Blog

  • ट्रेन और बस की भयानक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    ट्रेन और बस की भयानक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    लागोसः नाइजीरिया के लागोस में वीरवार को एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (LASEMA) ने यह जानकारी दी है। 

    हादसे में छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम फारिनलोय ने बताया कि बस सरकारी कर्मचारियों को काम पर ले जा रही थी, इसी दौरान वह इंटर-सिटी ट्रेन से टकरा गई। इब्राहिम फारिनलोय ने कहा, अब तक इस हादसे में 84 लोगों को जिंदा बचा कर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अस्पताल में मरने वाले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी घालय बस के थे। ट्रेन में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घायलों को आगे की चिकित्सा के लिए सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    बस चालक के लापरवाही से हुई दुर्घटना

    लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के सचिव ओलुफेमी ओके-ओसानिनटोलू ने कहा कि इस दुर्घटना का तात्कालिक कारण बस चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाना है। ओके-ओसानिनटोलू ने बताया कि यह घटना बस चालक की लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई है। ट्रेन से टकराने ले पहले बस चालक ने ट्रेन के ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ने की कोशिश की थी।

    नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना आम

    स्थानीय निवासियों के मुताबिक, नाइजीरिया के शहरों में ट्रेन और ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं। यहां पर आमतौर पर यातायात नियमों का सही से पालन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर और वाणिज्यिक केंद्र लागोस में यह एक गंभीर समस्या हैं। हालांकि हाल के वर्षों में अधिकारियों ने सड़क और इस प्रकार की दुर्घटना को नियंत्रण करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।

  • मामूली बहस के चलते युवक ने मां को उतारा मौत के घाट

    मामूली बहस के चलते युवक ने मां को उतारा मौत के घाट

    पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक 26 साल के युवक ने केवल गर्मागर्म बहस होने के बाद अपनी मां को गला घोंटकर मार डाला। महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ये घटना गुरुवार को हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 44 साल की जिस महिला वैशाली धनु की हत्या की गई, वह अपने बेटे के साथ विरार के फूलपाड़ा इलाके के गांधी नगर कॉलोनी में रहती थी।

    विरार पुलिस थाने के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले ही एक शादी समारोह में मां-बेटे की किसी बात पर तीखी नोकझोंक हुई थी। गुरुवार को जब वे फिर से झगड़ने लगे, तो आरोपी शख्स ने गुस्से में एक कपड़ा लिया और अपनी मां का गला घोंट दिया। कुछ देर बाद जब महिला की मां उनके घर पहुंची तो देखा कि वह बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उस महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः बजट में बड़ी राहत, कपूरथला और होशियारपुर में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज

    पंजाबः बजट में बड़ी राहत, कपूरथला और होशियारपुर में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज

    शिक्षा और नई स्पोर्ट्स नीति को लेकर बड़े ऐलान

    चंडीगढ़ः वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज पंजाब की आप सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। इस नए बजट में सबसे बड़ी उम्मीद प्रदेश की आधी आबादी को है, जिसे हर महीने 1000 रुपये दिए जाने की गारंटी पूरी होने का इंतजार है। वित्त मंत्री चीमा ने बजट में होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का एलान किया गया है। वहीं मोहाली में लिवर इंस्टीट्यूट के लिए 25 करोड़ तय किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जल्दी ही राज्य की नई स्पोर्ट्स नीति आएगी, जिसके लिए 258 करोड़ का बजट रखा गया है।  स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के लिए 53 करोड़ तय किए गए हैं। तीन करोड़ से खेलों का सामान खरीदा जाएगा। मेडिकल शिक्षा व खोज के लिए 1015 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    इसी के साथ शिक्षा क्षेत्र के लिए स्कूल और हायर एजुकेशन के उचित इंतजाम होंगे।  सरकारी स्कूलों का बजट 99 करोड़ का किया।  अध्यापकों की स्किल सुधारने के लिए 20 करोड़ का बजट तय। अध्यापक केवल पढ़ाएंगे, स्कूलों से जुड़ा सारा काम एस्टेट मैनेजर देखेंगे। स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 200 करोड़ का शुरुआती बजट रखा। विभिन्न स्कॉलरशिप योजना के लिए 78 करोड़ रखे गए। उच्च शिक्षा के लिए रोजगार व कोचिंग का इंतजाम होगा। कॉलेज के लिए 68 करोड़ का बजट रखा।

  • बड़ी खबरः जालंधर विजिलेंस विभाग ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर सहित आर्किटेक्ट को किया राउंडअप! पढ़ें पूरा मामला

    बड़ी खबरः जालंधर विजिलेंस विभाग ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर सहित आर्किटेक्ट को किया राउंडअप! पढ़ें पूरा मामला

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः नगर निगम के सबसे ज्यादा बदनाम बिल्डिंग विभाग में अब विजीलेंस विभाग ने दस्तक दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विजीलैंस टीम ने बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर तथा आर्किटैक्ट राजविंदर को राउंडअप किया है। शुरुआती जानकारी अनुसार सामने आया कि विजीलेंस ने एक प्लाट के सीएलयू व नक्शा पास करने के एवज में मांगी गई। रिश्वत केस में ट्रैप लगाया था।

    जिसके बाद कल रात आर्किटेक्ट राजविंदर को उसके घर से राउंडअप कर लिया गया। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने आज तड़कसार जालंधर बिल्डिंग विभाग में तैनात इंस्पेक्टर सुखविंदर को उनके निवास स्थान अमृतसर से राउंडअप किया है। फिलहाल विजिलेंस विभाग इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर रही है। जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

  • पंजाबः वित्त मंत्री हरपाल चीमा एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट कर रहे पेश, देखें LIVE

    पंजाबः वित्त मंत्री हरपाल चीमा एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट कर रहे पेश, देखें LIVE

    चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही है। चीमा ने कहा कि वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का होगा जो पिछले साल से 26% ज्यादा है। 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था।  वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस बार उनकी सरकार अपने बहुत सारे वादे और गारंटियां पूरी करने जा रही है। बजट में उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखने का दावा किया। चीमा ने दावा किया कि आप सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर है लेकिन बाकी एरिया पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है।चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने जब सत्ता संभाली तो उसे विरासत में भारी कर्जा मिला जो पिछली सरकारों ने लिया था। इसके बावजूद आप सरकार पंजाब को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पढ़ें बजट में किसे क्या मिला…

    • पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपए।
    • 75 करोड़ रुपए बटाला और गुरदासपुर में शूगर कंप्लैक्स के लिए दिए थे। पुराने काम पूरे करने के लिए 100 करोड़ अलॉट।
    • तकनीकी शिक्षा संस्थानों के सुधार हेतु 615 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है।
    • GNDU ने टीशू कल्चर से एक सेब की किस्म तैयार की है। पंजाब के अंदर अगले दो सालों में हिमाचल की तरह सेब दिखाई देंगे।
    • पंजाब सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है।
    • भारत के 18.11 समूचे योगदान के मुकाबले कृषि क्षेत्र राज्य के GSDP में प्रमुख भूमिका निभाता है। वित्तीय साल 2022-23 के दौरान मौजूदा कीमतों पर पंजाब की प्रति व्यक्ति आमदन 7.40 प्रतिशत रही है। यह 1 लाख 73 हजार 873 रुपए बनती है।
    • पंजाब के मुख्य माइक्रो इकॉनोमिक इंडीकेटर की दिशा में आगामी अनुमान के अनुसार राज्य के मौजूदा साल के लिए पंजाब का GSDP 6 लाख 38 हजार 23 करोड़ रुपए रहा है। यह बीते साल के मुकाबले 9.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी प्रकार वित्तीय 2023-24 के लिए 6 लाख 98 हजार 635 करोड़ रुपए होगी। यह सेवा क्षेत्र के अंतर्गत 45.91 प्रतिशत रहा है। ऐसे ही कृषि क्षेत्र में 28.94 प्रतिशत रहा है। पंजाब की इंडस्ट्री में 25.15 प्रतिशत योदान रहा है।
    • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिबद्ध व्यय के लिए 74,620 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 12% अधिक है।
    • पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 11,782 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो पिछले साल के बजट की तुलना में 22% अधिक है।
    • बीते साल से 2023-24 के बजट में 26% की बढ़ौतरी।
    • मंत्री चीमा ने 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ कुल बजट पेश करने की तरजीह रखी।
    • इस साल कृषि व सहायक कामकाज को उत्साहित करके किसान-मजदूरों की आमदन को बढ़ाने को ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    • चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार 9035 करोड़ रुपए की लंबे समय से लटकती उचित मांगे अनदेखा कर रही हैं।
    • 15वां फाइनेंशियल कमीशन द्वारा डॉ. रमेश चंद सब-कमेटी की रिपोर्ट का हवाला दिया। इसमें 31 हजार CCL लिमिट क्लीन टर्म लोन शिअद-भाजपा सरकार ने लिया था, इसमें से पंजाब सरकार को 6155 करोड़ रुपए देने का वादा केंद्र सरकार ने किया था लेकिन इसकी अदायगी नहीं की गई।
    • तीन प्रतिशत की दर से ग्रामीण विकास फीस का करीब 2880 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने जारी नहीं किया है। केंद्र सरकार पर सोची-समझी साजिश से पैसे जारी नहीं करने के आरोप लगाए।
    • चीमा बोले – हम शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं।
    • पंजाब के युवाओं को अब तक 26 हजार 797 नौकरियां दी जा चुकी हैं। धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा हुआ।
    • चीमा बोले- भगवंत मान की सरकार पुरानी सरकारों की तरफ से दी गई सौगातों (कर्जा) को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
    • बजट से पहले हरपाल चीमा ने कहा – यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। बजट में बहुत सारे वादे और गरंटियां AAP सरकार पूरी करेगी।
  • डिप्टी सीएम के घर ईडी की छापेमारी 

    डिप्टी सीएम के घर ईडी की छापेमारी 

    बिहारः आरजेडी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पटना में सीबीआई की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। वहीं दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी पूछताछ हुई थी। इसी मामले में आज ईडी की टीम एक्शन में है। ईडी की टीम पटना में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में स्थित घर पर पहुंची है। वहीं पूर्व आरजेडी विधायक अबू दोजाना के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटियों और गुरुग्राम में एक बिल्डर के ऑफिस में छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता हसन मुशरिफ के ठिकानों पर रेड चल रही है।

    ईडी सूत्रों के मुताबिक, लैंड फॉर जॉब स्कैम (जमीन के बदले नौकरी) से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले पूर्व विधायक अबू दोजाना के 15 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यही नहीं अबू दोजाना के फुलवारी शरीफ स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है। बता दें, इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार भी आरोपी है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। गुरुग्राम में एक प्राइवेट बिल्डर के ऑफिस में भी ईडी की टीम पहुंची है।

    सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं अबू दोजना

    बता दें, पूर्व विधायक अबू दोजाना एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। अबू दोजना के यहां पहले भी आईटी की टीम कार्रवाई कर चुकी है। पूर्व विधायक अबू दोजाना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। वह लालू प्रसाद यादव का काफी करीबी हैं। अबू दोजाना का नाम पटना में बन रहे एक मॉल में भी सामने आ चुका है। सूत्र बताते हैं कि ये मॉल अबू दोजाना का ही है और लालू परिवार की इसमें हिस्सेदारी है। बीजेपी ने भी इसको लेकर कई आरोप लालू परिवार पर लगाए गए हैं।

    राबड़ी-लालू से CBI की टीम कर चुकी पूछताछ

    बीते दिनों पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में राबड़ी से पूछताछ की थी। सीबीआई की एक टीम दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के आवास पर भी पहुंची थी। दरअसल, लालू प्रसाद यादव इस समय मीसा भारती के आवास पर ही रह रहे हैं। सीबीआई की टीम ने यहीं पर उनसे पूछताछ की थी।

  • पंजाबः इस गांव में सरेआम बिक रहा चिट्टा, नहीं हो रही कोई कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः इस गांव में सरेआम बिक रहा चिट्टा, नहीं हो रही कोई कार्रवाई, देखें वीडियो

    गांव वासियों का आरोप- चिट्टे से कई युवकों की हो चुकी है मौत

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार भले ही नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी कुछ गांवों में सरेआम नशा बिक रहा है। ऐसा ही एक मामला गांव सोढी नगर से सामने आया है। जहां गांव वासियों का आरोप है कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। यही कारण है कि यहां राशन लेना मुश्किल है लेकिन नशा लेना आसान है। गांव वासियों का कहना है कि इस गांव में नशे से कई युवकों की मौत हो चुकी है। 

    गांव के कई युवा नशे के दलदल में फंस चुके हैं। कई माताओं के बेटे नशे के शिकार हो चुके हैं। लेकिन गांव में नशा जियो दा तयो ही बिक रहा है। इसके संबंध में पुलिस को कई बार सूचित किया जा चुका है। लेकिन नशा पर फिर भी रोक नहीं लग रही है। पुलिस की बात करें तो फिरोजपुर पुलिस नशे के खात्मे के लिए टीमें बनाकर लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस को यह गांव क्यों नहीं दिख रहा है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

    वहीं गांव वासियों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस अगर कुछ नशा विक्रेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती है तो कुछ देर बाद उन्हें छोड़ भी दिया जाता है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है। उनके गांव में सरेआम बिक रहे चिट्टे पर प्रतिबंधित लगा देना चाहिए ताकि उनके जवान बेटे इस नशे से बच सकें।

  • जालंधरः खबर का असर- लाडोवाली रोड पर बांसल की अवैध बिल्डिंग पर दूसरी बार चली डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः खबर का असर- लाडोवाली रोड पर बांसल की अवैध बिल्डिंग पर दूसरी बार चली डिच, देखें वीडियो

    गलत राजीनामा करने वाले अधिकारियों की जान अभी भी सूली पर अटकी…

    जालंधर, अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः लाडोवाली रोड पर फाटक के नजदीक निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने चार महीनों दौरान दो बार बांसल की अवैध इमारत पर डिच चलाई है। यह कारवाई निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश के आदेशों पर एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई। इस पहले भी एटीपी सुखदेव वशिष्ट नवंबर 2022 में यहां डिच चला कर सीढ़ियों को तोड़ चुके हैं। मगर इसके बावजूद बिना नक्शा पास करवाए और राजीनामा करवाए ही दोबारा उसी जगह पर सीढ़ियां बना ली गई और दूसरी मंजिल पर भी लैंटर डाल दिया गया। इस मामले में निगम प्रशासन के पास एक महीने से शिकायतें पहुंच रही थी मगर कारवाई न होते देख शिकायतकर्ता अजय कुमार ने मामले की शिकायत सीएम आफिस सहित लोकल बॉडी विभाग के विजीलैंस विभाग को भेजी।

    जिसमें एक पूर्व एटीपी सहित दो अन्य अधिकारियों का नाम शामिल है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व एटीपी ने इस इमारत का तथ्य छुपा कर राजीनामा किया और सरकार को धौखा देकर राजस्व को नुक्सान पहुंचाया। फिलहाल इस मामले में सीएम आफिस ने भी कमिशनर से मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। आने वाले दिनों में इस मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार जालन्धर नगर निगम के अधिकारियों की मनमानियों पर बड़ा एक्शन ले सकती है।

    फिलहाल निगम इस बिल्डिंग की बेसमैंट तथा दूसरी मंजिल को डिमोलिश करने के लिए अगली तैयारी कर रहा है जल्द यहां तीसरी बार कारवाई होती दिखाई दे सकती है। इस बिल्डिंग में गल्त ढंग से बेसमैंट बनाई गई और प्लाट साईज से ज्यादा एफएआर कवर की गई इस कवरेज को बिल्डिंग बाईलाज अनुसार कंपाऊंड नहीं किया जा सकता।

  • ਯੂਪੀ-ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਡਦੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ, 5 ਮਜ਼ਦੂਰ ਜ਼ਖਮੀ, ਇਕ ਕੋਮਾ ‘ਚ

    ਯੂਪੀ-ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਡਦੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ, 5 ਮਜ਼ਦੂਰ ਜ਼ਖਮੀ, ਇਕ ਕੋਮਾ ‘ਚ

    ਯੂਪੀ-ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਡਦੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ, 5 ਮਜ਼ਦੂਰ ਜ਼ਖਮੀ, ਇਕ ਕੋਮਾ ‘ਚ

    ਮਹਾਨਗਰੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਹਰ ਦਿਨ ਅਪਰਾਧਿਕ ਘਟਨਾਵਾਂ ਸੁਣਨ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਦੀ ਵੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਕਾਫ਼ੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਯੂਪੀ-ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ, ਜੋ ਕਿ ਸਥਾਨਿਕ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਫੈਕਰਟਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਡਦੇ ਸਮੇਂ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਹੀ ਲੜ ਪਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜੰਮ ਕੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕੀਤੀ।

