भाई ने भाई पर लगाया मारपीट का आरोप

ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के खड्ड क्षेत्र में जसविंदर नामक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई पर परिवार को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में जसविंदर ने बताया कि इसके छोटे भाई और उसके परिवार ने इसकी पत्नी तथा इसकी मां से मारपीट की है जिन्हें चोटें आई है। पुलिस ने परिवारजनों का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है । मुख्य आरक्षी सुनील कुमार अन्वेषण अधिकारी पुलिस चौकी पंडोगा मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *