Punjab News : World Dragon Boat Games में मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर युवक का स्वागत, देखें वीडियो

Written by

in

गुरदासपुर। हाल ही में चीन के फिलीपींस में हुए वर्ल्ड कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप ड्रैगन बोट गेम्स में संत सिचेवाल वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के तीन खिलाड़ियों ने कनाडा की टीम को हराकर कांस्य पदक जीता है। मेडल जीतकर गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का गर्म जोशी के साथ लोगों नेे स्वागत किया। साथ ही पैतृक गांव रो खैरा में उनके परिवार के सदस्यों और विधायक त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा ने भी स्वागत किया। ये छात्र कोच अमनदीप सिंह खैरा और सहायक कोच रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।

जीत के बाद इन खिलाड़ियों को कल सुल्तानपुर लोधी में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विशेष रूप से सम्मानित किया और और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *