Blog

  • पंजाबः इस मामले को लेकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    पंजाबः इस मामले को लेकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    बठिंडाः जिले के तलवंडी साबो निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे के अनुसार पिता ने तलवंडी साबो के रहने वाले एक व्यक्ति को 13 लाख रुपये और लाखों रुपये के कपड़े उधार में दिए थे, जबकि आरोपी पैसे वापस करने के बजाय धमकी देकर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसी बात से दुखी होकर पिता ने जान दे दी। मामले में थाना मौड़ पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस प्रयास कर रही है। कमलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरसेवक सिंह तलवंडी साबो में कपड़े की दुकान चलाते थे। कुछ माह से लगातार आरोपी चरणजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो पिता के पास दुकान से कपड़ा खरीदने आता-जाता था। यही वजह है कि पिता की आरोपी से अच्छी जान पहचान हो गई थी। इस बात का फायदा उठाते हुए कुछ समय पहले आरोपी चरणजीत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के नाम पर 13 लाख रुपये और लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा उधार लिया था।

    आरोपी ने उसके पिता को भरोसा दिया था कि बेटी की शादी होने के कुछ दिनों बाद पैसे और कपड़े का भुगतान कर देगा लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया। कई दिन बीत जाने के बाद जब उसके पिता ने उससे पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके पिता को पैसे देने से इंकार कर दिया और उल्टा उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। इससे पिता काफी परेशान रहने लगे। इसी बात से दुखी होकर गुरुवार देर शाम पिता गुरसेवक सिंह ने गांव जोधपुर पाखर वाली नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रक यूनियन ने इस नेशनल हाईवे पर लगाया धरना

    पंजाबः ट्रक यूनियन ने इस नेशनल हाईवे पर लगाया धरना

    चंडीगढ़: महानगर से दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, ट्रक आप्रेटर यूनियन ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। बताया जा रहा है कि शंभू बॉर्डर नेशनल हाईवे को एक तरफ से पूरी तरह बंद कर दिया है। जिसके कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एक तरफ हाईवे खुला रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

    हालांकि प्रशासन की ओर से जाम खुलवाने की कोशिशे की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस न मिलने के बाद ट्रक आप्रेटरों ने शंभू बार्डर पर पक्का मोर्चा खोल दिया है और नेशनल हाईवे को एक तरफ से पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।

    ट्रक आप्रेटर यूनियन के लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस न दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। ट्रक आप्रेटरों ने अपनी यूनियन को फिर से बहाल करने की मांग सरकार के समक्ष रखी थी, जिसे लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई रिस्पांस न मिलने पर यूनियन ने उक्त नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

  • पंजाबः AIG पर लगे रेप आरोप मामले में पीड़ित ने गवर्नर के सामने किया बड़ा खुलासा

    पंजाबः AIG पर लगे रेप आरोप मामले में पीड़ित ने गवर्नर के सामने किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः पंजाब के एआईजी आशीष कपूर पर पुलिस कस्टडी में रेप के आरोप लगाने वाली शिकायतकर्ता महिला से शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित मिले। इस दौरान पीड़िता ने गवर्नर को बताया कि आशीष कपूर ने पहले उनसे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी उनके बीच रिलेशन रहे, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हुई तो कपूर ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। उन्होंने बताया कि एआईजी कपूर ने उनके घर पर 10 करोड़ रुपए भी रखे थे।

    पीड़िता ने मामले की जांच पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप की पुरानी टीम से करवाए जाने की अपील की है, ताकि सच सामन आ सके।पीड़िता ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 5 साल में केवल एक केस दर्ज किया है। लेकिन इस मामले में भी सही कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने पंजाब गवर्नर को ईमेल कर शिकायत की थी। इसके बाद गवर्नर ने उन्हें मुलाकात का समय दिया।

