Blog

  • Birthday मनाने जिस Restaurant में गया था शख्स वही कर्मचारियों ने सीने पर मारा चाकू 

    नई दिल्ली: पीतमपुरा में जन्मदिन मनाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूछताछ में पता चला कि मंगलवार रात जतिन और उसके दोस्त मॉल के अंदर यारां दा अड्डा पर जतिन का जन्मदिन मना रहे थे. इसी दौरान किसी गलतफहमी की वजह से रेस्टोरेंट कर्मियों से उनका झगड़ा हो गया और 23 साल के जतिन के सीने पर चाकू मार दिया. जबकि दो और दोस्त प्रशांत और वारद घायल हो गए.

    पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 6 बजे बीएम हॉस्पिटल से मंगोलपुरी थाने में जानकारी दी गई कि जतिन शर्मा नाम के एक लड़के को मृत हालत में हॉस्पिटल लाया गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची. वहां पर दो घायल युवक भी मौजूद थे, जिन्होंने बताया की दुर्घटना हो गई थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को रात के झगड़े की जानकारी मिली. इसके तुरंत बाद इलाके के अधिकारी मौके पर पहुंचे. 

    पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल से जानकारी मिलने के बाद मंगोलपुरी थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच के बाद कुछ आरोपियों की पहचान की है. वहीं, पुलिस ने होटल के मालिक समेत 6 लोगों हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

  • खड्ड कॉलेज में एनएसएस कैंप शुरू, 50  स्वंयसेवक ले रहे भाग 

    सप्ताह भर चलेगा अभियान 

    ऊना/ सुशील पंडित :हरोली क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय खड्ड में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हो गया है ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती द्वारा साथ दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।उन्होंने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे है तथा इन्हें सात समूहों में विभाजित किया गया है ताकि शिविर का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके । शिविर में विद्यार्थी स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान भी अर्जित करेंगे ।

    बौद्धिक सत्र में  आमंत्रित वक्ता स्वयंसेवियो  का प्रतिदिन मार्गदर्शन करेंगे । प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा शिविर में अनुशासन बनाए रखने तथा अपने शारीरिक और बौद्धिक विकास में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया । बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में शिविर में आमंत्रित संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया तथा मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित किया उसके बाद विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया ।

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 158 के चालान किए

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने वीरवार को जिले के अलग अलग स्थानों पर कुल 158 चालान किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 147 वाहन ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पाए गए। कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 12,900 रूपये प्राप्त हुए। दूसरी कार्रवाई सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर हुई। पुलिस ने कुल 8 लोगों के चालान काटे जो खुले में धुंआ उड़ा रहे थे। पुलिस ने जुर्माने के रूप में उनसे 800 रूपए वसूले हैं। तीसरी कार्रवाई अवैध खनन करने वालों पर हुई। अवैध खनन करके जा रहे 3 ट्रैक्टर चालकों के भी पुलिस ने भारी चालान किए हैं।
  • चढ़तगढ़ः हिंसक हुआ जमीनी विवाद

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के चढ़तगढ़ गांव में वीरवार को जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने मैहतपुर थाने में दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को उसी के गांव के सतनाम सिंह पुत्र सोहन लाल ने उसका रोक दिया और मारपीट करने लगा। दिनेश ने आरोप लगाया है कि सतनाम सिंह के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। उसी के चलते वह उससे रंजिश रखता था। दिनेश का दावा है कि उसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट हुई, जिसमें वह घायल हो गया। मैहतपुर थाने में आरोपी सतनाम सिंह के विरुद्ध पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323,504 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

  • आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक 

    ऊनासुशील पंडित :आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा निजी भवनों में लगी सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को भी 72 घंटों के भीतर हटाना होगा। यह जानकारी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने दी। 

    उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी सरकारी भवनों से 24 घंटे, सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे के भीतर व निजी भवनों से 72 घंटे के भीतर सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में सभी प्रकार के बैनर, होर्डिंग्ज, नारा लेखन, दीवार लेखन इत्यादि शामिल रहेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार इलैक्शन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार इलैक्शन अजय शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • जिले की 184 सहकारी सभाएं होंगी डिजिटल

    ऊना/सुशील पंडित:ऊनकोफैड व सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बगांणा के ध्यूंसर महादेव मंदिर परिसर में जिला में पैक्स सहकारी सभाओ को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा कम्प्यूटरीकरण की प्रथम चरण की योजना की समीक्षा करने व प्रशिक्षण बारे जिलाभर की 184 सभाओं के प्रतिनिधियों के कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प में सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक राकेश कुमार, ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा व सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महासचिव मुकेश कुमार सहित सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राकेश कुमार ने इस योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला में चयनित 184 सहकारी सभाओ मे सें 93 सभाओ की आई डी बन चुकी है। जिनमें सें 75 सभाओं ने इनको एक्टीव करके कार्य प्रारंभ किया है। इन सभाओ में जन सेवा केन्द्रों का संचालन बारें इस योजना की जानकारी केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त ऐजंसी के जिला प्रबंधक दिनेश धीमान व उनकी टीम ने दी तथा प्रतिनिधियों द्वारा उठाएं विभिन्न प्रश्नों का भी निराकरण किया।सहायक पंजीयक ने जिला में बाकी सभाओं को भी इस योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए ताकि भारत सरकार व प्रदेश सरकार के निर्देशों की अनुपालना से सभाओ में विविधकरण योजना से कार्यो के संचालन सें कारोबार से आय स्रोतों में वृद्धि हो सके।

