Blog

  • भयानक एक्सीडेंट दौरान 4 भारतीय छात्रों की मौत

    भयानक एक्सीडेंट दौरान 4 भारतीय छात्रों की मौत

    मॉस्‍को: रूस के कब्‍जे वाले क्रीमिया में वीरवार देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर उस समय चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई जब उनकी गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। हादसा काफी भयानक था और छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई थी। क्रीमिया के सिम्‍फरोपोल में यह एक्‍सीडेंट हुआ था। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी रिया नोवोस्‍ती की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है। क्रीमिया के गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ड्राइवर के संतुलन खोने से पेड़ से टकराई गाड़ी

    जिन चार छात्रों की मौत हुई है उनमें से दो छात्र मेडिकल के तीसरे ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं दो छात्र चौथे साल की पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि जिस कार के साथ यह हादसा हुआ वह रेनो की लोगान थी। इस कार को क्रीमिया में सेंट सिम्‍फोरोपोल की ओर सर्गेव-त्सेंस्की स्ट्रीट से ड्राइव किया जा रहा था। उसी समय ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। इसी समय कार पेड़ से टकरा गई। क्रीमिया पर रूस ने साल 2014 में कब्‍जा किया था। इसके बाद से ही रूस इसे प्रशासित करता आ रहा है।

    अभी तक छात्रों के नामों की नहीं हुई पहचान

    अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि इन छात्रों का नाम क्‍या था और ये कहां के रहने वाले थे। क्रीमिया में भारी संख्‍या में भारतीय छात्र पढ़ते हैं। यहां पर कई मेडिकल यूनिवर्सिटीज हैं जो भारतीय छात्रों की फेवरिट हैं। इस साल जब से रूस और यूक्रेन की जंग शुरू हुई तो उस समय से क्रीमिया की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाने भारतीय छात्रों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। छात्रों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है।

    जानें क्रीमिया में कितने छात्र

    16 मई 2022 तक क्रीमिया की यूनिवर्सिटीज में 2320 भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। 300 छात्र कैंपस में थे। इस साल 895 छात्रों ने एडमिशन लिया था जिसमें से 83 छात्र पांचवें साल में थे। बहुत से छात्रों ने ऑनलाइन क्‍लासेज के लिए अप्‍लाई किया था और वो तब तक भारत में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं जब तक कि रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्‍म नहीं हो जाता।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत

    पंजाबः नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत

    बठिंडाः संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर और उपली गांव के नजदीक देर रात बाइक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। स्कॉर्पियो वाहन के साथ हुई बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल युवक को पटियाला रेफर कर दिया गया था। लेकिन उक्त युवक की भी मौत होने का मामला सामने आया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी बठिंडा की तरफ से आ रही थी। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार युवक सर्विस रोड से आ रहे थे लेकिन जैसे ही वह मेन हाईवे पर मेन चढ़ने लगे तो उनका स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ भीषण एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का शव दूर खेतों में मिला। मृतकों की पहचान गुरबाज सिंह, मुख्तियार सिंह निवासी गांव गुजरां, गुरदीप सिंह निवासी गांव कंमोमाजरा, अमनदीप सिंह निवासी गांव थुही नाभा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक युवक की उम्र करीब 29 साल और बाकी तीन युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। 

  • पंजाबः पोस्ट ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े ताले

    पंजाबः पोस्ट ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े ताले

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी की मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात चोरों ने विजय नगर पर स्थित पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाया है। चोर पोस्ट ऑफिस के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन गनीमत यह रही कि डाकखाने में कैश नहीं था। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह जानकारी मिलने के बाद मुख्य डाकघर से टीम पहुंची और जांच पूरी होने के बाद ही डाकखाने को खोला गया।

    मुख्य डाकघर रियाल्टो चौक के पवन कुमार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजय नगर चौकी सुबह स्टाफ ने ताले टूटने की उन्हें जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह और सिक्योरिटी स्टाफ जांच के लिए यहां पहुंचे। पवन कुमार नेक कहा आरोपियों ने डाकखाने के तालों को कैश के लिए तोड़ा था, लेकिन हर शाम डाकखाने के पैसों को मुख्य डाक घर में जमा करवा दिया जाता है। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि स्टाफ को कैश की चिंता नहीं थी। क्योंकि डाकखाने में जरूरी कागजात, पासबुक और एटीएम ही रखे जाते हैं। जिनकी जांच जरूरी थी। कंप्यूटर व अन्य जरूरी सामान की जांच के बाद डाकखाने को खोला गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है और उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। स्टाफ की तरफ से मिसिंग सामान की जांच के बाद डिटेल पुलिस को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

  • पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत

    पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत

    कादियां: बटाला-कादियां रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और कार के बीच भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा गांव धन्ने चीमा पैट्रोल पंप के सामने हुआ है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस भयानक हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक कादियां में कोई मेला देखने आए थे।

    देर रात को अपनी कार आई-20 में सवार होकर बटाला कादियां रोड पर जा रहे थे। जब वे गांव धन्ने चीमे पैट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली उनकी कार से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 को मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाल कर एंबुलैंस की मदद से स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई सुखदेव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

    पंजाबः शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में नाबालिग युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि व्यक्ति उसे शादी करने का झांसा देकर अमृतसर भगाकर ले गया। लेकिन वहां पर व्यक्ति ने बस स्टैंड नजदीक पहले से एक होटल बुक करवाया हुआ था। पीड़िता का कहना हैकि उक्त व्यक्ति उसे नशीली वस्तु पिला उससे दुष्कर्म करता रहा। जैसे ही उसे होश आया तो वह किसी तरह उक्त व्यक्ति के चंगुल से छूटकर वहां से भाग गई और वापिस घर लौट आई। इस मामले को लेकर खुलासा करते हुए नाबालिग ने घर पर परिजनों को बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर आया था। जिस दिन वह घर आया तो घर पर कोई नहीं था।

    उस दिन आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए और उसे इस बात को किसी से न बताने की बात कही। इसके बाद ही आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और भगा कर अमृतसर ले गया। आरोपी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जब घर आई तो उसने सारी बात उन्हें बताई। पीड़िता ने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से ही उनके बेटी पर बुरी नजर रखता था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

  • कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः जिले में रमनीक चौक नजदीक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। इस भयानक सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। मतृक की पहचान काशदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी कोकलपुर के रूप में हुई है। मृतक आकाशदीप थाना कोतवाली में बतौर सेवाए दे रहा था।

    वही घायल युवक की पहचान युद्धवीर सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अकाशदीप सिंह विदेश से आए अपने दोस्त युद्धवीर सिंह के साथ कार में आ रहा था। इस दौरान रमनीक चौक नजदीक उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस भयानक हादसे में पुलिस कर्मचारी अकाशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त युद्धवीर सिंह गंभीर घायल हो गया। युद्धवीर की हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया।

  • पंजाबः आप पार्टी के दो गुटों में झड़प, 3 पर मामला दर्ज

    पंजाबः आप पार्टी के दो गुटों में झड़प, 3 पर मामला दर्ज

    मलोट: आम आदमी पार्टी के दो गुटों में झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल 26 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान दोनों के समर्थन में अलग-अलग नेता मौके पर आ गए थे। हालांक इस दौरान सिटी मलोट थाने की पुलिस ने दोनों को शांत कर दिया था लेकिन बाद में दोनों पक्षों से एक-एक घायल सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती हो गए। 

    जिसके बाद दोनों के बीच हुआ विवाद दोबारा थाने पहुंच गया। दोनों के बीच हुई मारपीट में घायलों के बयान के बाद सिटी मलोट पुलिस ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतगुरु देव राज पप्पी के बेटे समेत 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिटी मलोट पुलिस ने एक घायल दरबारा सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी छापियां वाली के बयानों पर जोनी गर्ग पुत्र सतगुरु देव, सुनील कुमार पुत्र सूरज बाल और हैप्पी शर्मा पुत्र सूरज बाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सिटी मलोट पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • 3 वर्ल्ड कप जीतने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

    3 वर्ल्ड कप जीतने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

    नई दिल्लीः फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें इसी महीने कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पेले ने भले ही इस दुनिया अलविदा कह दिया हो, लेकिन वे फैंस के दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे। पेले ने अपने फुटबॉलर करियर के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

    पेले ब्राजील के साथ-साथ पूरे विश्व के फुटबॉल फैंस के चेहते रहे हैं। उन्होंने ब्राजील को तीन बार चैंपियन बनाया था। पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्वकप में जीत दिलाई। वे तीन बार फुटबॉल विश्वकप जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। पेले के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने चार बार विश्वकप खेला और तीन बार इसके विजेता बने। दिग्गज फुटबॉलर पेले ने फीफा विश्वकप 1958 के फाइनल मुकाबले में स्वीडन के खिलाफ दो गोल किए थे। यह पेले के लिए ऐतिहासिक मुकाबला रहा। ब्राजील चैंपियन बना।

    अगर पेले के ओवर ऑल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 1363 प्रोफेशनल मुकाबलों में 1283 गोल दागे। उन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच खेले और 77 गोल किए। पेले ने एक बेहतरीन और यादगार करियर को 1977 में विराम दिया। उन्होंने 1977 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। गौरतलब है कि फीफा विश्वकप 1958 में ब्राजीला ने सेमीफाइनल मैच फ्रांस के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में ब्राजील ने हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद पेले ने हैट्रिक बना दी. वे फीफा विश्वकप के इतिहास में हैट्रिक करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. ब्राजील ने सेमीफाइनल मुकाबले में 5-2 से जीत दर्ज की और फ्रांस को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था.

