Blog

  • पंजाबः भारतीय सीमा में घुस रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार

    पंजाबः भारतीय सीमा में घुस रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार

    तरनतारन: बीएसएफ की 71वीं बटालियन बीओपी नौशेरा ढाला के जवानों ने बीओपी महिंद्रा के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। यह पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान निवासी अमजद पुत्र फैयाज मुहम्मद के रूप में हुई है। थाना सराय खान की SHO राजिंदर कौर ने बताया है कि बीएसएफ की 71वीं बटालियन बीओपी नौशेरा ढाला के जवानों ने बीओपी महिंद्रा से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया।

    लेकिन जब शख्स ने भागने की कोशिश की तो बीएसएफ के जवानों ने उसे काबू करने के लिए उस पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद एक गोली उसके पैर में लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सराय अमानत में मामला दर्ज कर खान थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • इंसानियत शर्मसारः मानसिक तौर पर बीमार युवती से दुष्कर्म, FIR दर्ज

    इंसानियत शर्मसारः मानसिक तौर पर बीमार युवती से दुष्कर्म, FIR दर्ज

    बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक शर्मसार करने वाली खबर समाने आई है। यहां मानसिक रूप से बीमार युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित युवती के चचेरे भाई ने इस घटना के बाद पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के चचेरे भाई ने बताया कि जय प्रकाश के घर युवती गाय का गोबर उठाने जाती थी और इसी का फायदा उठाते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद उन्होंने बताया कि युवती की शारीरिक स्थिति में बदलाव आना लगा था जिसके बाद जांच कराने पर पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है।

     युवती के चचेरे भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

  • पंजाबः टिप्पर ने फोर्ड फिगो गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर,देखें वीडियो

    पंजाबः टिप्पर ने फोर्ड फिगो गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर,देखें वीडियो

    नंगलः नंगल फ्लाईओवर के पास मौजोवाल रोड एनएफएल चौक पर एक सड़क हादसा हो गया है। टिप्पर ने एक फोर्ड फिगो गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे लोगों को कोई नुक्सान नहीं हुआ।

    मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश माता जी के दर्शन के लिए जा रहा थे। इसी दौरान जब वह फ्लाईओवर पर समाप्त होने वाले चौराहे से मुड़े तो पीछे से आ रहे टिप्पर ने उनके गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया।

  • पंजाब: कूढ़े के ढेर में लगी भीषण आग, धुएं से गूंजा आसमान, देखें वीडियो

    पंजाब: कूढ़े के ढेर में लगी भीषण आग, धुएं से गूंजा आसमान, देखें वीडियो

    नंगल: वी चैपर की आसपास की पहाड़ियों में नांगल हदल नहर के किनारे बीबीएमपी द्वारा बनाए गए कचरे के ढेर में भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग चारो ओर फैल गई और पूरा आसमान काले धुएं से भर गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक लगी थी कि सड़क पर जा रहे वाहन सवारों को भी आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। साथ ही आस-पास के रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

      जहां कूढ़े के ढेर में आग लगी है। यह कूढ़ा का ढेर नंगल सांसद के आवास के पीछे का बताया जा रहा है। सांसद के घर के पास नहर के किनारे कूड़े का डंप बनाया गया है, उसमें लगी आग से आसपास रहने वाले लोगों के हाथ-पैर फूल गए, क्योंकि आग इतनी भीषण थी कि भीषण गर्मी के चलते। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बड़े-बड़े गुब्बार उठते देख लोग सकते में आ गए। जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

  • डंके की चोट पर कहता हूं-पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

    डंके की चोट पर कहता हूं-पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

    अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा

    राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए

    इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है

    ऊना/सुशील पंडित : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र स्थित अम्व में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 5 चरण का मतदान पूरा हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान चल रहा है। 5 चरण में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है।
    उन्होंने कहा की हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं। हमारे विधानसभा उप-चुनाव के उम्मीदवारों को भी जीता दीजिए यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने गगरेट विस से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा व कुटलैहड़ विस से दविंद्र भुट्टो को समर्थन देने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा। इन्होंने न केवल अपने क्षेत्र की चिंता की, बल्कि भाजपा और भाजपा की विचारधारा के साथ देश भर के युवाओं को लामबंद करने का काम किया है। 

