Blog

  • अतिरिक्त उपायुक्त ने की माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

    अतिरिक्त उपायुक्त ने की माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्मारिका प्रकाशन समेत सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का लिया ब्यौरा

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने 14 से 16 सितंबर तक होने वाले महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्मारिका प्रकाशन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की बिंदुवार समीक्षा की।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महोत्सव पहली बार आयोजित हो रहा है, इसलिए इसे भव्य बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, ताकि यह आयोजन एक मिसाल बने। उन्होंने मेला स्थल पर बिजली, पेयजल और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

    सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज में कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं, या ईमेल पते श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी आवेदन भेज सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों तथा पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।

    बहुरंगी स्मारिका का होगा प्रकाशन
    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के अवसर पर एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास, यहां की परंपराओं, धरोहरों, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेख समेत अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कला और साहित्य प्रेमियों से इस स्मारिका के प्रकाशन में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है। इच्छुक लोग 7 सितंबर तक अपने लेख ईमेल पते श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं। इस बैठक में एसडीएम अंब विवेक महाजन, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • उपलब्धि : ऊना के जरनैल सिंह बने इंडिया बी क्रिकेट टीम के ट्रेनर

    उपलब्धि : ऊना के जरनैल सिंह बने इंडिया बी क्रिकेट टीम के ट्रेनर

    बीसीसीआई ने दी नियुक्ति

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले के रक्कड़ कॉलोनी के जरनैल सिंह को बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया बी क्रिकेट टीम का ट्रेनर नियुक्त किया है। क्रिकेट जगत में बेहद प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी का आयोजन 5 से 22 सितंबर तक बंगलुरु और अनंतपुर में किया जाएगा।

    34 वर्षीय जरनैल सिंह की मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी वाली इंडिया बी टीम में रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले जरनैल सिंह का इंडिया बी टीम का ट्रेनर बनना उनकी प्रतिभा और कार्यक्षमता की बानगी है। उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, जो तमाम युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है।

    बता दें, जरनैल सिंह पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी में लड़कों की अंडर-19 टीम के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच रह चुके हैं। उनकी शानदार उपलब्धियों को देखते हुए, ऊना जिला प्रशासन ने हाल ही में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया था।

    उपायुक्त जतिन लाल और अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जरनैल सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और इसे ऊना के युवाओं के लिए एक प्रेरक उपलब्धि बताया है।

  • Punjab: Kangana Ranaut पर कार्रवाई करने की मांग पर हुई बैठक, देखें वीडियो

    Punjab: Kangana Ranaut पर कार्रवाई करने की मांग पर हुई बैठक, देखें वीडियो

    मोगा। एक्टिंग से राजनीति में कदम रखने वाली सांसद कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, बार एक बार फिर किसानों को लेकर दिए गए बयान को लेकर कंगना रनौत विवादों में हैं, लेकिन कंगना को इस बार ज्यादा धक्का तब लगा है जब उनकी खुद की पार्टी उनका साथ देने से पीछे हट गई है और उनके बयान से बीजेपी ने किनारा कर लिया है।किसानों पर दिए गए बयान को लेकर जहां देश भर के किसानों में काफी रोष है।

    कंगना के इस बयान की निंदा की जा रही है। जहां एक और किसानों दुबारा मीटिंग कर अगली रणनीति बनाई जा रही है। वहीं विरोधी पार्टियों के नेता भी अब इस का विरोध कर रहे है। कंगना के इस बयान को लेकर की साथ पूर्व हेल्थ मैनिस्टर पंजाब डाक्टर मालती थापर , आप के नेता हरिंदर सिंह रोड़े, किसान नेता रिकी सिंह के इलावा किसान यूनियन लखोवाल के जिला मोगा की इकाई की ओर से मोगा में एक अहम मीटिंग कर अगली रणनीति बनाई है।

    सभी ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और उन्होंने कहा की कंगना ने पहले भी चंडीगढ़ में एक ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ बदसलूकी थी और अब इसने देश के अन्न दाता पर बहुत बड़ा इल्जाम लगा दिया है। इस पर देश के प्रधानमंत्री को एक्शन लेना चाहिए।

  • डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बच्चों का किया मार्गदर्शन

    डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बच्चों का किया मार्गदर्शन

    सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत राजकीय कॉलेज अम्ब में काउंसलिंग सत्र आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य‘ कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्ब में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त जतिन लाल ने छात्राओं का सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के महत्वपूर्ण टिप्स देकर उनका मार्गदर्शन किया। इस सत्र में लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया।

    जतिन लाल ने छात्राओं को विषय चयन, सिलेबस की जानकारी देने के अलावा उनसे अपने अनुभव साझा करते हुए मनोबल बढ़ाया। उपायुक्त ने छात्राओं की परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं-शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने युवाओं से सफलता के लिए सही दिशा में, सही दृष्टिकोण से पूरे उत्साह के साथ लगातार समर्पित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया ।

    कार्यक्रम के उपरांत जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिला प्रशासन सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत युवाओं एवं महिलाओं के कल्याण व उत्थान को लेकर मुख्यतः 6 घटकों पर काम कर रहा है, जिनमें से एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करना भी शामिल है। इसमें  यूपीएससी, एचपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने से जुड़े हर पहलू को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि युवाओं को इन प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कई चीजों की जानकारी नहीं होती जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की दुविधाओं-दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परीक्षा के विषयों से लेकर किताबों तक के बारे में सही जानकारी के अभाव में यहां वहां भटकना पड़ता है। हमारी कोशिश है कि उनकी समस्याएं सुनकर समाधान किया जाए। उनके वित्तीय दिक्कतों से लेकर मानसिक परेशानियों तक में मदद की जाए। इसके लिए सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रयास किए जा रहे हैं।

    गरीब बच्चियों को उच्च शिक्षा में 2 लाख तक की आर्थिक मदद उपायुक्त ने सामर्थ्य योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की पात्र लड़कियों को उच्च शिक्षा में सहायता की पहल की गई है। इसमें जिला प्रशासन ने गरीब परिवारों की 25 जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केवल वही लड़कियां पात्र होंगी जिनके पिता गुजर गए हों या  70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हों। आवेदक ऊना जिले की निवासी होनी चाहिए, उन्होंने किसी अन्य योजना का लाभ न लिया हो तथा उनके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए। चयनित लड़कियों को उनकी डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पहले चरण में 25 लड़कियों का चयन उनके अंक और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

    युवाओं की ‘सामर्थ्य’ वृद्धि को समर्पित प्रयास जतिन लाल ने सामर्थ्य कार्यक्रम के मुख्य छः घटकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें – फिटनेस, प्रतिस्पर्धात्मकता, कला एवं संस्कृति, उद्यमिता, जागरूकता एवं नियंत्रण और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन पर फोकस किया गया है। पहले घटक फिटनेस के तहत, युवाओं को नशे से बचाने और उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के मकसद से पंचायत स्तर पर ओपन जिम्नेजियम, खेल के मैदान, योग कोर्ट और सामुदायिक खेल आयोजनों पर बल दिया जाएगा।

    दूसरे घटक प्रतिस्पर्धात्मकता के अंतर्गत, बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना शामिल है, जिसमें यूपीएससी कोचिंग, उच्च अध्ययन छात्रवृत्ति, पठन कक्ष और सेना प्रवेश परीक्षा की तैयारी में सहायता की जाएगी। तीसरे घटक  कला एवं संस्कृति में  कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए शिल्प, संस्कृति केंद्र, महोत्सव, उत्सव, सांस्कृतिक दौरे और भाषा पाठ्यक्रमों पर फोकस किया जाएगा।

    चौथे घटक उद्यमिता के तहत, आजीविका केंद्र, नौकरी मेले, स्वयं सहायता समूह सहयोग और कृषि आधुनिकीकरण पर बल दिया जाएगा। पाँचवे घटक जागरूकता और नियंत्रण में, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और कुपोषण उन्मूलन पर काम किया जाएगा। छठे घटक सामाजिक मूल्य संवर्धन के तहत, महिला सशक्तिकरण, मूल्यपरक शिक्षा कैंप, रक्तदान शिविर और सामुदायिक सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दर्शन कुमार, उप प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, कॉजेल स्टाफ सहित विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

  • Jalandhar News : Visa Hub और Kingdom Consultant के संचालको पर लगे ठगी के आरोप, देखे Live

    Jalandhar News : Visa Hub और Kingdom Consultant के संचालको पर लगे ठगी के आरोप, देखे Live

    जालंधर (ENS): Jalandhar शहर मे ट्रेवल एजेंटो द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले निरंतर सामने आ रहे है। आज गढ़ा रोड पर स्थित दो ईमीग्रैशन दफ्तरों Visa Hub और Kingdom Consultant के बाहर किसान जत्थेबंदियों द्वारा धरना लगाया गया। इस दौरान किसान नेता ने Visa Hub और Kingdom Consultant, Jalandhar के संचालको पर ठगी के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ आए लोगो के साथ लाखो की ठगी हुए है।

    धरने पर बैठी मंजीत कौर ने बताया कि उसने अपने बच्चे का Minor Study Visa के लिए Kingdom Consultant के स्टाफ को 10 लाख रूपये Cheque और GooglePay के जरिये दिए थे। पैसे लेने से पहले उन्हें विदेश भेजने के बड़े बड़े सपने एजेंट और उसके स्टाफ ने दिखाये। लेकिन पैसे मिलते ही उन्हें टाल मटोल करना शुरू कर दिया।

    जबकि उन्हें Visa लगाने की अवधि एजेंट ने 45 दिन की बताई थी। धरने की सूचना मिलते ही एसीपी मॉडल टाउन हरजिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। इस मामले मे Visa Hub और Kingdom Consultant Jalandhar के संचालको से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • Amritsar: NRI पर फायरिंग मामले में 6 आरोपियों को अदालत में किया गया पेश, देखें वीडियो

    Amritsar: NRI पर फायरिंग मामले में 6 आरोपियों को अदालत में किया गया पेश, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के दबुर्जी में शनिवार की सुबह एक एनआरआई के घर मे घुस कर गोलियां चलाने वाले आरोपियों को पनाह और मदद करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कल लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुखचैन सिंह पर हमला पहली पत्नी और उसके परिवार वालों ने मिलकर करवाया था। सभी अमेरिका में रहते हैं और वहीं, से हमलावरों को पैसे भेजे गए थे।

    वहीं इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि कल होशियारपुर से पकड़े गए तीन शूटरों में से एक आरोपी है। सुखविंदर सिंह साबे को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।

    वहीं इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी से जब मीडिया ने बात की तो उसने कहा कि पुलिस ने उसे गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया है और पुलिस को हमसे कोई सबूत नहीं मिला।

  • दिल्ली आबकारी नीति मामले में BRS नेता को मिली जमानत

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में BRS नेता को मिली जमानत

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को राहत देते हुए मंगलवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि कविता करीब पांच महीनों से हिरासत में हैं और इन मामलों में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पूरी हो गयी है। पीठ ने कहा, ‘‘इसीलिए इस मामले में जांच के उद्देश्य के लिए अपीलकर्ता (कविता) की हिरासत आवश्यक नहीं है।’’

    शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के एक जुलाई के आदेश को रद्द कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दोनों मामलों में कविता की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए कहा था कि वह प्रथम दृष्टया दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (जो अब रद्द की जा चुकी है) को तैयार करने और लागू करने से संबंधित आपराधिक साजिश में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं।

    उच्चतम न्यायालय ने कविता से दोनों मामलों में 10-10 लाख रुपये की मुचलका राशि भरने को भी कहा। कविता को अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने का निर्देश देते हुए पीठ ने कहा कि वह सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने का कोई प्रयास नहीं करेंगी।

    सुनवाई के दौरान पीठ ने इन मामलों की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और उन्हें उनकी ‘कार्य प्रणाली’ के लिए फटकार लगाई। इसने ईडी और सीबीआई से यह भी पूछा कि उनके पास वह ‘सामग्री’ क्या है जिससे यह पता चले कि कविता कथित घोटाले में शामिल थीं।

    उच्चतम न्यायालय की यह पीठ कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में जमानत की मांग करने वाली कविता की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। कविता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने यह कहते हुए जमानत देने का अनुरोध किया कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ दोनों एजेंसियों की जांच पूरी हो गयी है।

    रोहतगी ने कहा कि वह ईडी के धन शोधन मामले में पांच महीने से और सीबीआई के मामले में चार महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं।

    उन्होंने दोनों मामलों में सह आरोपी एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के नौ अगस्त के फैसले का भी हवाला दिया। जांच एजेंसियों की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने दावा किया कि कविता ने अपना मोबाइल फोन ‘फॉर्मेट’/नष्ट किया था तथा उनका आचरण सबूतों से छेड़छाड़ करने वाला था।

    रोहतगी ने इस आरोप को ‘‘फर्जी’’ बताया। ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स स्थित घर से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया था। कविता इन आरोपों को लगातार खारिज कर रही हैं।

  • पार्टी सुप्रीमो मायावती फिर चुनी गईं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    पार्टी सुप्रीमो मायावती फिर चुनी गईं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बहुजन समाज पार्टी (BSP) का एक बार फिर सर्वसम्मति से मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बसपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस बयान में कहा गया कि मायावती को मंगलवार को यहां बसपा की कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

    बयान में कहा गया , ‘‘मायावती जी एक बार फिर सर्वसम्मति से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं और उन्होंने संकल्प दोहराया कि देश में बहुजनों के गौरव के लिए बसपा आंदोलन के हित में हम कभी रुकेंगे नहीं, समझौता नहीं करेंगे, टूटने की बात तो दूर ही है।’’ मायावती ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक से एक दिन पूर्व सोमवार को कहा था कि सक्रिय राजनीति से उनका संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

    बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 27 अगस्त को यहां पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक को लेकर मीडिया में यह अटकल लगायी जा रही थी कि मायावती अपने भतीजे आकाश आनन्‍द का कद बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा उनके संन्यास लेने की भी अटकलें थीं। बसपा प्रमुख ने सोमवार को ”एक्‍स” पर लिखा था, ” बहुजनों के आम्बेडकरवादी कारवां को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने और बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर एवं कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बसपा के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान आंदोलन को समर्पित रहने का फैसला अटल है।”

  • Doctor Murder Case : छात्रों पर पुलिस का बड़ा एक्‍शन

    Doctor Murder Case : छात्रों पर पुलिस का बड़ा एक्‍शन

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्टर दुष्कर्म और हत्याकांड के खिलाफ हावड़ा ब्रिज के पास मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पहले से मुश्तैद ममता सरकार की पुलिस ने नबन्ना भवन को किले में बदल दिया था। हावड़ा के संतरागाछी में एकत्र प्रदर्शनकारी ने जैसे ही नबन्ना भवन की ओर मार्च किया पुलिस ने उनपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लेकिन फिर भी छात्रों ने लोहे के 2 पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया।

    पुलिस ने एक बयान में कहा कि कथित तौर पर हिंसा भड़काने की योजना बनाने के आरोप में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी सचिवालय तक मार्च करने वाले थे। गिरफ्तारी पर पुलिस का बयान भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी के उस आरोप के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि चार छात्र हावड़ा स्टेशन से लापता हैं, जहां उन्हें आखिरी बार राज्य सचिवालय जाते समय स्वयंसेवकों को भोजन वितरित करते देखा गया था।

    बंगाल पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, “एक राजनीतिक नेता उन चार छात्रों के बारे में झूठी कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि छात्र कल रात से लापता हैं। सच्चाई यह है कि कोई भी लापता नहीं है।” पुलिस ने स्पष्ट किया,“ चारों छात्र आज नबन्ना अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की योजना बना रहे थे और हत्या की शाजिश रचने और हत्या की कोशिश में शामिल थे। उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर गिरफ्तार किया गया है और उनके परिवारों को सूचित किया गया है।”

    इससे पहले अधिकारी ने आरोप लगाया था कि छात्र कार्यकर्ता सुभोजित घोष, पुलकेश पंडित, गौतम सेनापति और प्रीतम सरकार लापता हैं। इस बीच, पुलिस ने हावड़ा ब्रिज पर प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पानी की बौछारें की, जबकि स्वयंसेवक और छात्र सतरागाछी में इकट्ठा हुए और शंख बजाकर, मोमबत्तियां जलाकर और नारे लगाते हुए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।

    छात्रों को पश्चिम बंगाल छात्र समाज के बैनर तले राष्ट्रीय ध्वज लेकर कॉलेज स्क्वायर पर धीरे-धीरे इकट्ठा होते देखा गया। राज्य प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करने और नौ अगस्त को कोलकाता के आर जे कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पातल में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में त्वरित न्याय की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के सचिवालय न पहुंच सकें।

  • दुकानदार पर नाबालिगों से कुकर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, वायरल वीडियो से खुली सच्चाई

    दुकानदार पर नाबालिगों से कुकर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, वायरल वीडियो से खुली सच्चाई

    उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के सरधना तहसील के थाना सरूरपुर क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक दुकानदार पर गांव के कई नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी अजीत नामक व्यक्ति ने शराब और नशीले पदार्थों का सेवन कराकर गांव के दर्जनों किशोरों और युवकों के साथ कुकर्म किया। उसने पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाए और इन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूले। यह मामला तब खुला जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मेरठ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। 19 अगस्त को थाना सरूरपुर में एक मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी (देहात) कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

    गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। पीड़ितों और उनके परिवारों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक महिला ने बताया कि उसके नाबालिग बेटे और गांव के अन्य किशोरों के साथ कुकर्म किया गया और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने केवल गांव के लोगों को ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी कई लोगों को निशाना बनाया।

    एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि उसका बेटा आगरा में काम करता है, और अजीत ने वहां भी उसके साथ मारपीट की थी। पहले तो उसने इसे एक स्कूटी एक्सीडेंट का मामला बताया, लेकिन अब पूरी सच्चाई सामने आई है।

    इस घटना ने यह सवाल उठाया है कि कैसे एक व्यक्ति ने गांव में इतने बड़े पैमाने पर अपराध को अंजाम दिया और पीड़ितों को चुप रहने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और न्याय की उम्मीद जताई है।