Blog

  • बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल ने माता मनसा देवी में लिया आशीर्वाद

    बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल ने माता मनसा देवी में लिया आशीर्वाद

    पंचूकला: बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल पंचकूला ने आज श्री माता मनसा देवी में आशीर्वाद लिया। माता मनसा देवी मंदिर के राजकीय सांस्कृतिक महाविद्यालय में जाकर वहां पर उन्होंने नई युवा पीढ़ी को गुरुदेव श्री बागेश्वर धाम सरकार जी की दूसरी पदयात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे।

    इस दौरान उन्होंने पीले अक्षत भी युवाओं को दिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को गुरुदेव के संकल्पों के बारे में बताया। इसके साथ ही माता मनसा देवी में आने वाले सभी भक्तों को पदयात्रा के लिए जागरुक किया। उन्होंने सभी को पीले चावल देकर यात्रा में आने का अनुरोध किया।

    पंचकूला सुंदरकांड मंडल की प्रभारी निधि शर्मा जी और सह प्रभारी ममता शर्मा जी ने गुरुदेव की यात्रा को रोकने का प्रयास कर रही भीम आर्मी का विरोध किया। उन्होंने सभी सनातनियों को बताया कि हम भीम आर्मी के मनसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

    उन्होंने कहा कि हमारे गुरुदेव जात पात को खत्म करके सनातन को एक कर रहे हैं। इसमें हमें सभी को उनका साथ देना है। उन्होंने यह आशा जताई की यात्रा में पंचकूला की मातृशक्ति गुरुदेव के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। आखिर में सभी ने माता मनसा देवी, गुरुदेव भगवान और बाला जी के जयकारे भी लगाए।

  • गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

    गुरु तेग़ बहादुर के 350वें बलिदान गुरुपर्व में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

    गुरु तेग़ बहादुर जी का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था: जयराम ठाकुर ऊना/सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने श्री गुरुद्वार सिंह सभा द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित गुरु तेग़ बहादुर के शहीदी गुरुपर्व में पहुंच कर शीश नवाकर उनके बलिदान, वीरता और योगदान को याद किया। उनके बलिदान और वीरता की वजह से उन्हें ‘हिन्द दी चादर’ यानी हिन्द का रक्षक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि उस समय भारत को अपनी पहचान बचाने के लिए एक बड़ी उम्मीद गुरु तेगबहादुर साहब के रूप में दिखी थी। औरंगजेब की आततायी सोच के सामने उस समय गुरु तेगबहादुर जी, ‘हिन्द दी चादर’ बनकर, एक चट्टान बनकर खड़े हो गए थे। औरंगजेब और उसके जैसे अत्याचारियों ने भले ही अनेकों सिर को धड़ से अलग किया हो लेकिन वह हमारी आस्था को हमसे अलग नहीं कर सका। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने, भारत की अनेक पीढ़ियों को अपनी संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए, उसके मान-सम्मान के लिए जीने और मर-मिट जाने की प्रेरणा दी। बड़ी-बड़ी सत्ताएँ मिट गईं, बड़े-बड़े तूफान शांत हो गए पर भारत आज भी अमर खड़ा है, आगे बढ़ रहा है। जयराम ठाकुर गुरु तेग़ बहादुर जी ने अपने कई वर्ष हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिताए। पांवटा साहिब में उनका आश्रम रहा, जहाँ उन्होंने कई बाणी रचनाएँ कीं। आज गुरुद्वारा पांवटा साहिब श्रद्धालुओं के लिए महान तीर्थ है उनकी शिक्षाओं का, योगदान का, बलिदान का, वीरता का देश ऋणी है। उनके द्वारा दिखाए गए आदर्श हर भारतीय का आदर्श हैं। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए उनके अद्वितीय और सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता है।
  • ISRO ने एक और रचा इतिहास, ‘बाहुबली’ सैटेलाइट किया लॉन्च, जानिए क्या करेगा काम

    ISRO ने एक और रचा इतिहास, ‘बाहुबली’ सैटेलाइट किया लॉन्च, जानिए क्या करेगा काम

    नई दिल्ली। इसरो ने एक और इतिहास रचते हुए बाहुबली सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है। सीएमएस-03 नाम का उपग्रह एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसकी भारी भारोत्तोलन क्षमता के लिए ‘बाहुबली’ नाम दिया गया है। इस उपग्रह को भारत में विकसित सबसे ताकतवर रॉकेट एलवीएम3 (LVM3) के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया. भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस रॉकेट को प्यार से ‘बाहुबली’ कहते हैं. यह लॉन्च न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि इसके जरिए भारत ने एक बार फिर यह साबित किया कि अब वह भारी उपग्रहों को भी अपने दम पर अंतरिक्ष में भेजने में पूरी तरह सक्षम है। Read in English:
    ISRO Successfully Launches GSAT-7R, India’s Heaviest Naval Communication Satellite
      4410 किलो का है सैटेलाइट 4,410 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में प्रक्षेपित किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह है। क्या है सीएमएस-03 उपग्रह? सीएमएस-03 का पूरा नाम कम्युनिकेशन सैटेलाइट मिशन-03 है। यह एक उन्नत संचार उपग्रह (Advanced Communication Satellite) है जो कई तरह की रेडियो तरंगों (Multi-band) पर काम करेगा। इसकी मदद से इंटरनेट, वीडियो कॉल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डाटा ट्रांसफर जैसी सुविधाएं और तेज़ हो जाएंगी। कैसे बदलेगी डिजिटल कनेक्टिविटी? इस उपग्रह के लॉन्च होने के बाद देश के दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में भी तेज़ इंटरनेट पहुंच सकेगा। जहां अब तक नेटवर्क नहीं पहुंच पाता था, वहां तक डिजिटल सेवाएं मिलेंगी- जैसे कि सरकारी और नागरिक सेवाएं, ऑनलाइन शिक्षा और ई-हेल्थ, गांवों और सीमावर्ती क्षेत्रों में डिजिटल संचार। इससे देश के हर कोने में डिजिटल इंडिया का सपना और मजबूत होगा। नौसेना की ताकत में होगा इजाफा भारतीय नौसेना के लिए यह उपग्रह बहुत खास है। इससे नौसेना के जहाजों, विमानों और पनडुब्बियों के बीच सुरक्षित संचार की सुविधा मिलेगी। यानी जब नौसेना समुद्र में गश्त कर रही होगी, तब भी उनके जहाज और कमांड सेंटर के बीच तेज़ और सुरक्षित संपर्क बना रहेगा। नौसेना ने बताया है कि इससे भारत की समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) और निगरानी क्षमताएं काफी बढ़ेंगी। इस उपग्रह में कई स्वदेशी (Made in India) तकनीकें लगाई गई हैं, जो खासतौर पर नौसेना की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। डेटा होगा और ज्यादा सुरक्षित व तेज़ सीएमएस-03 उपग्रह की खासियत यह है कि यह बहुत तेज़ और सुरक्षित डेटा ट्रांसमिशन प्रदान करता है। इससे इंटरनेट कनेक्शन पहले से तेज़ मिलेगा, वीडियो कॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बिना रुकावट के होंगी और नौसेना के लिए एन्क्रिप्टेड (सुरक्षित) डेटा ट्रांसमिशन संभव होगा। इसरो ने बताया कि यह उपग्रह लगभग 7 साल तक लगातार काम करेगा और पुराने संचार उपग्रहों की तुलना में इसकी बैंडविड्थ और क्षमता कहीं ज्यादा होगी। भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक सीएमएस-03 का सफल प्रक्षेपण इस बात का प्रमाण है कि भारत अब अंतरिक्ष आधारित संचार तकनीक में आत्मनिर्भर बन चुका है। यह उपग्रह न केवल डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाएगा, बल्कि रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।  
  • India ने तीसरे T-20 मैच में Australia को दी मात, 5 विकेट से हराकर हासिल की शानदार जीत

    India ने तीसरे T-20 मैच में Australia को दी मात, 5 विकेट से हराकर हासिल की शानदार जीत

    खेल: भारतीय टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में पांच विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया। भारत को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट दिया गया था। इसमें उसने 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया। इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में किसी टीम का ये सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा है। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

    वाशिंगटन सुंदर की बैटिंग ने दिखाया कमाल

    अभिषेक शर्मा ने फिर से तूफानी अंदाज में बैटिंग करके जीत अपने नाम की। वह 25 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर शुभमन गिल ने भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव सेट हो गए थे उन्होंने 11 गेंद में 24 रन बनाए परंतु उससे बड़ी पारी में बदल नहीं कर पाए। तिलक वर्मा को फिर से नंबर-4 की जिम्मेदारी मिली उन्होंने 29 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल भी शुरुआत में अच्छे रहे लेकिन 17 रन बनाकर वह भी आउट हो गए। भारत ने 111 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर बैटिंग करने के लिए आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 23 गेंदों में 49 रन बनाए। दूसरे छोर पर जीतेश शर्मा ने नाबाद 22 रन बनाए। दोनों ने 43 रनों की नाबाद साझेदारी करके टीम इंडिया को जीत दिलवाई। अब पांच मैचों की सीरीज में 3 मैच पूरे हो गए है। इसके बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी के साथ हैं।

