Home Breaking News Kapurthala News : भतीजा बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की लाखों की ठगी

Kapurthala News : भतीजा बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की लाखों की ठगी

0
Kapurthala News : भतीजा बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की लाखों की ठगी

कपूरथला : सब-डिवीजन फगवाड़ा में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 3 लाख की ऑनलाइन ठगी की खबर सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच कर एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह जानकारी थाना साइबर क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने दी। ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड बैंक मैनेजर महिंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि 20 अगस्त को उनके फोन पर एक कॉल आई।

जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को उनकी पत्नी का भतीजा हैप्पी बताया और फोन पर सिटी बैंक की 6.5 लाख रुपए की रसीद भेजकर कहा कि आपके खाते में 6.5 लाख रुपए भेज दिए गए हैं। लेकिन इस बारे में मेरे माता-पिता को मत बताना। यह पैसे शाम तक आपके खाते में आ जाएंगे। वहीं इसके कुछ देर बाद फिर हैप्पी का फोन आया और उसने एक महिला की फोटो भेज कर कहा कि यह उसके दोस्त की मां है जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उसके दोस्त को पैसों की बहुत जरूरत है।

आप अपने खाते से उसको 3 लाख भेज दो। जो मैंने आपको 6.5 लाख भेजे है, उसमें और भेज दूंगा। पीड़ित महिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बातों में आकर उसके द्वारा दिए खाते में 3 लाख भेज दिए। उन्होंने बताया कि शाम तक जब साढ़े 6 लाख उसके खाते में नहीं आये तो उसे मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कनाडा में रहने वाले पत्नी के भतीजे हैप्पी से भी बात कि तो उसने बताया कि उसने कोई फोन नहीं किया।

पीड़ित महिंदर सिंह ने ठगी की शिकायत जिला पुलिस को दी। जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे उसे फ्रीज़ करवाया। इस बारे साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासी खाताधारक महिला सोनम पत्नी रजनीश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं की FIR दर्ज कर ली है और महिला की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here