Blog

  • Jalandhar News: मेले में हुए विवाद के बाद चली गोलियां, मची भगदड़

    Jalandhar News: मेले में हुए विवाद के बाद चली गोलियां, मची भगदड़

    जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटना सामन आ रही है। वहीं बीते दिन पतारा में शाम के समय में छिंज मेले में उस समय भगदड़ मच गई, जब आयोजकों का एक संगठन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षो में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ उपद्रवियों ने अपनी राइफल निकाल ली और फायरिंग कर दी। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

    वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आदमपुर और थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पतारा के गांव कंगनीवाल में हुए इस छिंज मेले के आयोजक उक्त गांव के पूर्व सरपंच हरजीत कौर थी। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठन पहुंचे थे। उन में से एक संगठन का मेले के आयोजकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पहले तो दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई।

    जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया को संगठन के साथ आए एक व्यक्ति ने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। घटना स्थल पर जांच के लिए डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह और थाना पतारा के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह अपनी टीमों के साथ पहुंच गए थे। जिन्होंने कहा- घटना स्थल की जांच की गई है, जल्द मामले में एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

     

  • इस मशहूर Actor ने की आत्महत्या

    इस मशहूर Actor ने की आत्महत्या

    नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही हैं. ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसी शोज में नजर आ चुके टीवी एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो सिर्फ 35 साल के थे. नितिन के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है। काफी फिट और हैंडसम दिखने वाले एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। लोग समझ नहीं पा रहे कि अचानक एक्टर ये सब कैसे हुआ।

    नितिन चौहान अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे। उनका परिवार आज भी अलीगढ़ में ही रहता है। नितिन की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 2022 में सब टीवी के एक डेली सोप हुई थी। ‘तेरा यार हूं मैं’ में वो नजर आया करते थे। उस शो में उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था, लेकिन इसके बाद से उन्हें कोई खास काम नहीं मिल सका। शो के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की है। नितिन की सह-कलाकार विभूति ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर के उनके निधन की जानकारी दी है।

    विभूति ठाकुर के पोस्ट से कथित तौर पर जाहिर हो रहा है कि नितिन की मौत आत्महत्या से हुई है। विभूति ने अपने इस पोस्ट में लिखा, ‘रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त, मैं काफी हैरान और दुखी हूं। काश तुम में सारी मुसीबतें झेलने की और ताकत होती। काश तुम अपने शरीर की तरह ही मेंटली भी स्ट्रॉन्ग होते।’ बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और नितिन के परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई, जिसके बाद नितिन के पिता अपने बेटे का शव लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है।

     
  • आज का राशिफल, 8 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 8 नवंबर 2024

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज छठ पूजा का चौथा दिन है। आज उषा अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही आज छठ व्रत का पारण है। आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट तक सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 3 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन धैर्य और संयम से आप उनका समाधान निकाल ही लेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। आज आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

    मिथुन राशि– आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे, आपको राहत मिलेगी।आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देगे। आज किसी योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है।पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। बेवजह के मामले सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।आज व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ आप सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे और आपका वर्चस्व, मान-सम्मान भी बना रहेगा।

     सिंह राशि– आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य आज संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी।

    कन्या राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में ट्रीट देंगे।आज दूसरों के मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दे। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपनी सूझ-बुझ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आज सकारात्मक माहौल रहेगा।

    तुला राशि– आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको-अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है।किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले दिनों किये गए प्रयासों से सफलता मिलेगी।आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती हैं। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी।

     धनु राशि– आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा।आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस करने की बजाय तुरंत हासिल करेंगे। यह मौका आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं।

    मकर राशि– आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सलाह से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति ना बनने दे नहीं तो आपको उलझन हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।

     कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद लेने से आपको लाभ हो सकता है।आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

     मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। जितना एकाग्रचित्त हो कर काम करेंगे। आपको उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में ही बीतेगा। किसी दोस्त की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी।

  • Punjab News : Hotel Royal मे चला रहा था जुआ, लूट के बाद जुआरी ने किया High Voltage ड्रामा, देखे वीडियो

    Punjab News : Hotel Royal मे चला रहा था जुआ, लूट के बाद जुआरी ने किया High Voltage ड्रामा, देखे वीडियो

    Highlight:
    • होटल में जुआ खेलने के दौरान जुआरी के साथ 7 लाख रुपये की लूट।
    • सड़क पर नोटों की बारिश कर जुआरी ने सुनाई अपनी दर्दनाक दास्तां।
    • पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल, क्या होगा कार्रवाई का अंजाम?
    लुधियाना, 7 नवंबर 2024: लुधियाना के South City में स्थित Hotel and Resort Royal Crowne में जुआ खेलने के दौरान एक जुआरी के साथ लूटपाट और हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटना में, जुआरी शंकर ने सिविल अस्पताल में नोटों को सड़क पर बिछाकर अपनी लूट की कहानी बताई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    घटना का विवरण:

    जुआरी शंकर ने मीडिया को बताया कि वह 10 लाख रुपये लेकर होटल में जुआ खेलने गया था। खेल के दौरान कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और बिना पैसे के 50,000 का दांव लगाने की कोशिश की। इस पर नोकझोंक शुरू हो गई और माहौल बिगड़ते ही एक शख्स ने रिवाल्वर निकाल कर हमला कर दिया। हमलावर जाते-जाते शंकर से जबरन 7 लाख रुपये भी छीन कर फरार हो गए। इस घटना में शंकर घायल हो गया और सिविल अस्पताल पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी।

    नोटों की बारिश और हाई वोल्टेज ड्रामा:

    अस्पताल में जमा मीडिया और राहगीरों के सामने शंकर ने सड़क पर नोटों की बारिश कर यह दर्शाने की कोशिश की कि वह कैसे लुट गया। इस ड्रामे के बाद मामला और भी सनसनीखेज हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान शंकर ने यह भी आरोप लगाया कि Hotel and Resort Royal Crowne में रोजाना जुआ खेला जाता है, जिसमें कई बड़े जुआरी शामिल होते हैं।

    पुलिस की भूमिका पर सवाल:

    इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस को होटल में होने वाले अवैध जुए के बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन कार्रवाई न करने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में ठोस कदम उठाती है या इसे अन्य मामलों की तरह अनदेखा कर देती है। इस घटना के बाद, लुधियाना में होटलों में चल रहे अवैध जुए और संगठित अपराध पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
  • Punjab News : तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News : तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के लुहारा पुल पर एक सड़क हादसा हो गया है। जहां, एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल दिया। जिसके बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

    बताया जा रहा है कि दोनों युवक हलवाई का काम करके साहनेवाल के पास अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक तेज़ रफ़्तार आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे ये हादसा हो गया।

  • Punjab News: वकील ने किया पत्नी का कत्ल

    Punjab News: वकील ने किया पत्नी का कत्ल

    अमृतसर। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जोड़ा फाटक के पास पढ़ने इलाके में वकील ने पत्नी का कत्ल कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

  • मानव तथा मानवता की रक्षा के लिए विश्व धर्म संसद अति आवश्यक: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    मानव तथा मानवता की रक्षा के लिए विश्व धर्म संसद अति आवश्यक: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    विश्व धर्म संसद के लिए जन सहयोग के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब में यात्रा आज से मां कालिका देवी मन्दिर छपरोह से आरम्भ: राहुल ठाकुर 
    ऊना/सुशील पंडित: पूरे विश्व में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार , बच्चियों से बलात्कार, बच्चों के कत्ल, हिन्दू मंदिरों, धार्मिक यात्राओं तथा धार्मिक अनुष्ठानों पर हो रहे हमलों पर अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अब समय उस चरण पर है कि एक निर्णायक युद्ध मानवता और मानवता को मिटाने बालों के मध्य होने बाला है। मानवता के शत्रु पूरी तैयारी किए बैठे हैं और मानवताबादी अभी भी सरकारों और सैनिकों तथा संगठनों पर आश्रित हैं।
    उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश से लेकर देश के अलग अलग स्थानों से विदेशों में बंगलादेश तथा कैनेडा जैसे देशों में भी हिंदुओं और हिन्दू मंदिरों पर हमले यह प्रमाण करते है कि अब निर्णायक निर्णय लेने का समय आ गया है वर्ना मानवता समाप्त हो जाएगी।
    इसी उद्देश्य को लेकर उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज की अध्यक्षता में यति नरसिंहानन्द सरस्वती फाउंडेशन तथा शिव शक्ति धाम डासना मन्दिर परिवार दिसम्बर 17,18,19,20,21 को भारत में विश्व धर्म संसद ( World’ Religious convention) करने जा रहें हैं। यह विश्व धर्म संसद दो चरणों में होगी जिसमें 17,18,19 दिसम्बर2024 को दिल्ली में और 20,21 दिसम्बर 2024 को हरिद्वार में होगी। जिसमें विश्व के कई देशों से सभी धर्मों के गैर इस्लामिक प्रतिनिधि आयेंगे। जो बताएंगे कि उनके देश में इस्लाम का जिहाद कैसे अत्याचार कर रहा है। तथा इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत तथा विश्व में हिन्दुओं पर इस्लामिक जिहाद द्वारा हो रहें अत्याचारों को विश्व स्तर पर उठाना जिससे दुनियां में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों की जानकारी हो और आवाज उठे और दूसरा विश्व को इस खतरे के बारें में जानकारी हो।
    इसके लिए अखिल भारतीय सन्त परिषद् का प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में निमंत्रण तथा आर्थिक जन सहयोग हेतु अपने सभी सनातनियों के पास जाएंगे तथा इस धर्म यज्ञ के लिए जन, आर्थिक सहयोग मांगेंगे तथा अपने प्रतिनिधि नियुक्त करेंगे।
    इस अवसर पर छपरोह गांव के राहुल ठाकुर को अखिल भारतीय सन्त परिषद् को थाना कला मण्डल का प्रतिनिधि चुना गया है। राहुल ठाकुर ने यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज का धन्यवाद करते कहा कि हम अपने क्षेत्र में अपने सभी सनातनी साथियों के पास जाकर इस धर्म युद्ध में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करेंगे।
    इस अवसर पर उनके साथ बलवंत वर्मा, कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन सुभाष सिंह, बीरबल सुमन, राहुल ठाकुर, रोहित ठाकुर गौतम ठाकुर, नितिन, अभिषेक सोहेल बिकु मोहित पूरी, सन्नी ठाकुर तथा गांव के लोग उपस्थित रहे।
  • संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा

    संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा

    बीत क्षेत्र में किए जा रहे  250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं के काम – मुकेश अग्निहोत्री
     
    उपमुख्यमंत्री ने जक्खेवाल में 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत 
    ऊना सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली के जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 35वें विशाल ईनामी दंगल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दो दिवसीय विशाल ईनामी दंगल (छिन्ज) का आयोजन संत बाबा ढांगू वाले महाराज मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया था। इस मौके अग्निहोत्री ने हजारों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया। उन्होंने संत बाबा ढांगू वाले महाराज के मन्दिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
    बता दें, हर वर्ष आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के सबसे बड़े दंगलों में से एक माना जाता है। इस बार भी इसमें देशभर के विभिन्न अखाड़ों से लगभग 200 नामी पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल की परंपरा की शुरुआत संत बाबा ढांगू वाले महाराज ने की थी, जिसे अब संत बाबा अनूप महाराज द्वारा जारी रखा जा रहा है।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीत क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाईसुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत 250 करोड़ रुपये के काम किए जा रहे हैं। इनमें से 72 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 का निर्माण प्रगति पर है। इसके साथ ही, बीत क्षेत्र में 62 करोड़ रुपये की एक अन्य जल योजना का कार्य भी चल रहा है।उन्होंने आगे बताया कि हरोली में जलशक्ति विभाग के तहत 28 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से हो रहा है, जिनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं।

    प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि युवा ऊर्जा रचनात्मक तथा सकारात्मक दिशा में अग्रसर हो। साथ ही यह भी आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है
  • Punjab News : World Dragon Boat Games में मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर युवक का स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News : World Dragon Boat Games में मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर युवक का स्वागत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। हाल ही में चीन के फिलीपींस में हुए वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप ड्रैगन बोट गेम्स में संत सिचेवाल वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के तीन खिलाड़ियों ने कनाडा की टीम को हराकर कांस्य पदक जीता है। मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का गर्म जोशी के साथ लोगों नेे स्वागत किया। साथ ही पैतृक गांव रो खैरा में उनके परिवार के सदस्यों और विधायक त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा ने भी स्वागत किया। ये छात्र कोच अमनदीप सिंह खैरा और सहायक कोच रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।

    जीत के बाद इन खिलाड़ियों को कल सुल्तानपुर लोधी में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विशेष रूप से सम्मानित किया और और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Punjab News : पैसे के लेन-देन को लेकर थाने के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा, देेखें वीडियो

    Punjab News : पैसे के लेन-देन को लेकर थाने के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा, देेखें वीडियो

    अमृतसर। शहर पुलिस पुलिस स्टेशन डी डिवीजन के पास पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया है। जिसके को लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। वहीं इसी बीच मौके से गुजर रहे एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह ने रुककर दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की।

    जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर एक युवक के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को डी डिवीजन पुलिस स्टेशन ले आई, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे से बहस करते नजर आए, जबकि युवकों ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे देने थे और देने थे जिस पर हंगामा हो गया और इसी दौरान एक युवक गोली मारने की धमकी दे रहा था तभी उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई।

    इधर, मीडिया ने जब इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने भी जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि वे फिलहाल इस मामले की जांच करेंगे और उसके बाद ही मीडिया के सामने अपना बयान देंगे।