Home Breaking News ज्योतिषी बनकर महिला से लूटी लाखों की नगदी और सोना, जाने मामला

ज्योतिषी बनकर महिला से लूटी लाखों की नगदी और सोना, जाने मामला

0

नई दिल्ली : मुंबई में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने ज्योतिषी बनकर अपने साथियों संग मिलकर एक महिला के साथ ठगी कर ली। एक युवक ने ज्योतिषी बनकर महिला से 53 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो उसने नहीं दिए। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर ज्योतिषी होने का दावा करने वाले व्यक्ति और पांच अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपनगरीय बोरीवली की रहने वाली 57 साल की महिला और उसके परिवार के साथ ज्योतिषी 28 वर्षीय विजय बालू जोशी और उसके साथी जनवरी 2020 से धोखाधड़ी कर रहे थे।

आरोपी ने महिला से मुंबई में होटल बिजनेस में पार्टनरशिप का वादा किया था। इसी को लेकर उसने 52.80 लाख रुपये और 268 ग्राम सोने के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने युवक सहित उसके 5 अन्य साथियों पर अंधविश्वास विरोधी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here