Home Breaking News तस्करी के लिए व्यक्ति ने निगल लिए 11 करोड़ के कोकीन कैप्सूल, लिया हिरासत में

तस्करी के लिए व्यक्ति ने निगल लिए 11 करोड़ के कोकीन कैप्सूल, लिया हिरासत में

0

नई दिल्ली : मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है जिसके पेट से 11 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है। आरोपी पश्चिम अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन का रहने वाला है जो अपने पेट में कोकीन के 74 कैप्सूल (1108 ग्राम) में छिपाकर इनकी तस्करी करने में जुटा था। इस कोकीन की कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के आधार पर डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने 28 मार्च को सीएसएमआई हवाई अड्डे, मुंबई पर ड्रग्स ले जाने के संदेह में सिएरा लियोन के एक नागरिक को रोका। तस्कर ने पकड़े जाने के डर से कोकीन के 74 कैप्सूलों को निगल लिया था। पूछताछ करने पर यात्री ने भारत में तस्करी के लिए ड्रग्स युक्त कैप्सूल निगलने और उसे अपने शरीर में ले जाने की बात स्वीकार की।

उसकी बॉडी में कुल 1108 ग्राम के 74 कैप्सूल मिले जिनमें कोकीन भरी हुई थी। इसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 30 मार्च को को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत यह कोकीन जब्त कर ली गई और उक्त यात्री को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here