Jalandhar: Yogesh Malhotra के खिलाफ मामला दर्ज होने पर BJP में रोष, लगाया धरना, देखें Live

जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना लगा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बदले की नीति के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला गरमाने के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि योगेश के खिलाफ कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ है।


उनका कहना है कि सभी को पता है कि यह एक नेता के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं हुआ है, अभी कई नेताओं पर पर्चा दर्ज होगा। उन्होंने कहा है कि बीते दिन रोड शो के दौरान उन्हें पता लग गया था कि बदले की नीति के तहत आप पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। भाजपा नेता शर्मा ने कहाकि छोटी उम्र के लड़कों के साथ योगेश का चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। उनका कहना है कि इस मामले में समझौता हो गया था। वहीं दविंदर धीर ने कहा कि भाजपा का नेता ना कभी बिकेगा और ना ही कभी बिका है।

नेताओं का कहना है कि जिस गली में गाड़ी या स्कूटर नहीं निकलता, वहां पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी करके डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि सीएम खुद जालंधर में डेरा लगाकर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में बदलाखोरी के चलते पर्चा दर्ज करने के मामले में जवाब देंगे। वहीं भाजपा नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के मामले में भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार डराकर उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई के चुनाव के बाद 13 जुलाई के नतीजों में हलके के लोग इसका जवाब देंगे।

भाजपा का आरोप है कि नेताओं पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत शरीफ व्यक्ति है उनके पिता भगत चुन्नी लाल जब भाजपा पार्टी में थे तब भी उन्होंने उन्हे जीत हासिल करके विधानसभा में भेजा था। वहीं आज योगेश मल्हौत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि 3 महीने पहले का मामला है, जिस पर आज धक्केशाही के साथ पर्चा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सुशील रिंकू सहित कई दिग्गज नेता बस्ती बावा खेल थाने में बैठकर अधिकारियों से साथ बात कर रहे है। वहीं महिलाओं सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *