Blog
-

बाइक सवार ने भदसाली में राहगीरों को मारी टक्कर, दो घायल
ऊना/ सुशील पंडित : बीती रात उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदसाली में एक बाइक सवार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों ही घायल हो गए जिनमें से एक भदसाली निवासी तथा एक हरियाणा का रहने वाला है ।आरोपी बाइक चालक की पहचान सुशील तिवारी(42) पुत्र सुरिन्द्र तिवारी नया नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रुप में हुई है।जो पंडोगा फैक्ट्री में काम करता है और काम से छुट्टी के बाद अपने घर नंगल की ओर जा रहा था । रास्ते में तेज रफ्तार के कारण उसने दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों की पहचान बिशन सिंह (52)पुत्र उमेद सिंह गांव ववानी थाना व तहसील दमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड व अरुण सैनी (35) पुत्र सोहनलाल गांव भदसाली वार्ड नंबर 6 हरोली जिला ऊना के रुप में हुई है। -

भाई ने भाई पर लगाया मारपीट का आरोप
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के खड्ड क्षेत्र में जसविंदर नामक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई पर परिवार को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर ने बताया कि इसके छोटे भाई और उसके परिवार ने इसकी पत्नी तथा इसकी मां से मारपीट की है जिन्हें चोटें आई है। पुलिस ने परिवारजनों का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है । मुख्य आरक्षी सुनील कुमार अन्वेषण अधिकारी पुलिस चौकी पंडोगा मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

पेरिस ओलिंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल: हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया
नई दिल्ली। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में चौथा मेडल जीत लिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। उन्होंने 33वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दिलाई जो अंत में निर्णायक साबित हुई।
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीता था और अब लगातार दूसरी बार टीम पोडियम फिनिश करने में सफल रही है। भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को शानदार विदाई दी है।
-

Punjab : कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बुलेट मोटरसाइकिल व नकदी लूटी, देखें वीडियो
अमृतसर। शहर से लूटपाट की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है। जहां, देर रात कार सवार 5 युवकों ने पिस्तौल के बल पर युवक की बुलेट मोटरसाइकिल लूट ले गये। साथ ही युवक से मारपीट भी की। घटना बारे पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
घटना बारे पीड़ित अतुल शर्मा ने बताया कि वह एक अस्पताल में रिसेप्शन पर जॉब करता है, इसी दौरान रात करीब 30:30 बजे वह खाना लेने के लिए लॉरेंस रोड चौराहे पर रुका और उसके पीछे आ रही वर्ना कार में सवार पांच युवकों ने उसे टक्कर मार दी। जिससे नीचे गिर पड़ा। तभी कार में सवार युवक उतरे और उसके सिर पर पिस्तौल रख दी और जेब से सब कुछ निकालने को कहा। जिसके बाद मेरे साथ मारपीट की और बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी ले ली और उसे भी अपने साथ ले गए।
थाना सिविल लाइन के पुलिस अधिकारी अमोलक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अतुल शर्मा घटना बारे शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा कि वह एक निजी अस्पताल में काम करते है और ब्रेड खाने के लिए आए थे इसी दौरान कार सवारों ने उनके सात लूटपाट की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इलाके के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। थाना सिविल लाइंस के पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

वडूही: कार की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, दूसरा पीजीआई रैफर
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना बंगाणा की चौकी जोल के अंतर्गत आते गांव बडूही चौक पर कार व एक्टिवा की टक्कर में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक्टिवा सवार दूसरा युवक घायल हुआ है। घायल युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े दस बजे रोहित कुमार निवासी गांव डीहर स्कूटी संख्या ( एचपी 78 ए 1278)पर मुनीष कुमार निवासी अंबेहड़ा के साथ चौकी मन्यार से अम्व ओर जा रहे थे। इस दौरान बडूही चौक पर एक स्विफ्ट कार संख्या (एचपी 80-8741) के साथ टक्कर हो गई। हादसे में घायल रोहित कुमार व मनीष कुमार को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में रोहित कुमार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। मृतक की पहचान रोहित कुमार (35) पुत्र वतन सिंह निवासी गांव डीहर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि कार चालक ऐशले पुरी पुत्र नीरज पुरी निवासी गांव में अप्पर सलोह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-

पीर निगाह से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 30 घायल
7 वर्षीय बच्चा पीजीआई चंडीगढ़ रैफर
ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से दर्शन कर वापिस पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।पंजाब के मानसा जिले से संबंध रखने वाले करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत प्रदान करने के लिए तहसीलदार शिखा राणा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचीं। बताया जा रहा है कि तीखी ढलान पर चालक ट्रैक्टर पर काबू नहीं रख सका, जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें सवार श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है, जिनमें से तीन की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला मानसा निवासी 52 श्रद्धालु मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली संख्या (पीवी 30 एफ 4716) में सवार होकर माता
नैना देवी मंदिर दर्शन करने गए थे और वहां से माथा टेकने के उपरांत बुधवार को पीरनिगाह पहुंच गए। पीरनिगाह मंदिर में गुरुवार सुबह माथा टेकने के बाद यह सभी श्रद्धालु वापिस मानसा के लिए निकले थे कि मंदिर से कुछ दूर गांव बसोली में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 30 श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दिया गया जबकि एक करीब 7 साल के बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। -

