ऊना/सुशील पंडित: भारत पाकिस्तान मैच के दौरान क्रिकट खिलाड़ी अर्शदीप सिंह से कैच छूट जाने पर की गई टिप्पणीयों की हिमाचल सिख फेडरेशन कड़े शब्दों में निंदा करता है और ऐसे लोगों पर तुरंत कारवाई की मांग करता है जो लोग देश को धर्म के आधार पर पाटने की कोशिश कर रहें है।यहाँ जारी एक प्रेस वक्तव्य में हिमाचल सिख फेडरेशन के अध्यक्ष गुरमेज सिंह पुबोवाल ने कहा की देश ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो लोग देश धार्मिक उन्माद पैदा करना चाहतें है। उन्होंने कहा की अर्शदीप सिंह एक अच्छा खिलाड़ी है जो देश के लिए जी-जान से खेला। उन्होंने कहा की कुछ देशद्रोही ताकतें जानबूझ कर ऐसा माहोल पैदा कर रहीं है जिन पर समय रहते कारवाई नहीं की गई तो भारी नुक्सान हो सकता है। उन्होंने सिख समुदाय से भी अपील की ऐसी संप्रदायक ताकतों का डट कर विरोध करें। इस अवसर पर बलवंत सिंह उपाध्यक्ष, अवतार सिंह सचिव, जोगिन्दर सिंह, मखन सिंह, तरनबीर सिंह, चेंच्ल सिंह, मनजीत सिंह, परमिंदर सिंह सहत अन्य उपस्थित थे।
Blog
-

वीरेंद्र कंवर ने किया पशुपालन विभाग के सभागार का लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में पशुपालन विभाग सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 57 लाख रुपए की लागत से बने इस हॉल में विभागीय बैठकों के आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभागीय कार्य जनसेवा की भावना के साथ करें तथा विभाग की स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि उप निदेशक कार्यालय में निर्मित सभागार विभागीय बैठकों के साथ-साथ पशु पालकों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ऊना विस क्षेत्र के तहत बसदेहड़ा तथा संतोषगढ़ में दो पशु चिकित्सालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में वर्तमान सरकार ने एक समान विकास करवाया है।
इस अवसर पर जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रवि प्रकाश व उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। -

जालंधरः मोहल्ले में खोले शराब ठेके को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, एक्साइज इंस्पेक्टर ने भागकर बचाई जान
पुलिस बनी मूकदर्शक, सरेआम हुई गुंडागर्दी
जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब सरकार द्वारा नई एक्साइज पॉलिसी के तहत हर गली मोहल्ले में खोले जा रहे शराब के ठेकों का लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। वहीं आज मॉडल हाउस में खोले गए शराब के ठेके को लेकर लोगों ने जमकर विरोध किया। खोले गए शराब के ठेके को लेकर लोगों ने पहले स्थानीय कांग्रेस पार्षद राजीव टिक्का के नेतृत्व में ठेके के बाहर धरना लगाकर उसे बंद करवाया। इस दौरान मौके पर एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रमन भगत की लोगों के साथ कहासुनी हुई, जिसके बाद वहां पर माहौल गरमा गया।

लोगों ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर पर लगाए धक्केशाही के आरोप
ठेके को लेकर लोगों ने ठेका संचालकों और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर पर आरोप धक्केशाही के आरोप लगाए। इस दौरान एक्साइज विभाग के कर्मचारियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। माहौल इतना गरमा गया कि स्थानीय लोगों ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर को गालियां निकालनी शुरु कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने एक्साइज इंस्पेक्टर को बमुश्किल कवर किया। इसके बाद इंस्पेक्टर को विभाग की गाड़ी तक पहुंचाया गया। लेकिन पीछे से ठेके के संचालकों के साथ भीड़ मारपीट करती हुई आई। जिसे देखकर एक्साइज विभाग का इंस्पेक्टर मौके से भाग गया। इस मामले दौरान उनके गनमैन भी वहीं छूट गए।
लोगों ने ठेका संचालक के साथ-साथ बाउंसरों की भी जमकर की धुनाई
ठेके के संचालकों के साथ-साथ जो बाउंसर साथ आए थे भीड़ ने उनकी भी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को तो लोगों ने नीचे सड़क पर ही गिरा दिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी लात-घूंसों के साथ जमकर पिटाई की। इस दौरान ठेका खुलवाने आए एक्साइज विभाग के अधिकारी और ठेका संचालकों सहित सभी अपनी गाड़ियों को मौके पर छोड़कर बाजार के रास्ते से पैदल ही भाग निकले।
पुलिस बनी मूकदर्शक, सरेआम हुई गुंडागर्दी
इस घटना से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ती देखने को मिली है। यदि पुलिस की मौजूदगी में ऑन ड्यूटी सरकारी अफसर हमला हो सकता है तो शहर के क्राइम का ग्राफ कहां तक जा सकता है इसका अनुमान आप इस घटना से लगा सकते है। यदि एक्साइज इंस्पेक्टर और ठेका संचालक भागकर अपनी जान नहीं बचाते तो बड़ी घटना घट सकती है।
-

