Blog

  • Jalandhar: Yogesh Malhotra के खिलाफ मामला दर्ज होने पर BJP में रोष, लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: Yogesh Malhotra के खिलाफ मामला दर्ज होने पर BJP में रोष, लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना लगा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बदले की नीति के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला गरमाने के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि योगेश के खिलाफ कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ है।


    उनका कहना है कि सभी को पता है कि यह एक नेता के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं हुआ है, अभी कई नेताओं पर पर्चा दर्ज होगा। उन्होंने कहा है कि बीते दिन रोड शो के दौरान उन्हें पता लग गया था कि बदले की नीति के तहत आप पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। भाजपा नेता शर्मा ने कहाकि छोटी उम्र के लड़कों के साथ योगेश का चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। उनका कहना है कि इस मामले में समझौता हो गया था। वहीं दविंदर धीर ने कहा कि भाजपा का नेता ना कभी बिकेगा और ना ही कभी बिका है।

    नेताओं का कहना है कि जिस गली में गाड़ी या स्कूटर नहीं निकलता, वहां पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी करके डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि सीएम खुद जालंधर में डेरा लगाकर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में बदलाखोरी के चलते पर्चा दर्ज करने के मामले में जवाब देंगे। वहीं भाजपा नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के मामले में भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार डराकर उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई के चुनाव के बाद 13 जुलाई के नतीजों में हलके के लोग इसका जवाब देंगे।

    भाजपा का आरोप है कि नेताओं पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत शरीफ व्यक्ति है उनके पिता भगत चुन्नी लाल जब भाजपा पार्टी में थे तब भी उन्होंने उन्हे जीत हासिल करके विधानसभा में भेजा था। वहीं आज योगेश मल्हौत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि 3 महीने पहले का मामला है, जिस पर आज धक्केशाही के साथ पर्चा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सुशील रिंकू सहित कई दिग्गज नेता बस्ती बावा खेल थाने में बैठकर अधिकारियों से साथ बात कर रहे है। वहीं महिलाओं सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया हुआ है।

  • Jalandhar: BJP उम्मीदवार का करीबी नेता AAP Party में हुआ शामिल

    Jalandhar: BJP उम्मीदवार का करीबी नेता AAP Party में हुआ शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं जब से सीएम भगवंत मान ने वेस्ट हलके के चुनाव की कमान संभाली है, तभी से वह विपक्ष को लगातार झटके दे रहे है। दो दिनों में सीएम मान कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवा चुके है। इसी के चलते आज सीएम मान ने शीतल अंगुराल के सबसे करीबी नेता को आप पार्टी मेें शामिल करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम मान ने वरेश मिंटू ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू के साथ वरेश मिंटू लगातार भाजपा के लिए काम कर रहे थे, लेकिन आज सीएम मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

  • Jalandhar: योगेश मल्होत्रा के खिलाफ छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज

    Jalandhar: योगेश मल्होत्रा के खिलाफ छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह क्रॉस केस दर्ज किया गया है। दरअसल, इससे पहले योगेश के बयानों पर सुमित मिंटू, रजनी अंगुराल व अन्यों पर मामला दर्ज हो चुका है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के मतदान वाले दिन बस्ती गुजा निवासी महिला रजनी अंगुराल व योगेश मल्होत्रा के बीच झड़प हुई थी जिसमे अब बड़ा मोड आया है और सुमित मिंटू के हस्तक्षेप से रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर संगीन धाराओं अधीन मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar: प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाना, दी खुली चुनौती, देखें Live

    Jalandhar: प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाना, दी खुली चुनौती, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शीतल अंगुराल द्वारा आप पार्टी पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर कहा कि सीएम मान इस मामले में वह केंद्र की एजेंसी से जांच करवाए। उन्होंने कहा कि अगर सीएम मान ईमानदार है तो वह इस मामले में जांच करवाए। वहीं उन्होंने सीएम मान को चुनौते देते हुए कहा कि 5 जुलाई को सभी विपक्ष के नेताओं को बुलाओ और सामने शीतल अंगुराल के सवालों के खुलकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि वह चीफ जस्टिस से भी मामले की जांच करवा सकते है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रताप बाजवा ने जालंधर को लेकर अहम बाते की।


