Home Breaking News देवर भाभी ने उठाया खौफनाक कदम, रोती रही मासूम

देवर भाभी ने उठाया खौफनाक कदम, रोती रही मासूम

0

राजस्थान: बाड़मेर से खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपनी 6 साल की बेटी के सामने देवर के साथ पानी की टंकी में कूद गई। काफी देर तक मासूम रोती रही और फिर घर पहुंचकर उसने बताया कि मां और चाचा टांकी में गिर गए। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के महलू गांव में बीती रात 25 वर्षीय पूजा पत्नी राजू सिंह और उसका देवर दलपत सिंह पुत्र जोगसिंह ने पानी की टांकी में कूदकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि महलू गांव में पानी की टंकी में डूबने से 25 वर्षीय पूजा और 25 साल के दलपतसिंह की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों देवर -भाभी लगते थे। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here