सरकार की योजनाओं से किसानों की आय में हो रही बढ़ौतरीः वीरेंद्र कंवर
ऊना,/सुशील पंडित: प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इसके लिए कृषि, पशुपालन तथा बागवानी विभाग के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रहीं हैं, जिनका सीधा लाभ पाकर किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने झलेड़ा में दुग्ध उत्पादकों के लिए आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में पशु पालकों की सुविधा के लिए प्रदेश में 100 से अधिक पशु अस्पताल खोले हैं। जहां पर आधुनिक तकनीक व उपकरणों की सहायता से पशु चिकित्सक पशुओं का उपचार कर रहे हैं। जिला ऊना के बरनोह में 3 जिलों के लिए एक आधुनिक पशु आंचलिक अस्पताल बनाया गया है जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
इसके अतिरिक्त डंगेड़ा में साढ़े 8 करोड़ रुपए की लागत से मुर्राह प्रजनन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जिनके बनने से ऊना व सीमावर्ती जिलों में भी पशुपालकों को इसका लाभ हासिल होगा।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए कृषि व बागवानी के अलावा बकरी पालन तथा सूअर पालन को वैकल्पिक आय का साधन बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोवंश में फैल रही लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है तथा पीड़ित पशुओं के उपचार के लिए मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि बीमारी के आरंभिक लक्षण आने पर ही तुरंत पशु चिकित्सकों की सहायता से उनका इलाज करवाएं।
कार्यशाला में पशुपालन विभाग ऊना के चिकित्सकों ने किसानों को पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ाने के उपायों के अलावा वैज्ञानिक विधि से पशुओं की देखभाल, पशुओं को दिए जाने वाला संतुलित आहार, तथा गोवंश में होने वाले लंबी रोग बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन की ओर से आए हुए लगभग 125 किसानों को 5 लीटर क्षमता के स्टील के डिब्बे ( मिल्क कंटेनर) आवंटित किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष तरसेम लाल, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट ढगवार जिला कांगड़ा के प्रबंधक बीएम कटोच, लाल सिंगी स्थित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के कंसलटेंट प्रदीप शर्मा, मिल्क फेडरेशन के निदेशक राजेंद्र मलांगड़ सहित दुग्ध उत्पादन से जुड़ी विभिन्न सहकारी सभाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि गण तथा क्षेत्र के अनेक दुग्ध उत्पादक उपस्थित थे।
-

एनसीसी छात्रों ने रैली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
ऊना/सुशील पंडित : सुव्यवस्थित मतदाता निवार्चक शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्र के अंतर्गत आज मतदाता पंजीकरण जागरूकता हेतू राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडटों द्वारा रैली का अयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली राजकीय महाविद्यालय ऊना से उपयुक्त कार्यालय से होते हुए वापिस राजकीय महाविद्यालय में सम्पन हुई। रैली में एनसीसी छात्रों ने नारे लगाकर और वैनर के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता जागरूकता का सन्देश दिया गया।
इस बारे जानकारी देते हुए निर्वाचन कानूनगो ऊना हरजीत सिंह ने बताया यह रैली युवा नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने हेतू जागरूकता लाने के लिए आयोजित करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनिरीक्षण 11 सितंबर तक चल रहा हैं और जिस भी नागरिक की आयु 1 अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होती हैं या हो चुकी है तथा अभी तक वोट नहीं बनवाया हैं। वह अपने पोलिंग बूथ पर जाकर पंजीकरण करवाकर वोट बना सकते हैं।
इस अवसर मौके पर एएनओ कैप्टन अश्वनी कुमार, कार्यवाहक प्रिंसिपल सतदेव, वीएलओ सुपरवाईजर बालकृष्ण उपस्थित रहे। -

पंजाबः इस राज्य से हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बरामद किए हथियार
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से चल रहे एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। आज पुलिस ने प्रदेश के कज़लपुरा से हथियार निर्माता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित 25 और हथियारों को बरामद किया हैं। इससे पहले पुलिस ने सूचना के आधार पर 55 अवैध हथियारों को बरामद किया था। आज बरामद किए गए हथियारों के बाद हथियारों की कुल बरामदगी 80 हो गई है।
बुधवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यहां बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गांव सिग्नूर के सोनू सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश में हथियारों की एक छोटी निर्माण इकाई चला रहा था और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न उत्तर भारतीय राज्यों में अवैध रूप से आपूर्ति कर रहा था। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रहने वाले भोरे लाल उर्फ मनीष बड़े और कैलाश मल सिंह के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और मध्य प्रदेश से पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में हथियारों की आपूर्ति में शामिल थे।
डीजीपी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि भोरेलाल और कैलाश मल की प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस टीमों ने हथियार निर्माता को काजलपुरा से आठ पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने कहा कि सोनू सिंह के खुलासे पर पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश के बड़वानी गांव के उमराती के पास नाले के किनारे उसके द्वारा बताए गए स्थान से 16 पिस्टल और एक रिवॉल्वर बरामद किया है।
-

ऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः वीरेंद्र कंवर
ऊना/सुशील पंडित: ऊना सुपर-50 सरकार व जिला प्रशासन ऊना की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत उना जिला के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को जेईई, नीट तथा क्लैट की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए में 2 वर्ष तक मुफ्त में कोचिंग दी जाती है। इस 2 वर्षीय कोचिंग अवधि में सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र पर लगभग 62 हजार रुपए खर्च किया जाता है। वर्तमान में सुपर 50 बैच 2022-24 में 75 बच्चे यह कोचिंग लेने जा रहे हैं, जिसके लिए सालाना करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डाइट देहलां में ऊना सुपर 50 बैच 2022 -24 के कांउसलिंग कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए दी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तथा जरूरी साधन व अवसर पाकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी साधन संपन्न परिवारों के बच्चों की तुलना में खुद को बेहतर साबित करते हैं।उन्होंने बताया कि ऊना जिला के सभी उपमंडलों में आधुनिक सुविधा युक्त पुस्तकालय खोले गए हैं, जहां पर बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पाठ्य सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने सुपर फिफ्टी में चयनित बच्चों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुपर-50 में कामयाब हुए बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए तथा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चों ने बताया कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी कड़ी लगन व मेहनत का ही परिणाम है कि वह अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हुए।
कार्यक्रम में उपायुक्त उना राघव शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के संबंध में बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष की कोचिंग अवधि के दौरान बच्चे अपने लक्ष्य को याद रखें तथा नियमित अध्ययन जारी रखें।
इससे पूर्व डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सुपर-50 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह कोचिंग प्रक्रिया वर्ष 2019 में आरंभ की गई है।आरंभ में केवल संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ही यह कोचिंग दी जाती थी, लेकिन बाद में यह सुविधा नीट तथा क्लैट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी आरंभ की गई। इस कोचिंग प्रक्रिया के बाद अब तक 2 बैच पास आउट हो चुके हैं जिसमें लगभग 20 प्रतिशत बच्चों ने इंजीनियरिंग तथा मेडिकल क्षेत्र में इस कोचिंग के जरिए अपने उद्देश्य को प्राप्त किया है। सुपर-50 के लिए ऊना जिला को राष्ट्रीय स्तर का स्कॉच अवार्ड भी मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सुपर 50 के चयनित छात्र छात्राओं को टेबलेट भी आवंटित किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, कल्पवृक्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय ठाकुर, संजोत कौर, विवेक दत्ता, रमा, रमेश ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। -

पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के PA के घर पर विजिलेंस की रेड
लुधियाना : परिवहन टेंडर घोटाला मामले में विजिलेंस विभाग ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के कथित पीए मीनू मल्होत्रा के मॉडल टाउन हाउस और उनके कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के कई आला अधिकारी और विजिलेंस विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं। गौर हो कि मीनू मल्होत्रा पिछले कई दिनों से फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग ने मीनू मल्होत्रा की कई जमीनों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
-

पंजाबः जिला राजस्व अधिकारियों एवं तहसीलदारों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। वहीं आज जारी की सूचि के मुताबिक 6 जिला राजस्व अधिकारियों एवं तहसीलदारों के हुए तबादलें, सूचि इस प्रकार हैः

-

विस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक
ऊना,/सुशील पंडित : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आज डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी पर अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने की जिम्मेदारी होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही मतदान दल के सदस्यों के दायित्वों की जानकारी रखते हुए उनके कार्यों के निष्पादन पर नज़र रखें। क्षेत्र में निर्भिकता के साथ लोग मतदान करें, इसके लिए भी सेक्टर अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता पैदा करनी होती है।
एडीसी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 45 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी पार्टियों के गनतव्य पर पहुंचने के बाद से चुनाव संपन्न होने तक सभी गतिविधियों की रिपोर्ट बूथ ऐप के माध्यम से चुनाव विभाग को दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बूथ ऐप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी क्रियाशील रहेगी। इसके अलावा ऐप पर चुनावों से संबंधित शिकायत की जा सकती है। ऐप के माध्यम से शिकायत का तुरंत निदान हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान के लिए फोटो की जगह क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। यह क्यूआर कोड चुनावों से पहले बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से मतदाताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।
शिविर में सेक्टर अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों से अवगत करवाने के लिए प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार संहित का पालन, मतदान प्रक्रिया तथा मतदान दलों के सभी कर्मियों के दायित्वों के साथ समन्वय एवं जागरूकता के बारे में बताया गया।
इस मौके पर तहसीलदार निवार्चन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