    इस दौरान उन्होंने कहा कि 1952 में जालंधर की पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि जालंधर मीडिया, हैंड टूल, स्पोर्ट्स का सेंटर रहा है। उन्होंने 1961-62 में यहां पर पढ़ाई की हुई है। बाजवा ने कहा कि आज उसी जालंधर में धड़ा सट्टा में नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज उसी जालंधर का नाम नशे में सामने आ रहा है। बाजवा ने कहा कि साफ-सुथरे शहरों में जालंधर शामिल था। बाजवा ने कहा कि आप पार्टी सत्ता में साफ-सुथरी छवि के साथ सत्ता में आई थी।

    उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सीट हासिल करके कोई पार्टी सत्ता में नहीं आई थी, जितनी सीटों में आप पार्टी सत्ता में आई थी। वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी का विधायक ढाई साल में परेशान होकर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चला गया। जिसके बाद आज उप चुनाव करवाने पड़ रहे है। बाजवा का आरोप है कि जब भी पार्टी किसी को टिकट देती है तो उसकी छवि की जांच करती है। उन्होंने आरोप है कि इसका मतलब है कि शुरू से पार्टी ने सब कुछ देखकर टिकट दी थी। जिसके बाद अब वह उन पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि सीएम मान ने कहा था कि अगर उनके ऊपर कोई दोष है तो उन्हें बताए।

    बाजवा ने कहा कि आज सीएम मान का पुराना साथी उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है और 5 जुलाई का उसने समय दिया है। इस मामले में बाजवा ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने कहा था कि आज वह अकेला जीत हासिल करके सत्ता में आया है। ऐसे में बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ में पंजाबी में शब्द गलत लिख दिया था। बाजवा का आरोप है कि 250 दुकान सट्टे की चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए दाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाए है कि विधायक ने कहा कि 3 करोड़ रुपए उसे हाईकमान को भेजने पड़ते है। बाजवा ने कहा कि आज के समय में एक्स पार्षद का 15 से 15 लाख रुपए भाव चल रहा है। जिसके चलते उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि आज शहर में युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे है।

    उन्होंने कहा कि आज 28 माह हो चुके है, लेकिन महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए नहीं आए। उन्होंने कहा कि 28 माह का 28 हजार रुपए बनता है, ऐसे में महिलाएं वोट मांगने के दौरान उनसे अपने 28 हजार रुपए का हिसाब मांगे। बाजवा ने कहा कि शहर में कूड़े के ढेर लग रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का यह आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के चुनाव के दौरान आप पार्टी ने खेल का मैदान देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट सहित कई काम करने का ऐलान किया था। लेकिन आज एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इस दौरान प्रताप बाजवा, राज कुमार वेरका, सुखविंदर कोटली, राजिंदर बेरी, लुधियाना से पूर्व विधायक तलवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • राजकीय महिला ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में साक्षात्कार 5 जुलाई को

    राजकीय महिला ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में साक्षात्कार 5 जुलाई को

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स मलेरकोटला, पंजाब द्वारा 5 जुलाई को सुबह 10.30 बजे राजकीय महिला ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में रोजगार साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य महिला आईटीआई ऊना इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि साक्षात्कार में केवल महिला प्रशिक्षु भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, व्यवसाय फैशन डिजाइन टैकनॉलोजी, सिलाई कला, कढ़ाई कला, डैªस मेंकिग आयु 18 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी  को 9,060 से 15,896 तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थियों को पीएफ, ईएसआई, बोनस, छुट्टी, रियायती आवास और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र एनटीसी, 10वीं व 12 का प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, आधारकार्ड, स्वसत्यापित पोसपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • Punjab: कैबिनेट मंत्री Dhaliwal ने दिवंगत Singer Gurmeet Bawa के परिवार से की मुलाकात, दी एक माह की सैलेरी, देखें वीडियो

    Punjab: कैबिनेट मंत्री Dhaliwal ने दिवंगत Singer Gurmeet Bawa के परिवार से की मुलाकात, दी एक माह की सैलेरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिवंगत गायक गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा ने सोशल मीडिया पर उनकी आर्थिक मदद करने की अपील की थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल आज दिवंगत गायक गुरुमीत बावा के घर पहुंचे और उन्होंने गुरुमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा से मुलाकात की। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ग्लोरी बावा को उनके मंत्री पद के एक माह के वेतन का एक लाख रुपये का चेक दिया।

    इसके साथ ही अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने ग्लोरी बावा को रेड क्रॉस फंड से एक लाख रुपये का चेक भी दिया। पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के दिवंगत गायक गुरमीत बावा जिन्होंने पंजाबी गायकी को बचाने के लिए लोक गायन किया और उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई।

    इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पता चला है कि गुरमीत बावा की कुछ दुकानों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज डीसीपी कानून व्यवस्था लेकर आए हैं और उनकी दुकानों पर कानूनी तरीके से कब्जा छुड़वाकर ग्लोरी बावा को दुकानें वापिस दिलवाई जाए।

    दूसरी ओर दिवंगत गायक गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से विनती करती हूं कि मुझे मेरी शिक्षा के मुताबिक नौकरी दी जाए, ताकि मैं किसी पर बोझ न बनूं। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल उनके घर पहुंचे हैं और उन्हें उम्मीद है कि पंजाब सरकार उनकी आवाज जरूर सुनेगी।

  • Punjab : पुलिस अधिकारी के बेटे की सरेआम पिटाई, नहीं मिल रहा न्याय, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस अधिकारी के बेटे की सरेआम पिटाई, नहीं मिल रहा न्याय, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलिस को भी न्याय नहीं मिल रहा है, ऐसा ही एक मामला लुधियाना पुलिस जिला ग्रामीण क्षेत्र में सामने आया। जहां ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थानेदार के बेटे की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। नशे में धुत आरोपियों ने थानेदार के बेटे को अधमरा छोड़ वहां से फरार हो गए है। जिसके बाद थानेदार इंसाफ के लिए अपने ही पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

    वहीं थानेदार का पीड़ित लड़का व उसकी पत्नी न्याय के लिए डीआईजी ऑफिस लुधियाना पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत दी कि जगराओं के अधिकारियों को कई बार शिकायत देकर न्याय की मांग की है लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं परिवार का कहना है कि पुलिस अधिकारी को ही न्याय नहीं मिल रहा आम जनता को कैसे मिलेगा।

  • Punjab: ढाई किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab: ढाई किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः एसएसपी अमृतसर सतिंदर सिंह के निर्देशों के तहत थाना घरिंडा पुलिस हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जतिन सिंह पुत्र जैमल सिंह, गांव मोदे, अटारी के रुप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी के पाकिस्तानी ड्रग तस्करों के साथ घनिष्ठ संबंध है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को मिली बड़ी सफतला, देखें वीडियो

    Punjab: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को मिली बड़ी सफतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त आपरेशन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त आपरेशन के दौरान पुलिस ने एक ड्रोन और उससे जुड़े एक पैकेट से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव निसोके के खेतों में संदिग्ध अवस्था में एक ड्रोन गिरा हुआ है जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर अभियान चलाया और ड्रोन के साथ पैकेट से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।

  • Punjab: दर्दनाक हादसा, मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से 2 की मौत, कई घायल

    Punjab: दर्दनाक हादसा, मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से 2 की मौत, कई घायल

    पटियालाः नाभा के गांव हसनपुर पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां नाभा के गांव अचल से तुंगा के रास्ते नरेगा मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे है। घायलों में एक बुजुर्ग भी शामिल है। मृतक महिलाओं में हसनपुर निवासी जरनैल कौर और गांव तुगां निवासी द्रोपती शामिल हैं।हादसे के दौरान लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नाभा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर को एक प्रवासी मजदूर चला रहा था जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हलका विधायक गुरदेव सिंह देवमन ने नाभा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और लापरवाह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में भी यह बात लाऊंगा कि इस दुर्घटना का शिकार हुए गरीब नरेगा मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जाए। मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव के पुल पर 50-60 नरेगा मजदूर मौजूद थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक, जिसे एक प्रवासी मजदूर चला रहा था, जिसने सीधे मजदूरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

    इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए।  हादसे में कई महिलाओं के पैर और हाथ टूट गये। इस हादसे के बाद प्रवासी मजदूर ने ट्रैक्टर को सीधे चौ में उतार दिया, जिस पर धान लदा था। प्रत्यक्षदर्शी घायल बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि जब वह नरेगा की हाजिरी लगा रहे थे तो एक प्रवासी मजदूर ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उनके रे पेट के ऊपर से टायल निकल गया, जबकि लगभग एक दर्जन अन्य मजदूर भी घायल हो गए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और एक तरफ 50-60 नरेगा मजदूर शामिल थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।