    ਇਸ ਝੜਪ ‘ਚ 5 ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੀਜੀਆਈ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 1 ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਮਾ ਵਿੱਚ ਹੈ । ਦਰਅਸਲ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ ਦੇ ਆਊਟ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਝਗੜਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੈਚ ਚ ਅੰਪਾਇਰਿੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ ਨੂੰ ਆਊਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਪਰ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਖੁਦ ਨੂੰ ਨਾਟ ਆਊਟ ਕਹਿਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਮਾਮਲਾ ਉਦੋਂ ਵਿਗੜ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਗੇਂਦਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹ ਮੈਚ ਨਹੀਂ ਖੇਡਦਾ ਤਾਂ ਡਰਾਅ ਕਰ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਇਹ ਕਹਿ ਕੇ ਉਹ ਘਰ ਵਾਪਸ ਜਾਣ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਬੱਲੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਟੀਮ ਦੇ ਕੁਝ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਉਸ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਆਏ 4 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਿਆ। ਲਹੂ-ਲੁਹਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀਆਂ ਚੀਕਾਂ ਸੁਣ ਕੇ ਆਸਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕ ਛੱਤਾਂ ‘ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ। ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਖੂਨੀ ਝੜਪ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਲਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਸਿਰ ‘ਤੇ ਸੋਟੀਆਂ ਮਾਰੀਆਂ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੋਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੀ.ਜੀ.ਆਈ. ਵਿਚ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀਜੀਆਈ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਿੰਟੂ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਮਾ ਵਿੱਚ ਚਲਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਦੋਂਕਿ ਦੂਜਾ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੈ। ਜਖਮੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਗੰਗੂ, ਪਿੰਟੂ, ਸੋਨੂੰ, ਸਿੰਟੂ ਅਤੇ ਮੋਨੂੰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਰੰਗਾਈ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸਾਰਿਆਂ ਦੇ ਸਿਰ ‘ਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗੀ ਹੈ।

    ਥਾਣਾ ਜਮਾਲਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਸਨ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • आज का राशिफल, 10 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 10 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके नेतृत्व को बल मिलेगा और मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है, जिससे आपको हैरानी होगी और टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले आसानी से पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, जिसको लेकर आप परेशान थे, तो वह भी आज दूर होगा और आपको अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज आप सोच विचार कर हां करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत और लगन से काम करेंगे और आपको उसका पूरा फल मिलेगा। मित्रों के साथ आप सैर सपाटे पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो उसके परिणाम मिल सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे और उनकी मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। किसी योजना में आप अत्यधिक धन ना लगाएं और किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकते हैं। आपको संतान के करियर की यदि चिंता सता रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम में आज लापरवाही नहीं करनी है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके विचारों से आपके करीबी प्रसन्न रहेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण होगी, इसलिए प्रत्येक मामले में बहुत ही सोच विचार कर बोले। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आलस्य को त्यागकर आगे बढ़े, तो आपके लिए कैसा रहेगा और भाई बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके किसी मित्र से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने घर में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला होगा। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो आपको इसमें खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है और उनकी जिम्मेदारियां भी बढे़गी, लेकिन उन्हें उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको यदि आज कोई खुशखबरी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी और भाई बहन आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, जिसके कारण वह किसी की परवाह किए बिना आगे बढ़ेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी से संबंधित कोई काम में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे, जिसे देखकर वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आप आज दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपके व्यापार से जुड़े कुछ मामले सुलझएंगे और परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय की प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिलने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आपके अनुभवों का आप पूरा लाभ उठाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटो की गलतियों को माफ करना होगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए जनसंपर्को से लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने एक लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको समस्या होगी। आप कोई काम अपने वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजना को बनाने के लिए रहेगा और आपकी अपने करीबियों से नजदीकयां बढ़ेंगी। परिजनों की सलाह पर चलकर आज आप अच्छा नाम करेंगे, लेकिन आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है और आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी जोखिम भरे कार्य को करने से बचना होगा।