Blog

  • Punjab News: चुनावों में तैनात IAS अधिकारियों की सूची जारी, इन्हें मिली जालंधर की जिम्मेदारी

    Punjab News: चुनावों में तैनात IAS अधिकारियों की सूची जारी, इन्हें मिली जालंधर की जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: चुनाव आयोग पंजाब ने 21 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले नगर निगमों और नगर कौंसिलों के चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुख्ता प्रंबंध किए गए। चुनावी प्रबंधों की निगरानी हेतु 22 आईएएस अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। वहीं उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस घनश्याम थोरी को नगर निगम अमृतसर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

    आईएएस अरविंदपाल सिंह संधू को नगर निगम जालंधर के लिए, आईएएस पुनीत गोयल को नगर निगम लुधियाना के लिए, आईएएस अनिंदिता मित्रा को नगर निगम पटियाला के लिए, आईएएस बबिता को नगर निगम फगवाड़ा के लिए, आईएएस हरगुनजीत कौर को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत अमृतसर के लिए, आईएएस संयम अग्रवाल को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत बठिंडा के लिए, आईएएस भूपिंदर सिंह नगर कौंसिलों/नगर पंचायत बरनाला के लिए, आईएएस अमनदीप कौर को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत फतेहगढ़ साहिब के लिए और आईएएस उपकार सिंह नगर कौंसिलों/नगर पंचायत फिरोजपुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।

    इसी तरह आईएएस अपनीत रियात को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायत होशियापुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि आईएएस अमित तलवार को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत जालंधर के लिए, आईएएस संदीप हंस को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत कपूरथला के लिए, आईएएस रामवीर को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत लुधियाना के लिए, आईएएस दलजीत सिंह मांगट को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत मानसा के लिए, आईएएस केशव हिंगोनीआ को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायत मोगा के लिए, आईएएस अमृत सिंह को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत एसएएस नगर के लिए, आईएएस रविंदर सिंह को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत श्री मुक्तसर साहिब के लिए, आईएएस सागर सेतिया को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत एसबीएस नगर के लिए, आईएएस हरबीर सिंह को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत पटियाला के लिए, आईएएस कंवलप्रीत बराड़ को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत संगरूर के लिए और आईएएस संदीप कुमार को नगर कौंसिलों/नगर पंचायत तरनतारन के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरा उम्मीदवार Manish Karlupia, महिला से अवैध संबंध के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरा उम्मीदवार Manish Karlupia, महिला से अवैध संबंध के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर एक ओर से उम्मीदवारों द्वारा प्रचार शुरू कर दिया गया है। वहीं वार्ड नंबर 58 से उम्मीदवार डॉक्टर मनीष करलुपिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दी है। दरअसल, मनीष पर पीड़ित ड्राइवर सन्नी रंधावा ने गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि मनीष के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है और वह उसे सत्ता पार्टी में होने की धमकियां दे रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सन्नी ने कहा कि वह ईश्वर नगर काला संघिया रोड का रहने वाला है और ड्राइवर का काम करता है।

    पीड़ित ने कहा कि उसकी शादी 2015 को हिमाचल की रहने वाली शगुन नामक महिला से हुई है और उसकी एक बेटी अनायरा है। लेकिन मनीष के साथ उसके अवैध संबंधों के चलते उसका घर खराब हो गया और उसकी बेटी शगुन के पास ही रह रही है। 2019 में उसकी मुलाकात मनीष करलुपिया से हुई। जिसके बाद मनीष अपने भाई करन के साथ हमारे घर में आने जाने लगा। सन्नी ने कहा कि ड्राइवर होने के चलते वह कई दिन घर से बाहर रहता था। जिसके बाद मनीष उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आने जाने लग गया।

    इसका सन्नी ने कई बार मनीष से एतराज किया, लेकिन उसने उसकी एक बात नहीं मानी। जनवरी 2020 में जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा वहां पर मनीष पहले से उसके घर में मौजूद था। सन्नी का आरोप है कि उसने मनीष को अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के साथ देख लिया और इसका उसने मनीष से विरोध किया, लेकिन मनीष ने अपनी राजनीतिक पहुंच की धमकी देकर उसे डराने लगा। आरोप है कि मनीष सरेआम उसे धमकी देने लगा कि वह उसे शगुन से कोई अलग नहीं कर सकता।

    सन्नी का कहना हैकि डर के कारण वह मनीष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सका। जनवरी 2020 के बाद मनीष लगातार उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर जबरदस्ती आने लग गया। इस दौरान मनीष और करण उसे फिर से धमकियां देने लग गए। जून 2020 में मनीष उसकी पत्नी को अपने पास ले गया और अब तक सन्नी की पत्नी उसके साथ रह रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित सन्नी ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले को लेकर मनीष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। यदि मनीष अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process

    ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितना आसान है Process

    बिजनेसः कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन जल्द ही EPFO 3.0 ला सकता है। अगले साल 2025 में PF Account Holders को खास सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिसके तहत यूजर्स अपने पीएफ खाते में जमा रकम को एटीएम (ATM) मशीन के जरिए निकाल सकेंगे। ये निकासी एक स्पेशल कार्ड के जरिए होगी, जो बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, लेबर मिनिस्ट्री इस पर काम कर रही है।

    अभी तक ईपीएफओ से पैसों की निकासी के नियमों पर गौर करें, तो नौकरी में रहते हुए आपको पीएफ फंड को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालने की अनुमति नहीं है। अगर आप कम से कम एक महीने से बेरोजगार हैं, तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं। दो महीने की बेरोजगारी के बाद, आप पूरी राशि निकालने के पात्र हैं, लेकिन नई सर्विस के जरिए पीएफ निकासी का प्रोसेस बेहद ही आसान हो जाएगा।

    ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2025 से EPFO के ग्राहक अपने भविष्य निधि (PF) की बचत को सीधे ATM से निकाल सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल IT 2.1 अपग्रेड के लाइव होने के बाद EPFO ​​का IT इंफ्रास्ट्रक्चर बैंकिंग सिस्टम के बराबर हो जाएगा। इससे दावेदार, लाभार्थी और बीमित व्यक्ति न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने PF फंड तक पहुंच सकेंगे।
    रिपोर्ट के मुताबिक ये पीएफ विड्रॉल कार्ड, बैंकों द्वारा जारी किए जाने वाले डेबिट कार्ड की तरह ही होगा। पीएफ विड्रॉल कार्ड की मदद से ईपीएफओ मेंबर्स एटीएम में जाकर अपने पीएफ खाते में जमा पैसों का निकाल सकेंगे। पीएफ खाते से पैसा निकालने की एक लिमिट होगी। ईपीएफओ मेंबर्स एक बार में अपने खाते में जमा अधिकतम 50 प्रतिशत अमाउंट ही निकाल सकेंगे।

  • बड़ी मां को भतीजी को लड़कों के साथ पार्टी करने से रोकना पड़ा महंगा, मौत

    बड़ी मां को भतीजी को लड़कों के साथ पार्टी करने से रोकना पड़ा महंगा, मौत

    छत्तीसगढ़ः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सरगुजा जिले में महिला को उसकी भतीजी और भतीजे ने जिंदा जला दिया। वारदात धौरपुर थाना इलाके के ग्राम चटकपुर की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के मुख्य आरोपी को भी पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

    जानकारी मुताबिक, बुधवार शाम भतीजी प्रभा विश्वकर्मा (25) और भतीजे अमृत उर्फ चंठू (22) ने पार्टी रखी थी। अपनी बड़ी मां भीनसरी (50) को भी पार्टी में बुलाया था। पार्टी में प्रभा विश्वकर्मा ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुलाया था। देर शाम तक घर में शराब और मुर्गा पार्टी चलती रही। पार्टी के बाद भीनसरी विश्वकर्मा ने अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को टोका कि वो गांव के लड़कों को घर में क्यों बुलाती है और उनके साथ क्यों घूमती है।

    टोकने पर प्रभा भड़क गई और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर प्रभा विश्वकर्मा ने जलती हुई लकड़ी से भीनसरी के सिर पर वार कर दिया। जब भीनसरी बेहोश हो गई तो प्रभा विश्वकर्मा ने उसकी साड़ी में आग लगा दी। आग लगने से भीनसरी विश्वकर्मा गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

    इसके बाद प्रभा और अमृत ने शव को गांव में ही दूसरे घर के सामने फेंक दिया और वापस आकर सो गए। सुबह महिला का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी दीवान की टीम मौके पर पहुंची। शव फेंकने के स्थान से घटनास्थल तक कपड़े के जले हुए टुकड़े मिले। घर में जलने की गंध फैली थी।

    घटना के बाद प्रभा विश्वकर्मा फरार हो गई थी, जांच के बाद पुलिस ने प्रभा को राजपुर से हिरासत में लिया है। वहीं वारदात में साथ देने पर भतीजे अमृत को भी पकड़कर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • रायपुर स्कूल के छात्रों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर, अग्निशमन केंद्र बंगाणा ने बताया महत्व

    रायपुर स्कूल के छात्रों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर, अग्निशमन केंद्र बंगाणा ने बताया महत्व

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में  उप अग्निशमन  केंद्  बंगाणा के सौजन्य से प्रधानाचार्य नरदेव सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न आपदाओं पर आधारित  एक दिवसीय प्रशिक्षण सहिविर का आयोजन किया गया I

    उप अग्निशमन अधिकारी मदन लाल नें बच्चों को  को आग से होने वाली विभिन्न त्रासदियों के बारे में अवगत करवाया I उनकी देख-रेख में प्रथम अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार राणा ने अन्य अग्निशमन अधिकारीयों के सहयोग से बच्चों को खाना पकाने के लिए प्रयोग में किये जाने वाले गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी आग को बुझाने के तरीके सिखाये तो वहीँ आग का वर्गीकरण करते हुए उसे बुझाने के लिए विभिन्न अग्निशमन यत्रों का प्रयोग करना भी सिखाया I कुलदीप कुमार ने आपदा या किसी अन्य दुर्घटना से ग्रसित घायल मरीजों के बचाव के लिए प्रयोग की जाने वाली विभिन्न तरकीबों के वारे में सभी बच्चों को शिक्षित किया I

    सभी बच्चों ने खुद इन तकनीकों पर अभ्यास किया तथा मरीजों को बचा कर दुर्घटना वाले स्थल से सुरक्षित बाहर निकालने पर श्रेष्ठता हासिल की I  इस मौके पर प्रधानाचार्य नरदेव सिंह के अतिरिक्त ,  उप प्रधानाचार्य पवन कुमार, प्रवक्ता रसायन विज्ञान प्रमोद कुमार ,  प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुरेंदर कुमार, अध्यापक सुरेश कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ,  स्कूल  प्रबंधन प्रधान , सन्तोष कुमारी,  और बी एड प्रशिक्षु अध्यापिकाओं पलक, कोमल, तनु, शिवानी, स्वेता, किरण सहित स्वयं सेवी तमन्ना, निकिता, कृतिका, राखी,अंचल,अंकिता, वंशिका, दिवियंशी,भावना, अनुराधा, निकिता ढिल्लों, पलक, सौरभ, विशाल, विकास, नितिन और साहिल सहित  160 बच्चों  ने सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया ।

  • Jalandhar : देहात पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : देहात पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ग्रामीण पुलिस ने अभियान चला अंतर-जिला आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

    जालंधर। डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अंतर-जिला आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे छह चोरी के वाहन, 15 छीने गए मोबाइल फोन और घातक हथियार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख के नेतृत्व में तीन अलग-अलग अभियानों में एसपी जांच जसरूप कौर बाठ व जालंधर ग्रामीण के सभी उप-विभागों में विशेष टीमे ने ये कार्रवाई की है। पहला ऑपरेशनः राहगीरों को लूटना का मामला डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल की देखरेख में फिल्लौर पुलिस स्टेशन ने दो हाईवे लुटेरों बलविंदर राम और ब्रिजू को गिरफ्तार किया, जो तेज हथियारों का इस्तेमाल कर राहगीरों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक साथी सनी उर्फ ​​बाबा अभी भी फरार है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 303(2) और 317(2) के तहत एफआईआर नंबर 123 दर्ज की गई है। दूसरा ऑपरेशनः ट्रक चालक को निशाना बनाकर लूटना का मामला जालंधर, कपूरथला और लुधियाना में सक्रिय एक अंतर-जिला चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल की निगरानी में गोराया थाने की टीम ने मंगत राम उर्फ ​​मंगा, सुनील कुमार उर्फ ​​सीपी और सरबजीत कुमार उर्फ ​​साबी को गिरफ्तार किया। यह गिरोह 5 दिसंबर 2024 को ट्रक चालक विजय कुमार पर हमला कर उसका सामान लूटने के लिए जिम्मेदार था। कार्रवाई में चोरी के 12 मोबाइल फोन, एक दातर और वारदात में इस्तेमाल एक अपंजीकृत मोटरसाइकिल बरामद हुई। गुराया थाने में बीएनएस एक्ट की धारा 307, 311, 351(2), 3(5) और 317(2) के तहत एफआईआर नंबर 151 दर्ज की गई है। तीसरा ऑपरेशनः दो पहिया वाहन चोरी का मामला एसएचओ करतारपुर के नेतृत्व में की गई तीसरी कार्रवाई में निरवैर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसने एक सफेद एक्टिवा (पीबी08-सीडब्ल्यू-4630) और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत अन्य चोरी की वारदातें कबूल कीं। वह एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ करतारपुर पुलिस स्टेशन में पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 303(2) और 317(2) के तहत एफआईआर नंबर 161 दर्ज की गई है। एसएसपी खख ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा। उनके नेटवर्क का पता लगाने, साथियों की पहचान करने और चोरी की गई अतिरिक्त वस्तुओं को बरामद करने के लिए आगे की पूछताछ के लिए उनका रिमांड मांगा जाएगा।
  • Punjab : नगर निगम चुनाव को लेकर Congress और BJP ने कैंडिडेट लिस्ट की जारी

    Punjab : नगर निगम चुनाव को लेकर Congress और BJP ने कैंडिडेट लिस्ट की जारी

    अमृतसर। पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। 21 दिसंबर को पंजाब में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस ने अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपने 37 उम्मीदवारों को लिस्ट जारी की है। साथ ही भाजपा ने भी अपने 45 कैंडिडेटों की सूची जारी है। वहीं जालंधर से निगम चुनाव में अभी किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है।

    21 दिसंबर को होगा निकाय चुनाव

    पंजाब नगर निगम चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। 21 दिसंबर को पंजाब में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस ने अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।
  • Jalandhar : कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुण अरोड़ा सहित कई नेता AAP Party में हुए शामिल

    Jalandhar : कांग्रेस की पूर्व पार्षद अरुण अरोड़ा सहित कई नेता AAP Party में हुए शामिल

    जालंधर,ENS: नगर निगम चुनाव से पहले एक बार फिर से आप पार्टी में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आप पार्टी ने कांग्रेस पूर्व पार्षद में अरुणा अरोड़ा को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। वही आज बीजेपी से निष्कासित किए गए कई पूर्व पार्षदों को भी आप पार्टी में शामिल किया गया।

    आज पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, महिंदर भगत और दीपक बाली की अगुवाई में विनीत धीर, अरुणा अरोड़ा, अमित लूथरा, सौरभ सेठ, अंशुल अरोड़ा और गुरमीत चौहान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस ज्वाइनिंग से महिंदर भगत और दीपक बाली का पार्टी में कद और ऊंचा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इन सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह कदम आप की राजनीतिक स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना के प्रावधानों पर जागरूकता सेमिनार

    प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना के प्रावधानों पर जागरूकता सेमिनार

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश आयकर विभाग ऊना द्वारा निजी होटल के सभागार कक्ष में श्रीमती शालिनी कौशल, आई.आर.एस., प्रिंसीपल कमिश्नर ऑफ इन्कम टैक्स चण्डीगढ़ के दिशा-निर्देर्शों एवं राजा घोष, आई.आर.एस., आयकर अपर आयुक्त, शिमला रेंज, शिमला के मार्गदर्शन में प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना – 2024 के प्रावधानों पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को विनोद कुमार आयकर अधिकारी ऊना ने सम्बोधित किया। इस सेमिनार में जिला ऊना के चार्टर्ड अकांउटेंट / एडवोकेट एवं कर सलाहकारों के अलावा करदाताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना – 2024 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। आयकर अधिकारी  विनोद कुमार द्वारा सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि यदि किसी करदाता की विनिर्दिष्ट तिथि 22 जुलाई 24 को आयकर से संबंधित कोई अपील लंबित है वह इस योजना का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए नियत तिथि 31 दिसंबर 24 है और करदाता इस तिथि तक इस योजना में आवेदन दे सकता है। योजना के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए आयकर अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की यह योजना मुकदमेबाजी और देय कर की रिकवरी आदि से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए करदाताओं को स्वैच्छिक कर अनुपालन का अवसर प्रदान करती है।
    इसके अतिरिक्त आयकर अधिकारी ने यह भी बताया कि पिछले वित्त वर्ष में लगभग 500 करदाताओं ने एडवांस टेक्स न भर के सेल्फ असैस में टैक्स का भुगतान किया था। आयकर अधिकारी ने बताया कि एडवांस टैक्स न भरने के कारण रिटर्न दायर करने के समय सेल्फ असेसमेंट टेक्स की अदायगी करने के कारण करदाता को देय कर के अलावा धारा 234बी. एवं 23सी. के ब्याज की अदायगी अतिरिक्त रूप से करनी पड़ती है । अत: आयकर अधिकारी ने सभी टैक्स प्रोफैशनल्स से अनुरोध किया कि ऐसे सभी केसों में एडवांस टैक्स की अदायगी करवाएं।
    आयकर अधिकारी विनोद कुमार ने सभी उपस्थित टैक्स प्रोफैशल्स एवं करदाताओं को इस बात से अवगत करवाया कि पिछले वर्ष केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कुछ ऐसे रिफण्ड केस वैरिफिकेशन को भेजे थे जिसमें विभाग को लगता है कि ऐसे केसों में गलत डिडक्शन क्लेम की गई हैं और ऐसे सभी रिफण्ड केसों की गहनता से जांच जारी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि गलत डिडक्शन क्लेम करने एवं झूठे रिफण्ड के दावों को प्रोत्साहित न किया जाए क्योंकि विभाग ऐसे केसों की गहनता से जांच कर रहा है और ऐसे कई केसों में कई मैट्रो शहरों में विभाग ने आई.पी. एड्रैस ट्रेस करके प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है।
    इस सेमिनार में विभाग की ओर से विनोद कुमार, आयकर अधिकारी, ऊना के अतिरिक्त राज कुमार ठाकुर, आयकर निरीक्षक, नमन शर्मा, कार्यालय अधीक्षक ने भाग लिया और टैक्स प्रोफेशनल्स की ओर से शिव लट्ठ, नितिश जैन, तनुज शुक्ला, सी.ए एवं एस.डी. वशिष्ठ, सुनील चोलिया और बलराम सेखड़ी एडवोकेट तथा महेश दत्ता आयकर सलाहकार मौजूद रहे।
  • चुनावों के बीच Jalandhar पहुंची पूर्व राज्यपाल किरण बेदी, देखें वीडियो

    चुनावों के बीच Jalandhar पहुंची पूर्व राज्यपाल किरण बेदी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों के दौरान आज जालंधर पूर्व राज्यपाल किरण बेदी पहुंची। दरअसल, आईएएस अफसर किरण बेदी एक प्राइवेट स्कूल में प्रोग्राम में पहुंची, जहां उन्होंने प्रोग्राम के दौरान स्कूल के प्रिंसीपल, टीचर और स्टूडेंट्स बधाई दी। इस दौरान स्कूल के बोर्ड का धन्यावाद किया। वहीं किरण बेदी ने स्टूडेंट्स को अपने भविष्य के लिए प्रेरित किया। अपने संघर्ष को उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ सांझा किया।

    जहां किरण बेदी ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, वहीं लड़के और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए महत्वपूर्ण बाते बताई। उन्होंने कहा कि लड़कों के साथ लड़कियों को आत्म निर्भर बनना चाहिए। वहीं अपने कोच गरीबदास के बारे में महत्वपूर्ण बाते बताते हुए कहा कि वह उनके टेनिस कोच रहे और वह भी जालंधर के ही थे। किरण अरोड़ा को लेकर कहा कि वह उनकी सहेली है और उनके कहने पर ही वह जालंधर पहुंची है।

    इससे पहले वह 2 बार किरण अरोड़ा के कॉलेज में आ चुकी है। अभी भी किरण अरोड़ा के कहने पर दिल्ली से जालंधर आई है और शाम को दोबारा वह वापिस दिल्ली चली जाएगी। बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को किरण बेदी ने प्रेरित किया। वहीं उनका तालियों से अभिनंदन करने पर किरण बेदी ने कहा कि सभी क्यों उनके लिए तालियां बजा रहे है और यहां तक वह किसकी बदौलत पहुंची। यहां तक उन्हें कौन पहुंचाता है, उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता हमारी नींव को पक्का करके यहां तक पहुंचाते है। छोटी उम्र में हमें नहीं पता होता कि हम पढ़ाई क्यों कर रहे हैं और मेहनत का फल कहां तक जाता है।