Home Breaking News एक पानी की बाल्टी के लिए कर दी अपने ही साथी की ह’त्या

एक पानी की बाल्टी के लिए कर दी अपने ही साथी की ह’त्या

0

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में पानी की एक बाल्टी भरने के चक्कर में एक मजदूर की जान चली गई। पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मजदूर के अपने ही साथियों ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पानी की बाल्टी भरने की ‘अपनी बारी’ से इनकार करने को लेकर हुए झगड़े के बाद 2 लोगों ने अपने ही साथी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रचित के तौर पर हुई है और वह मजदूरी किया करता था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी।

उसने कहा कि आरोपियों में एक नाबालिग है और उसे उत्तर प्रदेश के हरदोई से पकड़ लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति के बयान को सुनकर शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि मजदूर ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया डॉक्टरों ने बाद में पुलिस को जानकारी दी कि मृतक की गर्दन पर कुछ निशान थे और उसको गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत 16 जनवरी को इस मामले में एक FIR दर्ज की गई थी। उसने बताया कि सारी बातें साफ हो जाने के बाद हत्या की वारदात में शामिल किशोर को पकड़ लिया गया जबकि 27 साल के दूसरे आरोपी अभयकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here