Blog

  • पंजाबः भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या से इलाकानिवासी परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या से इलाकानिवासी परेशान, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः पंजाब में भीषण गर्मी के कारण पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए जा चुके है। वहीं तापमान भी 46 के पार पहुंच चुका है। इसी बीच कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव मझेड़ हरिजन मोहल्ले में पीने के पानी की कमी से गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से हरिजन मोहल्ले के घरों की टैब में पानी नहीं आ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू हो गई है और अब पानी की कमी के कारण लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

    गांव वासियों ने बताया कि जब वे इस संबंध में जल समिति अध्यक्ष के पास शिकायत लेकर जाते हैं तो वह उन्हें गांव के सरपंच के पास भेज देते हैं कि यह काम अध्यक्ष का है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत भंग हो चुकी है और वे इस समस्या को लेकर लगातार परेशान हो रहे हैं और उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी है तो दूसरी तरफ पानी नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहाकि उन्हें अपने पशुओं और खुद के लिए पानी को खड्डों से या पुराने कुओं से लाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

  • पंजाबः 500 रुपए को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, 5 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः 500 रुपए को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, 5 घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः विधानसभा क्षेत्र पट्टी के अंतर्गत गांव सबरा में 500 रुपए के भुगतान को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्षों के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पहले पक्ष के लवप्रीत कौर ने बताया कि पति गुरप्रीत सिंह के साथ हरपाल सिंह लकड़ी का काम करने जाता था और इसी दौरान उसके पति गुरप्रीत सिंह ने हरपाल सिंह से दिहाड़ी के 500 रुपये अधिक पकड़ लिए और अगले दिन वह काम पर नहीं आया। जिसके बाद देर रात हरपाल सिंह और उसके 15 से 20 साथी उसके घर आए और आते ही घर में लगी एलसीडी को उतारने लग पड़े। 

    पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने रोका तो हरपाल सिंह और उसके साथियों ने उसे और उसके पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल घरियाला में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने कहा कि हरपाल सिंह और उसके साथियों ने उनके घर पर ईंटें फेंकी, जिसके कारण उन्हें चोटें आईं। वहीं पीड़ित लवप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने देर रात पुलिस स्टेशन साबरा में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई। 

    उधर, जब इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल घरियाला में दाखिल दूसरे पक्ष हरपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि गुरप्रीत सिंह उनके पास डेढ़ महीने से काम कर रहा है और वह नशे का आदी है। पीड़ित ने कहा कि वह हर दिन काम करके उनसे अधिक पैसे लेता था, जिसके कारण उसके 3500-4000 रुपये बकाया थे और गुरप्रीत सिंह अब उसके साथ काम भी नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह देर रात किसी काम से उसी गली में अपने एक दोस्त के पास गए थे, तभी गुरप्रीत सिंह हमें वहां मिला और जब हमने गुरप्रीत सिंह से पैसे वापस मांगे तो गुरप्रीत सिंह गाली देते हुए अपने घर से चला गया और घर से डांग लेकर आ गया और उसके सिर पर वार करके घायल कर दिया।

    पीड़ित ने कहा कि इसी दौरान उसका पूरा परिवार आ गया और उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना साबरा में दी गई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उधर, जब पुलिस ने चौकी साबरा के प्रभारी बलजिंदर सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से साफ इनकार कर दिया कि सीएम ड्यूटी पर हैं और इन दोनों पक्षों की ओर से कोई आवेदन या अस्पताल की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि इसमें वह कुछ नहीं कर सकते।

  • पंजाबः बुक स्टोर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख 

    पंजाबः बुक स्टोर में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख 

    कपूरथलाः श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार में एक बुक स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना रात 2:45 बजे की बताई जा रही है। वहीं घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने पा लिया है। बुक स्टोर के मालिक राजेश कुमार के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार के अनुसार रात लगभग 2.55 बजे उन्हें सूचना मिली कि श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार में स्थित राजेश बुक स्टोर में आग लग गई है।

    उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बुक स्टोर में आग लगी है। बुक स्टोर के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि रात लगभग 2:45 बजे उन्हें किसी पड़ोसी टेलर ने फोन करके बताया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। तभी उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी और वह खुद भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि दुकान में आग लगने से सारा सामन जलकर राख हो गया।

  • आज पंजाब पहुंच रहे उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी

    आज पंजाब पहुंच रहे उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी

    लुधियानाः उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लुधियाना में पहुंच रहे है। वह भाजपा के प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री धामी आज शाम करीब 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस फिरोजपुर रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में करेंगे। धामी विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा की उपलब्दियां गिनवाएंगे। धामी के आने से पहले कड़े सुरक्षा प्रबंध प्रशासन द्वारा किए गए है। धामी ने 23 मार्च 2022 को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली है। 