    शाह ने कहा की कांग्रेस के नेता हमे डरते हैं की पीओके की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज देवभूमि से कहता हूं-राहुल बाबा हम भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते, मैं डंके की चोट पर कहता हूं-पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। ये इसलिए नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोटबैंक से डरते हैं।

    उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि बारी-बारी से 1-1 साल एक-एक व्यक्ति बनेगा। राहुल बाबा ये परचून की दुकान नहीं है, 140 करोड़ लोगों का देश है। इस चुनाव में एक ओर हर 6 महीने में छुट्टी मनाने वाले राहुल बाबा हैं और दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी लिए बगैर सेना के जवानों के साथ सरहद पर मिठाई खाने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं।

    केंद्र मंत्री अमित शाह ने सांसद अनुराग ठाकुर की जम कर तारीफ की साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दी गई सभी केंद्र परियोजनाएं भी गिनाई जो 10000 करोड़ से अधिक है। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना सजाते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार झूठी और निक्कमी है। पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा, महिलाओं को 1500 रु, गोबर खरीद जैसी कोई भी गारंटी कांग्रेस पार्टी ने पूरी नहीं की है।
  • कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य ,देवेंद्र भुट्टो को बड़ी बढ़त से जिताए जनता:अमित शाह

    कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य ,देवेंद्र भुट्टो को बड़ी बढ़त से जिताए जनता:अमित शाह

    उना के अम्ब जनसभा में बोले गृह मंत्री,कर्मठ ऊर्जावान ईमानदार और समाज सेवी हैं दोनों 
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो व गगरेट विस से चैतन्य शर्मा समाज सेवी ऊर्जावान ईमानदार और कर्मठ होने के साथ साथ जन सेवक भी हैं। इसलिए कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ विस व गगरेट से चैतन्य शर्मा को क्षेत्र की जनता का एक एक बोट मिलना चाहिए। जिससे जीत इतनी बड़ी हो कि विपक्षी दलों की आंखे उनकी हार खोल दें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिला उना के अम्ब में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के 9 विधायक सत्ता सरकार और विधायक की कुर्सी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और यह वह नव रत्न हैं जिन्होंने श्री राम विरोधी राज्य सभा के कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को बोट किया था।

    अमित शाह ने कहा कि अब हमारा दायित्व है कि हम श्री राम भक्त देवेंद्र भुट्टो व चैतन्य शर्मा को भारी मतों से जिताकर श्री राम जी के प्रति अपना ऋण उतारे। अमित शाह ने कहा कि कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो,गगरेट से चैतन्य शर्मा ,बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल ,सुजानपुर से राजेंद्र राणा को भी हमीरपुर लोकसभा की जनता भारी बढ़त से जिताकर डां राजीव बिंदल की झोली में डालें। अमित शाह ने सुक्खू सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार दस गारंटियों को लेकर सत्ता में आई है। लेकिन अभी तक सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। न महिलाओं के 1500 रुपए प्रति माह मिले न 300 यूनिट बिजली फ्री मिली न ही सौ रुपए किलो दूध किसानों से खरीदा है।

    जब कांग्रेस का नाम ही झूठ की गारंटी है तो फिर सुक्खू सरकार से इससे बड़ी और क्या उपेक्षा हो सकती है। अमित शाह ने कहा कि हिमाचल की जनता हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के साथ छ विधान सभा के उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं। आगे किस प्रकार राज्य में विकास की रफ्तार वाली सरकार होगी यह जनता के साथ तय करेंगे। शाह ने कहा मंच से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो व चैतन्य शर्मा का तीन बार नाम लेकर जनता से भारी बहुत और भाजपा के पक्ष में एक एक बोट डालने की जनता से अपील की और देवेंद्र कुमार भुट्टो को हर बार जी शब्द लगाकर श्री राम जी का भक्त करार दिया। 
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली

    स्वीप के तहत रैली निकाली

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत एक रैली निकाली गई जिसमें लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान करने के लिए नारों व बैनरों द्वारा जागरूक किया गया। रैली विद्यालय बदोली परिसर से पूरे गांव में निकाली गई। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने परिवारों में संदेश दें कि सभी मतदाता मतदान करें। इससे ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। रैली में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों, एस.एम.सी. सदस्यों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, उप प्रधानाचार्य सुबोध कुमार, रूपेश रमन, लक्ष्मण सिंह, यशपाल धरबाल, राजेश कुमार, किरन कुमार, विश्व कुमार, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, सोहन सिंह, श्रीमती अनुबाला, सीमा रानी, रजनी बाला, कृष्णा शर्मा अध्यापकों ने भाग लिया।
  • बंगाणा बाजार में स्वीप के तहत एकदिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    बंगाणा बाजार में स्वीप के तहत एकदिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज बंगाणा मुख्य बजार में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आज स्वीप और एनएसएस इकाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के द्वारा बंगाणा मुख्य बजार में एकदिवसीय मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने सभी मतदाताओं को आगामी 1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी कीमती वोट का सही प्रयोग करने का आह्वान किया।

    उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी, सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है। इस बार चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उपमंडल दंडाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल जी का समय समय पर सही निर्देशन प्राप्त हो रहा हैं। इस अवसर पर एनएसएस के यूनिट कैप्टन विशाल सोनी, कैप्टन सपना, एनएसएस इकाई के हेड बॉय तीक्ष्ण, हेड गर्ल सविता और एनएसएस के स्वयंसेवियों मौजूद रहे।

  • उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की जांच

    उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की जांच

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट तथा कुटलैहड़ विधानसभा के उपचुनावों को लेकर चुनावी व्यय की निगरानी एवं निरीक्षण के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने नगर पंचायत कार्यालय गगरेट में गगरेट विस उपचुनाव के सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा संबंधी रजिस्टर की जांच की और शैडो रजिस्टर से मिलान किया। इस मौके पर उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उनके चुनावी व्यय दस्तावेजों, दैनिक व्यय रजिस्टर, कैश और बैंक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। बता दें, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के लिए 40 लाख रुपये की व्यय सीमा निर्धारित की है। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को चुनावी व्यय को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा के भीतर रखने को लेकर सजग किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यय पर्यवेक्षक के साथ सहायक व्यय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे।
  • स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी चौकसी से कार्य कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग – डॉ. यूनुस

    स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी चौकसी से कार्य कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग – डॉ. यूनुस

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी चौकसी से कार्य कर रहा है। विभाग ने राज्य के सीमावर्ती जिलों सिरमौर, सोलन के बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा और चम्बा में अवैध शराब और कीमती धातुओं को लेकर बडे़ स्तर पर छापेमारी की गई है। यह जानकारी राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।


    राज्य में 7 लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी
    डॉ युनूस ने बताया कि हिमाचल में चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अब तक लगभग पूरे राज्य में 7 लाख बल्क लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी गई और 28 से ज्यादा एफआईआर रजिस्टर्ड की है। रजिस्टर्ड एफआईआर में पुलिस जांच में जुटी है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। राज्य में पकड़ी गई बल्क लीकर की कीमत लगभग 10.5 से 11 करोड़ रूपये के करीब है। उन्होंने बताया कि गत दिवस आबकारी विभाग की टीम ने नूरपुर के इंदौरा क्षेत्र में 8 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान एक लाख 23 हजार लीटर बल्क में लाहन पकड़कर नष्ट की गई और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    डॉ यूनुस ने बताया कि चुनावों के दौरान कीमती मेटलस के काराबोरियों पर शिकंजा कसते हुए एक लाख 61 हजार रूपये के ई-वे बिलों की चैकिंग की है। चैकिंग के दौरान 62 लाख रूपये की पेनल्टी डाली है। उन्होंने बताया कि विभाग ने 59 उड़न दस्ते और 22 स्टैटिक दल बनाए हैं तथा प्रदेश में सभी जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अवैध शराब के कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी है। विभाग की मोबाईल टीमें चौबीस घंटे सातों दिन निरंतर कार्य कर रही है।

    डॉ युनूस ने बताया कि ऊना जिला में गत 6 दिनों में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध वार और रेस्टॉरेंटस से भी अवैध शराब बरामद की है। दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। स्थानीय आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 3,09,69,042 रूपये की लगभग एक लाख 62 हजार बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस नीति अपनाई गई है तथा ऐसे कारोबार का पनपने नहीं दिया जाएगा।