Blog

  • world cup 2023: सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका, विश्वकप से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

    नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा।  चोटिल हार्दिक पांड्या विश्वकप से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें  भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत सेमिफाइनल में पहुंच चुका है। 

    ऐसा करने वाली वर्ल्ड कप 2023 की पहली टीम बन गई है।  वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज में भारत के अभी 2 और मुकाबले बाकी है। जिसमें से एक मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को खेला जाएगा तो  दूसरा मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को होगा। ऐसे में टीम का सबसे दमदार खिलाड़ी  हार्दिक पांड्या को  चोटिल होने के कारण विश्वकप से बाहर कर दिया है।  

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती 

    नई दिल्ली: नेपाल में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए और अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तरी भारत में लोग डर के मारे अपने-अपने घर से बाहर की ओर भागे।

    एक मिनट से अधिक समय तक आए झटके के कारण ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग निकलकर सड़कों की तरफ चले गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस तेज झटके के भूकंप के आने से नेपाल में कम से कम 128 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 

  • आज का राशिफल, 4 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 4 नवंबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 1 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शनि कुंभ राशि में ही मार्गी होगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होने से आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं, खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार  के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

    वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे, शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाकर रखें।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।

    कर्क राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

    सिंह राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन अपनी पसंदीदा बुक पढ़कर गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार  के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    धनु राशि- आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को पूरा करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।


    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार  के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

  • पंजाब : परिवार के 4 सदस्यों ने नहर में लगाई छलांग

    पटियाला : समाना में परिवार के 4 सदस्यों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में मां-बेटी पानी के तेज बहाव में बह गईं, जबकि पिता और दूसरी बेटी को गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरोड़ी गांव के एक परिवार के 4 सदस्य जिनमें पति चरना राम, पत्नी कैलो देवी, बेटी जसलीन कौर और बेटी जसमीन कौर शामिल हैं। 

    इन्होंने यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित गुरदयालपुरा गांव के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इस बीच गोताखोरों ने एक बेटी जसमीन कौर और पिता चरना राम को नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि मां कैलो देवी और बेटी जसलीन कौर पानी में बह गईं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

    चरणा राम को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बेटी जैस्मीन को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है।

  • नगर परिषद ऊना के ऑफिस में पार्षद और अधिकारी हुए आमने सामने

    84 पौडियों के पुरातत्व जीर्णोद्धार के शिलान्यास में पार्षद आमंत्रित न करने का आरोप 


    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला नगर परिषद का कार्यालय में अधिकारी और पार्षद के बीच शुरू हुई बहसबाजी हाथापाई तक जा पहुंची। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई करने के आरोप लगाए हैं वही एक तरफ जहां अधिकारी ने पार्षद पर लात घुसे बरसाने का आरोप लगाया, वहीं पार्षद ने अधिकारी पर उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया, वहीं दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के 84 पौड़ियों को पुरातत्व के रूप में संवारने के लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन वीरवार को किया गया था, जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित भाजपा पार्षदों को नहीं बुलाने का आरोप लगाते हुए ऐतराज जताया गया और इसी को लेकर नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। वार्ड नंबर 5 के पार्षद जनक राज खजांची ने आरोप लगाया कि उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने को ऐतराज जताया था, लेकिन एसडीओ राजेंद्र कुमार सैनी ने उन्हें गले से पकड़ लिया और उनकी कमीज के बटन तोड़ दिए। जिसके जवाब में उन्होंने भी एसडीओ के साथ धक्का मुक्की करते हुए अपना बचाव किया। इस मामले में नगर परिषद के एसडीओ राजेंद्र कुमार सैनी का आरोप है कि पिछले कल हुए शिलान्यास कार्यक्रम में उन्हें भी शिलान्यास के वक्त पर निमंत्रण दिया गया। हालांकि यह काम नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का होता है, लेकिन यहां से कार्यकारी अधिकारी का तबादला होने के चलते यह चार्ज एसडीएम को दिया गया है। इसी मामले को लेकर वार्ड नंबर 5 के पार्षद जनक राज खजांची ने कार्यालय पहुंचकर उन पर हमला किया। 

    वहीं नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार पुरी, पार्षद जनकराज खजांची, ममता कश्यप पवन कपिला, उर्मिला चौधरी, इंदू बाला ने नगर परिषद कार्यालय में हुई घटना को लेकर अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कभी भी किसी राजनीतिक दल के एजेंट के रूप में काम नहीं करना चाहिए लेकिन नगर परिषद में काम करने वाले कुछ अधिकारी अपनी हदों को पार करते हुए नेताओं के दलाल बन बैठे हैं। जिसके चलते उन्हें सरेआम जलील भी होना पड़ रहा है। लगे हाथ उन्होंने पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि किस हैसियत से इन दोनों ने शहर की चुनी हुई नगर परिषद को दरकिनार करते हुए शहर में शिलान्यास जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी इस बात का ध्यान रखें की सरकारें आती जाती रहती हैं यदि इस प्रकार किसी राजनीतिक दल के दलाल बनकर काम करने लगे तो उनके साथ हर जगह इसी तरह का व्यवहार होगा। जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। 


    क्या बोले विधायक सतपाल सिंह सत्ती


    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को हुई घटना के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद एक लोकतांत्रिक संस्थान है, इसके निर्णय करने का अधिकार उसी को होना चाहिए। किसी भी बाहरी व्यक्ति को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और अधिकारियों को भी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की बजाय उसे सदन के सम्मानित सदस्यों के अनुरूप काम करना चाहिए जिनके लिए उसे तैनात किया गया है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकारों के समय भी परिषद अपना काम करती रही है, जिसमें कभी कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। नगर परिषद चाहे बीजेपी की रही हो या कांग्रेस की उसे एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करने का पूरा मौका दिया गया। इसके साथ ही हर काम को सिरे चढ़ाने में हर नगर परिषद या स्थानीय इकाई को भाजपा सरकारों का पूरा सहयोग रहा है। विधायक ने कहा कि नगर परिषदों में तैनात किए गए अधिकारियों को भी अपने दायरे में रहकर किसी काम को करना चाहिए अन्यथा सीमाएं लांघने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। नगर परिषद के चुने हुए सदस्य जनादेश से आते हैं और अधिकारियों को उसे जनादेश का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में हुई घटना लोकतंत्र का गला घोंटने का ही परिणाम है। नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को अधिकारियों द्वारा अनदेखा करके बाहरी लोगों की चाटुकारिता करना अत्यंत निंदनीय है। विधायक ने कहा कि सरकारें आती और जाती रहती हैं लेकिन अधिकारियों को किसी का दलाल बनने की बजाय अपने कर्तव्य पालन की तरफ ही ध्यान देना चाहिए।

  • जालंधरः इस चौक मे एक्टिवा को लगी आग, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS:  कपूरथला चौक के निकट स्पोर्ट्स कॉलेज के बाहर एक चलती एक्टिवा में अचानक आग लग गई गरीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जाने नुकसान नहीं हुआ बल्कि ऐसे में एक्टिव पूरी तरह जल गई वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक्टिवा सुधार वासी बाबा खेल की तरफ से कपूरथला चौक की तरफ जा रहा था कि अचानक उसमें आग लग गई वॉयस एक्सेस एक्टिवा से बाहर बाल बाल बच गया वही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोन कॉल पर सूचना मिली थी कि एक स्कूटर को आग लगी है तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी में शतक से आग पर काबू पाया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੂੰਹ ਨੇ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਸੋਹਰੇ ਘਰ ਸਾਹਮਣੇ ਗਲੀ ‘ਚ ਬੈਠ ਕੇ ਕੀਤਾ ਹਾਈਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਨੂੰਹ ਨੇ ਆਪਣੀ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਸੋਹਰੇ ਘਰ ਸਾਹਮਣੇ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਹਾਈਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ ਕੀਤਾ। ਮਾਮਲਾ ਸੋਹਰਿਆ ਵਲੋਂ ਨੂੰਹ ਨੂੰ ਘਰ ਨਾ ਵੜਨ ਦੇਣ ਦਾ ਹੈ। ਗੱਲ ਬਾਤ ਦੋਰਾਨ ਸਾਕਸ਼ੀ (ਲੜਕੀ) ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਨੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੁਟਾਈ ਕਰਕੇ ਘਰੋਂ ਕਢ ਦਿਤਾ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਮੇਰਾ ਪੇਕਾ ਘਰ ਮੈਨੂੰ ਸੋਹਰੇ ਘਰ ਛੱਡਣ ਆਏ ਤੇ ਮੇਰੀ ਸੱਸ ਨੇ ਘਰ ਵੜਨ ਤੋਂ ਮਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਅੱਜ ਵੀ ਮੈਂ ਜਬਰਦਸਤੀ ਸੋਹਰੇ ਘਰ ਆਈ ਹਾਂ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਲੜਕੀ ਦੀ ਸੱਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੇਰੀ ਨੂੰਹ ਦੀ ਬੋਲਣੀ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਗੁਸੇ ਵਿੱਚ ਹੋ ਸਕਦਾ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਥੱਪੜ ਮਾਰਿਆ ਹੋਵੇ।

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना ने जीता अन्तर महाविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर शिमला में विगत दिनों आयोजित अन्तरमहाविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में महराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर मंडी की टीम को 65 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी। इस महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि ऊना महाविद्यालय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित २० ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 155 रन बनाए। ऊना की तरफ से सुश्री नैंसी ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। उसने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। सुंदरनगर टीम की गेंदबाज सुश्री अंजलि ने अपने एक ओवर की गेंदबाजी में 3 रन देकर ऊना महाविद्यालय के 2 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।


    156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन ऊना की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और 19 ओवरों में सभी विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी। ऊना की टीम की तरफ सुश्री हिमांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में एक मेडन ओवर फेंकते हुए कुल 7 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। इस प्रकार राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय सुंदरनगर मंडी की टीम को 65 रनों के बड़े अंतर से हरा कर प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 16 टीमों ने भाग लिया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों और टीम के मेंटर व कोच डा. राजकुमार, टीम मैनेजर डॉ. के. के. पाण्डेय को पहली बार महाविद्यालय ऊना की महिला क्रिकेट टीम को इस प्रतियोगिता की विजेता बनने पर अपनी बधाईयां और शुभकामनाएं दी।

  • खड्ड कॉलेज में नशे पर चोट 

    ऊना/ सुशील पंडित: क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय खड्ड  में नशा मुक्त  अभियान के अंतर्गत नोडल ऑफिसर प्रोफेसर लखबीर सैनी  के निर्देशन में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर नीरज मही उपस्थित रहे। उन्होंने नशे जैसी बुराई के समाजिक ,शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को अवगत करवाया l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा जी ने विद्यार्थियों को डॉक्टर नीरज द्वारा नशे के बारे में दी गई जानकारी का जीवन में उपयोग करने व इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए आम जन को जागरूक करने का आह्वान किया  l उन्होंने कहा की नशे की और उठी एक अंगुली आपके जीवन को बर्बाद कर सकती है l नशीले पदार्थ को स्पर्श करके अगर आपकी अंगुली मुंह तक पहुंच गई तब समझो कि आपने मौत को दावत दे दी  lअंत में प्रोफेसर रवि राज  ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद  किया l नोडल ऑफिसर प्रोफेसर लखबीर सैनी द्वारा मंच संचालन किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे l
  • पंजाब : पुलिस ने चोरी के मामले में 3 किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर : एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के दिशा निर्देश अनुसार समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना सिटी होशियारपुर एसआई सजीवन सिंह को उस समय बड़ी सफलता मिली। पिछले दिनों पंजाब नेशनल बैंक के सामने मोबाइल की दुकानों व कपड़े की दुकानों में चोरी हुई थी। जिसमें लैपटॉप व और सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, लखविंदर सिंह उर्फ लाख, और मनप्रीत उर्फ मनु को गिरफ्तार किया है। बाकी 2 अन्य दोषी रवि रंजन और रवि नई को गिरफ्तार करना बाकी है।

    इन लोगों से अलग-अलग दुकानों से चोरी हुए 21 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, 2 जोड़ी एयरपोर्ट और एक डीवीआर बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान से चोरी करके ले गए थे। साथ ही उनसे 1550 रुपए भी बरामद किए गए है। इनके पकड़े जाने को लेकर होशियारपुर में अलग-अलग जगह से चोरी होने संबंधी 5 मुकद्दमें ट्रेस कर लिए गए है। जिनमें से 4 मुकद्दमें थाना सिटी का एक मुकद्दमा थाना माडल टाउन होशियारपुर में दर्ज हुआ था, जो की ट्रेस कर लिया गया है।