Blog

  • पंजाबः NIA ने रेड दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर के 35 कारतूस किए बरामद, ये सामान किया जब्त, देखें वीडियो

    पंजाबः NIA ने रेड दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर के 35 कारतूस किए बरामद, ये सामान किया जब्त, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के कई जिलों में बीते दिन एनआईए की टीम द्वारा दबिश दी गई। बीते दिन गोराया, मोगा, मलोट और पटियाला में एनआईए ने दबिश दी। वहीं मोगा के गांव धुरकोट रसी कलां में जसविंदर सिंह के घर पर भी एनआईए ने रेड की थी। जसविंदर सिंह की पत्नी सोनी कौर के कहने के मुताबिक रेड के दोरान एनआईए को उनके घर से 35 कारतूस मिले है।

    वहीं सोनी ने बतया कि हमारे पास लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर था जो कि जब उनकी बेटी ने विदेश जाना था वह उस समय बेच दिया था। सोनी कौर ने बताया कि उसका मोबाइल फ़ोन एनआईए टीम अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि उसकी शादी से पहले उसके ससुर मोगा जिला के गांव रोड़े में रहते थे। जबकि उसकी शादी से पहले ही वह धुरकोट रसीह कला में आ गये थे। सोनी ने बताया कि उसकी शादी 2002 में हुई थी और उसके पति जसविंदर सिंह करियाना की दुकान करते थे और वह हार्ट की बिमारी के मरीज थे और उसकी मौत हो गई थी। सोनी ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। उनमे से एक मेरी बेटी और दामाद यूके में रहते है। मेरी बेटी बच्चो की केयर टेकर है और मेरा दामाद किसी फैक्ट्री में काम करता है। बेटी से मेरी हर रोज 2 से 4 बार हो जाती है और मेरा दामाद कभी-कभी बात करता है। हमारी कभी भी कोई किसी और टॉपिक पर बात नहीं हुयी मेरा मोबाइल फ़ोन एनआईए की टीम के अधिकारी जांच के लिए ले गए है। उन्होंने बताया कि उसमे मुझे कोई भी आपत्ति नहीं है।

    वहीं जब कारतूस के बारे में मोगा के एसएसपी जे एल्न्चेलियन से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने कहा की एनआईए की टीम को जसविंदर के घर से जो कारतूस मिले थे। वह उसके लाइसेंसी रिवाल्वर के थे और एनआईए ने उन्हें मोगा पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-शिमला हाइवे बंद, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-शिमला हाइवे बंद, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    शिमला: बीते दिनों हुई बरसात ने हिमाचल प्रदेश को काफी जख्म दी है लेकिन अभी भी नुकसान के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। देर रात करीब ढाई बजे चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाइवे 5 पर भूस्खलन होने के कारण एनएच पांच पूरी तरह से बंद हो चुका है। वाहनों की आवाजाही भी फिलहाल बंद है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। छोटी गाड़ियों को दूसरे रास्ते से शिमला भेजा जा रहा है। लेकिन हाइवे पर ट्रक और बड़ी गाड़ियां फंसी हुई हैं।

    एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ शिमला हाइवे एनएच पांच चक्की मोड़ के पास देर रात भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। इसके लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। वहीं मलबा हटाने का काम जारी है। ट्रैफिक प्लान के अनुसार पंचकूला से पिंजौर परवाणु से वाया कसौली जंगेषु रोड कुम्हारहट्टी तक छोटे वाहनों के लिए खुला रखा गया है। सोलन से चंडीगढ़ जाने के लिए लोग वाया भोजनगर बनासर कामली रोड़ का इस्तेमाल भी कर सकते है।

    अभी कुछ दिनों पहले इसी जगह पर सड़क धंसने के कारण एनएच पांच पूरी तरह से प्रभावित हुआ था। लेकिन एक बार फिर भूस्खलन होने के कारण सड़क पूरी तरह से गायब हो चुकी है। हालांकि इसको ठीक करने में 2 से 3 दिनों का समय जरूर लग सकता है। क्योंकि सड़क को दोबारा से बनाने का प्रयास किया जाएगा।

  • देवदास-लगान जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर की मौत

    देवदास-लगान जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर की मौत

    मुबंई: हिंदी सिनेमा से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। नितिन ने बुधवार की सुबह आत्महत्या करके अपनी जान दे दी है। उनकी मौत की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान है। सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है। नितिन देसाई कर्जत में अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने अभी तक उनकी मौत के कारण के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट चुकी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। कर्जत के MLA ने Mahesh Baldi ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है। उन्होंने कहा- नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली।

    नितिन ने 1989 में परिंदा फिल्म से एक आर्ट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के सेट तैयार किए थे। जिन फेमस फिल्मों के सेट उन्होंने तैयार किए थे उनमें प्यार तो होना ही था, हम दिल दे चुके सनम, मिशन कश्मीर,राजू चाचा, देवदास, लगान, बाजीराव मस्तानी शामिल हैं। बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान शानदार रहा है।

  • पंजाबः अज्ञात हमलावरों ने कार रोककर व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    पंजाबः अज्ञात हमलावरों ने कार रोककर व्यक्ति को मारी गोली, मौत

    मुक्तसरः गांव खोखर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात को एक बुजुर्ग की गोलियां मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की कार रोक उसे बाहर निकालने के बाद गोली मारी है। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सर्वदमन सिंह (60) निवासी गांव खोखर अपनी कार पर सवार होकर मुक्तसर से गांव खोखर की ओर जा रहे थे। वह गांव वडिंग से खोखर रोड पर पहुंचा ही थे कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गोलियों के छह निशान मिले हैं। हमलावर कौन थे और हत्या का कारण क्या है? ये अभी स्पष्ट नहीं है। 

    डीएसपी अवतार सिंह के अनुसार जिस तरह बुजुर्ग की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली उससे तो ऐसा ही लग रहा हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को कार से बाहर निकाला होगा। इसके बाद गोली मार हत्या की। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पास स्थित सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः परिवार के लोगों ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    जालंधरः परिवार के लोगों ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के 5 परिजनों ने जहरीली वस्तु निगल ली। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार संगतपुर गांव का रहने वाला है। पीड़ित परिवार ट्रैवल एजेंट का काम करता है।इस घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए बच्चे ने बताया कि देर रात उनके घर पुलिस आई थी। इस मामले के बाद उनके पिता ने सभी को जहरीली वस्तु दे दी। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार उक्त कबूतरबाजी का मामला है। पीड़ितों की पहचान 41 वर्षीय हरदीप सिंह, 38 वर्षीय रूचि, 77 वर्षीय कुलदीप कौर, 13 वर्षीय रूहानी और 9 वर्षीय इहरन के रूप में हुई है। वहीं पीड़ित कुलदीप कौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे ने कुछ दोस्तों के उसे पैसे दिए जो कि किसी बैंक में ट्रांसफर करने थे। वह उसने ट्रांसफर कर दिए लेकिन उसके बावजूद उनके दोस्त इन्हें परेशान कर रहे थे। बहू रूचि प्राइवेट स्कूल में 3500 रुपए में नौकरी करती है। देर रात पुलिस के आने के बाद सभी ने यह कदम उठाया। इस घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

  • पंजाबः आज भारी बारिश को लेकर विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    पंजाबः आज भारी बारिश को लेकर विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब के कई जिलों में 2 दिन मौसम साफ रहा। जिसके बाद एक बार फिर से उमस बढ़ गई। वहीं आज मौसम विभाग के अनुसार पंजाब भर बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में भारी बारिश होने के चलते पहले से ही बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। यहां तक कि जो पंजाब में धुस्सी बांध टूटे हैं उनके दोबारा निर्माण का जो काम चल रहा है वह भी बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है।

    पंजाब की हवा में आज प्रदूषण का स्तर भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पर 80 के करीब है। आज हवा साफ है। मौसम विभाग ने जो बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है उसके अनुसार कल यानी वीरवार को भी पंजाब में सिर्फ पश्चिमी मालवा क्षेत्र जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा आते हैं को छोड़ कर बाकी पूरे पंजाब में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग वे पश्चिमी मालवा को छोड़ कर शेष पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है।

  • पंजाबः सतलुज दरिया में पानी के तेज बहाव में डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सतलुज दरिया में पानी के तेज बहाव में डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सतलुज दरिया में पानी के तेज बढ़ते बहाव के बीच एक 18 वर्षीय युवक कुलविंदर सिंह की दरिया में डूबने से मौत हो गई। सतलुज दरिया के साथ लगते सीमावर्ती गांव झुग्गे केसर सिंह वाला का एक 18 या 19 वर्ष का युवक कुलविंदर सिंह ठेके पर ज़मीन लेकर खेती करता था। उसकी धान की फसल बाढ़ में डूब गई थी। जिसको देखने के लिए वह अपने खेतों में चक्कर लगाने के लिए गया था और दरिया के किनारे पर खड़ा हुआ था कि अचानक बांध की मिट्टी दरिया में गिर गई। जिसके साथ ही युवक भी पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसे कड़े प्रयासों के बाद दरिया में से निकाला गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरो ने उसे मृतक करार दिया।

  • मूसेवाला मर्डर केस की साजिश का हुआ खुलासा

    मूसेवाला मर्डर केस की साजिश का हुआ खुलासा

    अमेर‍िका भागने की फ‍िराक में था गैंगस्‍टर सच‍िन ब‍िश्‍नोई, ऐसे बिगड़ा खेल

    नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन बिश्नोई को द‍िल्‍ली पुल‍िस मंगलवार को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत ले आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच में पता चला था कि सचिन बिश्नोई, लारेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ हत्याकांड के करीब एक महीने पहले ही विदेश भाग गया था और दोनों के ही पासपोर्ट फर्जी थे। फर्जी पासपोर्ट होने के बावजूद दोनों विदेश भागने में कामयाब हो गए थे। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर सचिन बिश्नोई ने खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या की साजिश दुबई में रची गई थी। 

    लेक‍िन पुल‍िस ने इस बात का भी खुलासा क‍िया है क‍ि सच‍िन ब‍िश्‍नोई के फर्जी पासपोर्ट जोक‍ि ‘तिलक राज टुटेजा’ नाम से बना था, उसकी एक फोटो कॉपी पिछले साल संगम विहार में मिली थी। इस फोटो कॉपी के जर‍िये पुल‍िस को पता चला था क‍ि गैंगस्टर सचिन बिश्नोई संयुक्त राज्य अमेरिका भागने की फ‍िराक में था लेक‍िन द‍िल्‍ली पु‍ल‍िस ने उसकी इस योजना पर पानी फेर द‍िया था। मूसेवाला हत्‍याकांड के मुख्‍य साज‍िशकर्ताओं में से एक सचिन के अजरबैजान भाग जाने के बाद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, इंटरपोल और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने करीब 13 माह तक का लंबा ऑपरेशन चलाया था।

    इसका पर‍िणाम मंगलवार को सचिन के भारत प्रत्यर्पण के रूप में सामने आया है। मीडिया र‍िपोर्ट के अनुसार पिछले साल मई माह में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्‍याकांड के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं में से सचिन उर्फ ​​थापन एक है। उसके खिलाफ 9 से अधिक आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भतीजा होने का दावा करता है। पुलिस ने कहा कि यह वही था जिसने रेकी की थी और शूटरों से बात भी की थी। सच‍िन ने ही मूसेवाला की हत्या के लिए उनको बोलेरो और एसयूवी मुहैया कराई थी।

  • हिमाचल में मलबे में दबी PRTC की Bus से मिले 3 शव, देखें वीडियो

    हिमाचल में मलबे में दबी PRTC की Bus से मिले 3 शव, देखें वीडियो

    मनालीः ब्यास नदी के बीच आलू ग्राउंड के पास मलबे में दबी पंजाब रोडवेज की बस से तीन शव बरामद हुए। मनाली प्रशासन व पुलिस ने शवों को निकालने के लिए चार घंटे अभियान चलाया। इनकी पहचान एक ही परिवार के तीन सदस्यों के रूप में हुई है। ब्यास नदी में आई बाढ़ में 10 जुलाई को सुबह पंजाब रोडवेज की मनाली जा रही बस चपेट में आ गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के एक ही परिवार के 11 लोग व चालक-परिचालक समेत 13 लोग सवार थे।

    चालक का शव 11 जुलाई को मंडी में बरामद किया गया था। नौ लोग अभी लापता हैं। मिले शवों की पहचान 62 वर्षीय अब्दुल, 32 वर्षीय बहू परवीन व 5 वर्षीय पोती अलवीरा के रूप में हुई है। इनकी रिश्तेदार मीरा ने बताया कि अयोध्या में कुमारगंज के पिठला गांव के अब्दुल के परिवार में 40 वर्षीय बहार, 35 वर्षीय नजमा, 21 वर्षीय इश्तिहार, 20 वर्षीय उमेरा बीबी, 18 वर्षीय करीना, 12 वर्षीय वारिस व छह वर्षीय मौसम लापता हैं। इनका एक रिश्तेदार एजाज अहमद निवासी लालगंज चौराहा कासिम अली का पुरवा तहसील मुसाफिरखाना जनपद अमेठी भी लापता है।

    बस पीबी-65बीबी-4893 नौ जुलाई को दोपहर 2:40 बजे चंडीगढ़ के 43 सेक्टर से मनाली के लिए निकली थी। इसमें एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि तीन शव बरामद हुए हैं। मृतकों के परिजनों को 90 हजार रुपये की राहत राशि दे दी गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बस का पता 23 जुलाई को चल गया था, लेकिन नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण इसे निकाला नहीं जा सका था। शेष लापता लोगों की तलाश जारी है।

  • तेज भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    तेज भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्लीः अंडमान निकोबार में आज यानी बुधवार तड़के धरती भूकंप से कांप गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार निकोबार द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल में 5.0 मापी गई। यह भूकंप तड़के 5.40 बजे जमीन से सिर्फ 10 किमी की गहराई में आया। NCS के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर 9.32 लैटिट्यूड और 94.03 लॉन्जीट्यूड था। इस भूकंप में फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल सुनाममी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।