Blog

  •  माँ और बाप ने  4 साल के मासूम को इतना पीटा, मासूम ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

    छत्तीसगढ़:  दुर्ग में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां-बाप ने अपने 4 साल के मासूम बच्चे को इतना मारा कि उसकी जान चली गई. बच्चे का पिता सौतेला था लेकिन मां सगी थी. बच्चे की मौत हो जाने पर पुलिस ने मां-बाप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    पुलिस ने बताया कि घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है. आरोपी महिला का नाम गायत्री साहू है जिसकी उम्र 28 साल है. आरोपी शख्स का नाम मनप्रीत सिंह है जिसकी उम्र 26 साल है. करीब 8 महीने पहले मनप्रीत गायत्री को अपनी पत्नी बनाकर कुम्हारी के शंकर नगर में ही किराए के मकान में साथ रहने लगा था, गायत्री के साथ उसका 4 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी रहती थी लेकिन मनप्रीत अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह के साथ रोज मारपीट करता था.

    31 जनवरी की रात को आरोपी मां और सौतेले पिता दोनों ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी. दूसरे दिन बच्चे के पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद दोनों उसे अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.बच्चे के शव को वापस लाने के बाद दोनों उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. इसी दौरान उनके पड़ोसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस हरकत में आई और पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया. 

  • पंजाब : भीषण आग लगने से सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियाना : शहरी क्षेत्र में आग लगने के मामलों में कुछ दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला पुरानी गौशाला के निकट सर्कुलर रोड पर कार पार्किंग से सामने आया है। जहा पार्किंग को कंट्रोल करने वाले ऑफिस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग मे आग लगने से आसपास दहशत का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान दफ्तर में पड़ा फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया है।

    स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ , लेकिन ऑफिस का सारा रिकॉर्ड जल कर रख हो गया।

  • पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  मोगा रोड पर बीएसएफ हेड क्वार्टर के सामने ट्रैक्टर ट्राली और कार की भयानक टक्कर का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्राली से इतनी जोर से टकराई की करीब चार पलटिया खा कर सड़क से उतर गई। टक्कर इतनी भयानक थी की कार पूरी तरह डेमेज हो गई। लेकिन इस के बावजूद जानी नुकसान से बचा रहा। जानकारी मुताबिक कार सवार 2 व्यक्ति जो मामदोत इलाके के रहने वाले है।

    वह फिल्म देख कर वापिस अपने घर जा रहे थे कि आगे से रोंग साइड ट्राली ट्रैक्टर जिस की लाइट भी नही थी, उस के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चीथड़े उड़ गए। कार 3-4 बार पलटी खाते सड़क से उतर गई। इसके बावजूद इतना बचाव रहा की कार सवारों की जान बच गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाब : नशा तस्करी मामले में दंपती सहित 3 को 12-12 साल की कैद, देखें वीडियो

    लुधियाना : नशा तस्करी के केस में गिरफ्तार एक महिला, उसके पति और उनके एक अन्य साथी को कोर्ट ने 12-12 साल कैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक आरोपी को डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी ठोका है। फिलहाल मामले में 2 अन्य महिला आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। कोर्ट ने उनको भगोड़ा करार दिया है। सजा पाने वालों में राजकुमार उर्फ राजू, अरुण कुमार उर्फ अणू और उसकी पत्नी हरजोत कौर है। कोर्ट की ओर से भगोड़ा करार दिए गए फरार आरोपियों में पूजा कुंदन और अंजलि का नाम है। STF के लुधियाना रेंज अधिकारियों के मुताबिक जून 2020 को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।

    आरोपियों से 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, चार मैगजीन, 13 जिंदा कारतूस और 60 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई थी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी राजकुमार उर्फ राजू, उसकी पत्नी अंजलि और अरुण कुमार उर्फ अनु को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बाद में उनके दो अन्य साथी पूजा कुंदन और हरप्रीत कौर को भी केस में नामजद किया था। जून 2020 में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस केस में आरोपी पूजा कुंदन कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रही थी। इस कारण अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने भगोड़ा करार कर दिया था। जबकि आरोपी अंजलि को कोर्ट ने नवंबर 2022 को भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

  • पंजाब : व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे 30 लाख रुपए, दुकानदारों में रोष

    पटियाला: चोरी और लूटपाट की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कस्बा घग्गा में देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे कस्बा घग्गा में व्यापारी संजीव कुमार के घर में घुस गए‌। मामले की जानकारी देते हुए व्यापारी ने बताया कि लुटेरों ने हथियार के बल पर उनके परिवार से 30 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसके हाथ-मुंह बांध दिए और जबरन उससे अलमारी की चाबियां छीन लीं और अलमारी से पैसे निकाल लिए।

    संजीव कुमार ने बताया कि वारदात के दौरान लूटे गए लाखों रुपए उसने उसने  चंडीगढ़ में अपने भतीजे के इलाज के लिए इकट्ठा किए हुए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस लुटेरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।  दूसरी ओर इस घटना को लेकर शहर के दुकानदार बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आए दिन हो रही लूटपाट की वारदातें से लोगों के मन में दशहत का माहौल पाया जा रहा है। बता दे की कुछ दिन पहले भी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

  • पंजाब : लकड़ियों से भरी ट्राली पलटी, चपेट में आई कार, देखें वीडियो

    अबोहर : फाजिल्का रोड़ पर गांव डंगरखेड़ा के सामने लकड़ियों से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से कार सवार बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबोहर की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ट्राली में किन्नू की लकड़ियां लाद कर फाजिल्का की ओर जा रहा था कि गांव डंगरखेड़ा के सामने अचानक ओवर लोड़ ट्राली सड़क पर पलट गई।

    इसी दौरान फाजिल्का की ओर से आ रही एक कार उसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। बाद में लोगों ने बड़ी मुश्किल से यातायात बहाल करवाया।

  • भीषण सड़क हादसा :  ट्रक और कार की टक्कर में 3 की मौ’त

    भीषण सड़क हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर शनिवार देर रात कार और ट्रक में भिड़त हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे और चालक की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी है। हंडिया पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के खजुराहो निवासी भागीरथ(32)अपनी पत्नी पूनम(30)और 2 साल के बेटे राम को लेकर कार से वाराणसी की ओर जा रहे थे। कार मिर्जापुर निवासी अभिषेक चौबे चला रहा था।

    पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पास पवन ढाबा रसार गांव के सामने रात में भीषण हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से कार सवार चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रात में ही पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां मासूम राम उसकी मां पूनम और चालक अभिषेक चौबे की मौत हो गई। इस हादसे की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा है।

  •  संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले महिला और 2 मासूम बच्चों के शव

    छत्तीसगढ़: बालोद में एक 28 वर्षीय महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे अपने घर में फंदे से लटके मिले हैं जानकारी की अनुसार बालोद के गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव में 28 वर्षीय एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे अपने घर में फंदे से लटके पाए गए महिला की पहचान हेमलता साहू, जबकि बच्चों की पहचान 4 वर्षीय बेटे खोमेंद्र और 2 वर्षीय बेटी तृषा के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है

    शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का पति एक राजमिस्त्री है वह घटना के वक्त काम पर बाहर गया हुआ था, जबकि उसके ससुर हेमलता की सास की देखभाल के लिए अस्पताल में आए हुए थे दोपहर में जब महिला के ससुर अस्पताल से घर लौटे तो मैन गेट अंदर से बंद था तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो तीनों छत से लटके हुए थे

  • पाकिस्तान को जानकारी देने वाला ISI एजेंट गिरफ्तार

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश एटीएस ने रूस में भारतीय दूतावास में काम करने वाले कर्मचारी को मेरठ से अरेस्ट किया है। सत्येंद्र सिवाल का नाम यह कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसएस के लिए काम कर रहा था। सत्येंद्र मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात है। वह मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है। 2021 में विदेश मंत्रालय में MTS यानी मल्टी टास्किंग स्टॉफ के तौर पर काम कर रहा था।एटीएस ने बताया कि सत्येंद्र पाक हैंडलर्स के संपर्क में था। उसने भारत से जुड़ी सामरिक और खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान को दीं। इससे देश की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा हो सकता था। एटीएस मेरठ यूनिट से पूछताछ में सत्येंद्र ने जासूसी की बात कबूल की है।

    एटीएस को उसके पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। यूपी एसटीएस के सीनियर अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। एटीएस के मुताबिक आईएसआई हैंडलर्स ने विदेश मंत्रालय में तैनात कुछ कर्मचारियों को बहला फुसलाया। उनको रुपए का लालच दिया। एटीएस को इनपुट मिलने के बाद टीम एक्टिव हुई और सतेंद्र सिवाल पर नजर रखना शुरू किया। जब उसकी जासूसी को लेकर पुख्ता सबूत मिले तो उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਖੇਤਾਂ ਚ ਲਗੇ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਵਿੱਚੋਂ ਤਾਂਬਾ ਅਤੇ ਤੇਲ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ: ਪਿੰਡ ਸਭਰਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਆਏ ਦਿਨ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਖੇਤ ਚ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਕਿਸਾਨ ਜੇਠਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਲਈ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਨੇ ਵੇਖਿਆ ਕਿ ਮੋਟਰ ਤੇ ਲੱਗਾ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਖੁੱਲਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਤਾਂਬਾ ਅਤੇ ਤੇਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਉਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਨਵਾਂ ਟਰਾਂਸਫਾਰਮਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਬਿਜਲੀ ਚਲਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਲਗਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਸ ਦੇ ਖੇਤ ਚ ਦੋ ਵਾਰੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁਕੀ ਹੈ।