Home Breaking News 28 साल के शख्स ने 15 दिनों तक नाबालिग के साथ किया Rape, जाने मामला

28 साल के शख्स ने 15 दिनों तक नाबालिग के साथ किया Rape, जाने मामला

0
28 साल के शख्स ने 15 दिनों तक नाबालिग के साथ किया Rape, जाने मामला

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में एक घटना सामने आयी है। यहां 28 साल के एक शख्स ने 17 साल की लड़की से Rape किया। लड़की की मुलाकात आरोपी लड़के से बस में हुई, जहां लड़का लड़की से बात करने के बाद उसे ले गया। इस बीच पुलिस ने लड़की को ढूंढ लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एजेंसी के मुताबिक, भदोही जिले की एक 17 साल की लड़की का बस में मिले किसी शख्स ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने उसे 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि लड़की अपने माता-पिता से झगड़े के बाद 31 अगस्त को घर छोड़कर चली गई। उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने जांच के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि जब लड़का बस से प्रयागराज जा रहा था तो उसकी मुलाकात 28 साल के बीरू पासी नाम के लड़के से हुई। बीरू किशोरी को बातों में फंसाकर अपने घर ले गया। उसने झूठ बोला कि उसकी पत्नी मर गई है।

एसपी ने बताया कि इसके बाद बीरू लड़की को एक किराए के मकान में ले गया और वहां दंपति के रूप में रहने लगा। पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। 16 सितंबर को कोर्ट में उनका बयान दर्ज कराया जायेगा। बीरू पासी को बलात्कार, बाल विवाह और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here