Home Breaking News Lok Sabha Election Result Live: Rahul Gandhi 2 लाख वोटों से आगे, Smriti Irani 62 हजार वोटों से पीछे

Lok Sabha Election Result Live: Rahul Gandhi 2 लाख वोटों से आगे, Smriti Irani 62 हजार वोटों से पीछे

0
Lok Sabha Election Result Live: Rahul Gandhi 2 लाख वोटों से आगे, Smriti Irani 62 हजार वोटों से पीछे

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है, जोकि अंतिम वोट गिने जाने तक निरंतर जारी रहेगी। मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद पूरी होगी। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महोत्सव में सब की निगाहें कल की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता की हैट्रिक लगाता है या फिर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल होता है।

इस राज्य से बहुमत मिलने के चलते बची भाजपा की साख

ओडिशा से भाजपा की साख बची है। दरअसल, ओडिशा में भाजपा को 21 में 19 सीटे मिली।

यूपी, राजस्थान, बंगाल और पंजाब में भाजपा को झटका

  • 543 सीटों में से 543 के रूझान आने शुरू हो गए है, जिसमें INDIA गठबंधन 252 और NDA 276 सीटों पर आगे चल रही।
  • उत्तर प्रदेश में शुरूआती रूझानों में उतर प्रदेश में बड़ा उल्टफेर
  • उतर प्रदेश के बाद राजस्थान में बड़ा उल्टफेर
  • NDA 13 और INDIA 12 सीटों से आगे।

उत्तर प्रदेश

INDIA 44 और NDA 35 सीटों से आगे

  • उत्तर प्रदेश में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी 37 और समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है।
  • यूपी की सभी 80 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें समाजवादी पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • अमेठी में स्मृति ईरानी 62 हजार वोटों से पीछे
  • रायबरेली से राहुल गांधी 2 लाख वोटो से आगे
  • चंदौली में बीजेपी उम्मीदवार डॉ महेंद्र नाथ पांडेय सपा के वीरेंद्र सिंह से पिछड़ गए हैं। 
  • यूपी में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अमेठी में स्मृति ईरानी 20 हजार वोट से पीछे चल रही हैं। 
  • फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति 213 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह से 1470 मतो से आगे चल रहे हैं
  • कन्नौज से अखिलेश यादव 17 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • रायबरेली से राहुल गांधी करीब 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  • सुल्तानपुर से बीजेपी की सांसद मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

बिहार

INDIA 6 और NDA 34 सीटों से आगे

  • बिहार में जेडीयू 16 सीटो से 13 सीटों पर आगे चल रही।
  • बीजेपी 17 सीटों से 9 सीटों पर आगे चल रही।
  • चिराग पासवान की पार्टी अपनी 5 सीटों पर लीड कर रही।
  • कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त ली हुई है।
  • बिहार की चर्चित सीट काराकट सीट पर पवन सिंह आगे चल रहे हैं।

कर्नाटक 

INDIA 10 और NDA 18 सीटों से आगे

तमिलनाडू

DMK  38, BJP , Con

पश्चिम बंगाल

TMC 30, BJP 10, Congress 2

महाराष्ट्र

INDIA 31 NDA 17 सीटों से आगे 

  • महाराष्ट्र में NDA ने बड़ी जीत का दावा किया था, लेकिन यहां भी उसकी सीटें फंस गई है।
  • एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है।
  • 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई।
  • अभी तक के रुझानों में बीजेपी 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।
  • कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

उतराखंड

  • 2 सीटों पर बीजेपी डेढ़ लाख पार

    उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी डेढ़ लाख वोटों से आगे निकल गए हैं। टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह और नैनीताल सीट पर अजय भट्ट 1 लाख 64 हजार 700 वोट से आगे चल रहे हैं।

    2 सीटों पर बीजेपी डेढ़ लाख पार

    उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी डेढ़ लाख वोटों से आगे निकल गए हैं। टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह और नैनीताल सीट पर अजय भट्ट 1 लाख 64 हजार 700 वोट से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में बड़ा उल्टफेर

  • हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा 5-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस में अंबाला से वरुण चौधरी, सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार, जय प्रकाश (जेपी), रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और गुरुग्राम से राज बब्बर आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा में कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल, सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली, महेंद्रगढ़ भिवानी से धर्मबीर सिंह और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस- 5

  • अंबाला- वरुण चौधरी 22037 वोटों से आगे
  • सिरसा- कुमारी सैलजा 155826 वोटों से आगे
  • हिसार- जयप्रकाश 13018 वोटों से आगे
  • रोहतक- दीपेंद्र हुड्डा 160343 वोटों से आगे
  • गुरुग्राम- राज बब्बर 13698 वोटों से आगे

बीजेपी- 5

  • कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे
  • करनाल- मनोहर लाल खट्टर 136298 वोटों से आगे
  • सोनीपत- मोहन लाल बड़ौली 13602 वोटों से आगे
  • भिवानी-महेंद्रगढ़- धर्मबीर सिंह 18719 वोटों से आगे
  • फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर 104285 वोटों से आग

हिमाचल के शुरूआती रूझान

  • गगरेट विधानसभा उप चुनाव राकेश कालिया कांग्रेस 1304 मतों से आगे तीन राउंड के बाद
  • लोकसभा की 4 सीटों पर भाजपा आगे 
  • हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 44490
  • कांगडा से राजीव भारद्वाज 62829
  • मंडी से कंगना रनौत 16100
  • शिमला से सुरेश कश्यप 24248


धर्मशाला उपचुनाव  चुनाव

  • देवेंद्र जग्गी कांग्रेस 3810  
  • सुधीर शर्मा भाजपा 3492  
  • राकेश चौधरी निर्दलीय 131
  • कांग्रेस के देवेंद्र जगी  दूसरे राउंड के बाद 318 मत से आगे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here