Blog

  • पंजाब: व्हीकल चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : कई दिनों से लगातार वाहन चोरी की कई वारदातें सामने आ रही थी। इन वाहनों को विशेष रूप से छोटे वाहन माना जाता था। वहीं अब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने व्हीकल चोर गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो कि रात में चोरियां करते थे और दिन में उनका पुर्जा-पुर्जा करके बेचते थे। पुलिस ने 18 व्हीकल के पार्ट, एक होंडा सिटी कार ओर दो छोटे हाथी और गैस कटर के साथ 8 आरोपियों को पकड़ा गया और 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्हीकल चोर गिरोह को काबू किया है। जिन्होंने पिछले एक महीने में 18 गाड़ियों की चोरी किया और अपने गोदाम में डिस्मेंटल करके उन्हें आगे बेचा था। पुलिस के मुताबिक चोर पहले दिन में अलग अलग इलाकों में रेकी करते थे फिर रात में चोरियां करते थे और फिर अगले दिन उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। पकड़े हुए आरोपी स्क्रैप डीलर, डेटिंग पेंटिंग के माहिर और मैकेनिक हैं।

    यह गिरोह अमृतसर, अमृतसर रूरल और तरनतारन में एक्टिव है। पुलिस की ओर से गोदामों पर छापा मारा गया और अलग अलग गाड़ियों के पुर्जे बरामद किए गए हैं। स्क्रैप डीलर्स को भी काबू किया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने गोदाम के मालिक को बता रखा था कि वो लोन की डिफॉल्टर गाड़ियों को रिकवर करके डिस्मेंटल करते हैं जिससे उन पर किसी को शक नहीं होता था।

  • पंजाब : ब्लैकमेल कर लाखों रुपए मांगने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अबोहर : फाजिल्का कोर्ट कंप्लैक्स के न्यायाधीश के पास से सेवानिवृति हुए रीडर को घर बुलाकर महिला ने उसे रेप के झूठे केस में फंसाने को लेकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ अन्य महिलाओं व पुरुषों ने भी उसका साथ दिया। सेवानिवृति रीडर पीडित की शिकायत पर पुलिस ने सुंदर नगरी निवासी मां-बेटा को काबू करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में स्थानीय पंजपीर नगर के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी पंजपीर नगर ने बताया कि वह फाजिल्का सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में बतौर रीडर ग्रेड वन रह चुका है।

    करीब एक सप्ताह पहले एक लड़की जो कि अपना नाम शालू व सुमित्रा बताती थी उसने फोन करके बताया कि उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है और उसके ससुराल वाले उसे बहुत तंग परेशान करते हैं। जिनसे वह छुटकारा पाना चाहती है। उक्त युवती ने कहा कि वह उसके बुजुर्गों जैसे है इसलिए वह उसके घर में आकर उनकी समस्या सुनकर उसे इनसे छुटकारा दिलवाने में मदद करें। आरोप अनुसार 12 मार्च की दोपहर जब वह करीब 3 बजे उक्त लड़की के घर सुंदर नगरी गली नंबर 8 में गया तो उसने गेट को बिनां लाक किए ही उसे कमरे में बुला लिया

    और अंदर ले जाकर लड़की ने अपने खुद के कपड़े उतार लिए और उसके साथ संबंध बनाने को कहा, जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो इतने में करीब 45 साल की एक महिला आई और राज़ीनामा करवाने की बात कहकर उसके मोबाइल के माध्यम से गूगल पे से 18 हजार रुपए ट्रांसफर किए और 1 लाख 30 हजार रुपए और देने की मांग करते हुए कहा कि अगर उसने रुपए न दिए तो वह उनकी वीडियो वायरल कर रेप का केस लगा देगे।

     पुलिस ने इस मामले में बलविंदर सिंह के बयानों पर सुंदर नगरी निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार व सुनीता रानी पत्नी रमेश कुमार, शालू सुमिता निवासी सादुलशहर, अंग्रेज सिंह व वीरपाल कौर पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी गांव थांदेवाला श्रीमुक्तसर साहिब व 2 अज्ञात के खिलाफ भांदस की धारा 389, 120 बी के तहत मुकदमा नंबर 42 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में विक्रमजीत सिंह व उसकी मां सुनीता रानी को काबू कर लिया है।

  • जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने Live होकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सिसायत गरमा गई है। वहीं आप विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान आप विधायक ने दिल्ली में लाईव होकर अहम खुलासे किए है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है जो कि एक अफवाह है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे है, वह आप पार्टी में है और वहीं रहेंगे। वहीं दिल्ली दौरे को लेकर आप विधायक ने कहा कि उनका अकसर काम को लेकर दिल्ली का दौरा लगता रहता है। ऐसे में उन्होंने मीडिया से अपील की है कि अगर किसी को ऐसी खबर के बारे में पता चलता है तो वह एक बार उनसे संपर्क करके उनका बयान जरूर लें ले। 

  • निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से 2 की मौ’त, 15 से ज्यादा घायल

    यूपी : बहराइच जिले में बीती रात एक निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से उसमें काम कर रहे 2 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई वहीं 15 अन्य घायल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज समेत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे उस समय हुआ जब होटल के एक हिस्से में प्रेशर मशीन से स्लैब डाली जा रही थी।

    यह घटना जिले के मशहूर होटल लेजर रिसोर्ट के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई है। होटल की लगभग छह हजार स्क्वॉयर फीट छत की स्लैब डालने के लिए लखनऊ के एक ठेकेदार ने सेंटरिंग लगाई थी। उसमें वो अपने 6 मजदूरों और बहराइच के ग्यारह मजदूरों की मदद से स्लैब डाल रहा था। इसमें आधा काम वो दिन में ही पूरा कर चुका था, बाकी तीन हजार स्क्वॉयर फीट छत पर रात में प्रेशर मशीन से स्लैब डालने का काम किया जा रहा था।

    इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे सेंटरिंग टूट जाने की वजह से छत मलबे में तब्दील हो गया और उस पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए।  भारी अफरातफरी के बीच छत के मलबे में दबे 15 मजदूर तो वहां से निकलने में कामयाब हो गए लेकिन उसमें काम कर रहे 2 मजदूर जोगेंद्र पाल और मुख्तार अंसारी मलबे में दबे रह गए जिससे उनकी मौत हो गई।

  • पंजाब पुलिस ने 2 लाख के इनामी अमन स्कोडा को किया गिरफ्तार

    वाराणसीः पंजाब पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले अमनदीप कंबोज उर्फ ​​​​अमन स्कोडा को पुलिस ने बनारस में गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर ट्रांजिट रिमांड के लिए पंजाब पुलिस ने उसे जिला कोर्ट में पेश किया, पुलिस ने कोर्ट के समक्ष आरोपी को पंजाब कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने का साक्ष्य भी रखा। बताया कि वह उस पर पूरे पंजाब के विभिन्न थानों में लगभग 35 से 40 मामले ठगी के दर्ज हैं। यह ठगी के केस में उसकी पहली गिरफ्तारी है, जिसके बाद बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। पंजाब पुलिस ने दो लाख के इनामी अमन स्कोडा को वाराणसी के रविंद्रपुरी से गिरफ्तार किया है।

    रात कॉलोनी के एक मकान में पंजाब पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। ठगी के कई मामलों में वांछित अमन स्कोडा तकरीबन 20 दिन से इस मकान में छुप कर रह रहा था। फिलहाल जहां से अनुमति के बाद पंजाब पुलिस अमन को अपने साथ ले गई। वहीं भेलूपुर पुलिस ने रविंदपुरी में किसी भी कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई। 2 लाख का इनामी अपराधी अमनदीप कंबोज उर्फ ​​​​अमन स्कोडा पर पंजाब में पूरे पंजाब के विभिन्न थानों में लगभग 38 से 40 मामले ठगी के दर्ज हैं। 100 करोड़ की एक ठगी का मामला भी दर्ज है। इसमें भी वह भगौड़ा चल रहा है। इसके अलावा, वह धोखाधड़ी, जालसाजी और पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के नाम का ‘दुरुपयोग’ करके लोगों को नौकरी का वादा करके ठगने के लगभग 10 मामलों का सामना कर रहा है। अमन स्कोडा कोर्ट से भगौड़ा घोषित होने के पंजाब छोड़कर यूपी के अलग-अलग शहरों में शरण पाए था और बीस दिन से बनारस में गेस्ट हाउस में रह रहा था।

    हैरानी की बात है कि अभी तक एक भी मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, ठगी के केस में यह उसकी पहली गिरफ्तारी है। पंजाब सरकार में उसकी पहुंच को लेकर भी चर्चा है। अमन स्कोडा की अधिकारियों से बातचीत की ऑडियो पिछले दिनों वायरल हुई थी। ऑडियो में वह किसी पुलिस इंस्पेक्टर से पोस्टिंग को लेकर बातचीत कर रह है। आरोप है कि SSP से लेकर थानों में इंस्पेक्टर तक की पैसे लेकर पोस्टिंग करवाने के नाम पर भी ठगी की है। पूर्व पुलिस अधिकारी कैंट गुरमीत सिंह पिंकी ने पिछले साल 14 दिसंबर 2022 को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और अमन के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने खुद को बहाल करने के लिए उन्हें 50 लाख रुपये का भुगतान किया था। इसके अलावा घल कलां पुलिस स्टेशन में उस पर पुलिस अधिकारी बनकर सीधे भर्ती कराने की आड़ में एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप दर्ज है।

  • जालंधरः थाने के सामने दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां थाने के सामने दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोर दुकान के शटर को उखाड़कर के अंदर से लाखों का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित दुकान मालिक राजकुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात दुकान को बंद करके घर चला गया था। आज सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा पड़ा था।

    इस दौरान जब पीड़ित ने दुकान का सामान चैक किया तो दुकान से लाखों का सामान गायब था। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि थाने के सामने चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देना पुलिस की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर है। इस दौरान लोगों का आरोप है कि थाने के सामने चोरी की सरेआम वारदाते होने लगी है। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

  • यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौ+त

    ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा की बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह घटना वक्का सर्कल मुख्यालय और चांगखाओ गांव के बीच चांगो नदी के समीप एक स्थान पर हुई। लोंगडिंग के पुलिस अधिक्षक डेकियो गुमजा ने कहा कि मृतक की पहचान बस के ड्राइवर वाई प्रेमानंद सिंघा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि घायलों को आगे के इलाज के लिए डिब्रूगढ़ ले जाया गया है। पुलिस अधिक्षक ने कहा कि एपीएसटी बस (पंजीकरण संख्या एआरएक्स 0588) 19 यात्रियों को लेकर लोंगडिंग जिला मुख्यालय से कानी गांव जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।

  • शराब घोटाले के मामले में CM केजरीवाल को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ED ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में समन की अनदेखी के खिलाफ याचिका दायर की थी। अदालत में केजरीवाल के वकील ने कहा कि सीएम के खिलाफ जिन धाराओं का मामला दर्ज है वो जमानती हैं। केजरीवाल के वकील ने बॉन्ड भरवाकर जमानत की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने 15 हजार के निजी मुचलके पर केजरीवाल को जमानत दे दी। जमानत के बाद केजरीवाल कोर्ट परिसर से निकल गए। इस मामले में अब 1 अप्रैल को सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ACMM ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15,000 रुपए के मुचलके और 1 लाख रुपए जमानत राशि पर बेल दे दी है।

    दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले के संबंध में ईडी की दो शिकायतों के आधार पर अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के बाद सीएम अदालत में पेश हुए थे। आम आदमी पार्टी के वकील संजीव नासियार ने बताया, ‘अदालत ने मुख्यमंत्री(अरविंद केजरीवाल) को तलब किया था। पिछली बार जब उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें भाग लिया तो जब उन्हें दोबारा निर्देशित किया गया तो उन्होंने कहा कि वह शारीरिक रूप से उपस्थित होंगे। वे आज पेश हुए और बेल बॉन्ड जमा किया। जमानत मंजूर हो गई।’ उन्होंने कहा कि ईडी के समन के संबंध में हमारा रुख स्पष्ट है कि वे कानून के अनुसार नहीं हैं और अवैध हैं। अदालत अब इसका फैसला करेगी… हमें अदालत पर पूरा भरोसा है। अदालत जो भी फैसला करेगी हमारा निर्णय उसी के अनुसार होगा।

  • सुबह-सुबह ब्रॉडसन कंपनी के निदेशक के घर ED की छापेमारी

    भोजपुर : आरा में बालू कारोबारी और ब्रॉडसन कंपनी के निदेशक पुंज कुमार सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है। दोनों कंपनी के पार्टनर हैं। में बालू कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के घर ईडी की टीम ने रेड की है। शनिवार (16 मार्च) की सुबह ईडी की टीम पहुंची है।

    ईडी की छह सदस्यीय टीम नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित कृष्ण मोहन सिंह के आवास पर पहुंची। टीम कृष्ण मोहन सिंह की चल अचल संपत्ति की जांच कर रही है। कृष्ण मोहन सिंह बिहार के सबसे बड़ी बालू कंपनी ब्रॉडसन के अध्यक्ष रह चुके है। सूत्रों की मानें तो बालू से कमाई गई अकूत संपत्ति को लेकर सुबह-सुबह ही केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की उनके घर पहुंची है।

    इसके अलावा ईडी की टीम ब्रॉडसन कंपनी के निदेशक रह चुके पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह पर 250 करोड़ से अधिक के राजस्व चोरी का मामला है। जिसके आधार पर ED अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः भारत नगर चौक पर मोटरसाइकिल से ट्रिपिंग को लेकर हाई वोल्टेज हंगामा होने का मामला सामने आया है। वहीं मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के ASI रणजोध सिंह ने ने पत्रकार से बातचीत में इस मामले की पुष्टि की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ने ट्रिपिंग की हुई थी। पुलिस ने कहा कि उसे रूकने का इशारा दिया था। इस दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवक बाइक लेकर भागने लगा। इसी बीच दूसरी तरफ एक महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी, जिसे युवकों ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

    इस दौरान महिला बार-बार गिरने से बची। वहीं पुलिस ने युवकों को रोककर उनके दस्तावेज मांगे तो उनके पास दस्तावेज मौजूद नहीं थे। युवक की पहचान संदीप निवासी दरेसी के रूप में हुई है। पुलिस कर्मचारियों से कहा कि उसने बाइक बीते दिन नई खरीदी है। बाइक सवार संदीप ने पुलिस से पीछा छुड़वाने के लिए कानों को हाथ लगाकर माफी मांगी लेकिन पुलिस ने कागजात न होने के कारण उसका बाइक बंद करके थाना में भेज दिया। संदीप ने कहा कि उसके अभी कंपनी से कोई कागज नहीं मिले।