  • पंजाब: 56 स्कूलों के नामों में होंगा बदलाव, विभाग ने दी मंजूरी 

    पंजाब: 56 स्कूलों के नामों में होंगा बदलाव, विभाग ने दी मंजूरी 

    चंडीगढ़ः पंजाब के विभिन्न जिलों में आपत्तिजनक शब्दों या जाति के आधार पर चल रहे 56 स्कूलों के नाम अब बदल जाएंगे। स्कूलों के नाम अब शहीदों, देशभक्तों और गुरुओं के नाम पर होंगे। शिक्षा विभाग ने विभिन्न जिलों से भेजे गए नामों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के निजी प्रयास से यह संभव हो पाया है। विभाग ने इस संबंधी नौ विभागों को पत्र लिखा है। साथ ही बारे में उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कुछ समय पहले पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के ध्यान में आया था कि राज्य में कई जगह स्कूलों के नाम आपत्तिजनक है। साथ ही इन्हें बदला जाना चाहिए।

    इसके लिए उनकी तरफ से विभाग को इस दिशा में कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। इस दौरान सभी जिलों से पूछा गया था कि वह बताएं कि उनके जिलों में कितने स्कूलों के नाम आपत्तिजनक है। साथ ही पुराने नाम को बदलकर नया नाम क्या रखना चाहते हैं। इसके बाद सीमावर्ती जिले फाजिल्का, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, रोपड़ और तरनतारन से किसी भी स्कूलों की सूची नहीं दी गई। जबकि अमृतसर से एक, बठिंडा तीन, बरनाला-तीन, फरीदकोट दो, फतेहगढ़ साहिब तीन, गुरदासपुर चार, होशियारपुर एक, लुधियाना दो, मलेरकोटला-दो, मोगा एक, मानसा-सात, मुक्तसर-तीन, पटियाला-12, पठानकोट एक, संगरूर चार, मोहाली एक व जिला शहीद भगत सिंह नगर में छह स्कूलों के नाम बदलने के आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग ने पूरी तरह से विचार करने के बाद इसे मंजूरी दी है।

    भारतीय सेना में तैना गांव गुरु नानकपुरा निवासी रेशम सिंह 2021 में असम में शहीद हो गए थे। अब उनके नाम पर ही उनके इलाके के स्कूल का नाम रखा गया है। सरकारी एलिमेंट्री स्कूल डेरा बाजीगर ब्लॉक रईया काम नाम अब शहीद रेशम सिंह गुरुनानकपुरा रहेगा। इसके पीछे कोशिश यही रहेगी कि युवा पीढ़ी को शहीद के जीवन से प्रेरणा मिलें। इलाके के लोग इस चीज से काफी उत्साहित है। अमृतसर जिले से केवल एक नाम का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को गया था। इसके अलावा मलेरकोटला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, मोगा में बाबा बंदा सिंह बहादुर व एक जिले में डॉ. बीआर अंबदेकर के नाम पर स्कूल का नाम रखा गया है।

  • पंजाबः कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी 

    पंजाबः कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में बीते दिन हुई बारिश के बाद आज महानगर सहित अधिकतर शहरों में मौसम साफ हो गया। जिसके बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पंजाब में 16 जिलों में बारिश रिपोर्ट की गई। पंजाब में माझा-दोआबा में पूर्ण और मालवा के कुछ इलाकों में बारिश रिपोर्ट की गई। अमृतसर, जालंधर जहां 1एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं लुधियाना में .5 एमएम बारिश हुई। पठानकोट में सबसे अधिक 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। गौर हो कि यह राहत सिर्फ आज के लिए है।

    दरअसल, 31 दिसंबर से माझा व दोआबा दोबारा से घनी धुंध के चपेट में आ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने आने वाले दिनों में पंजाब के अधिकतर शहर फिर धुंध की चपेट में आ जाएंगे। इतना ही नहीं, पहाड़ों पर ताजी बर्फबारी होगी, जिसका असर भी पंजाब में देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर के बाद धुंध के साथ-साथ ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने माझा और दोआबा को येलो कैटेगरी में रखा है। 31 दिसंबर को अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर और कपूरथला के एरिया में जहां घनी धुंध रहेगी, वहीं 1 दिसंबर से यहां शीतलहर चलने की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। आने वाले दिनों में यहां तापमान 1 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।