लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष, अकाली जत्था लुधियाना शहर के पूर्व अध्यक्ष व नगर निगम में विपक्ष के पूर्व नेता और 6 बार पार्षद रह चुके जत्थेदार हरभजन सिंह डांग का आज तड़के अचानक निधन हो गया। जत्थेदार डांग के करीबी और वरिष्ठ अकाली नेता सुरिंदर सिंह बंटी चौहान ने कहा कि जत्थेदार डांग का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन में किया जाएगा।
Blog
-

आज का राशिफल,7 मई 2023
आज का राशिफल, 7 मई 2023
मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करतुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
वृश्चिक: दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।कुंभ:चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। -

जालंधर: संत कबीर दास मंदिर में नतमस्तक होंगे CM भगवंत मान
जालंधर/वरुण : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संत कबीर दास मंदिर में नतमस्तक होंगे। भगवंत मान सुबह 10:00 बजे संत कबीर दास मंदिर पहुंचेंगे। सीएम के साथ जालंधर उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील रिंकू भी मौजूद होंगे। लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीते दिन अरविंद केजरीवाल और सीएम मान ने उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक में रोड शो किया था।
-

पंजाब : हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका होने से कई श्रद्धालु घायल, खिड़कियों के टूटे शीशे, देखें वीडियो
अमृतसर: गोल्डन टेंपल के पास शनिवार हेरिटेज स्ट्रीट पर देर रात करीब 12 बजे धमाका होने का मामला सामने आया है। इससे सारागड़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगा कांच चारों तरफ फैल गया। यह कांच 5 से 6 श्रद्धालुओं को लगा, जिससे वह घायल हो गए। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि यह एक हादसा है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं आज फोरेंसिक टीम भी जांच करेगी। हादसा हेरिटेज स्ट्रीट पर सारागड़ी सराएं के सामने व पार्किंग के बिल्कुल बाहर हुआ। तकरीबन 12 बजे लोग हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे थे। तभी जोरदार धमाका हुआ। पास में ऑटो से दूसरे राज्य की करीब 6 टूरिस्ट लड़कियां आई थी।
जिन पर कांच गिरा। साथ ही पास के बैंच पर एक युवक सो रहा था, जिसकी टांग में कांच का बड़ा टुकड़ा लगा और वह घायल हो गया। एक अन्य शख्स के भी बाजू पर मामूली चोट आई। चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच को शुरू किया गया। लोगों में धमाके को आतंकी हमले से मिला कर देखा जाने लगा, लेकिन कुछ समय बाद ही जांच में पुलिस ने साफ कर दिया कि यह कोई हमला नहीं है, एक हादसा है। लोगों को संयम बनाए रखने की अपील की गई।
सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह का कहना है कि हादसा आतंकी नहीं है, यह स्पष्ट है। लेकिन कारण का अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। फोरेंसिक विभाग की टीमें आज जांच करेंगी। सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्किंग का कांच टूटा कैसे। वहीं, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान आसपास पोटेशियम की दुर्गंध फैल गई थी। तकरीबन 10 से 15 मिनट तक वे दुर्गंध रही। खिड़की के पास पाउडर नुमा पदार्थ भी फैला हुआ था।
-

ट्रक-कार में भयानक सड़क हादसा, 5 की मौत, देखें वीडियो
चिकनौटा: बिहार के वैशाली में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एनएच 28 पर चिकनौटा के नजदीक एक कार और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों एयरबैग फट गया। हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और समस्तीपुर के चिकनूर के रहने वाले थे हादसे बाद के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। यह घटना पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता खुलवाया। बलिगांव थानाध्यक्ष ने इस घटना के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मरने वाले पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य है।
बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजकर बीस मिनट पर तेज रफ्तार ट्रक और एक कार में सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची कार में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया, जबकि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क किनारे कर दिया गया है, ताकि यातायात बाधित ना हो सके।
-

नहर में मछली की जगह मिला नोटों का बंडल, लोगों में लूटने की मची होड़! देखें वीडियो
मुरादाबाद : बिहार से एक अजीब ही कहानी सामने आ रही है। शनिवार को सासाराम के मुफस्सिल थाना के मुरादाबाद के पास स्थित नहर से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बिखरे मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही, दर्जनों लोग नहर के पास पहुंच गए और पानी में कूदकर पैसे जमा करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ लोग नहर में मछली मारने उतरे थे, जहां अचानक उन्हें पता चला कि नहर में भारी संख्या में नगदी फेंका हुआ है। जिसके बाद लूट मच गई।
आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे। ज्यादातर 10 तथा 100 के नोट बताए जा रहे थे। जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल को पानी में तैरते देखा तो पानी में उतर कर नोटों के बंडल लूटने लगे। सवाल यह है कि आखिर ये कैश कहा से आया या फिर ये किस तरह का नोट है?
यह नोट असली है या फिर नकली या फिर पुराने नोट है? यह सब जांच के बाद ही पता चल सकता है। लेकिन फिलहाल इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। मौके पर पुलिस पहुंच कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि यह अफवाह भी हो सकता है। लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
-

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में पुलिस की रेड, 5 लड़कियां और 2 लड़के काबू
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने 5 लड़कियों और 2 लड़कों को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। दरअसल, पुलिस को पानीपत के पॉश इलाके अंसल सुशांत सिटी में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर टीम कोहिनूर स्पा सेंटर में रेड मारने पहुंची तो भगदड़ मच गई। यहां स्पा सेंटर की आड़ में लड़कियां देह व्यपार का काम कर रही थीं। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियां 18 से 22 साल की हैं। पुलिस की रेड के दौरान वो चेहरा छिपाती नजर आईं। रेड की सूचना मिलते ही कुछ लड़कियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, अंसल सुशांत सिटी में चल रहे इस स्पा सेंटर में रिसेप्शन पर कस्टमर को सिर्फ स्पा के बारे में बताया जाता था। उनसे वही फीस ली जाती थी। मगर, अंदर जाते ही लड़कियां ग्राहक से रेट तय करती थीं, ताकि किसी को शक न हो। सेक्टर 13 तारा थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी है कई और सेंटर्स में देह व्यपार चल रहा है। उन पर भी कार्रवाई होगी। फिलहाल कोहिनूर स्पा सेंटर से 5 लड़कियों ओर 2 लड़कों को पकड़ा गया है।
हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने अंसल स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने जिस्मफरोशी का धंधा कर रही 5 लड़कियों और 2 लड़कों को धर दबोचा है। पुलिस ने देह व्यापार कर रहे सभी लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। पानीपत पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यहां स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। जब पुलिस ने यहां छपेमारी की तो अदर 5 लड़के और 2 लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले।
पुलिस को कोहिनूर स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान संदिग्ध हालत में मिले लड़के-लड़कियों को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरु कर दी है। वहीं पुलिस फिलहाल स्पा सेंटर के मालिक के बारे में जांच जुटाने में लगी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार 2 युवक और 5 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल करवाके उन्हें जल्दी कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि पानीपत में कई जगह अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों पर पहले भी पुलिस कार्ऱवाई कर चुकी है लेकिन ये आज तक बंद नहीं हुए। अब फिर से स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार की सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच जुटाने में लगी हुई है कि लड़कियां कहां से है और यहां कब से ये देह व्यापार का धंधा कर रही हैं।
-
ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
शिकायत लेकर पहुंचे बद्दी पुलिस स्टेशन
बद्दी / सचिन बैंसल : थाना पंचायत के धर्मपुर डोरियां में खुल रहे शराब के ठेके का लोगों ने जम कर विरोध किया और गांव में ठेके को नहीं खोलने दिया। लोगों ने ठेका खोलने आए लोगों को वापस भगा दिया। इस बारे में ग्रामीणों आबकारी एवं कराधान विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग और थाना प्रभारी को पत्र दिया। ग्रामीण पहले पंचायत प्रधान के पास गए और प्रधान सुमन बाला ने लोगों को एनसीओ रद करने की बात कही।
आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से कर्मचारी डोरियां गांव में शनिवार को ठेका खोलने आए। जिसकी भनक गावं वासियों को लग गई। ग्रामीण राम लोक, गुरमुख सिंह, गुरदीप सिंह, रामकरण, हाकम, देवीराम, रघुबीर, शिवराम, गुरचरण, खेरमचंद, दयाल सिंह, गुरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कौशल्या, सुनिता, कमला देवी, कृष्णा देवी, परमजीत, गुरदेवी, बबली, कमलेश बेबी, ममता, प्रकाश और निर्मल ने इन लोगों को विरोध किया और उन्हें गांव ठेका नहीं खोलने दिया। लोगों के विरोध के चलते ठेका खोलने आए लोग अपना सामान लेकर वापस भाग गए।
रामकरण, गुरदीप सिंह और हाकम सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा था। वहां पर गुरूद्वारा है जहां पर गांव के लोग सुबह और शाम मत्था टेकने आते है। गांव के बीच में ठेका खुलने से यहां पर युवा इसकी चपेट में आ जाएगें। स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में ठेका पड़ता था। यहां पर किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इस बारे में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त और बद्दी थाना प्रभारी राकेश राय को ठेका न खोलने के लिए पत्र भी सौंपा। उधर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है जिस पर आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
-

ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
शिकायत लेकर पहुंचे बद्दी पुलिस स्टेशन
बद्दी / सचिन बैंसल : थाना पंचायत के धर्मपुर डोरियां में खुल रहे शराब के ठेके का लोगों ने जम कर विरोध किया और गांव में ठेके को नहीं खोलने दिया। लोगों ने ठेका खोलने आए लोगों को वापस भगा दिया। इस बारे में ग्रामीणों आबकारी एवं कराधान विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग और थाना प्रभारी को पत्र दिया। ग्रामीण पहले पंचायत प्रधान के पास गए और प्रधान सुमन बाला ने लोगों को एनसीओ रद करने की बात कही।
आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से कर्मचारी डोरियां गांव में शनिवार को ठेका खोलने आए। जिसकी भनक गावं वासियों को लग गई। ग्रामीण राम लोक, गुरमुख सिंह, गुरदीप सिंह, रामकरण, हाकम, देवीराम, रघुबीर, शिवराम, गुरचरण, खेरमचंद, दयाल सिंह, गुरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कौशल्या, सुनिता, कमला देवी, कृष्णा देवी, परमजीत, गुरदेवी, बबली, कमलेश बेबी, ममता, प्रकाश और निर्मल ने इन लोगों को विरोध किया और उन्हें गांव ठेका नहीं खोलने दिया। लोगों के विरोध के चलते ठेका खोलने आए लोग अपना सामान लेकर वापस भाग गए।
रामकरण, गुरदीप सिंह और हाकम सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा था। वहां पर गुरूद्वारा है जहां पर गांव के लोग सुबह और शाम मत्था टेकने आते है। गांव के बीच में ठेका खुलने से यहां पर युवा इसकी चपेट में आ जाएगें। स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते में ठेका पड़ता था। यहां पर किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इस बारे में ग्रामीणों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त और बद्दी थाना प्रभारी राकेश राय को ठेका न खोलने के लिए पत्र भी सौंपा। उधर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है जिस पर आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
-

ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਤਿਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਲਾਏ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਦਵਾਰੇ ਆਨਾ ਰੋਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਕਾਕੂ ਪੁੱਤਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਉਮਰ ਲੱਗਭਗ 42 ਸਾਲ ਨੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਵੱਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਸੁਸਾਈਡ ਕਰ ਲਿਆ ਮਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਨਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਵੀਡਿਓ ਬਣਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਤਿੰਨ ਵਿਕਤੀਆਂ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ। ਮਿਰਤਕ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਤਿਨ ਬੱਚੇ ਤੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ।
ਰੇਸ਼ਮ ਲਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੇ ਭੀਤਜੇ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਤਿੰਨ ਜਣੇਆਂ ਦਾ ਨਾਮ ਲਿਤਾ ਹੈ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਹੀਦਾ ਹੈ। ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਂ ਨਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਹੈ ਅਸ਼ੀ ਦੋ ਵਿਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਟੈਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਸਾਡੇ ਥਾਣਾ ਦਾ ਕੇਸ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਰੋਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਮੇਰੇ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਲਈ।
