Blog

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, सहमे लोग

    बीकानेर : रविवार दोपहर 12.58 बजे भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 72 किलोमीटर दूर जसरासर के महरामसर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी  के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी।

    अचानक आए भूकंप के झटकों से लोग सहम गए और एक-दूसरे को कॉल किया। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ। नोखा और लूणकरणसर में भी भूकंप का एहसास हुआ है। जलदाय विभाग के कर्मचारी ने बताया कि शहर में कई जगह झटके महसूस हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में भी धरती हिलने का नजारा कैद हुआ।

  • Punjab News: 550 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 550 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बीएसएफ ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो बॉर्डर क्षेत्र से एक किलोमीटर के दायरे में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी चंदूवडाला थाना कलानौर और अमनदीप सिंह उर्फ गोरा पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव चंदू वडाला गांव के तौर पर हुई है।

    थाना कलानौर के एसएचओ जगदीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ की चंदू वडाला बॉर्डर पोस्ट से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों से तलाशी के दौरान 550 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन पाकिस्तान से भेजी गई है, लेकिन ये जांच का विषय है कि इनका संबंध किस पाकिस्तानी तस्कर से है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar : Innocent Hearts School ने दिशा-एन इनीशिएटिव के तहत मनाया बसंत पंचमी पर्व, दिया सस्टेनेबिलिटी का संदेश

    Jalandhar : Innocent Hearts School ने दिशा-एन इनीशिएटिव के तहत मनाया बसंत पंचमी पर्व, दिया सस्टेनेबिलिटी का संदेश

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल की पाँचों ब्रांचों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) में बसंत पंचमी पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। यह पर्व वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है और देवी सरस्वती को समर्पित है, जिसे पारंपरिक अनुष्ठानों और जीवंत गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया। प्री-प्राइमरी स्कूल के नन्हे बच्चे पीली वेशभूषा में आए और अपने दोपहर के भोजन के लिए पीले व्यंजन लाए। उन्होंने समाचार पत्रों से पतंगें बनाईं।

    इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा के साथ हुई, जहाँ शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों ने बुद्धि और ज्ञान की देवी से आशीर्वाद माँगा। यह सभा पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने के लिए आयोजित की गई थी। कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने हानिकारक चीनी पतंग धागों (मांझा) को न कहने और इसके बजाय पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित पतंग डोर का उपयोग करने की शपथ ली। कैम्पस में खुशी का माहौल था, छात्रों और कर्मचारियों ने पीले रंग के बाउज पहने हुए थे, जो ऊर्जा व समृद्धि का प्रतीक थे।

    संबंधित शाखाओं के प्राचार्यों ने छात्रों को संबोधित करते हुए सुरक्षित और टिकाऊ पतंगबाजी प्रथाओं के महत्व पर बल दिया। रचनात्मकता और त्योहार की भावना को और बढ़ावा देने के लिए, छात्रों ने कला और शिल्प पतंग बनाने की गतिविधि में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपने वसंत-थीम वाले डिज़ाइनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन प्रिंसिपल के एक प्रेरक संदेश के साथ हुआ, जिसमें छात्रों को ज्ञान, सद्भाव और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह उत्सव परंपरा, रचनात्मकता और पारिस्थितिक जागरूकता का एक आनंदमय मिश्रण था, जिसने इसे सभी के लिए एक यादगार और शैक्षिक कार्यक्रम बना दिया।

  • Punjab News : चंद रुपयों के लिए हुआ खूनी विवाद, जाने मामला

    Punjab News : चंद रुपयों के लिए हुआ खूनी विवाद, जाने मामला

    फाजिल्का : अकसर मामूली बातों को लेकर विवाद के मामले सामने आते रहते है। यह विवाद इतने बढ़ जाते है कि लोगों में खूनी विवाद शुरु हो जाता है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामन आया है। जहां 180 रुपए के बिल के लिए विवाद हो गया। घटना कौड़ियांवाली गांव की है।

     पीड़ित दुकानदार राजू ने बताया कि तीनों युवक पहले शराब के ठेके से बोतल खरीदकर लाए और फिर अहाते में बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने खाना भी मंगाया। जब राजू ने उनसे बिल के 180 रुपए मांगे, तो युवक भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    दुकानदार ने बताया कि 3 युवकों ने शराब के अहाते में जमकर हंगामा किया और  दुकान में रखी अंडे की ट्रे, कुर्सियां और अन्य सामान की तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसका हाथ भी तोड़ दिया।  पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar News: Lovely Group से लाखों ठगने की कोशिश, FIR दर्ज

    Jalandhar News: Lovely Group से लाखों ठगने की कोशिश, FIR दर्ज

    जालंधर (ens): उतर भारत के प्रसिद्ध Lovely Group से नौसरबाजो द्वारा लाखो को ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना लवली बेक स्टूडियो के कर्मचारी वादिक श्रीवास्तव के साथ घटी है। पुलिस को दी गई शिकायत मे श्रीवास्तव ने बताया कि उसको Whatsapp कॉल आई। जिसमे Mittal परिवार के सदस्य की Photo लगी हुई थी।

    आरोपी ने खुद को मालिक बताकर कंपनी के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल करना चाही। इतना ही नहीं आरोपी ने बातों में लगाकर उससे धोखाधड़ी करने की भी कोशिश की। जिससे कर्मी को शक हो गया। जिसके बाद कर्मी ने इस बात की जानकारी मालिकों को दे दी। थाना 4 की पुलिस ने शिकायत की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 319 (2) और आईटी एक्ट की धारा 62, 66 (डी) और 66 (ई) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News : इस जिले में Petrol Pump पर हुई फायरिंग, कर्मी की मौत, देखें CCTV

    Punjab News : इस जिले में Petrol Pump पर हुई फायरिंग, कर्मी की मौत, देखें CCTV

    कपूरथला : आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला कपूरथला से सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोइंदवाल साहिब रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। घटना की यह वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जानकारी के अनुसार गांव खीरावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात करीब साढ़े नौ बजे तीन हमलावर बाइक सवार आए। पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद हमलावरों में से एक हमलावर ने पिस्टल ने कुलवंत सिंह पर गोली चला दी। वरदात को अंजाम देने के बाद हमलावर  तीनों मौके से फरार हो गए।

    गंभीर रूप से घायल कुलवंत सिंह को पहले जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: बसंत पंचमी पर पतंगों से छिपा आसमान, देखें Live

    Jalandhar News: बसंत पंचमी पर पतंगों से छिपा आसमान, देखें Live

    जालंधर (ENS): पंजाब भर में आज बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में मां सरस्वती की पूजा कर रहे हैं। आज के दिन को मां सरस्वती के प्रकट दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर से लेकर सभी शिक्षा संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। ये भी कहा जाता है कि बसंत के बाद मौसम में काफी बदलाव आ जाता है और ठंड करीब खत्म ही हो जाती है।

    वहीं नौजवान और बच्चों में बसंत का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह ही सभी घर की छतों पर चढ़ गए और पतंगे उड़ानी शुरू कर दी थी। जालंधर के लोगों ने काफी उत्साह के साथ बसंत पंचमी मनाई और लोगों ने इस उत्सव का खूब आनंद लिया।

    कई इलाकों में डीजे की धुनों पर नाचते और पतंगबाजी करते लोग दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ से आई बो… की आवाजे सुनाई दे रही हैं। नोजवानों में एक-दूसरे से बड़ी पतंग उड़ाने का उत्साह भी इस बार अपनी चर्म सीमा पर है। यही कारण है कि इस बार बाजारों में बड़ी पतंगों की भारी कमी आंकी गई है। वहीं आसमान में नीले रंग की बजाए रंग बिरंगी पतंगे नजर आ रही है।

  • Punjab News: Car Snatching की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Car Snatching की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने एक कार स्नैचिंग की वारदात को ट्रेस किया है। जिसमें पुलिस ने चोरी की कार और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार गत दिन पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कार पर जा रहे थे। इस दौरान एक आरोपी सड़क पर एक्टिवा पर गिरा पड़ा था।

    जब वह उन्हें उठाने गए तो आरोपी उनकी कार लेकर फरार हो गया। जानकारी देते थाना धर्मकोट प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद हमने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर कुछी घंटों में मामले के ट्रेस कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कार बरामद कर ली है। आगे की जांच की जा रही है।

  • लकड़ी की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मशीने व दरवाजे जलकर राख

    लकड़ी की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मशीने व दरवाजे जलकर राख

    जम्मू-कश्मीरः यहां फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के राखी आशम, मालापोरा सोनावारी इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। राखी आशम निवासी सैयद मुस्तफा शाह पुत्र सैयद हसन शाह की लकड़ी की वर्कशॉप में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी फैक्टरी जलकर राख हो गई।

    वर्कशॉप में लाखों रुपए की लकड़ी के साथ-साथ पूरी तरह से तैयार लकड़ी के दरवाजे भी थे, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इसके अलावा, वर्कशॉप में मौजूद सभी मशीनें भी आग की भेंट चढ़ गईं। आग की सूचना मिलते ही सुंबल फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां स्थानीय निवासियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग को आस-पास की संपत्तियों तक फैलने से रोकने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन लकड़ी की कार्यशाला को बचाया नहीं जा सका। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

    इस बीच, नौगाम सोनावारी के निवासियों ने एक बार फिर सरकार से क्षेत्र में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा इकाई स्थापित करने का आग्रह किया है। उनका तर्क है कि ऐसी सुविधा न होने के कारण उन्हें सुंबल में स्थित अग्निशमन केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है, जहां से मदद मिलने में कई घंटे लग जाते हैं। जब तक मदद पहुंचती है, तब तक नुकसान अक्सर अपूरणीय हो जाता है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • सड़क पर फिसलन के चलते नदी में गिरी मिक्सर गाड़ी, 2 लोग लापता

    सड़क पर फिसलन के चलते नदी में गिरी मिक्सर गाड़ी, 2 लोग लापता

    किन्नौरः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक मिक्सर गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है।

    जानकारी मुताबिक, शोंगठोंग पुल के समीप तंगलिंग संपर्क सड़क मार्ग पर एक मिक्सर गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई। वाहन में 2 लोग सवार थे जो नदी में ही बह गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और परियोजना प्रबंधन की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, रात के अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी कठिनाइयां आईं। रातभर तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन दोनों लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

    रविवार सुबह होते ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया। एनडीआरएफ के साथ-साथ पुलिस, आपदा प्रबंधन और परियोजना प्रबंधन की टीमें भी सतलुज नदी में खोजबीन में जुटी हुई हैं। प्राथमिक जांच में सड़क पर फिसलन से अचानक वाहन का नियंत्रण खोना या तकनीकी खराबी जैसी बातें सामने आ रही हैं।