Punjab : 36 घंटे शहर के डाइंग यूनिट को रखा जाएगा बंद, देखें वीडियो
लुधियानाः नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा बुड्ढे दरिया के पानी को प्रदूषण मुक्त बनाने का अभियान चलाये जा रहे हैं। वहीं, बुड्ढे दरिया का मामला विधानसभा कमेटी द्वारा उठाए जाने के बाद बुड्ढे दरिया की सफाई के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये आए और इसके बाद भी बुड्ढे दरिया का पानी साफ नहीं हुआ। जिससे विधान सभा कमेटी को इसमें फर्जीवाड़े का डर है। इसके बाद जहां प्रशासन में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी ओर रंगाई इकाइयों पर भी लगातार आरोप लगते रहे हैं कि कहीं वे बुड्ढा दरिया में अनमॉडिफाइड केमिकल वाला पानी तो नहीं डाल रहे हैं।
जिसके बाद अब डाइंग एसोसिएशन की ओर से यह फैसला लिया गया है कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिन के लिए वे अपनी रंगाई इकाइयां बंद रखेंगे, इस बीच प्रशासन और संबंधित विभाग बुढ़िया नदी से सैंपल लेंगे, ताकि पता लगाया जा सके कि अगर रंगाई का पानी बुढ़िया नदी में नहीं आता है तो किस तरह के जल परिणाम होते हैं। जब रंगाई का पानी बुड्ढा नदी में गिरता है तो क्या परिणाम होते हैं। -

थूक से मसाज करने वाले यूसुफ के दुकान पर चला बुल्डोजर
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक थूक से मसाज करने वाले की वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद इस वीडियो को लेकर पुलिस ने सैलूनकर्मी यूसुफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सैलून पर बुलडोजर चलवा दिया है। प्रशास ने बताया कि यूसुफ की सैलून शॉप अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बनाई हुई थी। इस कारण नगर पंचायत प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटवा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो
गौरतलब, सैलूनकर्मी यूसुफ का थूक लगाकर ग्राहक का मसाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद यूजर्स भड़क उठे। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस से शिकायत की गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूसुफ को अपने हिरासत में ले लिया। इसके बाद अब नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध दुकान को बुलडोजर चलवा दिया। -

Jalandhar: स्पेन के खिलाफ मैच खेलने से पहले फारवर्ड अटैकिंग खिलाड़ी के पिता का आया बयान, देखें वीडियो
ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए आज मैदान में उतरेंगी भारतीय हॉकी टीम
जालंधर, ENS: पेरिस में खेले जा रहे ओलपिंक में भारतीय हॉकी की टीम आज ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं इस मैच से पहले फारवर्ड अटैकिंग खिलाड़ी मनदीप सिंह ने अपने पिता रविंदर सिंह से फोन के जरिए से बात की। रविंदर सिंह ने कहा कि बेटे से खिलाड़ियों को तगड़े होकर खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी इस मैच में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए जीता हासिल करें और हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाले। वहीं मीडिया से बात करते हुए रविंदर सिंह ने कहा कि टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जर्मनी मैच में वह मैच हार गए थे और गोल्ड मेडल का सपना टूट गया, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि टीम आज स्पेन के खिलाफ मैच में जीता हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल में जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में रेड कार्ड मिलने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ टीम को खेलना पड़ा था। वहीं खिलाड़ी की टीम को कमी भी खली थी। वहीं मनदीप के पिता ने पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मैच में बाहर किए जाने पर बात करते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि हरियाणा सरकार विनेश की काफी मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हाई लेवल पर कोई घटना हुई है, जिसके चलते विनेश को फाइनल मैच से पहले बाहर कर दिया गया। वहीं विनेश के संयास लेने पर उन्होंने कहा कि बच्चा इस कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम पर पहुंचता है, लेकिन जब उसे इस तरह से बाहर कर दिया जाता है तो खिलाड़ी का दिल टूट जाता है। जिसके चलते विनेश ने काफी देर तक सोचने के बाद संयास लेना सही समझा। -

Punjab : DC दफ्तर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
लुधियाना : बांग्लादेश में बढ़े तनाव के बाद जहां लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे है। वहीं साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मणि शकर अय्यर के बयान की भारत की संसद में भी आने वाले दिनों में इसी तरह की घटना होने वाली है। जिससे लुधियाना के लोग नाराज हो गए और संत समाज हिंदू सिख जाती सेना ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद को थप्पड़ मारने वाले को हिंदू सिख जागृति सेना 51000 रुपये का इनाम देगी। उन्होंने कहा कि देश की सेना इस सक्षम है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले का वह मुकाबला कर सकती है। हमारे देश में रहकर देश की सरकार पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। जिसके विरोध में हिंदू संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और धार्मिक स्थलों पर जो हमले हो रहे है, उनको रोकने के लिए भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए।