमला ईंटों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

युवक की पहचान इंदरजीत उर्फ बौनी पुत्र पलमिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमलावारों ने इतनी बुरी तरह से बौनी पर हमला किया कि युवक सड़क पर तड़पता रहा और आरोपी फिर भी उसके सिर पर ईंटें मारते रहे। भार्गव कैंप की पुलिस अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह मामले की जांच में जुट गई है।

घायल इंदरजीत का ईलाज ऑक्सफोर्ड अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित का बयान लेने के लिए एएसआई ऑक्सफोर्ड अस्पताल में गए लेकिन उन्होंने बताया कि उक्त घायल युवक बयान देने की हालात में नहीं है। इसलिए जैसे ही युवक का हालत में कुछ सुधार होता है तो उनके बयान दर्ज कर हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *