Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • ओवरब्रिज के नीचे भरे पानी में डूबी कार, पुलिस ने निकाला बाहर, देखें वीडियो

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। बारिश के पानी से सड़कें तालाब बन गई। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। नए बस स्टैंड और भूतेश्वर ओवरब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर जाने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। बस स्टैंड पर एक वैगन आर कार गुजरते समय पानी में डूब गई। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार खींची गई। करीब दो घंटे की वर्षा में शहर के भूतेश्वर चौराहा रेलवे पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया।

    नगर निगम ने यहां पर बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया। इसी तरह बीएसए कॉलेज के पास से नया बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद किया गया। नए बस स्टैंड के पास स्थित अंडरपास में हुए जलभराव में एक कार डूब गई। समय रहते कार सवार दो लोगों को पुलिसकर्मी ने घुसकर निकाला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार को डूबता देख पास ही तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने सक्रियता दिखाई और पानी में घुसकर कार के गेट खोले।

    इसके बाद अन्य लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिससे हादसा टल गया। बाद में जेसीबी की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। दिन भर लोग अंडरपास में जलभराव के चलते आवागमन के लिए परेशान रहे। शहर में सड़कों से लेकर विधायक के घर तक में पानी भर गया। हालात यह हो गए कि राहगीर जो जहां था, वह वहीं फंसा रह गया। ढाई घंटे तक हुई बारिश से शहर पानी पानी नजर आया। वहीं नए बस स्टैंड स्थित अंडरपास, भूतेश्वर अंडरपास और मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास में पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा था कि यहां निकासी के लिए लगे पंप भी काम नहीं आए।

    हालात इतने खराब हो गए कि नगर निगम को जेसीबी लगवाकर रास्ते बंद करने पड़े। वहीं दूसरी तरफ कॉलोनियों में जलभराव भी मुसीबत खड़ी करता रहा। चंदनवन, मोतीकुंज, जनरलगंज, रेलवे कॉलोनी समेत अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को जलभराव के बीच से आने-जाने में हुई। बच्चे हाथ में जूते पकड़कर जलभराव के बीच से होकर गुजरते नजर आए। दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का भी सिलसिला जारी रहा। बारिश के चलते कृष्णानगर स्थित बलदेव विधायक पूरनप्रकाश के घर में भी पानी घुस गया। उनके घर में घुटनों तक पानी भर गया।

  • ये नेचुरल दवाएं Kidney फेलियर से बचाएंगी, रहे सतर्क

    ये नेचुरल दवाएं Kidney फेलियर से बचाएंगी, रहे सतर्क

    हेल्थः किडनी के ऊपर हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है। किडनी का सबसे जरूरी काम खून से वेस्ट मटीरियल और एक्स्ट्रा लिक्विड्स को हटाना है। क्रिएटिनिन भी एक ऐसा ही वेस्ट मटीरियल है जिसे किडनी शरीर से बाहर निकालती है। लेकिन अगर किडनी का फंक्शन खराब होने लगे तो ब्लड में क्रिएटिनिन जमा होने लगता है और यह किडनी रोग या किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।

    क्रिएटिनिन मांसपेशियों के टूटने से बनने वाला एक वेस्ट मटीरियल है और किडनी इसे ब्लड से फिल्टर करके यूरिन के जरिए बॉडी से बाहर निकालती है। खून में क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ स्तर अक्सर इस बात का संकेत होता है कि गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के अलावा कुछ प्राकृतिक सप्लिमेंट्स किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने और क्रेटिनिन के लेवल को कम करने में मददगार होते हैं।

    – रेहमानिया ग्लूटीनोसाः रेहमानिया ग्लूटीनोसा एक प्राचीन जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल पारंपरिक चीनी चिकित्सा में सदियों से किया जाता रहा है और यह किडनी और एड्रिनल फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। इसमें इरिडोइड ग्लाइकोसाइड और कई ऐसे तत्व होते हैं जो किडनी को सूजन और टॉक्सिंस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

    – काइटीनः काइटीन पेट में फैट और अपशिष्ट पदार्थों से जुड़कर किडनी पर दबाव को काफी कम कर सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि काइटीन के सेवन से क्रिएटिनिन का स्तर कम हो सकता है और क्रॉनिक किडनी रोग (CKD) के रोगियों में किडनी और गुर्दे के कार्य में काफी सुधार होता है। इसका उपयोग वजन प्रबंधन, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने और किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ देने जैसे कई उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।

    – क्वेरसेटिनः क्वेरसेटिन फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होता है जो आमतौर पर सेब, बेरी, प्याज और पत्तेदार सब्जियों जैसे आम खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटीरी गुणों से भरपूर क्वेरसेटिन गुर्दे में होने वाले नुकसान और ऑक्सिडेटिव तनाव को रोक सकता है जो क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) का एक प्रमुख कारण है। गुर्दे की बीमारी के लिए जानवरों पर की गई रिसर्च में क्वेरसेटिन की खुराक सूजन के लक्षणों को कम करने और गुर्दे की कार्यक्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हुई है। हालांकि इस पर अभी और रिसच की जरूरत है।

    नेटल पत्ती की चायः नेटल ​यूरिका डायोइका जिसे सामान्यतौर पर नेटल या बिच्छू बूटी भी कहा जाता है, यूरिनरी इंफेक्शन और किडनी फंक्शन में मदद के लिए इस्तेमाल होती रही है। यह एक पुराना प्राकृतिक उपचार है। नेटल की पत्ती एक डाइयूरेटिक है जो शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण किडनी फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। यह किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती है। हालांकि किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में 12 जहरीले सांप निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में 12 जहरीले सांप निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर की पॉश कॉलोनी में खाली प्लॉट से 12 जहरीले सांप निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक कोबरा, 3 जोड़े नर-मादा शामिल है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना को लेकर तुरंत सपेरे को बुलाया।

    जहां सपेरों ने कई घंटो की मशक्कत के बाद सांपों को काबू किया। इलाका निवासियों का कहना हैकि सूर्य एन्क्लेव में ट्रिनिटी कॉलेज के नजदीक खाली प्लॉट से यह सांप निकले है। उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चे इस प्लाट के पास खेलते हैं। लेकिन गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि उक्त जगह पर कूंडे की गंदगी के कारण सांप आ गए।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी अमित सहगल ने कहा कि उनके इलाके में शर्मा ने सांप देखें। जिसके बाद उसने सभी को घटना की सूचना दी। इलाका निवासियों द्वारा बुलाए गए 2 सपेरों ने घंटों मशक्कत कर सभी सांपों को काबू किया। इस दौरान सपेरों ने एक-एक करके दर्जनभर सांपों को काबू किया। यह देख इलाका निवासी घबरा गए। दोनों सपेरे इन सांपों को काबू करके साथ ले गए।

  • 2 गुटों में हुए झगड़े दौरान बीच-बचाव करने गए युवक की मौत, इलाके में दहशत

    2 गुटों में हुए झगड़े दौरान बीच-बचाव करने गए युवक की मौत, इलाके में दहशत

    कोटाः युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक 2 गुटों में हुए झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गया था, तभी एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी जो युवक के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता ने मंडाना थाने में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

    जानकारी के अनुसार, रामगढ़ गांव के बलराम चारण और देवकरण चारण के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। गांव के मंदिर में मंगलवार रात एक धार्मिक कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि बलराम अपने साथियों के साथ घात लगाए बैठा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही देवकरण, अमरलाल, शंकर मंदिर के रास्ते में पहुंचे, बलराम और उसके साथियों ने अचानक हमला कर दिया।

    दोनों को झगड़ा करता देख बलराम का रिश्तेदार शंकर चारण (30) ने उन्हें समझाने और शांत कराने की कोशिश की। इस बीच बलराम ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली शंकर को लग गई और वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे तुरंत कोटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शंकर के पिता आईदान चारण ने मंडाना थाने में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

    ASI सीताराम ने बताया कि घटना के बाद मंडाना थाना पुलिस ने देर रात तक अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। बुधवार सुबह पुलिस ने दो से तीन संदिग्ध बदमाशों को डिटेन कर लिया। मेडिकल कॉलेज में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

  • Jalandhar पहुंचे SGPC प्रधान धामी, ट्रांसपोर्ट कंपनी ने दी हाइटेक Ambulance, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे SGPC प्रधान धामी, ट्रांसपोर्ट कंपनी ने दी हाइटेक Ambulance, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बाढ़ की समस्या को लेकर निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने के लिए हाईटेक एंबुलेंस भेंट की गई। इस मौके विशेष तौर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. हरजिंदर सिंह धामी पहुंचें, जिन्हें एंबुलेंस की चाबी भेंट की।

    मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा कि पंजाब की इस मुश्किल घड़ी में हर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में दानी सज्जन अपनी कमाई से दसवंद निकाल कर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करने में लगे हुए है। धामी ने कहा कि एसजीपीसी द्वारा लोगों तक यह हाइटेक एंबुलेंस पहुंचाने लिए उनकी ओर से डीजल मुहैया करवाया जाएंगा और खेती के लिए बीजों का भी प्रबंध किया जाएगा।

    वहीं लोगों के टूटे घरों को फिर से बनाने के लिए एसजीपीसी भी अपने समर्थ के हिसाब से सेवा निभाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि त्यौहारी सीजन में पंजाब का माहौल खराब करने वाले लोगों से सुचेत रहे। उन्होंने कहा सबसे पहले मानवता आगे रखनी चाहिए और माहौल खराब करने वाले लोगों को भी अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए।

  • Punjab News: Train की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Train की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान अभी उम्र 18 अमरपुरा बस्ती बठिंडा के रूप में हुई है। मृतक युवक के कानों में हैडफोन लगे हुए थे। मौके पर पहुंचे समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ता मृतक को उठाकर बठिंडा के सरकारी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

    समाजसेवी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा की दिल्ली रेलवे लाइन कृष्णा कॉलोनी के पास एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। मौके पर देखा कि शव रेल लाइन के किनारे दो टुकड़ों में पड़ा था। जिसकी सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस को दी गई। वहां के लोगों के अनुसार युवक ने अपने कानों में हैडफोन लगाए हुए थे, जिससे वह रेल की आवाज नहीं सुन पाया और रेल की चपेट में आ गया।

  • Mohsin Naqvi ने टेके घुटने, BCCI से मांगी माफी, Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार

    Mohsin Naqvi ने टेके घुटने, BCCI से मांगी माफी, Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार

    नई दिल्लीः पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एसीसी की मीटिंग में आखिरकार भारत के आगे घुटने टेकते हुए बीसीसीआई से माफी मांगी। मोहसिन ने बीसीसीआई से माफी तो मांग ली, लेकिन उन्होंने अभी भी एशिया कप ट्रॉफी को भारत को लौटाने वापस करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    https://encounternewspaper.com/sports/asia-cup-2025-pakistan-refuses-to-hand-over-trophy-after-indias-victory/

    इसका मतलब ट्रॉफी को लेकर चल रहा ये विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय टीम से पाकिस्तान के हारने के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर गायब हो गया था। इसके बाद उसकी न केवल दुनिया में थू-थू हुई, बल्कि पाकिस्तान में भी उसकी आलोचना होने लगी थी। एक दिन पहले ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजीव शुक्ला ने भी लताड़ लगाई थी। भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स कप्तान सलमान अली आगा सहित ड्रेसिंग रूम में जा बैठे।

    उसके बोर्ड के चीफ नकवी अकेले इंतजार करता रहा। दूसरी ओर, भारत ने पहले ही बता दिया था कि किसी भी कीमत पर नकवी के हाथ से विनिंग ट्रॉफी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं लेंगे। यह जानते हुए भी ट्रॉफी अपने हाथ से देने पर अड़ा रहा, लेकिन भाव नहीं मिला तो मैदान पर ही अलग-थलग पड़ गया। बाद में ट्रॉफी अपने आदमियों से वापस लौटा दिया और खुद भी मैदान से गायब हो गया।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Punjab News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    बठिंडाः रामां मंडी देर रात स्थानीय तलवंडी साबो रोड पर रिलायंस पंप के पास एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर ही इलाज के लिए एम्बुलेंस पहुंची। हेल्पलाइन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव भागीवांदर के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव भागीवांदर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति एक निजी बस में चालक और कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे और रामां मंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव भागीवांदर जा रहे थे। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • RBI ने Repo Rate 5.5% पर रखी बरकरार, लोन महंगे नहीं होंगे

    RBI ने Repo Rate 5.5% पर रखी बरकरार, लोन महंगे नहीं होंगे

    बिजनेसः आरबीआई ने रेपो रेट में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था। देश की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया।

    Read in english:-

    https://encounternews.in/india/rbi-holds-repo-rate-steady-at-5-5-upgrades-economic-growth-outlook/

    यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर ने कहा कि कमेटी के सभी मेंबर्स ब्याज दरों में स्थिर रखने के पक्ष में थे। GST में कटौती के बाद महंगाई में कमी के चलते ये फैसला लिया गया। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। इसमें बदलाव नहीं होने का मतलब है कि ब्याज दरें न तो बढ़ेंगी न घटेंगी।

    RBI ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। दूसरी बार अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई। जून में तीसरी बार दरों में 0.50% कटौती हुई। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दरें 1% घटाई। किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।