Blog

  • Jalandhar News: Activa सवार की कार से हुई जबरदस्त टक्कर, मौत

    Jalandhar News: Activa सवार की कार से हुई जबरदस्त टक्कर, मौत

    जालंधर, ENS: महानगर में एक एक्टिवा सवार व्यक्ति की टक्कर से मौत होने की खबर सामने आई है। घटना नकोदर हाईवे पर गांव लांबड़ा बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर शाम कार और एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान अमरीक सिंह वासी गांव कल्याणपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लांबड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले सिविल अस्पताल कि मौर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अमरीक सिंह काम से वापिस घर लोट रहा था इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया और पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: 20 वर्षीय युवती के अपहरण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 20 वर्षीय युवती के अपहरण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डाक विभाग में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती के अपहरण के मामले में आज शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य देलिना कोंडप सिविल अस्पताल में पहुंची। देलिना कोंडप ने परिवार से करीब आधा घंटा बातचीत की और केस को लेकर पुलिस कमिश्नर जालंधर सहित सिविल अस्पताल के डाक्टर के साथ बातचीत की। उन्होंने ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है, और पुलिस जाँच के बाद ही कोई स्टेटमेंट दी जाएगी और उन्हें पुलिस पर विश्वास है कि युवती के साथ इंसाफ होगा।

  • Jalandhar News: फैक्ट्री से सामान व नकदी चोरी कर लुटेरे फरार, घटना CCTV में कैद

    Jalandhar News: फैक्ट्री से सामान व नकदी चोरी कर लुटेरे फरार, घटना CCTV में कैद

    जालंधर, ENS: जिले में लुटपाट और चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहीं। थाना 8 के अंतर्गत आते दोआबा चौक के पास मित्तल मेटल इंडस्ट्री में चोरी का मामला सामने आया है, और चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फैक्ट्री मालिक को चोरी का पता सुबह फैक्ट्री खोलने पर पता चला, ओर चोरी की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दी।

    फैक्ट्री मालिक का नाम सुनील कुमार जैन है, जिसने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह फैक्ट्री को वीरवार रात बंद करके घर चला गया था, और जब शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में आया तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। सुनील कुमार ने बताया की चोर फैक्ट्री का समान और नकदी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने फैक्ट्री के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला कि देर रात एक्टिवा पर सवार होकर चोर आए ओर वारदात अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

  • Punjab : पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab : पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के जनकपुरी स्थित गणपति समारोह के पंडाल के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार 5 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। दरअसल, जनक पुरी गणपति उत्सव दौरान सड़क पर कुछ पेड़ लगे हुए थे जिन पेड़ों को काट दिया गया। जिसके को लेकर बवाल हो गया। पेड़ काटने की वीडियो दीपक डंग नाम के व्यक्ति ने बनाई। वीडियो बनाता देख हनी बेदी और बाकी के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच हनी और दीपक में पेड़ कटाई को लेकर बहसबाजी हुई। जिसके बाद दीपक ने अपने भतीजे और बेटे को मौके पर बुलाया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर वॉर किए। भाजपा नेता और पूर्व विधायक स्व. हरीश बेदी के बेटे हनी बेदी पर कुछ लोगों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है।

    वहीं, पीड़ित मोहित डंग ने कहा कि आज सुबह उसके पिता दीपक डंग जनक पुरी मार्केट किसी काम से जा रहे थे। उन्होंने देखा कि डिवाइडर पर लगे पेड़ एक व्यक्ति काट रहा था। उस व्यक्ति की उसके पिता ने पेड़ कटाई करते समय की वीडियो बनानी शुरू कर दी। पेड़ काट रहे युवक मौके से चले गए। इस बीच भाजपा नेता हनी बेदी मौके पर आया और उसने मेरे पापा दीपक डंग को धक्के और थप्पड़ मार दिए। हनी बेदी उन्हें गालियां दी। वह प्रशासन से मांग करते है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

    इधर, जनक पुरी चौकी के ASI जनक राज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • मानव इतिहास में पहली बार… धरती से 737 km ऊपर अंतरिक्ष में आम आदमी ने की स्पेसवॉक

    मानव इतिहास में पहली बार… धरती से 737 km ऊपर अंतरिक्ष में आम आदमी ने की स्पेसवॉक

    वाशिंगटन। स्पेसएक्स के पोलैरिस डॉन मिशन ने नया कीर्तिमान बनाया है। पहली बार पृथ्वी से 737 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में आम नागरिकों ने स्पेसवॉक किया है। अपोलो मिशन पूरा होने के 50 साल बाद ऐसा अनोखा काम हो रहा है। नए एडवांस प्रेशराइज्ड सूट में मिशन कमांडर जारेड आइसैकमैन ने पहले स्पेसवॉक की। पोलैरिस डॉन मिशन में चार लोग अंतरिक्ष में ड्रैगन क्रू कैप्सूल में गए हैं।

    इन यात्रियों के नाम हैं- कमांडर जारेड आइसैकमैन, पायलट स्कॉट ‘किड’ पोटीट, मिशन स्पेशलिस्ट साराह गिलिस और अन्ना मेनन। आइसैकमैन आंत्रप्रन्योर रईस हैं। वह इस मिशन की फंडिंग भी कर रहे हैं। पोटीट अमरीकी वायुसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। गिलिस और मेनन दोनों ही स्पेसएक्स के इंजीनियर्स हैं। आइसैकमैन और गिलिस ने पहली बार निजी स्पेसवॉक किया।

  • आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों के भागने के बाद सुरक्षा बलों ने मौके से गोला-बारुद बरामद किया। मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए हैं। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आतंकियों की संख्या कितनी है। फिलहाल आतंकियों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर आज तडक़े सुरनकोट के चामर्ड इलाके में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। इलाके की घेराबंदी के बाद सुरक्षा बल के जवान लक्षित स्थल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

    जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई, हालांकि घने जंगल का फायदा उठाकर आतंकवादी वहां से भाग निकले। अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और गोला-बारूद, खाद्य पदार्थ और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

  • Jalandhar: चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से 3 मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान दीपक वर्मा वासी काजी मोहल्ला और राज कुमार उर्फ सोनू निवासी कालिया कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि गढ़ा जसवंत नगर के रहने वाले साहिल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अवतार नगर में एक दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। जब सुबह 8:30 बजे बाहर आया तो बाइक वाहां पर नहीं थी, पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने चोरी का केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी।

    पुलिस ने जाँच के दौरान दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर उससे चोरी की बाइक बरामद कर ली थी। उससे पूछताछ के दौरान दीपक वर्मा ने बताया कि उसने सोनू से खरीदी थी, जिससे बाद पुलिस ने सोनू उर्फ कालू को केस में नामजद कर उसे गिरफ्तार कर दोनों के पास से 3 बाइक बरामद की हैं।

  • Punjab News: चोरी के मामले में 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के मामले में 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा। शहर में आए दिन चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने खेतों में लगे जनरेटर चोरी किया। चोरी करने के बाद जनरेटर को लिए ऑटो में रख भागने की फिराक में थीं।

    इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोट समीर चौकी प्रभारी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सदर पुलिस स्टेशन एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई चारों महिलाएं बठिंडा शहर की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

  • जेल से रिहा होने के बाद CM केजरीवाल का पहला बयान आया सामने, देखें वीडियो

    जेल से रिहा होने के बाद CM केजरीवाल का पहला बयान आया सामने, देखें वीडियो

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर AAP कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया और पटाखे जलाए गए। आप को बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज सीएम केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दे दी।

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, “आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और मेरी हिम्मत 100 गुना बढ़ गई है…उनकी जेल की दीवारें केजरीवाल की हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकतीं। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि मुझे सही रास्ता दिखाते रहें और मैं उन सभी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा जो देश को कमजोर करने और देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं…।”

  • Punjab News: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने माधोपुर नाके पर एक टेंपो ट्रेवल से 31 किलोग्राम भूक्की सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले बारे जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम की तरफ से इंटरस्टेट नाका माधोपुर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दौरान जम्मू कश्मीर की तरफ से आ रही एक टेंपो ट्रेवल की जब पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग की गई तो टेंपो ट्रैवलर से 31 किलोग्राम भुुक्की बरामद हुई। टेंपो ट्रेवल में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    आरोपियों की पहचान त्रिलोक सिंह निवासी मीरपुर दसुआ तथा जसविंदर सिंह निवासी बंगालीपुर दसुआ के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और किसी भी नशे के सौदागर को बक्शा नहीं जाएगा।