    पंजाब गवर्नर ने बीते दिनों पीड़िता की शिकायत के सबंध में सीएम भगवंत मान को लेटर लिखा था। उन्होंने मामले में वीडियो क्लिप के संदर्भ के अनुसार शिकायत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से स्वयं को हताश बताया था। साथ ही सीएम मान से मामले के फैक्ट पर नजर डालने को कहा था, लेकिन सीएम मान द्वारा गवर्नर के इस लेटर का जवाब नहीं दिया गया था। माना जा रहा है कि इसी कारण अब गवर्नर ने आज स्वयं पीड़िता की सुनवाई की। गवर्नर द्वारा सीएम मान को मामले से संबंधित लेटर पंजाब कैडर के आईपीएस एवं चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी कुलदीप चहल के संबंध में भेजे गए लेटर के साथ भेजा गया था।

  • पंजाबः 4 IAS अधिकारियों की हुई प्रमोशन, देखें लिस्ट

    पंजाबः 4 IAS अधिकारियों की हुई प्रमोशन, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब के चार आईएएस अधिकारियों को प्रदोन्नत किया है। जिनमें से आईएएस अनुराग वर्मा, काकुमनु शिव प्रसाद और रमेश कुमार गन्ता को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लगाया गया है जबकि आईएएस राकेश कुमार वर्मा को सेंट्रल डेपुटेशन पर भेजा गया है।

  • बड़ी खबरः सरकार ने कंस्ट्रक्शन के काम पर लगाई रोक

    बड़ी खबरः सरकार ने कंस्ट्रक्शन के काम पर लगाई रोक

    नई दिल्लीः एक बार फिर से राजधानी दिल्ली की हवा खराब हो गई है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है।

    इसके पहले भी दिल्ली में कई बार कंस्ट्रक्शन के कामों पर प्रतिबंध लगाया गया। ठंड की दस्तक से ठीक पहले राजधानी में हर साल प्रदूषण का बड़ा संकट मंडराता है, जो आम लोगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती बनती है।

  • इस मशहूर चर्च को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    इस मशहूर चर्च को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    नई दिल्ली: मुंबई के मशहूर माउंट मैरी चर्च को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से धमकी भरा ईमेल आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ई मेल के जरिए चेतावनी दी गई है कि आतंकी संगठन बम के जरिए चर्च पर हमला करेगा।

    माउंट मैरी चर्च काफी पुराना है। यह चर्च 300 साल पुराना है। यह 1640 में बना था और 1761 में इसका पुनर्निमाण करवाया गया। नए साल के मौके पर इस तरह के ई-मेल से पुलिस महकमा काफी अलर्ट है, जिसके चलते इसे वेरिफ़ाई करने का काम मुंबई पुलिस कर रही है। पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 505 (3) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

  • पंजाबः अवैध हथियारों सहित कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार

    पंजाबः अवैध हथियारों सहित कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार

    मानसाः जिले की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों सहित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काबू किए युवक से तालाशी दौरान तीन पिस्टल बरामद की है। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह पुत्र जगराज सिंह निवासी गांव कुट्टीवाल बठिंडा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डा. नानक सिंह ने बताया कि काबू किया गया युवक कबड्डी का खिलाड़ी है और उससे बरामद किए तीनो पिस्तल अवैध हैं।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी से पहले एक पिस्टल बरामद की गई थी। इसके बाद युवक से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो युवक की निशानदेही पर दो और पिस्टल बरामद की गई। जिसमें एक .30 बोर और दूसरी .32 बोर शामिल है। पुलिस ने युवक की रिट्ज कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड प्राप्त किया है। आपको बतादें कि 2019 में रमनदीप सिंह पर थाना बलियांवाली में आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः कार और बुलेट की टक्कर को लेकर युवकों में हाथापाई, देखें वीडियों

    जालंधरः कार और बुलेट की टक्कर को लेकर युवकों में हाथापाई, देखें वीडियों

    जालंधर/वरुणः महानगर के जीटीबी नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, शमशान घाट रोड पर स्विफ्ट कार और बुलेट की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों में पहले काफी बहसबाजी हुई, फिर दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। वहीं बुलेट सवार युवकों का आरोप है कि उन्होंने कार सवार युवक को गाड़ी ध्यान से चलाने को कहा तो कार कार चालक ने गलियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने कार से बेसबैट निकालकर उनको मारना चाहा। जिसे दोनों बुलेट सवार युवकों ने पकड़ लिया और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए।

    युवकों  का आरोप है कि कार सवार युवक से बचाव करने के दौरान उन्होंने उससे बेसबैट छीना था। वीडियों में बुलेट सवार युवक बता रहे है कि उन्होंने ही उनकी कार का शीशा तोड़ा है। युवकों का कहना है कि कार सवार ने हमारी बुलेट को नुकसान पहुंचाया है। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक फोन पर बात कर ड्राइव कर रहा था। इस दौरान उसकी टक्कर बुलेट सवार युवकों के साथ हो गई। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई। वहीं मामले की सूचना डिवीज़न नंबर 6 की पुलिस को दी दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री को उड़ाने की दी धमकी, गिरफ्तार

    पंजाबः सीएम भगवंत मान और शिक्षा मंत्री को उड़ाने की दी धमकी, गिरफ्तार

    नंगलः पंजाब की नंगल पुलिस ने एक वायरल वीडियो के आधार पर गांव विभोर साहिब निवासी हरीश को आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वायरल वीडियो में हरीश नामक युवक हाथ में बंदूक लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, थाना प्रभारी नंगल व गांव विभोर साहिब के पूर्व सरपंच को उड़ा देने की धमकी देते नजर आ रहा है। इसके आधार पर नंगल पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ कई बार शिकायतें मिलती थी। वह अक्सर लोगों से व परिजनों से भी मारपीट करता है और घरों में घुसकर आतंक मचाता है लेकिन कोई भी व्यक्ति डर के कारण लिखित शिकायत नहीं करता था। हद तो तब हो गई जब उक्त युवक बंदूक उठाकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह सहित उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ वैसे ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट 393, 186, 506 व आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्जकर अदालत में पेश किया। अदालत में पेश करने पर एक दिन का रिमांड मिला है। यहां गहनता से पूछताछ की जा रही है, बंदूक बरामद होना बाकी है।

  • जालंधरः BSF चौंक के नजदीक भारी हंगामा, पति ने पत्नी को व्यक्ति के साथ पकड़ा, देखें वीडियो

    जालंधरः BSF चौंक के नजदीक भारी हंगामा, पति ने पत्नी को व्यक्ति के साथ पकड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर/ हर्ष कुमारः महानगर में बीएसएफ चौंक के नजदीक एक निजी होटल के बाहर ने पति ने पत्नी को रंगे हाथों गैर व्यक्ति से पकड़ा, जिसके बाद वहां पर भारी हंगामा हुआ। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह दुबई में कामकाज करता है और वह काम के सिलसिले में वह बाहर गया हुआ था। वहां पर उसे पत्नी के खिलाफ कई बार शिकायतें मिली थी। इस दौरान उसने पहले भी कई बार पत्नी को इस मामले को लेकर समझाया था। वह हर साल छुट्टियों पर ही वापिस भारत आता है। पीड़ित का आरोप है कि इन बातों के बाद भी वह ऐसी हरकतों से नहीं हटी। इस दौरान भी वह भारत आया हुआ था कि आज फिर उसे पत्नी को लेकर शिकायत मिली थी।

    पत्नी के साथ आया व्यक्ति हुआ मौके से फरार

    पीड़ित ने बताया कि आज उसे उसके दोस्तों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ कार में बैठकर घूम रही है। जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और जब वह होटल होटल में रुकी तो सारी बात उसको बताई, जिसके बाद उसने पत्नी को बीएसएफ स्थित एक निजी होटल के बाहर पत्नी को व्यक्ति के साथ पकड़ लिया और घटना के संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस और वहां पर हंगामे को बढ़ता देखकर औरत के साथ आया हुआ व्यक्ति वहां मौके से फरार हो गया। दूसरी तरफ थाना नवी बारादरी के प्रभारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।

    पति के आरोप, कई शिकायतों के बाद भी नहीं समझी पत्नी

    पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ उसने अपनी पत्नी को रंगी हाथों पकड़ा है वह व्यक्ति उनके घर दूध देने के लिए आता था और इससे पहले भी उसे उसकी पत्नी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, लेकिन वह नहीं चाहता था कि उसकी बदनामी हो जिसके चलते उसने उसे घर पर कई बार समझ आया था, लेकिन जब सारी हदें पार होगी तो आज आखिरकार उसे मीडिया के सामने आना पड़ा।