पंजाबः आज भारी बारिश को लेकर विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब के कई जिलों में 2 दिन मौसम साफ रहा। जिसके बाद एक बार फिर से उमस बढ़ गई। वहीं आज मौसम विभाग के अनुसार पंजाब भर बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में भारी बारिश होने के चलते पहले से ही बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। यहां तक कि जो पंजाब में धुस्सी बांध टूटे हैं उनके दोबारा निर्माण का जो काम चल रहा है वह भी बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है।

पंजाब की हवा में आज प्रदूषण का स्तर भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पर 80 के करीब है। आज हवा साफ है। मौसम विभाग ने जो बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है उसके अनुसार कल यानी वीरवार को भी पंजाब में सिर्फ पश्चिमी मालवा क्षेत्र जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा आते हैं को छोड़ कर बाकी पूरे पंजाब में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग वे पश्चिमी मालवा को छोड़ कर शेष पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *