Blog

  • अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां

    अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां

    चंडीगढ़: हरियाणा में ’अग्निपथ योजना’ के तहत भारतीय सेना की भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैलियां 20 से 27 जुलाई तक चार चरणों में आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार ने इस व्यापक भर्ती अभियान के सफल संचालन के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को सेना अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

    राज्य स्तरीय संचालन समिति (स्टेट स्टीयरिंग कमेटी) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने भर्ती कार्यक्रम, जिला-वार तैयारियों तथा विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का देश की सशस्त्र सेनाओं में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहयोग मुहैया कराया जाए।

    बैठक में अम्बाला स्थित जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) के उप-महानिदेशक ब्रिगेडियर आर.एस. चिब ने बताया कि पहली भर्ती रैली 20 जुलाई से 27 जुलाई तक रोहतक में आयोजित की जाएगी, जिसमें झज्जर, पानीपत, रोहतक और सोनीपत जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। दूसरी रैली 2 से 18 सितंबर तक भिवानी में आयोजित की जाएगी, जिसमें भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीसरी रैली 12 से 25 अक्टूबर तक अंबाला में आयोजित होगी, जिसमें अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर तथा चंडीगढ़ के अभ्यर्थी भाग लेंगे। अंतिम चरण की भर्ती रैली जनवरी से मार्च, 2027 के बीच हिसार में आयोजित की जाएगी, जिसमें हिसार, हांसी, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

    मुख्य सचिव ने भर्ती रैलियों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इनमें भर्ती स्थलों की तैयारी, अभ्यर्थियों एवं सेना के अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, परिवहन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस, अग्नि सुरक्षा तथा अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने संबंधित उपायुक्तों को व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की निगरानी करने तथा रैलियों के आरंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेना भर्ती संगठन के साथ नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने पर भी बल दिया।

    रस्तोगी ने प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, जो सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा भर्ती रैलियों के आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। बैठक में अधिक से अधिक युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने संबंधी पहल पर भी चर्चा की गई। इस दौरान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ’नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ (अपने सशस्त्र बलों को जानें) नामक विशेष कॉर्नर स्थापित करने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को स्कूलों में उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। जोनल भर्ती कार्यालय सेना में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने तथा विद्यार्थियों को सैन्य सेवा के लिए प्रेरित करने संबंधी प्रदर्शन सामग्री विकसित करेगा।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि अग्निवीरों का समग्र डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के लिए एक समर्पित डिजिटल पोर्टल विकसित किया जाए। इस पोर्टल पर अग्निवीरों की योग्यता, कौशल, प्रशिक्षण तथा अनुभव संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को बेहतर रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

    बैठक में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के महानिदेशक संजय जून तथा सूचना, जन संपर्क, एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • इकलौते बेटे के जन्मदिन की तैयारी पर हुई सड़क हादसे मौत, माता-पिता का छलका दर्द, देखें वीडियो

    इकलौते बेटे के जन्मदिन की तैयारी पर हुई सड़क हादसे मौत, माता-पिता का छलका दर्द, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में रजोकरी फ्लाईओवर पर थार और बाइक की टक्कर से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सार्थक मट्टू के रूप में हुई है। सार्थक मट्टू परिवार का इकलौता बेटा था और घटना वाले दिन ही उसकी मौत हो गई। सार्थक मट्टू अपने जन्मदिन के लिए एक माह का टूर करने के बाद गुरुग्राम स्थित अपने घर लौटे थे। अगले ही दिन सुबह 6.30 बजे बाइक पर कंपनी के काम से नोएडा जाते समय सडक़ थार के साथ बाइक की टक्कर में बाइक सहित वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सार्थक मट्टू के माता-पिता का सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ है। दोनों बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। मगर इंसाफ की राह में सबसे बड़ा रोड़ा हिट एंड रन के लिए लागू मौजूदा कानून है। दरअसल ऐसे में मामलों में आरोपी को बाउंड डाउन यानी एक कानूनी मुचलके के जरिए उसे पाबंद किया जाता है, उसे शर्ते मानने होती हैं, थाने या कोर्ट में बुलाने पर पेश होना होता है, किसी सबूत से छेड़छाड़ नहीं करनी होती। इस केस में भी आरोपी ड्राइवर अपूर्व सिंह को बाउंड डाउन करके छोड़ दिया गया है। रोते हुए पिता ने कहा, हम आधे मर चुके हैं, हमारा इकलौता बच्चा जो सिर्फ 33-34 साल का था, उसे 25 जून की सुबह एक हिट-एंड-रन मामले में मार दिया गया। वे लोग मेरे बेटे को सड़क पर ही मरता हुआ छोड़कर भाग गए। आरोपी एक सगाई पार्टी से शराब पीकर निकले थे और नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। दंपति ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है कि घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई या जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने गुस्से में कहा, सांत्वना के अलावा हमें कुछ नहीं मिल रहा है। क्या पुलिस ने उन हत्यारों को गिरफ्तार किया? वे बाहर खुलेआम घूम रहे हैं और हम यहां रो रहे हैं। पिता ने यह भी सवाल उठाया कि हादसे के 50 घंटे बाद आरोपियों का ब्लड टेस्ट कराया जा रहा है, ऐसे में शराब की मात्रा का सही पता कैसे चलेगा। खुद को कश्मीरी पंडित बताते हुए उन्होंने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से न्याय की भीख मांगी है। इन तमाम आरोपों पर एक पुलिस अधिकरी ने कहा, पुलिस ने कानून के हिसाब से सारी कार्रवाई कर दी है। यह हादसा 25 जून 2026 की सुबह हुआ था। वसंत कुंज साउथ थाने को एक पीसीआर (PCR) कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल सार्थक मट्टू को पीसीआर वैन के जरिए तुरंत ‘इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर’ वसंत कुंज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में वसंत कुंज साउथ थाने में केस दर्ज किया गया। सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद सार्थक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सार्थक गुरुग्राम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे।  
  • डे-केयर में मासूमों से हैवानियत: बच्चों को वाशिंग मशीन में डाला, मुंह पर मारा टॉयलेट जेट

    डे-केयर में मासूमों से हैवानियत: बच्चों को वाशिंग मशीन में डाला, मुंह पर मारा टॉयलेट जेट

    बेंगलुरुः बेंगलुरु में टेक दिग्गज कैपजेमिनी कंपनी के कैंपस में बने एक डे-केयर सेंटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर जगह चर्चा है। वायरल वीडियो में एक महिला वीडियो बना रही है और दूसरी महिला एक मासूम पर पानी की बौछारें मार रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने पहले बच्चे को बाथरुम में बंद कर दिया और वह रो रहा है। जिसपर महिला उसको टॉयलेट सीट पर बैठाकर टॉयलेट जेट से पानी की तेज बौछारें मारती है और वॉशिंग मशीन में बंद कर देती है। इस मामले में जब एक कर्मचारी ने आवाज उठाई तो कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद 5 केयरगिवर्स पर केस दर्ज हुआ है।

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सेंटर में करीब 50 से 60 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 15-20 बच्चे रोज आते थे। अधिकारियों को पहले भी यहां बाल उत्पीड़न का शक था, लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था। इससे पहले भी एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, आवाज उठाने वाले उस व्हिसलब्लोअर को नौकरी से निकाल दिया गया।

    इस डेकेयर सेंटर में बच्चों के साथ लंबे समय से अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता ने इस हफ्ते घटना के बेहद खौफनाक वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में देखा गया कि महज दो साल के मासूम बच्चों को वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाकर उन पर पानी की तेज बौछारें मारी जा रही थी। अन्य वीडियो में बच्चों को अंधेरे बाथरूम में बंद देखा गया।

    इसके अलावा परिवीक्षा अधिकारी तिलकराज कुमार ने बताया कि जो लोग बच्चों की देखभाल के लिए रखे गए थे, वही उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। जब बच्चे रोते थे या आवाज करते थे, तो उन्हें चुप कराने के लिए वॉशिंग मशीन में डाल दिया जाता था या बाथरूम में बंद कर दिया जाता था।

    वीडियो सामने आने के बाद बाल हेल्पलाइन पर शिकायत की गई, जिसके तुरंत बाद बाल संरक्षण टीम ने पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में 5 केयरगिवर्स के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले के सबूत और वीडियो कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सौंप दिए है।

     

     

     

  • Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी Mehbooba Mufti, पीएम मोदी को लेकर भी सामने आई Detail

    Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी Mehbooba Mufti, पीएम मोदी को लेकर भी सामने आई Detail

    नई दिल्ली: ईरान ने कई भारतीय नेताओं को तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिनों तक चलने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक बुलावा भेजा है। अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक तेहरान, कोम और मशहद शहरों में होगी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार कर लिया और वह ईरान जाएगा।

    महबूबा मुफ्ती ने कही ये बात

    इस बात की पुष्टि करते हुए महबूबा मुफ्ती ने एबीपी न्यूज को बताया कि वो ईरान में जाएंगी। ईरान यात्रा की योजना के बारे में पूछे जाने पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि – हां इंशा अल्लाह महबूबा मुफ्ती राजकीय शोक की अवधि के दौरान ईरानी नेतृत्व और वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेगी और अंतिम सम्मान देगी।

    कई कश्मीरी नेताओं को दिया गया है न्यौता

    यह निमंत्रण पीडीपी प्रमुख के साथ-साथ अन्य कश्मीरी नेताओं को भी राजनयिक माध्यमों से भेजा गया था। इसमें शिया नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, शिया धर्मगुरु और J&K पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान अंसारी, लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख सांसद मोहम्मद हनीफा और शिया धर्मगुरु अब्बास अंसारी व आगा सैयद हसन मोसावी अल सफवी भी शामिल होंगे।

    पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल

    ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मूल रुप से पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था लेकिन पीएम इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की पहले से तय राजकीय यात्राओं के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बजाय भारत सरकार का ऑफिशियल प्रतिनिधित्व एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल करेगा। इसमें बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल होंगे।

    बीजेपी से ये लोग जाएंगे ईरान

    यह पूरा घटनाक्रम ईरान के नेता के निधन के बाद बढ़ी हुई राजनयिक गतिविधियों के बीच सामने आया है। अंतिम संस्कार की रस्मों में दुनिया भर के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के सीनियर नेता और विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुशींद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, बीजेपी के सीनियर मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के सासंद इमरान मसूद और अजफल अंसारी भी शामिल हैं।
  • Jalandhar News: क्या होगा भारत-पाक में समझौता, 117 लोगों के पीएम को लिखे पत्र पर कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: क्या होगा भारत-पाक में समझौता, 117 लोगों के पीएम को लिखे पत्र पर कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    मनीष तिवारी को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

    जालंधर, ENS: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की मांग को लेकर दोनों देशों की 117 प्रमुख हस्तियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त रूप से चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस के अध्यक्ष ओपी शाह की तरफ से की गई है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के कुछ लोगों ने भारत-पाक को सुलझाने की अच्छी पहल की है, लेकिन यह पहल इससे पहले 1972 में शिमला एग्रीमेंट द्वारा भी हुई थी। कालिया ने कहा कि पाकिस्तान उस दौरान बात पर सहमत नहीं हुआ था। इसी के कारण पाकिस्तान को बंगलादेश गंवाना पड़ा था। इसके बाद वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर बस लेकर गए, लेकिन उसके बाद कारगील शुरू हो गई और कारगील में कब्जा कर लिया गया और उसे छुड़वाया गया। कालिया ने कहाकि पाकिस्तान पहले खुद सुधरे और उसके बाद बातचीत को लेकर बात करें। वहीं पहलगाम में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पाक की नापाक हरकतों के बाद ही भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। उन्होंने कहा कि पाक द्वारा जब भी सुधार की बात की जाती है, तभी उनके द्वारा नापाक हरकतें शुरू की जाती है। वहीं शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर कालिया ने कहा कि श्रद्धालुओं को लेकर भारी सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है और केंद्र सरकार द्वारा मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान उन्होंने मंगलमय कामना की। उधर, कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई नियुक्तियों के दौरान नाराज चल रहे सासंद मनीष तिवारी को लेकर कालिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी सासंद है और वह लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब के बाद अब चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतकर सासंद बनें, लेकिन उनकी विडंबना यह है कि उन्हें सासंद नहीं समझा जाता। इसलिए पार्टी उनपर विश्वास नहीं जता रही। इसी के चलते आज मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नाराजगी जताई है। कालिया ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्रधानगी करते रहेंगे, विपक्ष के नेता के तौर पर प्रताप बाजवा अब भी काम करते रहेंगे। हालांकि सासंद चरणजीत सिंह चन्नी चाहते थे कि उन्हें प्रधानगी मिले, लेकिन पार्टी ने उन्हें कैपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानगी को लेकर कांग्रेस में विवाद रहेंगा और 2027 में भाजपा की सरकार पंजाब में आएगी। पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब को गिराने की निंदा करते हुए कहा कि उसका दोबारा से निर्माण करवाया जाना चाहिए, लेकिन गुरुद्वारा साहिब को गिराने की वह पाकिस्तान सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान में फिर से समझौता किए जाने को लेकर भारत की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज उमर फारूक, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, राज्यसभा सांसद मनोज झा, रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत समेत कई एकेडमिशियन, पत्रकार, वकील और सोशल एक्टिविस्ट ने इस अपील का समर्थन किया है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काजी, वैज्ञानिक परवेज हूदभॉय और कई सोशल एक्टिविस्ट ने हस्ताक्षर किए हैं।
  • Diljit Dosanjh की ‘Punjab-95’ फिल्म जल्द हो सकती है रिलीज, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh की ‘Punjab-95’ फिल्म जल्द हो सकती है रिलीज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने चर्चित फिल्म “पंजाब-95” की जल्द रिलीज हो सकती है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने वीडियो जारी करके इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि का ऐलान कर दिया है। इससे पहले इस फिल्म को लेकर दिलजीत दोसांझ ने फरवरी 2025 में रिलीज होने का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। यह फिल्म मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है और आतंकवाद के दौर को दर्शाती है। बता दें कि इस फिल्म के विवादों में आने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर पहले फिल्म में 120 कट्स लगाने की मांग की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

    जिसके बाद दिलजीत ने अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम की रिलीज को टाल दिया था। दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभा रहे हैं, जो उनके करियर की सबसे अहम भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर उस समय जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने बीते साल सेंसर बोर्ड की इस मांग की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके पति के जीवन पर बनी एक सच्ची बायोपिक है, जिसे उनके परिवार की सहमति से बनाया गया और इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाना चाहिए।

    परमजीत कौर खालड़ा ने बताया था कि लगभग 4 साल पहले उनके परिवार ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी और निर्देशक हनी त्रेहन को फिल्म बनाने की अनुमति दी थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिलजीत दोसांझ को जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था और इस चयन से परिवार पूरी तरह संतुष्ट था। जसवंत सिंह खालड़ा एक साहसी और समर्पित मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक के दौरान पंजाब में सिखों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने खुलासा किया कि उस दौर में हजारों सिख युवाओं को अवैध हिरासत में लिया गया, फर्जी मुठभेड़ों में मार दिया गया और उनके शवों का गुप्त अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    खालड़ा ने पंजाब पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही इन गुमशुदगी और हत्याओं को उजागर किया था। उन्होंने उस समय में अमृतसर के श्मशान घाटों का दौरा कर यह जानकारी जुटाई कि वहां 6,000 से अधिक शवों का गुप्त रूप से अंतिम संस्कार किया गया था। यह जानकारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साझा की, जिससे भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हुए। खालड़ा को सिखों के हकों के लिए लड़ने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। परिवार का आरोप है कि 6 सितंबर 1995 को पुलिस ने खालड़ा का उनके घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की। जिसके बाद, जसवंत की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दी और कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।

  • Punjab News: Shameful: 6 साल की बच्ची के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म

    Punjab News: Shameful: 6 साल की बच्ची के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म

    नया नंगलः नया नंगल इलाके की एक बस्ती में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां एक फूफा ने 6 साल की बच्ची को अपना हवस का शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक रिश्तेदार से मिलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान रात को जब घर लौटे तो बच्ची घर में मौजूद नहीं थी, उसे आसापास ढूंढा तो वह नहीं मिली। इस दौरान थोड़ी देर बाद बच्ची रोती हुई घर में पहुंची और उसने घटना की जानकारी दी, जिसपर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    इस दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में कपड़े, बेडशीट और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    एसएचओ दानिशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत के सामने पेश किया और तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया ताकि मामले की ठीक से जांच की जा सके।

     

     

  • आफत की बारिश पेजर खड्ड में बाढ़, एकमात्र सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त, अगले 48 घंटे अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    आफत की बारिश पेजर खड्ड में बाढ़, एकमात्र सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त, अगले 48 घंटे अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    किन्नौर: हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश तबाही मचा रही है। किन्नौर जिले के रिस्पा में चेरंग खड्ड में गांव को जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दरअसल, किन्नौर के रिस्पा गांव में आधी रात भारी बारिश के बाद पेजर खड्ड (नाला) में बाढ़ आ गई। इससे पुल और 3 से 4 घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं रिस्पा गांव को जोड़ने वाली सड़क भी चेरंग खड्ड के तेज बहाव में बह गई। कांगड़ा और चंबा में भी रात से सुबह तक तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रखी है। पिछले वर्ष भी इस क्षेत्र में भारी बाढ़ आई थी, जिसमें चेरंग खड्ड पर बना मजबूत लोहे का पुल ताश के पत्तों की तरह बह गया था। आज कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिला में यलो अलर्ट है। इस दौरान कुछेक भागों में दो से तीन स्पेल भारी बारिश के हो सकते है। राज्य में इससे फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और जलभराव जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती है। किन्नौर व लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात और अन्य भागों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है।      
  • Punjab News: निगम की कार्रवाईः सड़कों पर लगे सामान को किया जब्त, देेखें वीडियो

    Punjab News: निगम की कार्रवाईः सड़कों पर लगे सामान को किया जब्त, देेखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर निगम ने फगवाड़ा में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और हरगोबिंद नगर के चौपाटी इलाके में सड़कों और फुटपाथों पर किए कब्ज़ों को हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए।

    तहबाजारी टीम ने नगर आयुक्त के निर्देशों पर कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़कों और फुटपाथों पर कब्जे के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था और आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया।

    नगर निगम का कहना है कि उनका मकसद किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगहों को कब्ज़े से मुक्त रखना और शहर के ट्रैफिक को सुचारू बनाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Suspended DIG Bhullar के भ्रष्टाचार केस को लेकर कोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

    Suspended DIG Bhullar के भ्रष्टाचार केस को लेकर कोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़: पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भुल्लर द्वारा पिछले साल दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में आज विशेष सीबीआई अदालत में डिस्चार्ज (बरी) की याचिका दाखिल की है। सीबीआई अदालत ने आरोपी की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। भुल्लर की ओर से वकील एच.एस. धनौआ और एस.पी.एस. भुल्लर ने जो याचिका दायर की है उसमें आरोपी ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें इस मामले से बरी किया जाए। उनका कहना है कि कानून के तहत सीबीआई के पास उनके खिलाफ यह मामला दर्ज करने का कोई अधिकार क्षेत्र (जुरिस्डिक्शन) नहीं है। सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार रिश्वत मांगने या स्वीकार करने का कोई ठोस सबूत नहीं है।

    यहां तक कि सीएफएसएल की रिपोर्ट ने भी निर्णायक तौर पर साबित नहीं किया है कि आवाज़ की रिकॉर्डिंग आरोपी की है। इस मामले में एफआईआर शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप है कि भुल्लर, जो उस समय डीआईजी, रोपड़ रेंज, पंजाब पुलिस के पद पर तैनात थे, ने थाना सरहिंद में दर्ज एफआईआर में अनुकूल कार्रवाई करवाई जाने तथा शिकायतकर्ता के व्यापार के खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाने को सुनिश्चित करने के लिए एक निजी मध्यस्थ क्रीशनू शारदा के माध्यम से गैरकानूनी रिश्वत मांगनी थी।

    शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और 16 अक्टूबर, 2025 को भुल्लर के कथित सहयोगी क्रीशनू शारदा को शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत के हिस्से के रूप में 5,00,000 रुपए लेते हुए कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया था। भुल्लर को उसी दिन गिरफ्तार किया गया था और 3 दिसंबर, 2025 को BNS के तहत धारा 193 के अंतर्गत चार्जशीट दायर की गई थी। बता दें कि 6 जून की पिछली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत ने गृह मंत्रालय द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए मुकदमे की मंजूरी को अवैध घोषित करने के लिए भुल्लर की एक याचिका खारिज करते हुए, आरोपों पर बहस की सुनवाई 2 जुलाई, 2026 तक स्थगित कर दी थी। भुल्लर की एक याचिका भ्रष्टाचार के मामले में नियमित जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है।