Blog
-

डा. हेमराज राणा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार
बददी/सचिन बैंसल: राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं जियोग्राफिकल सोसाइटी आफ हिमाचल प्रदेश के प्रान्त उपाध्यक्ष डा. हेमराज राणा ने भूगोल विषय को स्कूल व कॉलेज स्तर पर अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाने के आश्वासन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है। डा. हेमराज राणा ने बताया कि गत दिनों जियोग्राफिकल सोसाइटी आफ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सोसाइटी के महासचिव डा. बी आर ठाकुर की अगुवाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भूगोल विषय की महत्ता से शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया तथा इस अन्दर्भ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों अर्थात पंचायतों, बीडीसी, जिला परिषदों व विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों द्वाराप्रेषित प्रस्तावों की प्रतिलिपियों को भी शिक्षा मंत्री को दिया। शिक्षा मंत्री ने हिमाचल जैसे विविध भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में भूगोल विषय की प्रासंगिकता व महत्व को ध्यान में रखते हुए भूगोल विषय को 11वीं -12वीं कक्षाओं व कॉलेजों में अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाए जाने की बात कही है जो कि एक सराहनीय कदम है।डा. हेमराज राणा ने बताया कि वर्तमान में जब हम भूकंप, बाढ़, सूखा, पर्यावरण प्रदूषण, भूस्खलन, बादल फटना, वन्यग्नि आदि बहुत सी प्राकृतिक आपदाओं का निरन्तर दंष झेल रहे हैं जबकि भूगोल विषय के पाठ्यक्रम में इन सभी पहलुओं के मूल कारण, समाधान व जागरूकता का समावेश रहता है अर्थात भूगोल विषय को स्कूलों व कॉलेजों में अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने पर एक ओर जहो विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के बारे में सामाजिक जारूकता बढेंगी वहीं दूसरी ओर शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। डा. हेमराज राणा ने जोर देकर कहा कि हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल विषय परीक्षार्थियों के लिए बहुत सहायक सिद्ध होता है।
-

जेल में कैदियों के बीच फिर गैंगवार, 2 कैदी गंभीर रूप से घायल
नई दिल्लीः दिल्ली की हाईप्रोफाइल और सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर कैदियों के बीच खूनी झड़प की खबर है। सूत्रों की मानें तो यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में दो कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेल के भीतर हुए इस टकराव के बाद जेल परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है। आला अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि दोनों ही गुट के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं। तिहाड जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने सामने आते ही संघर्ष में बदल गया। दोनों अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं। कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया।
तिहाड जेल प्रशासन के मुताबिक, 29 मई को दोपहर करीब 12:38 बजे तिहाड जेल की सेंट्रल जेल नंबर-1 (वार्ड नंबर-2) में कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल कैदी राहुल उर्फ पवन पुत्र संत राम पर ताबड़तोड़ चाकू, हाथ से बनी सूआ और खपरैल से हमला कर दिया, जिससे बंदी घायल हो गया। वहीं अंडर ट्रायल कैदी आलोक उर्फ विशाल पुत्र मनोज गिरी (जो हमलावरों में से था) ने घटना के बाद खुद को भी चोटिल कर लिया है। जेल स्टाफ टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने सभी को अलग किया। जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बाद, दोनों घायल कैदियों को आगे के इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस स्टेशन हरि नगर को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्रीय कारागार तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बदमाशों के बीच सोमवार को हुई इस झड़प के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले 2 मई को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी थी। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। गोगी गैंग के गुर्गों पर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आरोप लगाया गया था। इस बीच तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हुई इस ताज़ा झड़प को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. पुलिस दोनों के बयान लेकर हमले का कारण तलाशने में लगी है।
-

मीडिया कर्मियों की मांगों को लेकर जुलाई में संसद भवन पर होगा प्रदर्शन
बददी/सचिन बैंसल: कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज एजेंसी इम्पलाइज आर्गनाइजेशन ने वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट की बहाली, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया संस्थानों में पत्रकारों और गैर पत्रकार कर्मचारियों की अवैध छंटनी के विरोध में जुलाई में संसद सत्र के दौरान प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह फैसला दिल्ली में आयोजित कन्फेडरेशन की वार्षिक आम सभा में लिया गया। आमसभा में देश के प्रमुख सशक्त मीडिया संगठनों नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पीटीआई इम्पलाइज यूनियन, यूएनआई वर्कर्स यूनियन, ऑल इंडिया न्यूजपेपर्स इम्पलाइज फेडरेशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स इम्पलाइज और द ट्रिब्यून इम्पलाइज यूनियन चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन छेडऩे की घोषणा की है।कन्फेडरेशन के महासचिव एम.एस. यादव ने बताया कि दिल्ली के सम्राट होटल में आयोजित आमसभा में एन.यू.जे के अध्यक्ष रास बिहारी के अध्यक्ष और द ट्रिब्यून इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता को कन्फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया गया। कन्फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता में हुई आमसभा की बैठक में पत्रकारों और गैर पत्रकार कर्मचारियों की सभी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एनयूजेआई के महासचिव प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा, आईएफडबल्यूजे के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, महासचिव परमानंद पांडे, आईजेयू के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी, महासचिव बलविंदर जम्मू, पीटीआई फेडरेशन के भुवन चौबे, यूएनआई यूनियन के एम एल, जोशी, ट्रिब्यून इम्पालाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, एआईएनईएफ, एनएफएनई के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यादव ने बताया कि कन्फेडरेशन से संबद्ध सभी राष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने सर्वसम्मति से मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है।संसद पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देशव्यापी अभियान के तहत राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन देकर मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित किया जाएगा। सभी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि राज्यों में अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों और जनप्रतिनिधियों को मांगों के बारे में ज्ञापन देंगे। यादव ने बताया कि दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना और प्रदर्शन की तारीख कन्फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक में किया जाएगा। प्रदर्शन से पहले पूरे देश में मीडियाकर्मियों की मांगों को लेकर राज्यों में सम्मेलन और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कानफेडरेशन की मीटींaग में एनयूजे इंडिया की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महामंत्री प्रदीप तिवारी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एनयूजे इंडिया) रणेश राणा, सुरेंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एचपीयूजे सचिन बैंसल, जितेंद्र शर्मा, ज्योति गिरी व प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे -

पंजाबः लाखों रुपए की लूट के मामले में गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार
मुक्तसरः जिली की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के मास्टर माइंड को काबू किया है। काबू किए गए बदमाश ने मुक्तसर में पड़ते लक्खेवाली फिलिंग स्टेशन पर अपने साथियों सहित 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं उसने मुक्तसर पुरानी दाना मंडी में एक व्यापारी से करीब 1 लाख की लूट की थी। इससे पहले कपूरथला में एक फाइनेंसर से 3 लाख 30 हजार रुपये की लूट भी इसी ने की थी। प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज अनेकों केसों में ये बदमाश शामिल है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने मुक्तसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना प्रिंसपाल उर्फ प्रिंस पुत्र जसवंत सिंह निवासी लक्खेवाली (मुक्तसर) अनेकों वारदात को अंजाम दे चुका था। एसएसपी ने बताया कि तीन मई को लक्खेवाली निवासी जसकरन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके नंदगढ़ रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर दो मई की रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक चेहरे ढंक कर आए और बेसबाल व रॉड से मैनेजर व कारिंदों से मारपीट करके 3 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
पुलिस के टेक्निकल सेल ने सीसीटीवी कैमरों, खुफिया सोर्स की मदद से बदमाशों की पहचान करते हुए लोकेशन भी ट्रेस कर ली। साथ ही मुख्य आरोपी प्रिंसपाल उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि उसने अपने साथियों परमजीत सिंह उर्फ बाबा निवासी लक्खेवाली, जतिंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाय, मेहर सिंह उर्फ गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर कैंट व गुरजंट सिंह उर्फ जश्न निवासी लक्खेवाली बहरामपुर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। प्रिंसपाल के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। इस वारदात में इन्होंने एक देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। जिस पर पुलिस ने मामले में 25/54/59 आर्म्स एक्ट व 120बी की धाराएं भी जोड़ दी हैं। आरोपियों ने पुरानी दाना मंडी में व्यापारी रवि कुमार की दुकान से करीब एक लाख रुपये लूटे थे।
इस मामले में 16 मई को थाना सिटी मुक्तसर में केस दर्ज हुआ था। पूछताछ के दौरान प्रिंस ने कबूला कि इस वारदात को भी इन्होंने अंजाम दिया था। इस वारदात में जतिंदर व मेहर ने इसका साथ दिया था। बता दें कि इस लूट की घटना के बाद से व्यापार मंडल के दखल के बाद से पुलिस प्रशासन पर दबाव बना और पुलिस ने केस ट्रेक करना शुरु कर दिया और अब दोनों केसों में शामिल मास्टर माइंड को काबू कर लिया। जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। एसएसपी के अनुसार प्रिंसपाल कई वारदात का मास्टर माइंड रहा है। इससे पहले उस पर अनेकों केस दर्ज हैं। मोगा के धर्मकोट में उसने किश्तें वसूलने वाले एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये लूटे थे। वहीं थाना सिटी कपूरथला में दर्ज मामले में ये एक फाइनांसर से तीन लाख 80 हजार रुपये की लूट के मामले में भी मास्टर माइंड के रुप में शामिल है। थाना लक्खो के बहरामपुर थाने में भी इसके खिलाफ पेट्रोल पंप से 44 हजार रुपये लूटने का केस दर्ज है। 2021 में मच्छी मंडी फिरोजपुर शहर के एक पेट्रोल पंप से 1,300 रुपये भी लूटे थे। जिला फिरोजपुर के गांव खलचिया से एक किश्तें वसूलने वाले व्यक्ति से 13 हजार रुपये भी इसने लूटे थे।
-

विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पिपलू मेले की तैयारियों का लिया जायज़ा
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने तैयारीयों का जायज़ा लिया। आज कैबिनेट मन्त्री विक्रमदित्य सिंह झंडा रस्म व मन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद बिधिवत पिपलू मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं मेले के दूसरे दिन पंचायती राज मन्त्री अनुरुद्ध सिंह व मेले के समापन पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री चीफ गैस्ट होंगे। बंगाणा प्रशासन द्वारा बंगाणा से पिपलू तक सड़क पर मुख्य गेट बनाये गए है। और पुलिस जवान बंगाणा से पिपलू तक यातायात को देखेंगे।क्योंकि गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही होने के कारण कही कोई जाम की स्थिति न बने। बहीं 30 मई से 1 जून तक धनेटा से पिपलू से बंगाणा आने बालों को वाया भयाम्बी तुतडू से होकर बंगाणा आना पड़ेगा। तीन दिनों तक चलने बाले पिपलू मेले के संदर्भ में बंगाणा से पिपलू तक बन बे बनाया गया है। पिपलू मेले के प्रथम दिवस यानी आज हिमाचल की बुलंद आवाज एसी भारद्वाज,कुसुम जस्सी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगी। बही स्कूली छात्र एवं लोकल कलाकार भी जनता का मनोरंजन करेंगे।इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान भूषण शर्मा, पूर्व प्रधान बिपन शर्मा थाना प्रभारी रवि कांत शर्मा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।उपमण्डल बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले की करीब चार दर्जन पुलिस जवान व्यवस्था को सम्हालेंगे। उन्होंने कहा कि 30 मई से 1 जून तक चलने बाले पिपलू मेले में कोई वड़ी गाड़ी पिपलू से होकर नही जाएगी। बस ट्रक या अन्य बड़े वाहन वाया तुतडू भयाम्बी से होकर हमीरपुर जाएंगे। बंगाणा से पिपलू तक वन वे बनाया गया है। रवि पाल ने कहा कि तीन दिवसीय पिपलू मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए हमने प्रारूप तैयार कर लिया है और यातायात नियमो का उलंघन करने बालों या फिर बन वे ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने बालों पर कानूनी शिकंजा कसेगा। -

दुकानदार वस्तुओं की रेट लिस्ट लगाना करें सुनिश्चित
ऊना/सुशील पंडित: आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलादंडाधिकारी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम विक्रय मूल्य निर्धारित किये हैं तथा जिला में कोई भी विक्रेता अथवा दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सकेगा।अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500, सूअर का 250 तथा चिकन ब्रॉयलर 220, चिकन अलाईव 150, ब्राॅयलर ड्रैस्ड 210 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रूपये, विशेष सब्जी 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रूपये, स्पेशल दाल 70 रूपये, चावल फुल प्लेट 50 रूपये, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 130, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रूपये, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 प्रति प्लेट बिक सकेगी।इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रूपये प्रति लीटर, पनीर 320 रूपये व दही 70 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा। जबकि सभी ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स एमआरपी के अनुसार बेचे जा सकेंगे।महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। -

ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਵਿਚ ਵੜ ਕੇ ਕੀਤੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਅਤੇ ਭੰਨਤੋੜ, ਭਤੀਜਿਆਂ ਤੇ ਲਗਾਏ ਅਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੋਹਨ ਕੇ ਉਤਾੜ ਵਿਖੇ ਇਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵੜ ਕੇ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰਨ ਅਤੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਮੀਨ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਚਾਚੇ ਦੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਉਸ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਿੱਟੀ ਚੁੱਕਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।
ਜਦ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੁਝ ਬੰਦੇ ਲੈ ਕੇ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਬੈਲਟਾ ਨਾਲ ਕੁੱਟਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਉਹਨੂੰ ਛਡਾਉਣ ਆਉਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਕੁਝ ਲੋਕ ਕੰਧ ਟੱਪ ਕੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਡਾਂਗਾਂ ਸੋਟਿਆਂ ਨਾਲ ਸਾਡੇ ਤੇ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਫ਼ੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦਾ ਭਰਾ ਅਮਨਦੀਪ ਜੋ ਕਿ ਹਰਿਆਣੇ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ ਥਾਣਾ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਝੂਠਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਜਦ ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀ ਤਾਂ ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ।
-

फिक्स है IPL 2023 का फाइनल मैच? सोशल मीडिया पर विजेता के नाम की तस्वीर हुई वायरल
नई दिल्ली: बारिश की वजह से टला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का मैच आज सोमवार को होने जा रहा है। आज के इस मैच में धोनी ब्रिगेड 5वीं ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी, जबकि पांड्या पलटन खिताब का बचाव करने की फिराक में होगी। लेकिन इस खिताबी मुकाबले से पहले एक तस्वीर ने सोशल मीडिया वायरल हो रही है, जिसने आईपीएल फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
दरअसल, वायरल फोटो स्टेडियम में लगी बिग स्क्रीन की है, जिसपर ‘रनरअप चेन्नई सुपर किंग्स’ लिखा है। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग जहां फाइनल पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कइयों ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनल फिक्स है क्योंकि सीएसके उपविजेता रहेगी।’ अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘यह कुछ ऐसा है कि जब आप गलती से ट्रेलर की जगह फिल्म का क्लाइमेक्स अपलोड कर दें।’ बता दें कि वायरल तस्वीर स्क्रीन टेस्टिंग के दौरान की है। टेस्टिंग में दोनों टीमों को लेकर ऐसा किया जाता है ताकि बाद में किसी प्रकार की गलती ना हो। हालांकि, सोशल मीडिया पर सिर्फ सीएसके वाली इमेज वायरल हो गई।
गौरतलब है कि चेन्नई ने आईपीएल 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और नौवें स्थान पर रही। लेकिन सीएसके ने 16वें सीजन में कमाल कर दिया और फाइनल में सबसे पहले एंट्री की। सीएसके अगर जीटी को हराने में कामयाब हो गई तो सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। मुंबई फिलहाल 5 ट्रॉपी जीतने वाली इकलौती टीम है। वहीं, गुजरात ने फाइनल जीत लिया तो वो खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। उससे पहले चेन्नई और मुंबई ने यह कारनामा किया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਜਲਾਲਾਬਾਦ : ਸਰਬ ਭਾਰਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਅਤੇ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਇੱਕ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੀ ਗਰੰਟੀ ਕਰਦੇ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕੌਮੀਂ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਗਰੰਟੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚੋਂ ਪਾਸ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ, ਹਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਲਈ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਵਿੱਦਿਆ ਦੀ ਗਰੰਟੀ, ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ, ਮਨੁੱਖਾ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਮੁਕੰਮਲ ਯੋਜਨਾ ਬੰਧੀ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬਲਾਕ ਪਧਰ ਤੇ ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਸਭਿਆਚਾਰਕ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਦੇ ਕੇਂਦਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਭਵਨ ਉਸਾਰੇ ਜਾਣ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਅੱਜ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ‘ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ’ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਵਲੋਂ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਇਸ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿਚ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲਾਲ ਵਰਦੀ ਧਾਰੀ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ (ਸਵੈ ਇੱਛਕ , ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਫੋਟੋ ਅਤੇ BNEGA ਵਾਲੀ ਟੀ ਸ਼ਰਟ) ਵਲੋਂ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਸਰਬ ਭਾਰਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਬਾਂ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਛਾਂਗਾ ਰਾਏ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਭਜਨ ਛਪੜੀ ਵਾਲਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਸ਼ੁਬੇਗ ਸਿੰਘ ਝੰਗੜ ਭੈਣੀ, ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਮਨ ਧਰਮੂ ਵਾਲਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਸਟਾਲਿਨ ਲਮੋਚੜ, ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਸੂਬਾਈ ਕੋ ਕਨਵੀਨਰ ਸੰਜਨਾ ਢਾਬਾਂ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਆਗੂ ਨਰਿੰਦਰ ਢਾਬਾਂ, ਗੁਰਦਿਆਲ ਢਾਬਾਂ, ਆਦਿ ਨੇ ਕੀਤੀ।
ਇਸ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਕੇਰਲਾ ਤੋਂ ਸੀ.ਪੀ.ਆਈ. ਦੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਸਰਬ ਭਾਰਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੀ. ਸੰਦੋਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਮੌਜੂਦਾ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਮਹੇਸ਼ਰੀ, ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਲਾਹਕਾਰ ਸਾਥੀ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ, ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਵਰਿੰਦਰ ਖੁਰਾਣਾ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਰਦੂਲ ਗੜ, ਕਰਮਵੀਰ ਕੌਰ ਬਧਨੀ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਬਧਨੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਸੀ ਪੀ ਆਈ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਹੰਸ ਰਾਜ ਗੋਲਡਨ, ਕੁੱਲ ਹਿੰਦ ਕਿਸਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸੂਬਾ ਆਗੂ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੰਡੀਆਂ, ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਧਰਮੂ ਵਾਲਾ, ਭਗਵਾਨ ਦਾਸ ਬਹਾਦਰ ਕੇ, ਸਾਬਕਾ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾਕਟਰ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਨਵਾਲਾ, ਜੰਮੂ ਰਾਮ ਬਨਵਾਲਾ, ਬਲਵੰਤ ਚੌਹਾਨ ਆਦਿ ਵੀ ਹਾਜਰ ਸਨ।
ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਚਲਾਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਚੇਤਨ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਨਿਰੋਲ ਜਵਾਨੀ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਪਧਰ ਤੇ ਲਾਮਬੰਧ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਸਿਰਫ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਤੱਕ ਹੀ ਸੀਮਤ ਨਹੀਂ ਰਹੇਗਾ ਸਗੋਂ ਇਹ ਇਕ ਬਨੇਗਾ ਲਹਿਰ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਬਨੇਗਾ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਇਕਜੁੱਟ ਹੋਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਸਿਰਫ ਸ਼ਰੂਆਤ ਹੈ ਅੰਤ ਜਿੱਤ ਯਕੀਨੀ ਹੋਵੇਗੀ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਥੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੇ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਚਾਹ ਮੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਲੱਡੂਆਂ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਬਨੇਗਾ ਵਲੰਟੀਅਰ ਪੈਦਲ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸੰਦੀਪ ਜੋਧਾ, ਕਰਨੈਲ ਬਘੇ ਕੇ, ਮਲਕੀਤ ਲਮੋਚੜ, ਕੁਲਦੀਪ ਬਖੂਸ਼ਾਹ, ਹੁਸ਼ਿਆਰ ਕਾਵਾਂ ਵਾਲਾ, ਹਰਮਨ ਕੌਰ ਦੋਨਾ ਨਾਨਕਾ, ਅਵਨ ਤੋਤਿਆਂ ਵਾਲੀਨੀਲਮ ਝੰਗੜ ਭੈਣੀ, ਜਰਨੈਲ ਢਾਬਾਂ, ਬਲਜੀਤ ਮਹੁਆਣਾ ਅਤੇ ਗੁਰਜੀਤ ਪਾਲੀ ਵਾਲਾ ਆਦਿ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਵਰਦੀ ਧਾਰੀ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। -

भाजपा को लगा बड़ा झटकाः दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
बीजापुरः प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को महज कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में कई नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक साथ 12 कार्यकताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधायक कार्यलय में सभी कार्यकताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इस दौरान विधायक विक्रम शाह मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया है।