    उन्होंने बताया कि सभाओं में माडल बाईलाज़ अपनाएं जा चुके हैं जोकि विविधकरण कार्यो को करनें में कानूनी वैधता प्रदान करते हैं। उन्होंने सभाओं के संचालन में पारदर्शिता व ईमानदारी से लोगों में विश्वास पैदा करने पर बल दिया। सभाओं के शेयर होल्डरों को अधिकतम 25 प्रतिशत का डिविडेंड को भी सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभा के वार्षिक अंकेक्षण को वास्तविकता के आधार पर सुनिश्चत करवाने की जिम्मेदारी को निर्वहन करने को कहा। अंत में ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतिनिधियों का आभार प्रगट किया व विशेष कर मन्दिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा द्वारा आए हुए प्रतिनिधियों की अतिथित्य सेवा के लिए साधुवाद दिया।

  • इस उम्र के बाद महिलाओं को बीमारियों का खतरा होता है अधिक!

    Health Tips: पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक फिजिकल स्ट्रेस से गुजरना पड़ता है। समय-समय पर होने वाले हार्मोनस चैंजेज से गुजरना पड़ता है। ऐसे में समय के साथ-साथ महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए। अक्सर महिलाओं को 40 साल की उम्र से पहले लगता है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन फिर अचानक से उन्हें कुछ ना कुछ स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें यह समस्या अचानक नहीं हुई, बल्कि उन्होंने अपनी सेहत सही तरह से केयर नहीं की, जिस कारण उन्हें यह समस्या होती है। आइए उन 5 गंभीर समस्याओं के बारे में जान लीजिए। हर महिला को सतर्क रहना चाहिए।

    Osteoporosis

    महिलाओं में इस स्थिति का खतरा अधिक होता है इसके कारण मेनोपॉज का समय पास आने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर के पास जाएं और उससे FRAX स्कोर की जानकारी लें जो कि अगले 10 सालों में होने वाले फैक्चर की संभावना बताता है। यदि आपकी हड्डियां कमजोर होंगी को फिजिशियन आपको कैल्शियम की खुराक देगा।

    Breast Cancer
    जानकारी के मुताबिक, हर 28 में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। अगर आपके किसी भी करीबी रिश्तेदार को ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है तो समय-समय पर डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।

    Cervical Cancer
    सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित अधिकांश महिलाओं की उम्र 35 से 44 वर्ष के बीच होती है। इसे बचे रहने के लिए हर तीन साल में स्क्रीनिंग होनी चाहिए। इसका टेस्ट सिर्फ कुछ मिनट का होता है।

    Anaemia
    विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया भर में 15 से 49 वर्ष की आयु की 30 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इसके कारण एनर्जी में कमी, सांस की तकलीफ, हार्ट रेट तेज होना, स्किन पीली होना हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर के पास जाएं, वह आपकी RBC की जांच करेगा और उसके मुताबिक अपना इलाज कराएं।

    High cholesterol
    40 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ने लगता है। यह आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ब्लड प्रेशर के कारण होता है। यदि आप धूम्रपान करते हैं या फैमिली हिस्ट्री है तो आपको अधिक जोखिम होगा। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो सालाना अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

  • पंचायती उप चुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

    ऊनासुशील पंडित :जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनावों के दृष्टिगत 25 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में पंचायत समिति अंब के वार्ड 15 कटोहड़ कलां, पंचायत समिति ऊना के वार्ड 1 पनोह, ग्राम पंचायत मंधोली वार्ड 1 विकास खंड अंब तथा ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला विकास खंड हरोली में उप चुनावों को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

    उन्होंने बताया कि पंचायती उप चुनावों के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान व इंडस्ट्री में अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्यों के विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है बशर्तें कर्मचारी को अपने संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • बहन के प्रेम के चक्कर में भाई ने गवाई जान

    उत्तर प्रदेश: झांसी में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 दिन पहले ही मृतक भाई की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने मायके आई हुई थी, तभी उसका प्रेमी उसे अपने साथ भगाने के लिए मायके पहुंच गया। जब इसकी जानकारी प्रेमिका के भाई को हुई तो उसने इसका विरोध किया. जिस पर प्रेमी ने उसे गोली मार दी।

    मिली जानकारी की अनुसार बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रेमिका अपनी ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसे संबंधित थाने की पुलिस ने खोज निकाला था। फिर मायके वालों को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन फिर से प्रेमी उसे भगाने के लिए पहुंच गया. जिस दौरान ये वारदात हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रक्सा थाना अंतर्गत ग्राम खैरा गांव का है। जहां प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अंगद है, उसकी उम्र 22 साल थी। 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

  • सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति सहित 3 की मौ’त

    सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति सहित 3 की मौ’त

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक परिवार के लोग बिहार के आरा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे। कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दंपत्ति समेत 3 की मौके पर मौत हो गई।

    हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजन को सूचना दे दी गई है और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा गया है। कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55) उनकी पत्नी माया देवी (52) और चिंता देवी (51) की मौत हो गई है। सभी बिहार के आरा थाना अंतर्गत बिहिया के निवासी हैं। वहीं विकास (30) घायल हुआ है।