Home Breaking News 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर 16वीं मंजिल से कूदी मां, जाने मामला

6 महीने की बेटी को गोद में लेकर 16वीं मंजिल से कूदी मां, जाने मामला

0

नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में 6 महीने की बच्ची को लेकर हाईराइज सोसाइटी के 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला का पति अमेरिका में जॉब करता है। महिला अपने भाई और मां के साथ लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी में रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान 33 वर्षीय सारिका के तौर पर हुई है। वह भाई-मां के साथ टॉवर-2 की 16वीं मंजिल में रहती थी। घटना रात करीब 12 बजे की है। महिला अपने कमरे से उठी और बालकनी से नीचे कूद गई। सारिका के भाई ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले ही यहां रहने आई थी। एक दिन पहले ही 4 साल के बड़े बेटे का जन्मदिन मनाया था। इसमें सारिका के ससुराल वाले भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि बहन मानसिक तौर पर परेशान थी, वह डिप्रेशन में थी।

बिसरख पुलिस ने बताया कि देर रात लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोसाइटी में एक महिला ने अपने अपनी बच्ची के साथ में 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। वह परिवार के साथ टावर-2 में रह रही थी। सारिका और उसकी मासूम बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन और सोसाइटी में पूछताछ की है। सीसीटीवी भी चेक किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता पता चला कि महिला डिप्रेशन में थी इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस महिला के डिप्रेशन के इलाज के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। महिला के फोन डिटेल्स को भी चेक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here