    पहली बार होबार्ट में हारा ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले भी होबार्ट के बेलेरिव स्टेडियम में 5 टी-20 मैच खेले थे। उसे सभी मैचों में जीत मिली थी। दो बार वेस्टइंडीज, 2 बार इंग्लैंड और एक बार पाकिस्तान को हरा चुका है परंतु भारत यहां पर अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने वाला पहला देश बन चुका है।
  • मुच्छाली नगर पंचायत के 40 परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत मिले एक करोड़

    मुच्छाली नगर पंचायत के 40 परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत मिले एक करोड़

    भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो बोले,स्वीकृति पत्र बांटते समय पीएम मोदी का कर देते आभार प्रकट अपनी कोई उपलब्धि नहीं होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपना फट्टा लगाकर राजनीति चमका रहे सुक्खू सरकार के नुमाइंदे: दबिंदर भुट्टो ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुच्छाली नगर पंचायत में 40 परिवारों को पक्के मकान बनाने की स्वीकृति मिलने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने जारी वक्तव्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आज बंगाणा में इन 40 परिवारों को पक्के मकान बनाने के स्वीकृति पत्र बांटे हैं, वह सुक्खू सरकार के नुमाइंदे हर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलते नहीं थकते। लेकिन जब केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को लाभ मिलता है, तो उन्हीं योजनाओं पर अपनी फट्टा लगाकर श्रेय लेने की कोशिश करते हैं। भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुच्छाली नगर पंचायत के 40 परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जो प्रति परिवार ढाई लाख रुपये के हिसाब से है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता के साथ मेरे कुटलैहड़ की जनता को मिल रहा है। परंतु सुक्खू सरकार के नुमाइंदे इस योजना पर राज्य सरकार का ठप्पा लगाकर अपनी राजनीतिक छवि चमकाने में जुटे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि सुक्खू सरकार को सत्ता में आए 3 वर्ष हो गए। और कुटलैहड़ के नुमाइंदे को 18 महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक अपनी कोई ठोस उपलब्धि गिनाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने की पुरानी परंपरा कांग्रेस ने फिर दोहरा दी है। उन्होंने कहा कि कम से कम कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार तो प्रकट करना चाहिए था, जिनकी पहल पर गरीबों के सिर पर छत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान और आम जनता के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार केवल दिखावा और प्रचार तक सीमित है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।
  • प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला विजेता रहे

    प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला विजेता रहे

    दून वैली पांवटा साहिब दूसरे तथा शिवालिक सांईस तीसरे स्थान पर रहा

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास  परिषद की  प्रांत  (पूर्व)। स्तरीय   समूह गान प्रतियोगिता में शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दून वैली स्कूल पांवटा  दूसरे तथा शिवालिक सांईस स्कूल खरूणी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में राज्य  के छह स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे डॉ. भूपेश धीमान, डॉ. जसवाल निर्णायक की भूमिका निभाई।

    रविवार को खरूनी स्थित शिवालिंक साईंस स्कूल में भारत विकास परिषद प्रांत (पूर्व) के बैनर तले राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें  आईओन हेल्थ केयर बद्दी के एमडी अमन अग्रवाल बतौर मुख्य अथिति रहे। उन्होंने  दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का अभिप्राय हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहे।  आने वाली युवा पीढी़ में संस्कार जागृत करना तथा अपनी पुरातन संस्कृति की धरोहर को लकेर उन्हें  अवगत कराना है। इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव देवब्रत यादव ने किया। उन्होंने शिवालिक सांईस स्कूल की प्रधानाचार्य समेंथा सैणी को कार्यक्रम कराने के लिए  स्कूल भवन उपलब्ध कराने  व कार्यक्रम को आयोजन करने  के लिए अभार जाताया।

    मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में  सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला प्रथम, दून वैली स्कूल पांवटा साहिब द्वितीय तथा शिवालिक सांईस सकेंडरी स्कूल खरूणी तृतीय स्थान पर पर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता पांवटा साहिब में होगी।

    इस मौके पर  क्षेत्रीय पर्यवेक्षक जीत गोगिया, संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा, विरेंद्र सहगल,  प्रांतीय महासचिव नरेंद्र खट्टर, कुमारी समैंथा सैणी, प्रांतीय अध्यक्ष  अशोक टंडन, वित सचिव नीरज गोयल, संयोजक संस्कार दिनेश गोयल, संयोजक पर्यावरण मुकेश परभाकर, संयोजक  दीप आर्य, भारत विकास परिषद के बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल, नीरज गुप्ता, वाईस प्रिंसीपल विक्रम सिंह, सतीश ठाकुर, सपना, शैलजा, ईशिता मौजूद रहे।