    पुष्कर धामी 2002 से 2008 तक उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के रह चुके है। इससे पहले विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री उत्तराखंड(2001-2002 ) में रहे है। पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। पुष्कर धामी विधान सभा सीट खटीमा से (2012- 2017 ) और 2017 से 20022 तक विधायक रह चुके है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के सीएम हैं।

  • बड़ी खबरः चुनावों के बीच विधायक का हुआ नि+धन

    बादशाहपुरः हरियाणा के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनके करीबियों के अनुसार उनकी मौत शनिवार सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच हुई। राकेश दौलताबाद, बादशाहपुर से आजाद उम्मीदवार के रूप में जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। सुबह 10 बजे राकेश दौलताबाद को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। गुरुग्राम के पालम विहार मणिपाल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि उन्होंने 2014 में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन तब राव नरबीर सिंह से हार गए थे।

    दौलताबाद ने बतौर निर्दलीय विधायक रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया था। इसके बाद जब जजपा से गठबंधन टूटा तब भी नायब सैनी के नेतृत्व में बनी सरकार का उन्होंने समर्थन दिया। लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया। उन्होंने भूपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में रोहतक में कांग्रेस का समर्थन किया। इनमें धर्मबीर गोंदर, सोमवीर सांगवान और रणधीर गोलन शामिल थे। हालांकि इन 3 के अलावा दौलताबाद के भी सरकार से समर्थन वापस लेने की खूब चर्चा हुई। मगर, उन्होंने इन 3 विधायकों का साथ नहीं दिया। उन्होंने बाद में एक वीडियो जारी कर भाजपा सरकार का ही समर्थन करने का ऐलान किया था।

    कोराना काल के दौरान आधारभूत सुविधाओं में शामिल बिजली, सड़क, पानी, जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद ने अनूठी पहल की थी। विधायक ने ऐलान किया था कि उनके क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर और सड़क विभाग से जुड़े कार्यों में अच्छे काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 लाख रुपए बतौर इनाम दिया जाएगा। विधायक राकेश दौलताबाद के मुताबिक क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवर और सड़क से जुड़े महकमों के जिस अधिकारी को स्थानीय लोगों की ओर से अच्छी रेटिंग दी जाएगी, वो इनामी राशि का हकदार होगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि अधिकारी या कर्मचारी जनता की शिकायतों को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से दूर करें।

  • पंजाबः महिला पार्षद के घर पर हुआ जानलेवा हमला, थाने का किया घेराव, देखे वीडियो

    पंजाबः महिला पार्षद के घर पर हुआ जानलेवा हमला, थाने का किया घेराव, देखे वीडियो

    फ़िरोज़पुरः फ़िरोज़पुर शहर की बस्ती शेखा वाली में महिला पार्षद और उसके पूर्व पार्षद पति द्वारा मुहल्ले में नशा बेचने वाले नशा तस्करों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने पर कुछ गुंडा तत्वों के द्वारा पार्षद के घर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। पूर्व पार्षद  ने अब आरोपियों के ख़िलाफ़ कारवाई करने की माँग को लेकर अपने समर्थकों को साथ सिटी थाना का किया घेराव किया है। 

    कांग्रेसी महिला पार्षद और पार्षद रह चुके उसके पति ने थाना सिटी के कई पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाये हैं। उन्होने कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की वह भी इलाके में नशा बेचने वालों के साथ मिले हुए है। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में आए दिन वारदातें होती रहती हैं लेकिन पुलिस उस पर कोई भी एक्शन नहीं लेती। उन्होनें इसी मामले में सिटी थाने का घेराव कर कारवाई करने की मांग की है। 

  • पंजाबः काम की तालाश में आई युवती पर बदमाश ने किया चाकू से हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः काम की तालाश में आई युवती पर बदमाश ने किया चाकू से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः उत्तर प्रदेश के गांव दरावर जिला बुलंद शहर से लुधियाना में काम की तालाश में आई युवती पर बदमाश ने चाकू से वार किए। इस घटना में उसके चेहरे और पीठ पर गहरे घाव हो गए। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल लाया गया, युवती का उपचार चल रहा है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने युवती राधिका (काल्पनिक) के बयानों पर 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।  जानकारी देते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि करीब 8 दिन पहले वह अपने मां से झगड़ा करके अकेली ट्रेन बैठ कर लुधियाना में काम की तालाश में आ गई। उसकी पहचान का कोई शहर में नहीं था। वह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में 3 दिन रही। तीन दिन बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर सोने लगी।

    खाना खाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इस बात का फायदा उठा काफी लोगों ने उसके साथ अवैध संबंध भी बनाए। उसके पास कुछ पैसे थे जिन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी टी-शर्ट काट कर चुका लिया। पीड़िता ने कहा कि करीब 5 दिन पहले वह गुरुद्वारा साहिब की सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसे वहां एक पगड़ीधारी व्यक्ती मिला। जिसने उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा। पीड़िता मुताबिक उसने उस व्यक्ति के साथ जाने से मना कर दिया। पीड़िता ने कहा कि वह व्यक्ति उसे कहने लगा कि वह उससे प्यार करता है। जब वह उससे जबरदस्ती करने लगा तो उसने उसके थप्पड़ जड़ दिया।

    गुस्से में आए उस व्यक्ति ने चाकूओं से उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और पीठ पर उसने चाकू मारे। खून से लथपथ हालत में लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर आए। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC धारा- 354-D,506,341,324,148,34 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने कहा कि वह तालाकशुदा है। उसके पिता इसी बात की टेंशन अधिक लेते है। इस कारण वह बहुत ज्यादा शराब पीने लगे। उनकी किडनी और लीवर दोनों खराब हो गए। पिता के बीमार होने के कारण अक्सर मां उसे ताना मारती। वह मां से परेशान होकर उत्तर प्रदेश से लुधियाना आ गई लेकिन उसे नहीं पता था कि लुधियाना की सड़कों पर किस तरह उसकी इज्जत दरिंदे लूट लेंगे। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उसे सेफ जगह पहुंचाया जाए।

  • मोमबत्ती लेकर चोरी करने घुसे थे चोर, एक की जलकर हुई मौत

    मोमबत्ती लेकर चोरी करने घुसे थे चोर, एक की जलकर हुई मौत

    रांची: झारखंड के लातेहार जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित बालूमाथ में एक दुकान में चोरी करने घुसे 3 चोरों में से एक की जलकर मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, चोर मोमबत्ती लेकर चोरी करने घुसे थे, लेकिन चोरी की वारदात कों अंजाम देने से पहले ही दुकान में मोमबत्ती से आग लग गई। इस घटना में तीनों चोरों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाकी 2 चोर बुरी तरह झुलस गए। 

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुकान मालिक बालकेश्वर साहु ने पुलिस को बताया है कि आग लगने से दुकान में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस इस मामले की तहतीकात कर रही है। 

  • जालंधरः फ्रांस से 9 मृतकों की अस्थियां लेकर भारत पहुंची ये संस्था, देखें Live

    जालंधरः फ्रांस से 9 मृतकों की अस्थियां लेकर भारत पहुंची ये संस्था, देखें Live

    जालंधर, ENS: फ्रांस से 9 मृतकों की अस्थियां लेकर ओरर डान संस्था भारत पहुंची। इस दौरान प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए संस्था के मुखी इकबाल सिंह भट्टी ने बताया कि उनकी संस्था फ्रांस से 9 मृतकों की अस्थियां लेकर भारत पहुंची है। उन्होंने बताया कि इन 9 मृतकों में से 2 दिल्ली, एक यूपी, एक हरियाणा सहित अन्य पंजाब से सबंधित है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक पंजाब नौजवान की गैबी की तस्वीरें बैल्जियम से लेकर आए है। उन्होंने कहाकि यह संस्था 2003 से इस नेक काम में लगी हुई है। जोकि इन 9 अस्थियों से पहले 129 अस्थियां और 269 मृतक देह को भारत भेज चुकी है। भट्टी ने बताया कि वह आज भी इन अस्थियों के अलावा कपूरथला के निवासी मनजिंदर सिंह गांव नंगल लुबाना की देह को लेकर भारत पहुंचे है। उन्होंने बताया कि मृतक मनजिंदर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे गांव लुबाना में परिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में किया जाएगा। 

  • ‘रण’ में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर कसा तंज, देखें Live

    ‘रण’ में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर कसा तंज, देखें Live

    रैली में बोले अमित शाह, कहा- 40 से नीचे सिमट रहे राहुल बाबा 

    कांगड़ा/सुशील पंडित: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल दाैरे पर हैं। ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अमित शाह ने दावा  कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण में मोदी जी 310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं। इस दाैरान शाह ने अनुराग ठाकुर की जमकर तारीफ की। अनुराग ठाकुर ने देशभर के युवाओं को लांब बंद करने का काम किया। खेल के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। अनुराग ने पूरे हिमाचल के विकास का काम करवाया।  शाह ने कहा कि मोदी जी का हिमाचल के लिए ज्यादा ही लगाव है।

    कई बार तो गुजरात वालों को ईर्ष्या होती है कि मोदी गुजरात के हैं या हिमाचल के। इससे पहले अंब पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने हिमाचली टोपी व शाॅल से शाह का स्वागत किया। ऊना के अंब में भाजपा की विजय संकल्प रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संबोधन को लेकर उत्साहित दिखे। शाह के संबोधन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को कंधों पर उठाकर सभा स्थल तक पहुंचाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी भी माैजूद रहे।