Home Breaking News सुबह-सुबह AIIMS में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

सुबह-सुबह AIIMS में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0

नई दिल्लीः दिल्ली एम्स के एकेडमिक ब्लॉक के दूसरे मंजिल पर आग लग गई। घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर की गाड़ियां मौके पर भी पहुंच गईं, लेकिन एम्स का दावा है कि संस्थान के फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग रिप्रोडक्टिव बायोलाजी की लैब में एक फ्रिज में शार्ट सर्किट होने के कारण लगी थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना भी नहीं है। कुछ फर्नीचर व कुछ अन्य सामान जलने की सूचना है। एम्स के अनुसार यह घटना आज वीरवार सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच है। इस पर जल्दी ही काबू पा लिया गया, लेकिन एम्स में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं, जो संस्थान के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कुछ फाइलें, कार्यालय रिकॉर्ड, एक रेफ्रिजरेटर और कार्यालय फर्नीचर आग में जल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here