  • Punjab News: इंग्लैंड में रहने वाली महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    Punjab News: इंग्लैंड में रहने वाली महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तमाम समाजसेवी संस्थाएं पीड़ित लोगों के मदद के लिये आगे आई हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड में रहने वाली महिलाओं ने जिले की समाज सेवी संस्था को पीड़ितों के लिए मेडिकल किट भेजी जा रही हैं।

    संस्था के वर्करों ने बताया कि सुखमणी साहिब पाठ सेवा ग्रुप ने इंग्लैंड में रहने वाली पंजाबी महिलाओं की ओर से पैसे इकट्ठे कर हमें भेजे हैं और उन पैसों से हमने लगभग 200 मेडिकल किट तैयार की हैं, जिनमें से लगभग 20 प्लास्टिक के डिब्बों में दवाइयां हैं जिन्हें हम अब फाजिल्का में पीड़ितों को देने जा रहे हैं। ये दवाइयां बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए उपयोगी होंगी।

    एसएसपी फाजिल्का के साथ मिलकर हम यह सारी मेडिकल किटें पीड़ितों तक पहुंचाएंगे जहां एसएसपी फाजिल्का हमें निर्देश देंगे। आगे भी हम इसी तरह से अपनी ओर से पीड़ितों की मदद करते रहेंगे।

  • Punjab News: SGPC अध्यक्ष चुनाव से पहले बुलाई गई अहम बैठक, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC अध्यक्ष चुनाव से पहले बुलाई गई अहम बैठक, देखें वीडियो

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल पुन सूरजित की ओर से एसजीपीसी के अध्यक्ष के चुनाव से पहले एक अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक का नेतृत्व पार्टी के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार का फैसला पार्टी के एसजीपीसी सदस्यों की संयुक्त सलाह से लिया जाएगा।

    हम किसी भी उम्मीदवार पर जबरदस्ती फैसला नहीं थोपेंगे, सदस्य जो भी चाहेंगे वहीं आखिरी फैसला होगा। हरप्रीत सिंह ने मीडिया के साथ बात करते हुए केंद्र सरकार पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती पर गुरुवाणी के पाठ पर प्रतिबंध लगाया जाता है। उनकी पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।

    उनका कहना है कि सुखमनी साहिब के पाठ से इंकार पंजाबियत और सिख संस्कृति और हमला है, इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी की इंटरनल मीटिंग के दौरान जत्थेदार संचार सोंचा सिंह छोटेपुर, इकबाल सिंह झुंडा, मनप्रीत सिंह ईआली, भाई मनजीत सिंह और अन्य सीनियर नेता भी मौजूद रहे।

    बैठक में यह तय किया गया है कि चुनाव तक पार्टी के सभी नेता मैदान में एक्टिव रहेंगे और पंजाब के धार्मिक और नागरिक अधिकारों की आवाज उठाएंगे। हरप्रीत सिंह ने कहा कि मौजूदा एसजीपीसी हाउस कानूनी, नैतिक और प्रशासकीय तौर पर खत्म हो चुका है। ऐसे में नई दिशा और नया नेतृत्व लाना जरुरी है।

     

     

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी कत्ल मामले में 2 आरोपी की गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी कत्ल मामले में 2 आरोपी की गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के जगराओं में बीते दिनों हरी सिंह रोड पर कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी ऑफिस के पास हुई इस घटना के बाद पूरे शहर की कानून व्यवसथा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए थे।

    अब इस मामले में ग्रामीण पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सिर्फ 48 घंटे में सुलझा दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी गुप्ता ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी और गगनदीप सिंह उर्फ गगना को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

    पुलिस रिमांड लेकर उनसे आगे की पूछताछ करेगी। पुलिस की टीमें बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    परेड ग्राऊंड चंडीगढ़ में सजेगी आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी-अशोक राणा

    17 नंबवर को होगा भव्य समापन कार्यक्रम-कर्मजीत सिंह

    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2025 का आयोजन इस बार चंडीगढ़ के परेड ग्राऊंड में 14 से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु को इसका विशेष लाभ मिलता है। जो लोग दिल्ली, मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है।

    बददी में जानकारी देते हुए फोरचून एक्जिबिटर प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक कर्मजीत सिंह व कंवलजीत कौर और लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2025 के लिए 200 से ज्यादा उद्योग अपने स्टाल लगाएंगे और अपनी प्रदर्शनी करेंगे। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार, चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, सिडबी, फिक्को का भी विशेष सहयोग रहेगा। राज्य प्रधान अशोक राणा व चेयरमैन राजीव कंसल, सचिव अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत से आहवान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2025 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें।